• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026

लायंस क्लब कमेटी का हुआ विस्तार

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

by admin
April 4, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर। संवाददाता।
शहरी और ग्रामीण अंचल में विभिन्न गिरजाघर में गुड फ्राइडे को लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च भेड़वा, संत कोलंबस गिरजाघर, संत जोसेफ गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा की गई। पेंटेकोस्टल होलीनेस गिरजाघर भेड़वा के पास्टर विश्वनाथ यादव ने श्रद्धालुओं से कहा गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जब ईसा मसीह ने धरती पर बढ़ रहे पाप के लिए बलिदान देकर नि:स्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दिन ईसा मसीह ने उत्पीड़न और यातनाएं सहते हुए मानवता के लिए अपने प्राण त्याग दिए।
क्या है गुड फ्राइडे
सीएनआई गिरजाघर कुण्डू बंगला के सचिव संजय कुमार मुर्मू उर्फ गुड्डू ने बताया ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस दिन ईसा मसीह ने प्राण त्यागे थे उस दिन शुक्रवार था और इसी की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। लेकिन अपनी मौत के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुन: जीवित हो उठे थे और उस दिन रविवार था। इस दिन को ईस्टर सण्डे कहते हैं। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं। ईसाई समाज में गुड फ्राइडे का खास स्थान है। इस दिन ईसा ने सलीब पर अपने प्राण त्यागे थे। निर्दोष होने के बावजूद जब उन्हें सलीब पर लटका कर मारने का दंड दिया गया तो उन्होंने सजा देने वालों को उलाहना नहीं दी, वरन् प्रार्थना करते हुए यह कहा कि ‘हे ईश्वर इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।
क्यों हुई ईसा मसीह की हत्या
दो हजार वर्ष पूर्व ईसा मसीह को इसलिए मृत्युदंड दिया गया क्योंकि ईसा मसीह अन्याय और घोर विलासिता तथा अज्ञानता का अंधकार दूर करने के लिए लोगों को शिक्षा दे रहे थे। तब यहूदियों के कट्टरपन्थी रब्बियों धर्मगुरुओं ने ईसा का भारी विरोध किया। उन्हें ईसा में मसीहा जैसा कुछ ख़ास नहीं लगा। उन्हें अपने कर्मकाण्डों से प्रेम था। खुद को ईश्वरपुत्र बताना उनके लिये भारी पाप था। इसलिए उन्होंने उस वक़्त के रोमन गवर्नर पिलातुस को इसकी शिकायत कर दी। रोमनों को हमेशा यहूदी क्रान्ति का डर रहता था। इसलिए कट्टरपन्थियों को प्रसन्न करने के लिये पिलातुस ने ईसा को क्रूस सलीब पर मृत्युदण्ड की दर्दनाक सज़ा सुनाई। ईसा परिवर्तन के पक्षधर थे। उन्होंने मानव प्रेम की सीमा नहीं बांधी वरन अपने बलिदान से उसे आत्मकेंद्रित और स्वार्थ से परे बताया।
इस दिन क्या किया जाता है
गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म को मानने वाले अनुयायी गिरजाघर जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं। इस दिन चर्च में घंटा नहीं बजाया जाता बल्कि उसके एवज में लकड़ी के खटखटे से आवाज की जाती है। लोग ईसा मसीह के प्रतीक क्रॉस को चूमकर याद करते हैं।

विदाई पर सम्मान समारोह का किया आयोजन
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार की विदाई एवं नए थाना प्रभारी सालो हेंब्रम सम्मान समारोह मनाया गया। इस अवसर पर महागठबंधन के नेताओं, मुखिया संघ एवं समाजसेवियों ने दोनों थाना प्रभारी को माला, बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान थाना प्रभारी की कर शैली पर बारी-बारी से सबों ने विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। नए थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने कहा की पुलिस व पब्लिक के बीच की दूरी को पाटने का काम करेंगे साथ ही पुलिस आम लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी। मौके पर वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रधान, पूर्व मुखिया नरेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव, मुखिया जयप्रकाश यादव, अजय कुमार दास, वरिष्ठ नेता सुधीर यादव, झामुमो नेता श्रीकांत यादव, समाजसेवी बबलू दास, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष नारायण यादव, वीरू प्रधान, दिलीप यादव, समाजसेवी मनोज यादव समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित थे।

गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप मंे प्रथमिकी दर्ज
सारवां/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा निवासी महिला रेखा देवी ने थाने में आवेदन देकर जबरन मोटरसाइकिल रोककर गाली गलौज करने और मारपीट करने के साथ गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि वह अपने मायके काशीतार देवपहरी जा रहे थे इसी दौरान मोड पर पहले से घात लगाए स्कॉर्पियो गाड़ी जिसकी पंजीयन संख्या जे एच 15 ए एफ 0048 है। दूसरा महाराजा गाड़ी जिसका नंबर नहीं मालूम से राजेश यादव 48 जगदीश यादव 55 ग्राम चरकी पहाड़ी थाना कुंडा कांग्रेस यादव 42 संतोष यादव पलगंजिया सरोज यादव नीतीश यादव ब्रह्मपुरा के साथ चार-पांच अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उतर कर सभी हमारी मोटरसाइकिल को जबरन रोक कर गाली गलौज कर ने लगा विरोध किया तो हम लोगों को धक्का मारते हुए हमारी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया अपने जान बचाने के लिए हम लोग को हल्ला करने लगे हो हल्ला सुन कर गांव के लोगों को आते देख उपरोक्त सभी नामित धमकी देते हुए भाग गए पुलिस से उसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है थाना कांड संख्या 41/26 के तहत मामला दर्ज कर कानून कारवाई की जा रही है।

दहेज की मांग को ले मामला दर्ज
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के फुरसतहरी निवासी जीवनी कुमारी 21 ने थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर 1लाख दहेज की मांग किए जाने और गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी मोहनपुर थाना क्षेत्र के रूपायडीह गांव निवासी सुभाष यादव के साथ 2024 में हुई थी। शादी में पिता के द्वारा उपहार स्वरूप तीन लाख नगद छोटा टीवी 25 भर चांदी का जेवर एक सोने का नथ कांसा पीतल स्टील का बर्तन फ्रिज गोदरेज आदि घरेलू सामान दिया था। जिसकी कीमत लगभग 3 लख रुपए होगी। सभी सामानों के साथ में अपने ससुराल सुभाष यादव के साथ गई और रहने लगी शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि मेरा पति एक नंबर का पियक्कड़ है। वह बराबर दारू पीकर आता था और मुझे गाली गलौज करने के साथ मारपीट करता था करता था। पीड़िता ने कहा है कि उसके द्वारा अपने बाप से 1लाख रू एक बड़ा एलसीडी मांग कर लाने को कहा जिसका समर्थन मेरा ससुर, सास करती थी दिनांक 12 मार्च को रात के 12:00 बजे मेरा पति मुझे बहला फुसला कर कुआं के पास ले जाकर मेरे गले में रस्सी का फंदा डालकर कुआं में मुझे जान से मारने की नीयत से डालने का प्रयास करने लगा। मैं अपने जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो वह मुझे छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना अपने पिता को दी पिता के द्वारा मेरी ससुराल में आकर उपरोक्त सभी व्यक्ति को कहा तो उल्टे अपमानित कर गाली कर गलौज कर मेरा सब गहना जेवर छीन कर अपने घर में रख लिया और धमकी दिया गया। दहेज का सामान के साथ यहां नहीं आई तो जान से मार कर खत्म कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस से इसकी छानबीन कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है पीड़िता के आवेदन पर किसी संख्या 40/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हनुमान जयंती पर पंच मंदिर में भव्य आरती और संुदर कांड पाठ
मघुपुर। संवाददाता।
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर पंच मंदिर के हनुमान मंदिर में भव्य श्री राम आरती, वीर बजरंग आरती एवं सुंदर कांड का पाठ संपन्न हुआ। मौके पर भक्तों ने 108 दीपों की महाआरती संपन्न की। दर्जनों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने वीर बजरंगबली को नमन किया एवं उनसे प्रार्थना की कि पूरे विश्व के सनातनियों सहित अन्य लोगों का कल्याण हो। भिन्न-भिन्न जगह पर चल रहे युद्ध में शांति हो और प्रत्येक व्यक्ति सुखी और संपन्न निरोगी जीवन जिए इसकी कामना की गई। अंत में “सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया” कल्याण मंत्र के साथ आरती ने विश्राम लिया ।इसके बाद भोग लगाए गए लड्डू एवं खिचड़ी का वितरण भक्तों के बीच किया गया। मंदिर के पुजारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर इस तरह का आयोजन होता है और प्रत्येक वर्ष इस आयोजन की भव्यता बढ़ती जा रही है। सरोज कुमार कुशवाहा, विनोद कुमार तिवारी, मनोज यादव, नेपाल दे, सुधांशु कुमार सोनू आदि लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री के प्रति आभार जताया
सारवां /संवाददाता।
प्रखंड छेत्र के उपरबहीयारी गांव में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पहल पर 24 घंटे के अंदर लगा बिजली ट्रांसफार्मर ट्रांसफार्मर इससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी बताया गया। गांव बड़ा होने के कारण ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड था और 100 केबी का ट्रांसफार्मर रहने के कारण ट्रांसफार्मर तीन बार ईद से लेकर अभी तक जल गया। परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निजात पाने को लेकर दर्जनों ग्रामीण ने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के समक्ष समस्या को रखते हुए समस्या समाधान की मांग की जिस पर त्वरित पहल करते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की तत्काल पहल करते हुए विभाग से गांव में बढ़ते लोड को देखते हुए एक सौ केवीए की जगह दो सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। शुक्रवार को छुट्टी के दिन होने के बावजूद विभाग के कर्मियों ने उपर बहियारी गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। ग्रामीणों ने इसके लिए पूर्व कृषि मंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ग्रामीण आलमगीर अंसारी, मकसूद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, लालाबाबू, शरीफ अंसारी, शराफत अंसारी समेत समेत अन्य ग्रामीण रहे मौजूद थे।

छ: दिवसीय उर्स मेला का हुआ समापन
सारठ/संवाददाता।
सारठ बाजार के प्रसिद्व मखदुम शाह जहांनिया जहांगस्त रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर 29 मार्च से लगने वाले मेले का 3 अप्रैल 2026 को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण और भाईचारे के साथ समापन किया गया। इस मेले के सफल संचालन में प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी के अंचल अधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, अंचल निरीक्षक विभाष कुमार प्रखंड और अंचलकर्मियों के अलावे सारठ पुलिस पदाधिकारियों के अलावे उर्स कमिटि के अध्यक्ष रब्बुल शेख व गुलाम हुसैन का काफी अच्छा सहयोग रहा।जबकि मेले के निगरानी उपसमिति में मोबिन शेख, शाह आलम शेख, तोहिद शाह, सेनूल शाह, शालिग्राम मंडल, विधि-व्यवस्था में पुलिस प्रशासन के सहयोेगी में आफताब शेख, छोटू अंसारी, तयब शेख, जानु शाह, समीउद्दीन मिर्जा, अस्थायी दुकान से राजस्व वसूली उप समिति में मोनाजीर शेख, राजा शेख, तमजीद शाह, मुख्तार शाह, राजस्व उपनिरीक्षक मुकेश कुमार मुर्मू, पेयजल एवं साफ-सफाई में चुन्ना मिर्जा, अलकाश मिर्जा, जुगनू शाह, रेयाज शाह, विक्रम सिंह मजार उपसमिति मंे आतिफ शेख, रेहान शेख, नासीर शाह, नौशाद शाह मीडिया कोषांग से मिथिलेश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, शिव कुमार यादव, शिवशंकर झा, अनुज भोक्ता, ललित भारती, रंजन राउत, हरेकृष्ण मिश्रा, आनन्द कुमार मंडल, रामाकांत मिश्रा और कोर कमिटि में मेला की व्यवस्था संचालन में अंचल अधिकारी, उर्स मेला प्रभारी, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक, 20 सूत्री अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, मुखिया प्रतिनिधि अनिल राव, उपमुखिया सनोज गुप्ता, पं0स0 प्रतिनिधि चमन शेख समेत अनेक वायलेटियर का भी सहयोग सराहनीय रहा।

राहगीर से बाईक मोबाईल व नगदी छिनने का प्रयास, एक धराया
मधुपुर। संवाददाता।
मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साप्तर गाँव के समीप तीन बदमाशों ने युवक का रास्ता रोक कर बाईक, नगदी और मोबाइल छिनने का प्रयास किया। हो होहल्ला होने पर काफी संख्या मे ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण जुटते ही वे लोग भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बावत बताया जाता है कि मिसरना गांव का युवक अपने बाईक द्वारा बच्चे को लाने के लिए स्कूल जा रहा था। इसी बीच साप्तर गाँव के समीप तीन बदमाशो ने रास्ता रोक कर युवक के साथ मारपीट करते हुए मोबाईल और पाकेट से नगदी रुपया छिनने लगे। घटना को देख अन्य राहगीरों ने शोर मचाना शुरू किया। हल्ला सुन अन्य ग्रामीण दौडे काफी संख्या मे ग्रामीण जुटते देख बरमाश भागने लगे। इस दौरान दो बदमाश भागने मे सफल रहे जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड लिया। पुलिस पकड़े गए बरमाशा से पूछ ताछ कर रही है।

वनरक्षक ने रोपण कार्य का निरीक्षण किया
मधुपुर। संवाददाता।
मधुपुर अनुमंडल के करौ प्रखंड अंतर्गत देवपुर और सीरिया जंगल का पोशाक निरीक्षण वनरक्षक प्रमोद कुमार राणा ने किया। इस अवसर पर करौ प्रखंड के जामताड़ा जिला सीमा के पास देवपुर गांव में लगाए गए 30 हजार विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगाने हेतु वित एवं नर्सरी का निरीक्षण उन्होंने किया। इस अवसर पर उन्होंने वन रोपण प्रक्रिया में लगे मजदूरों से कहा कि बीट की खुदाई सही ढंग से होनी चाहिए इसके साथ ही पेड़ तैयार करने के लिए नर्सरी में भी सही ढंग से काम होना चाहिए। ताकि नर्सरी में उगाई जाने वाले पौधे सही ढंग से मजबूत ढंग से तैयार हो सके। इस क्रम में उन्होंने सिरियां जंगल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपने सहायक को निर्देश दिया कि अगर निकट भविष्य में आंधी तूफान से पेड़ों का नुकसान होता है तो तुरंत पता लगाकर गिरे हुए पेड़ को अपने अंदर में जमा करें। ताकि उक्त पेड़ को विभाग के कार्यालय चितरा में जमा प्रकार कराया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सिरियां जंगल काटने वाले का खैर नहीं है। कहा की वे रोजना करौं प्रखंड के अपने अधीन के जंगल का निरीक्षण करेेंगे। सीरिया गांव के सीमा पर स्थित जामताड़ा जिले के फोफनाद, मातकमटांड, डूंगरुड़ीह, सारठ प्रखंड के बालमो, आलमपुर, आदि गांव के लोगों के को चिन्हित किया जा रहा है अगर बन कटाई करते हुए पाया गया तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है और वन विभाग उन पर मुकदमा दर्ज करेगी। वनरक्षक के निरीक्षण से लोगों में आशा की किरण जगा है कि जंगल सुरक्षित रह पाएगा।

318 प्रगणक और 53 पर्यवेक्षक मिलकर करेंगे जनगणना
पालोजोरी/संवाददाता।
2011 के बाद भारत की जनगणना 2026-27 में होने जा रही है। एक अप्रैल से इसकी शुरुआत हो चुकी है। भारत की इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होने जा रही है। देवघर के पालोजोरी में भी इसको लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के बाद अब आठ अप्रैल से प्रखंड स्तर का प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। पालोजोरी प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 318 प्रगणक और 53 पर्यवेक्षक मिलकर जनगणना का काम करेंगे। जबकि सीओ कृष्ण सिंह मुंडा चार्ज पदाधिकारी और सहायक चार्ज पदाधिकारी प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी त्रिपुरारी कुमार को बनाया गया है। प्रगणक और पर्यवेक्षक को प्रखंड स्तर के फील्ड ट्रेनर ट्रेनिंग देंगे। अनारकली प्लस टू हाईस्कूल के शिक्षक जहीर अब्बास, राकेश कुमार साव, कुबेर नाथ सिंह और विद्याकांत शुक्ला को फील्ड ट्रेनर बनाया गया है।

जेएलकेएम के प्रतिनिधि मंडल ने किया नये थानेदार का स्वागत
पालोजोरी/संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को पालोजोरी के नए थाना प्रभारी संजय कुमार से मुलाकात की। अमित मंडल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर की तस्वीर थाना प्रभारी को भेंट कर उनका पालोजोरी में स्वागत किया। अमित ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नए थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था और भी मजबूत होगी। मौके पर अरुण महतो, गौतम भंडारी, टाइगर साह, जनार्दन ठाकुर आदि मौजूद थे।

कारुडीह और बलवा के बीच जोरिया में पुल का मंत्री ने किया ऑनलाइन शिलान्यास
मारगोमुंडा/संवाददाता।
प्रखण्ड के ग्राम कारुडीह में बलवा जोरिया पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करने को लेकर शुक्रवार को बलवा मेला मैदान में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका ऑनलाइन शिलान्यास सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री हफीजुल हसन के प्रतिनिधि सब्बीर हसन आदि ओर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा वर्षों से क्षेत्र लोगों की इस जोरिया पर पुल निर्माण की मांग था। जिसे आज पूरा करने में सफल रहे।कहा हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सुदूर से सुदूर क्षेत्रों में समुचित विकास कार्य पहुंचे। बशर्ते आपलोग समस्याओं को हमलोगों तक पहुंचाए हरसंभव उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा जिन विकास योजनाओं को हमलोगों द्वारा धरातलपर उतारने का काम किया जा रहा है। उसकी गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा जिसका देखरेख क्षेत्र के गणमान्य लोग करें। किसी तरह की शिकायत मिलने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित लोग ध्यान रखे।मौके पर जिला परिषद् उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, बीस सूत्री सह प्रखण्ड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मुखिया अनिता सोरेन, डुग्गू टुडू, दिनेश्वर किस्कू, मुखिया प्रतिनिधि लाबाराम हेंब्रम, सुधीर मंडल, कृष्णा हेंब्रम, छोटू किस्कू, बिहुलाल हांसदा, अनवर अंसारी, जयनारायण मंडल, सुशील हेंब्रम, सनाउल अंसारी, शौकत अली, रसिकलाल, समीर आलम, छोटेलाल टुडू, मोरीफ खान सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित हुए।

मंत्री हफीजुल ने असम चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सघन जन संपर्क अभियान चलाया
मघुपुर। संवाददाता।
असम के विभिन्न क्षेत्रों में झारखण्ड सरकार के केबिनेट मंत्री हाफ़जि़ूल हसन ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हर वर्ग, हर समाज और हर समुदाय के लोगों में अपार उत्साह, भरोसा और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के प्रति गहरा समर्थन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। गांव-गांव, टोला-मोहल्लों में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता अब अपने हक़, अधिकार और सम्मान की आवाज़ को और अधिक बुलंद करना चाहती है। लोगों के चेहरे पर जो विश्वास और उम्मीद दिखाई दी, वह यह दर्शाता है कि वे एक ऐसे नेतृत्व के साथ खड़े हैं जो उनके संघर्ष, उनकी समस्याओं और उनके सपनों को समझता है। जनता ने खुलकर कहा कि अब समय आ गया है न्याय, समानता और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाने का। जनता ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे तीर-धनुष के निशान पर मतदान कर झारखंड मुक्ति मोर्चा को विजयी बनाएंगे और अपने अधिकारों की इस लड़ाई को नई मजबूती देंगे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store