• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026

दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

October 16, 2026

मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

October 16, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आयोजित की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

October 14, 2026

मधुपुर में इस वर्ष मिले कुष्ठ रोग के 36 नए मरीज

October 14, 2026

दुर्गापूजा पर देवघर में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 15 से 21 अक्टूबर तक डायवर्जन बहाल

October 14, 2026

आयुष हेल्थ शिविर में 130 मरीजों का हुआ इलाज, मुफ्त दवा वितरित

October 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

    फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

    दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

    मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

by admin
October 26, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 24 अक्टूबर को तीन साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर साइबर अपराध में संलिप्त होने का आरोप है।
डकाय जंगल में मिली थी साइबर अपराधियों की सूचना : प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले के सारठ थाना अंतर्गत डकाय जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते : सिंकू भोक्ता, ग्राम ढीबा, थाना पथरड्डा ओपी (सारठ), चंदन यादव, ग्राम बड़ा मोहनपुर थाना सोनारायठाढ़ी, जिला देवघर, रौशन कुमार मंडल, साकिन चोरखेदा, थाना जरमुंडी, जिला दुमका
एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेने का आरोप : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की अपराध शैली में एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना शामिल है। इसके लिए पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान आदि के नाम पर एपीके फाइल भेजी जाती थी।
इसके अलावा आरोपियों पर फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद होने की बात कहकर तथा आम सहायता के नाम पर कार्ड को पुन: चालू कराने का झांसा देकर ठगी करते थे।
मोबाइल, सिम व एटीएम कार्ड बरामद : छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 03 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड और 02 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
ये पुलिस पदाधिकारी रहे छापेमारी टीम में : छापेमारी दल में पुनि नागेंद्र कुमार मंडल, साइबर थाना देवघर एवं अन्य सशस्त्र बल देवघर, पुअनि सह थाना प्रभारी सोनारायठाढ़ी थाना रोहित दांगी, पुअनि सह थाना प्रभारी सारठ थाना दीपक कुमार शाह एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुंडा मोड़ निवासी रामप्रसाद यादव, बरमसिया देवघर के अंबेडकर नगर निवासी रोहित कुमार और बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया निवासी कमली देवी शामिल हैं। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

बेगूसराय ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी माधव देवघर से गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। बेगूसराय के फुलवरिया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से माधव कुमार उर्फ माधव कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया है। लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी माधव को देवघर पुलिस और तकनीकी सेल की मदद से सत्संग-भिरखीबाद पथ पर रोहिणी रिवर साइट स्थित डढ़वा नदी पुल के समीप पकड़ा गया। शनिवार रात बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की टीम देवघर पहुंची। जसीडीह थाना में आरोपी से घंटों पूछताछ के बाद बिहार पुलिस उसे अपने साथ ले गयी।
जानकारी के अनुसार, 16 अक्तूबर को दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने मां पार्वती ज्वेलर्स में लूटपाट की थी। अपराधी दुकान के लॉकर में रखे नीले प्लास्टिक के थैले से करीब दो किलोग्राम चांदी, गुलाबी बैग में रखे लगभग 175 ग्राम सोने के आभूषण और गल्ले से करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये थे। इस मामले में फुलवरिया थाना में कांड संख्या 229/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। फुलवरिया थाना प्रभारी विजय साहनी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम आरोपी की तलाश में देवघर पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल दो से तीन अपराधी देवघर जिले में छिपे हैं। इसी आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी।
डबल मर्डर मामले में भी नामजद रहा है माधव : सूत्रों के अनुसार, माधव कुमार लखीसराय जिले की वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह और एक अन्य व्यक्ति की हत्या से जुड़े दोहरे हत्याकांड में मुख्य नामजद आरोपी रहा है। नवंबर 2025 में बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर था।
बाइक छोड़कर स्कॉर्पियो से फरार होने की जानकारी : लूटकांड की जांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी के ननिहाल खम्हार पहुंचने और वहां बाइक छोड़कर स्कॉर्पियो से फरार होने की जानकारी जुटायी थी। स्कॉर्पियो मालिक से पूछताछ के बाद रामपुकार सिंह और अंशुमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। रामपुकार सिंह की निशानदेही पर बाइक की चाबी और लूटे गये आभूषणों का डिब्बा बरामद होने की बात सामने आयी है।

ओटीपी या लिंक साझा किए बिना बैंक खाते से निकले 10 हजार रुपये
देवघर/संवाददाता। देवीपुर थाना क्षेत्र के अरंजा निवासी शहजाद अंसारी के बैंक खाते से दो बार में कुल 10 हजार रुपये की निकासी हो गयी। घटना रविवार सुबह 8:57 बजे की है। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने के बाद शहजाद अंसारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहजाद अंसारी के अनुसार, उन्होंने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया था और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। इसके बावजूद उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 10 हजार रुपये की निकासी हो गयी। खाते से रुपये किस तरीके से निकाले गये, इसका पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यूपीआई पिन बदलकर बैंक खाते से 1.89 लाख रुपये की निकासी
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी रवि कुमार मंडल के बैंक खाते से यूपीआई पिन बदलकर 1.89 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी। रुपये दो बार में 17 और 18 अक्टूबर को निकाले गये। खाते से रुपये की निकासी होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मामले को लेकर साइबर क्राइम के टॉल फ्री नंबर पर दोनों बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी है। साथ ही साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, रवि कुमार मंडल के बैंक खाते से यूपीआई पिन बदलकर रुपये की निकासी की गयी। उनके खाते से दो अलग-अलग तारीखों में कुल 1.89 लाख रुपये निकाले गये। पहली बार रुपये की निकासी होने की जानकारी उन्हें 15 मिनट के अंदर ही मिल गयी थी। इसके बाद उन्होंने मामले को लेकर साइबर क्राइम के टॉल फ्री नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी।
इसके बावजूद 18 अक्टूबर को दोबारा रुपये की निकासी होने के बाद पीड़ित ने फिर से साइबर क्राइम के टॉल फ्री नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी। दोनों बार शिकायत दर्ज कराने के बाद रवि कुमार मंडल ने साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के बैंक खाते से यूपीआई पिन बदलकर कुल 1.89 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। फिलहाल, पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

देवघर में अगले साल होगा कबड्डी गोल्ड कप, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे भाग

  • इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, विजेता टीमों और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलेगी 27 हजार रुपये की नगद राशि
    देवघर/संवाददाता। जिला कबड्डी संघ, देवघर की ओर से स्थानीय इनडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हो गया। बालिका वर्ग में आर मित्रा स्कूल, देवघर की टीम ने सारवां को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में देवघर फाइटर की टीम ने कड़े मुकाबले में सारवां की टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ सह जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. सुनील खवाड़े ने विजेता दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये तथा सारवां टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुजीत को पांच हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित करने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 27 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों को यह राशि एक नवंबर को इनडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में दी जाएगी।
    नए साल की पहली तिमाही में गोल्ड कप कराने का प्रयास : खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि जल्द ही देवघर में कबड्डी का गोल्ड कप आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है कि नए साल की पहली तिमाही में प्रतियोगिता का आयोजन हो। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी देवघर पहुंचेंगे और यहां की टीमों का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा कि गोल्ड कप के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा।
    बालिका वर्ग में आर मित्रा स्कूल और बालक वर्ग में देवघर फाइटर विजयी : जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला आर मित्रा स्कूल, देवघर और सारवां की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें आर मित्रा स्कूल की टीम ने जीत हासिल की। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में देवघर फाइटर और सारवां की टीम आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में देवघर फाइटर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
    ये लोग रहे मौजूद : कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष संजय मालवीय, जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र देव, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, आशुतोष कुमार उर्फ जिमी, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अशरफ अली खान, प्रकाश भारद्वाज, टिंकू खवाड़े, मनोज पांडेय, दीपक दुबे और रोहित सहित अन्य लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ललित कुमार झा, रोहित कुमार मिश्रा, अमित राउत, दुर्गेश कुमार, विक्रम कुमार, कौशल कुमार और नितेश झा उर्फ साजन ने निभाई।

सदर अस्पताल परिसर से ऑटो की बैटरी चोरी
देवघर/संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में खड़े बैटरी ऑटो का ताला तोड़कर चोरों ने उसकी बैटरी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपान्न निवासी शंकर यादव ने बताया कि उन्होंने अपने ससुर को इलाज के लिए 23 अक्टूबर को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद से वह लगातार अस्पताल आते-जाते रहे और रात में भी वहीं रुककर अपने ससुर की देखभाल कर रहे थे। शंकर यादव के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात उन्होंने अपना बैटरी ऑटो सदर अस्पताल परिसर में खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने ससुर की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रुक गए। 25 अक्टूबर की सुबह जब वह ऑटो लेकर जाने लगे, तो ऑटो स्टार्ट नहीं हुआ। जांच करने पर पता चला कि ऑटो का ताला तोड़कर उसकी बैटरी चोरी कर ली गई है। बैटरी चोरी होने के बाद शंकर यादव नगर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन देकर घटना की शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवघर में चोरी के सामान के साथ दो युवक गिरफ्तार

  • जर्जर बंगाली धर्मशाला से पीतल-कांसे के बर्तन, चार वाटर मीटर, कटर मशीन व चाकू बरामद
    देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा धपरा (20), निवासी केकेएनएम स्टेडियम के पास और शाहिल धपरा (20), निवासी क्लब ग्राउंड, पुराना बस स्टैंड, मीना बाजार पानी टंकी के पास के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित बंगाली धर्मशाला के पुराने जर्जर भवन से पकड़ा। मौके से पीतल और कांसे के बर्तन, वाटर मीटर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।
    पुलिस को देखकर भागने लगे दोनों युवक : पुलिस पदाधिकारी सुखदेव भगत के बयान पर दर्ज मामले के अनुसार, पुलिस टीम छापेमारी करते हुए बंगाली धर्मशाला के जर्जर भवन पहुंची। वहां घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान दो युवक बाहर निकलकर भागने का प्रयास करने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम और पता बताया।
    बोरे में छिपाकर रखा था सामान : पुलिस ने भवन के कमरे की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे से दो पीतल के परात, एक थाली, कांसे का लोटा, पीतल की डेगची, बाल्टी, गमला, कांसे की गगरी, धूपदानी और दीया बरामद किया। इसके अलावा शिवलिंग स्थापित पीतल का दीया, चार वाटर मीटर, तीन पीतल के वाल्व, एक कटर मशीन और फोल्डेबल चाकू भी मिला। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों युवकों ने शहर के विभिन्न घरों और दुकानों में चोरी करने तथा सामान को जर्जर भवन में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। उनका उद्देश्य सामान को सस्ते दाम पर बेचकर रकम आपस में बांटना था। पुलिस ने बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त सामान को थाना मालखाना में सुरक्षित रखा गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

दौड़ एवं खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

  • मंकी जंप, फ्रॉग जंप और स्प्रिंग जंप में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित
    देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर प्रखंड के संग्रामलोढ़िया पंचायत अंतर्गत गोनोडिह गांव में रविवार को जय श्री राम युवा एकता ग्रुप की ओर से दौड़ एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान दौड़ के अलावा मंकी जंप, फ्रॉग जंप, स्प्रिंग जंप और 1-2-3 गेम सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नेवी में कार्यरत कैप्टन राजीव रंजन ने मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर कैप्टन राजीव रंजन ने कहा कि बच्चों और युवाओं के लिए इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं। खेलकूद से शारीरिक क्षमता के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। ग्रुप के सचिव दरोगा कुमार मंडल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालना चाहिए। ग्रुप के सदस्य चंदन मंडल ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। विशेष रूप से छोटे बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कार्यक्रम का समापन चुनचुन कुमार पंडित के नेतृत्व में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप के सदस्यों और ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति का देवघर में स्वागत

  • उपायुक्त, एसपी और डीडीसी ने परिसदन में अध्यक्ष व सदस्यों को किया सम्मानित
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के रविवार को देवघर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। परिसदन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर और उप विकास आयुक्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को बुके प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, समिति के सदस्य सह बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, सदस्य सह मनोहरपुर विधायक जगत मांझी तथा सदस्य सह कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी का स्वागत किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी अतिथियों को जोहार कर सम्मान व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के आगमन के दौरान परिसदन में जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

साहित्यकार और पत्रकार निर्मल वर्मा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार और पत्रकार स्वर्गीय निर्मल वर्मा की पुण्यतिथि पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि निर्मल वर्मा हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र की महत्वपूर्ण हस्तियों में शामिल रहे हैं। उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं और पाठकों को प्रेरणा देती हैं। अजय कुमार ने कहा कि निर्मल वर्मा नई कहानी आंदोलन के प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन की जटिलताओं, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक यथार्थ का प्रभावशाली चित्रण मिलता है। हिंदी कहानी को आधुनिक बोध प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए स्थायी पार्किंग की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने देवघर नगर निगम आयुक्त से स्थायी पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अजय कुमार ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। वाहनों की बढ़ती संख्या और पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आवागमन प्रभावित होता है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक समय गंवाना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से शहर में स्थायी पार्किंग स्थल विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपील की। उनका कहना है कि व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था होने से सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने की समस्या कम होगी और यातायात को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठिया में हजारों की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत कोठिया गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हजारों रुपए के सामान की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विद्यालय प्रभारी प्रशांत शेखर कुमार ने जसीडीह थाना को आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरा का खिड़की तोड़कर एक मॉनिटर माउस की बॉर्ड स्पीकर, हेड फोन, पंखा आदि की चोरी कर ली है। पुलिस विद्यालय प्रभारी प्रशांत कुमार के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज ने कर चोरी की घटना की छानबीन में जुटी है।

जसीडीह के साहेबगंज गांव से मोटरसाइकिल चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव (मथुरापुर) से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित राम कोल ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, 23 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे उन्होंने अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर जेएच-15 एक्स/3772) घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए। शाम करीब सात बजे जब वह बाहर निकले, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। अंतत: उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store