• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026

दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

October 16, 2026

मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

October 16, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आयोजित की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

October 14, 2026

मधुपुर में इस वर्ष मिले कुष्ठ रोग के 36 नए मरीज

October 14, 2026

दुर्गापूजा पर देवघर में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 15 से 21 अक्टूबर तक डायवर्जन बहाल

October 14, 2026

आयुष हेल्थ शिविर में 130 मरीजों का हुआ इलाज, मुफ्त दवा वितरित

October 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

    फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

    दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

    मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

by admin
October 26, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • तीन दिनों तक मंदिर में विराजती हैं मां, बुधवार को होगा प्रतिमा विसर्जन; रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर
    देवघर/नगर संवाददाता। सारवां प्रखंड के मंझीलाडीह गांव के पोद्दार टोली में श्री श्री 108 लख्खी माता की पूजा लगभग 100 वर्षों से परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है। करीब एक शताब्दी से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के कारण पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। परंपरा के अनुसार, मंझीलाडीह स्थित मंदिर में लख्खी माता की प्रतिमा तीन दिनों तक स्थापित रखी जाती है। इसके बाद चौथे दिन विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस वर्ष बुधवार को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है।
    पीढ़ियों से निभाई जा रही परंपरा : लख्खी माता की पूजा गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस परंपरा ने कई पीढ़ियों से ग्रामीणों को आस्था के सूत्र में बांध रखा है। पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पंडित स्वर्गीय चंद्रशेखर झा निभाते थे। उनके निधन के बाद अब पुरोहित अंगद पांडेय के सान्निध्य में पूजा संपन्न कराई जा रही है।
    रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया मंदिर : पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन जाता है।
    आयोजन में जुटे ग्रामीण : पूजा को सफल बनाने में रितेश पोद्दार, राजू पोद्दार, दिवाकर पोद्दार, निंक्कु पोद्दार, कारू पोद्दार, कुशलदीप पोद्दार और प्रशांत पोद्दार सहित गांव के अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से यह परंपरा न केवल कायम है, बल्कि गांव में आपसी एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को भी मजबूत कर रही है। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ इस वर्ष का पूजा आयोजन संपन्न होगा।

देवघर की आठ शाखाओं में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

  • अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों को मिला बौद्धिक मार्गदर्शन, अनुशासन और सामाजिक दायित्व पर दिया गया जोर
    देवघर/नगर संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को देवघर नगर की आठ शाखाओं में शरद पूर्णिमा उत्सव आयोजित किया गया। विद्यापति, केशव, एकलव्य, वैष्णवी, बैद्यनाथ, परशुराम, श्रीराम और चंद्रगुप्त शाखाओं के तत्वावधान में हुए कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों को बौद्धिक मार्गदर्शन दिया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में संगठनात्मक अनुशासन, आपसी समन्वय और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आदर्श कॉलोनी, रामपुर स्थित शाखा कार्यवाह के आवास पर शाम पांच बजे विद्यापति तरुण व्यवसायिक शाखा का कार्यक्रम हुआ। इसमें सह विभाग संपर्क प्रमुख सुनील गुप्ता ने बौद्धिक मार्गदर्शन किया। शाम छह बजे कास्टर टाउन स्थित केकेएन स्टेडियम में केशव तरुण व्यवसायिक शाखा का उत्सव आयोजित हुआ। यहां जिला संघचालक गणेश लाल बरनवाल ने अपने विचार रखे। देवघर स्टेशन के समीप बैद्यनाथ विवाह भवन में एकलव्य तरुण व्यवसायिक शाखा के कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख प्रवीण दुबे ने बौद्धिक प्रस्तुत किया। जून पोखर में शाम 6:30 बजे श्रीराम संयुक्त विद्यार्थी शाखा का कार्यक्रम हुआ। इसमें संस्कृत भारती के अजीत नारायण पांडे ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। शाम सात बजे प्रगति नगर, महेशमारा में चंद्रगुप्त संयुक्त विद्यार्थी शाखा का उत्सव आयोजित किया गया। इसमें नगर सह संपर्क प्रमुख अशोक भगत ने विचार रखे। इसी समय बंधा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में वैष्णवी तरुण व्यवसायिक शाखा के कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह अरुण कुमार झा ने बौद्धिक मार्गदर्शन किया। संस्कृत पाठशाला में रात आठ बजे बैद्यनाथ तरुण व्यवसायिक शाखा का उत्सव संपन्न हुआ। इसमें शाखा कार्यवाह प्रशाद भगत ने बौद्धिक प्रस्तुत किया। वहीं, करनीबाग स्थित जागृति नगर में परशुराम तरुण व्यवसायिक शाखा के कार्यक्रम में विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने उद्बोधन दिया।
    समयबद्ध आयोजन और अनुशासन पर जोर : संघ के नगर कार्यवाह डॉ. आनंद बर्धन ने बताया कि सभी शाखाओं में संघ की कार्यपद्धति के अनुरूप कार्यक्रम निर्धारित समय पर संपन्न हुए।

वोकल फॉर लोकल से मजबूत होगी स्वदेशी की ताकत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
देवघर/नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 139वें संस्करण का प्रसारण रविवार को सत्संग नगर मंडल के वार्ड नंबर-9 स्थित शक्ति केंद्र में किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना और प्रधानमंत्री के स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती अपनाने, जल संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने के संदेशों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने इन संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में वोकल फॉर लोकल अभियान को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने बिहार के मखाना, कर्नाटक की अरहर दाल और खादी का उल्लेख करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री के संदेश का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देकर देश की अर्थव्यवस्था और स्वदेशी उद्यमों को मजबूती प्रदान करना रहा।
बूथ स्तर तक संदेश पहुंचाने की अपील : कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक (मन की बात) पंकज सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संबोधन में उठाए गए विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मन की बात में दिए गए संदेशों को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक गतिविधियों में भी अपनाना जरूरी है।
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद : कार्यक्रम में दिलीप सिंह, विकास मित्रा, सुभेंदु सुमन अमित, प्रदीप वर्मा, विनोद झा, बबलू बरनवाल, रंजीत यादव, अमित राज, भोला प्रसाद, रौशन कुमार, शुभम कुमार, भूपेंद्र कुमार, ललन कुमार, सोनू वर्मा और फाल्गुनी यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

देवघर में बारबेक्यू नेशन के दूसरे अपॉइंटमेंट सेंटर का शुभारंभ

  • मेयर रवि राउत ने किया उद्घाटन, स्थानीय युवाओं को योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
    देवघर/नगर संवाददाता। स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में देवघर में बारबेक्यू नेशन के संथाल परगना के दूसरे अपॉइंटमेंट सेंटर का शुभारंभ किया गया। बेलाबागान रोड स्थित रेमंड शॉप के निकट खुले इस सेंटर का उद्घाटन देवघर के मेयर रवि राउत ने फीता काटकर किया। सेंटर खुलने से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी और अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर तलाशने में मदद मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में 12वीं कनेक्शन के एचआरडी विभाग के प्रमुख हर्ष कुमार मिश्रा, साकेत कुमार सिंह, दुमका सेंटर के गौरव कुमार मिश्रा और देवघर सेंटर के पीयूष मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड पार्षद गोपी कुमार गुप्ता, एनएचएआई के एसडीओ शैलेश प्रसाद सिंह, यूथ वॉयस देवघर के अध्यक्ष शुभम कुमार, देवघर कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष संजय कुमार, प्रोफेसर राजीव रंजन सहित कई गणमान्य लोग और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    देश-विदेश में कंपनी की मौजूदगी : बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र का जाना-माना ब्रांड है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी देश के 80 से अधिक शहरों में 200 से ज्यादा आउटलेट संचालित करती है। इसके अलावा यूएई, श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया में भी कंपनी की मौजूदगी है।

मधुपुर-गिरिडीह के ज्वेलर्स से करोड़ों की ठगी की आशंका

  • महाराष्ट्र निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, शिकायतकर्ताओं ने 50 लाख के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का लगाया आरोप
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर, गिरिडीह समेत आसपास के क्षेत्रों के सोना-चांदी व्यवसायियों से कथित ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के सातारा जिले के मायणी निवासी शशिकांत शिवाजी गौरव के खिलाफ मधुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पंचमंदिर रोड निवासी ज्वेलर्स राजेश कुमार बर्मन समेत चार अन्य लोगों ने शिकायत देकर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। वहीं, क्षेत्र के करीब दो दर्जन ज्वेलर्स के भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, ठगी की कुल राशि और प्रभावित व्यवसायियों की वास्तविक संख्या पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    तीन वर्षों से कर रहा था कारोबार : जानकारी के अनुसार, शशिकांत शिवाजी गौरव पिछले करीब तीन वर्षों से मधुपुर के नीमतल्ला रोड में ज्वेलरी से संबंधित कारोबार कर रहा था। बताया जाता है कि वह स्थानीय ज्वेलर्स से सोना-चांदी लेकर उसे गलाने और उसकी गुणवत्ता के प्रतिशत से संबंधित दस्तावेज तैयार करने का काम करता था। उसके यहां तीन-चार कारीगर भी काम करते थे। वह पंचमंदिर रोड स्थित एक किराये के मकान में रहता था। कारोबार के सिलसिले में उसने मधुपुर के अलावा करौं, बसकुप्पी, सारठ, पालाजोरी, मारगोमुंडा, पाथरोल, गिरिडीह और दुमका क्षेत्र के कई ज्वेलर्स से संपर्क बना रखा था। लंबे समय से लेन-देन होने के कारण व्यवसायियों का उसके साथ भरोसे का संबंध बन गया था।
    दुकान बंद मिली तो हुआ शक : शिकायतकर्ताओं के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले सोना-चांदी और नकदी लेने के बाद आरोपी कथित रूप से अचानक संपर्क से बाहर हो गया। उसकी दुकान बंद मिली और मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। लगातार दुकान बंद रहने के बाद व्यवसायियों को अनियमितता की आशंका हुई। इसके बाद कुछ ज्वेलर्स ने पुलिस से शिकायत की। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि व्यवसायियों से प्राप्त जेवरात और नकदी कहां गए। बताया जा रहा है कि कुछ कारोबारियों के पास लेन-देन से संबंधित पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं। इस कारण कई व्यवसायियों ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
    पुलिस कर रही मामले की जांच : इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ज्वेलर्स से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात से संबंधित ठगी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित ठगी की कुल राशि, प्रभावित व्यवसायियों की संख्या और अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

जसीडीह के हंसा गार्डेन में 17 से 20 दिसंबर तक लगेगा निशुल्क महामेगा नेत्र शिविर

  • 18 हजार लोगों की आंखों की जांच का लक्ष्य, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन
    जसीडीह/संवाददाता। सीकर नागरिक परिषद, कोलकाता और रोटरी क्लब ऑफ देवघर के संयुक्त तत्वावधान में जसीडीह स्थित हंसा गार्डेन में 17 से 20 दिसंबर 2026 तक चार दिवसीय निशुल्क महामेगा नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी रविवार को जसीडीह स्थित आरोग्य भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिषद के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सोभासरिया और सचिव रवि शंकर सिकारिया ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की निशुल्क नेत्र जांच, चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद के मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था रहेगी। शिविर में करीब 18 हजार लोगों की आंखों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए जाने वाले और ऑपरेशन के योग्य घोषित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
    विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी जांच : आयोजकों के अनुसार, शिविर में करीब 40 नेत्र चिकित्सक और नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इनमें दो नेत्र विशेषज्ञों के साथ कोलकाता से आने वाले एक नेत्र सर्जन भी शामिल होंगे। चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों की जांच कर बीमारी की पहचान करेगी और जरूरत के अनुसार उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
    ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया : इस वर्ष शिविर की खासियत इसकी ऑनलाइन व्यवस्था होगी। पीयूष सोडानी द्वारा विकसित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से मरीजों का पंजीकरण, नेत्र जांच, पहचान और उपचार से जुड़ी प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में मरीजों की जांच और उपचार के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
    25 वर्षों से सेवा कर रही संस्था : परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि सीकर नागरिक परिषद पिछले 25 वर्षों से समाजसेवा, विशेषकर नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान दे रही है। संस्था अब तक करीब 1.98 लाख लोगों की आंखों की जांच कर चुकी है। प्रस्तावित शिविर संस्था का 162वां नेत्र जांच शिविर होगा। मौके पर परिषद के संयुक्त सचिव केशव सोधानी, संयोजक नवनीत सोडानी, श्याम सुंदर धानुका तथा रोटरी क्लब ऑफ देवघर के शंकर लाल सिंघानिया, प्रमोद चावछरिया, सुरेंद्र सिंघानिया, निलेश कोठारी, संजय खेतान, मनीष धानुका और अंकित मोदी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई शिकायत
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के पिपरपोज गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने जसीडीह थाना में अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक पक्ष की सीता देवी ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद को लेकर गांव के नागेश्वर यादव, अक्षय कुमार, मुन्ना कुमार, कविता देवी और चांदनी देवी उसके घर में घुस आए। उस समय वह घर में अकेली थी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। साथ ही गले से मंगलसूत्र छीन लेने का भी आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मुन्ना कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के प्रकाश यादव, गोलू कुमार, पंकज कुमार, अनिल यादव, सीता देवी, पूनम देवी, उमेश यादव और लीलावती देवी उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही घर में रखी मोटरसाइकिल, धान झाड़ने वाली मशीन सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों आवेदनों के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर्षोल्लास के साथ हुई मां लखी पूजा

  • दुधानी और बरमसिया में लगेगा मेला
    पालोजोरी/संवाददाता। धन और समृद्धि की देवी मां लखी की पूजा रविवार को हुई। हिंदू धर्म में इसे कोजागरी लक्ष्मी पूजा भी कहते हैं। पालोजोरी ब्लॉक रोड, दुधानी और बरमसिया में लखी मंदिर में बिधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। कोजागरी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। यह पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित है। कोजागरी लक्ष्मी पूजा को शरद पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, ओडिशा, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। लखी पूजा के अवसर पर पालोजोरी के दुधानी और बरमसिया में कल मेला लगाया जाएगा।

बदिया गांव के दुबे बाबा मंदिर में अष्टजाम के साथ वार्षिक पूजा शुरू

  • आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी मुख्य पूजा, आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के बदिया गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर में रविवार को भजन-कीर्तन और अष्टजाम के साथ बाबा दुबे की वार्षिक पूजा-अर्चना शुरू हो गई। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बाबा के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है और वार्षिक पूजा में आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी भाग ले रहे हैं। आयोजन के तहत 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से बाबा दुबे की मुख्य एवं विशेष पूजा वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जाएगी। मुख्य पुजारी शैलेश पाठक और सुबोध पाठक के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पूजा के दौरान श्रद्धालु बाबा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।
    आयोजन में जुटे ग्रामीण : वार्षिक पूजा को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। समिति के अध्यक्ष प्रभाकांत पाठक, कोषाध्यक्ष रंजन पाठक और सचिव ललन मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीण आयोजन की व्यवस्था में जुटे हैं। मंदिर परिसर में पूजा और भजन-कीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में समिति के सदस्य प्रहलाद पाठक, रंजीत पाठक, दीपक दुबे, अमरेंद्र पाठक, गुंजन पाठक, रोशन पाठक और पिंटू पाठक सहित अन्य लोग सक्रिय योगदान दे रहे हैं। आसपास के कई गांवों के ग्रामीण भी पूजा की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। सामूहिक सहभागिता से वार्षिक पूजा को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store