• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दीपोत्सव

December 26, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दीपोत्सव

by admin
December 26, 2025
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रकवि को दीपों से दी गई श्रद्धांजलि

  • देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ मनाई जयंती
    देवघर/नगर संवाददाता। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बुधवार को देवघर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति, श्रद्धा और स्मरण से सराबोर नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों ने दीप जलाकर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रमुख स्थलों पर किया गया, जहां सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।
    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और संस्कार के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में शुचिता, संवाद और सहमति की राजनीति को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को सुशासन, मजबूत विदेश नीति और राष्ट्रीय एकता की राह पर आगे बढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान, ग्राम सड़क योजना और पड़ोसी देशों से संवाद की नीति आज भी अटल जी की दूरदर्शिता का प्रमाण है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है कि राजनीति भी सेवा और सादगी के साथ की जा सकती है।
    दीपोत्सव के माध्यम से श्रद्धा का अनूठा संदेश : दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना था। दीप जलाकर यह संदेश दिया गया कि अटल जी ने जिस राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और मानवता की लौ जलाई थी, उसे आने वाली पीढ़ियां भी जलाए रखेंगी। दीपोत्सव के दौरान युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हित उनके जीवन का मूल मंत्र रहा। युवाओं से अपील की गई कि वे अटल जी के विचारों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया ने किया। जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर राकेश नरौने, धनंजय तिवारी, महेश प्रसाद राय, बलराम पोद्दार, निशा सिंह, अलका सोनी, सोनाधारी झा, विनय चंद्रवंशी, उचित राय, संतोष मुर्मू, जुनियर बाबुलाल मरांडी, संजय कुमार, सुमित झा, मुकेश पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पुण्यतिथि पर स्वर्गीय चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार ने पुण्यतिथि पर स्वर्गीय चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक तथा स्वतंत्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल व प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। चाहे मुख्यमंत्री का पद हो या राज्यपाल का या केंद्रीय मंत्री का या गवर्नर जनरल का अपने सिद्धांतों एवं कार्यशैली से उन्होंने कभी भी समझौता नहीं किया। उनकी राजनीति पर गहरी पकड़ थी। उनकी दूरदर्शिता एवं बुद्धिमता का लोहा कांग्रेस के सभी नेता मानते थे। भारतीय राजनीति का चाणक्य कहे जाने वाले राजा जी भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति थे। वे विद्वान एवं अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। पुणे दक्षिण भारत में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए बहुत कार्य किए। नशाबंदी एवं स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है।

अटल जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प
मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों पर भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का 100वी जयंती मनाई गई। साप्तर पंचायत के बूथ संख्या 156 व 157 पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता ने अटलजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने की बात कही। मौके पर धनंजय रवानी, रविंद्र भैया, फुलेश्वर मंडल, पंकज दास, राजेश पाठक, राधे यादव, ज्योतिष चंद्र पांडेय, दिवाकर पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, कृष्णानंद पाण्डेय, भोला ठाकुर, उमेश शर्मा, राजेश रजवार, मोहन झा, महेंद्र दास, मोहन यादव, दिनेश पाण्डेय, कारू राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

त्रिकूट पहाड़ में अवैध वसूली को लेकर दो पक्षों में लड़ाई, थाने पहुंचा मामला
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थान क्षेत्र के अंतर्गत त्रिकूट पहाड़ में पार्किंग एवं पर्यटकों से अवैध वसूली को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के सिरसानुंथर गांव निवासी जयदेव सिंह ने तीरनगर गांव निवासी राहुल सिंह पर रंगदारी एवं अवैध वसूली का लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में जिक्र है कि खाना बनाने वाले से अवैध वसूली की जाती है। पर्यटकों को 500 का रसीद देकर 2000 से 2500 रुपए अवैध वसूली किया जाता है। इसकी शिकायत मैनेजर शिवकुमार चौबे से करने चैंबर गया। जहां राहुल सिंह और जगदीश सिंह के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान 500 की छिनतई एवं जान मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास, पिस्तौल दिखाने एवं साइबर क्राइम करने को लेकर आवेदन दिया गया है। उधर घटना की जानकारी थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी गयी। सूचना मिलते ही दलबल के साथ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी अटल जी की जयंती
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौ मे अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जयंती मनाई। मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में संस्कार भवन पाथरौल में जयंती में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हे याद किया। मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। आज हम सबों को उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है, तभी देश आगे बढ़ेगा। मौके पर हरकिशोर पांडेय, मोहन कुमार, दिलीप पाठक, मदन चक्रवर्ती, मुनेन्द्र साह,पहलू पंडित, कृष्णा पौद्दार, राहुल चौधरी, गुड्डू भोक्ता सहित नेता एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फ्रेंडली मैच में जसीडीह थाना टीम रही विजयी
जसीडीह/संवाददाता। मां मनसा क्लब संथाली जसीडीह के सौजन्य से स्थानीय चटर्जी मैदान में आयोजित झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गुरुवार को जसीडीह थाना टीम और स्थानीय एक अखबार की टीम के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। जिसमें जसीडीह थाने की टीम छह विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक मां मनसा क्लब संथाली जसीडीह की ओर से उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रहीस क्रिकेट एकेडमी का विधायक ने किया उद्घाटन
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में गुरुवार को रहीस क्रिकेट एकेडमी उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन देवघर विधायक सुरेश पासवान, जिप अध्यक्ष किरण कुमारी, जिला परिषद सदस्य गीता मंडल, डीएसओ संतोष कुमार, पाकुड़ डीएसओ राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि एकेडमी खुलने से स्थानीय बच्चों के लिए क्रिकेट सीखने का एक उत्तम व्यवस्था हो गयी है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना नाम रोशन कर सकते हैं। मौके पर संस्थापक राजकुमार यादव, मंच संचालक राजीव कुमार ओझा, मुखिया रंजीत प्रधान, पूर्व मुखिया नरेश यादव, झामुमो नेता श्रीकांत यादव, समाजसेवी राजेश यादव,बबलू दास समेत दर्जनों से अधिक महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा डकैती मामले को ले पुलिस टीम पहुंची मधुपुर

  • जामताड़ा मुख्यालय डीएसपी भी थे शामिल
    जामताड़ा हेडक्वार्टर डीएसपी व अन्य पहुंचे मधुपुर
    मधुपुर/संवाददाता। जामताड़ा ज्वेलरी दुकान में डकैती मामले में अपराधियों की तलाश करते जामताड़ा पुलिस की एक टीम गुरुवार को मधुपुर और मार्गोमुंडा पहुंची। पुलिस टीम ने क्षेत्र में पूर्व में हुई लूट और डकैती कांड में संलिप्त अपराधियों के संबंध में स्थानीय पुलिस से विस्तार पूर्वक जानकारी ली । जामताड़ा पुलिस टीम में हेडक्वार्टर डीएसपी संजय सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल मधुपुर आए थे। घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। बताया जाता है अपराधियों का मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है। बता दें बुधवार को जामताड़ा के कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में डकैती की घटना हुई है। हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने दुकानदार अमन बर्मन को पेट और गर्दन में गोली मारकर घायल कर दिया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और अचानक फायरिंग शुरू कर दिया था। बदमाश दुकान से लाखों की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए हैं। बदमाश दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए कायस्थपाड़ा रोड से सुपायडीह गांव के पास गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे की ओर तेजी से भाग गए।

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योग विज्ञान शिविर शुरू
देवघर/नगर संवाददाता। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में गुरुवार को चार दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह बैठक शुरू हुई। जिसमें देवघर से भारत स्वाभिमान पतंजलि के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के समेत संजीव कुमार सिह, शंभू कुमार बरनवाल, हरेंद्र कुमार, विष्णु साह, राजेश गोस्वामी, चंद्रभूषण कुमार,उतम वर्मा,अजय कुमार राय, अजीत कुमार, संजय यादव, अजीत गुप्ता,संजीत यादव,दीपक कुमार, नकुल वर्मा, विनोद कुमार आदि शामिल हुए संस्थान की ओर से सभी को आई कार्ड और ड्रेस दिया गया।

शीतलहरी ने बढ़ायी लोगों की परेशानी
सारठ/संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से पूरा जिला शीतलहर के चपेट में है। गुरुवार को इसका तेवर अधिक तीखा रहा। कुहासे ने परेशानी बढ़ा रखी है। सुबह पारा 10 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान गिरने से शीतलहर का कहर बढ़ गया। कनकनी वाली ठंड लोगों को परेशान करती रही। पछिया हवा ने लोगों को थरथराने पर विवश किया। फिलहाल मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है। कोहरे के चपेट में पूरा प्रखंड क्षेत्र है, धूप का दिन में कभी कुछ समय के लिए दर्शन हो जाये तो वहीं काफी है। धूप में थोड़ी भी गर्मी नहीं होती है साथ ही ठंड़ी हवा चलने से धूप में रहने पर लोग थरथराने लगते हैं, इस वजह से कनकनी और भी बढ़ रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गर्म कपड़ों को चीर कर हड्डियों को हिलाने वाली ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने जितने कपड़े पहने वे उतने ही कम पड़ गए। आम-जनजीवन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छोटे बच्चे के साथ-साथ बुर्जुग काफी परेशान है। सुबह आफिस और जरूरी काम के लिए निकलने वाले आदमी के लिये ठंड अभिशाप बन रहा है। इस कनकनी में झुग्गी-झोपड़ी व सड़क किनारे रहनेवाले लोग परेशान रहे। घने कोहरे के कारण दिन में भी रात का नजारा सामने रहा।

धूमधाम से हुई मां तुलसी की पूजा
सारठ/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तुलसी के पौधे की पूजा बड़े ही भक्तिभाव से की गई। माता तुलसी पौधे की पूजा हिन्दु घर्मावलम्बियों के प्रत्येक घरों में मनायी गयी। माता तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, आरोग्य और नकारात्मक उर्जा का नाश होता है।

भाजपा ने लिया आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
मारगोमुंडा/संवाददाता। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर मंडल के अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मार्गोमुंडा स्थित आम बगान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनायी। तस्वीर पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनके आदर्शों को आत्मसात करने करने का संकल्प लिया। मौके पर मुखिया सुधीर यादव, गोरी पोद्दार, पुरण, मुन्ना, मुकेश यादव, आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अटल जयंती पर देवघर भाजपा कार्यालय में श्रद्धा, स्मृति और संकल्प का संगम

  • पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का स्मरण
    देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को झारखंड निर्माता, भारतरत्न, कुशल राजनेता और प्रखर वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को देवघर भाजपा जिला कमेटी की ओर से स्थानीय ठाढ़ीदुलमपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए और अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और अटल जी के विचारों से ओत-प्रोत रहा। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के लिए नैतिक मूल्य, संवाद और संवेदनशीलता का प्रतीक थे। इस अवसर पर सचिन रवानी, नारायण दास, संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, रविंद्रनाथ तिवारी, अमृत मिश्रा, राजीव रंजन सिंह, विजया सिंह, गौरी शंकर शर्मा, मिथिलेश यादव, नवल राय, विपिन देव, विश्वनाथ रवानी, मुकेश पाठक, बबलू पासवान, धनंजय तिवारी, मनोज झा, तुफान महथा, बाबूलाल मरांडी, सोनाधारी झा, उमाशंकर प्रजापति, धनंजय खवाड़े, राजन सिंह, ललन दुबे, दशरथ दास, नीरज प्रकाश, बम बम दुबे, सीताराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
    भाजपा को विचार और संस्कार दोनों मिले : सचिन
    भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को सींचा और पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राष्ट्रवाद को मजबूती दी और लोकतंत्र की मर्यादा को कभी कमजोर नहीं होने दिया।
    अटल की सोच आज भी देश का मार्गदर्शन कर रही : नारायण
    कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि 21वीं सदी भारत की सदी बने। उन्होंने जिस आत्मनिर्भर, मजबूत और विश्व में नेतृत्व करने वाले भारत की कल्पना की थी, वह सपना आज साकार हो रहा है।
    अटल जी राजनीति में संवेदनशीलता और संस्कृति का प्रतीक थे : रीता
    कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया। उनका व्यवहार, भाषा और सोच सभी को प्रेरित करती थी।

डीसीए ब्लैक ने सोनेट क्रिकेट क्लब को सात रनों से हराया

  • सत्संग-11 ने जेसीसी पर 20 रनों से जीत दर्ज की
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित देवघर जिला क्रिकेट लीग 2025 के ए-डिविजन मुकाबले मंगलवार को बेहद रोमांचक रहे। दिन के पहले मैच में डीसीए ब्लैक ने अंतिम ओवर तक चले संघर्ष में सोनेट क्रिकेट क्लब को 7 रनों से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में सतसंग-11 ने सधी हुई गेंदबाजी के दम पर जेसीसी को 20 रनों से मात दी। पहले मैच में सोनेट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर डीसीए ब्लैक को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। निर्धारित ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए डीसीए ब्लैक ने 5 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विक्रम कुमार ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 60 रनों की पारी खेली, वहीं आयुष कुमार ने 52 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा सक्षम कुमार और अविजीत ने मिलकर 32 रन जोड़े। सोनेट क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में हर्षित आनंद, मिथिलेश और नीतीश आनंद ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्रिकेट क्लब की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद दबाव में आ गई और पूरी टीम 154 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से हर्ष मिश्रा ने सर्वाधिक 59 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। राहुल ने 23 रन, आयुष ने 21 रन और महेंद्र ने 15 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। डीसीए ब्लैक की ओर से हिमांशु राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए। इसके अलावा अंशुमान और अनुज शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि श्रेष्ठ राज को एक सफलता मिली। इस तरह डीसीए ब्लैक ने 7 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। दिन का दूसरा मुकाबला ए-डिविजन के अंतर्गत जेसीसी और सतसंग-11 के बीच खेला गया। जेसीसी ने टॉस जीतकर पहले सत्संग-11 को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। सत्संग-11 ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम की ओर से मनजीत ने 38 रन, सूरज ने 28 रन और जितेश ने 10 रनों का योगदान दिया। जेसीसी की गेंदबाजी में सिद्धांत, राजदीप और सागर यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शिवम और अभिषेक कुमार को एक-एक सफलता मिली। जवाब में जेसीसी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। टीम के लिए रवि ने 29 रन बनाए, जबकि शिवम, अमित और सुमंत ने 16-16 रन जोड़े। शौर्य सुमन ने 12, राजदीप ने 11 और सागर यादव ने 10 रन बनाए। सत्संग-11 की ओर से गेंदबाजी में रवि और अजय कुमार ने दो-दो विकेट झटके, जबकि रुद्र, श्रेयस और अनुज ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस तरह सत्संग-11 ने 20 रनों से जीत दर्ज की।
    मैचों में अंपायर की भूमिका सत्य जगत और सुमित कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अभिषेक भोक्ता ने संभाली। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और ए-डिविजन लीग की प्रतिस्पर्धा को और भी दिलचस्प बना।

नटराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स और वेदा टीचिंग में मना क्रिसमस

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, केक कटिंग और उपहार वितरण ने बांधा समा
    देवघर/नगर संवाददाता। शहर के बाजला चौक स्थित ऋद्धि-सिद्धि टावर में संचालित नटराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं वेदा टीचिंग द्वारा गुरुवार को क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्ष, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। संस्थान परिसर को क्रिसमस के रंग-बिरंगे सजावटी सामग्रियों, गुब्बारों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रिसमस कैरोल और स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, समूह नृत्य एवं लघु प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केक कटिंग समारोह रहा, जिसमें संस्थान की निर्देशिका डॉ. रीता ठाकुर ने विद्यार्थियों के साथ केक काटकर क्रिसमस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया। अभिभावकों ने इस तरह के आयोजनों को बच्चों के मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर डॉ. रीता ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। ऐसे पर्व हमें आपसी सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को क्रिसमस और आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्यन चौधरी, रिंकू ठाकुर, विजया सिंह, डॉ. स्नेहा चांदनी साह तथा डॉ. पूजा राय का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में संस्थान की ओर से सभी उपस्थित लोगों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आने वाले नववर्ष के लिए मंगलकामनाएं दी गयी।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store