• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कांग्रेस लोकतंत्र व स्वतंत्रता की विचारधारा : मुन्नम संजय

December 29, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कांग्रेस लोकतंत्र व स्वतंत्रता की विचारधारा : मुन्नम संजय

by admin
December 29, 2025
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
    देवघर/वरीय संवाददाता। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में कांग्रेस का संविधान, विचारधारा एवं राष्ट्रीय संविधान पर परिचर्चा की गई।
    विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्य अतिथि के रूप में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी एकत्रित हुए हैं। 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की जीवंत विचारधारा रही है।
    कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने, संविधान रचने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और गरीब, किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे नेताओं ने आधुनिक भारत की नींव रखी।
    कांग्रेस की सर्वजन हिताय की नीति : मुकुंद दास
    जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका संविधान में विश्वास, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता और सर्वजन हिताय की नीति रही है। आज जब देश में लोकतंत्र, संविधान और संस्थाओं पर खतरे मंडरा रहे हैं, तब कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हम संकल्प लेते हैं कि हम संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस हमेशा सत्य, अहिंसा और जनहित की राह पर चलती रही है और आगे भी चलती रहेगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर,जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला पदाधिकारी जियाउल हसन, विवेक मिश्रा, सुधीर देव, रवि गुप्ता, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, राजा साहिल, गणेश दास, राकेश केशरी, आफताब आलम, धर्मेंद्र सिंह, ध्रुव प्रसाद देव, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, ओबीसी जिलाध्यक्ष विकास राउत, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नित्यानंद सेवक, सेवा दल जिलाध्यक्ष सुरेश पंडित, भवेश भूषण, कुमार बाबा, अजय कुमार पंकज, शैफ दानिश, अखिल भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में नवनिर्वाचित युवक जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज के साथ उपाध्यक्ष राजा साहिल, प्रदेश सचिव आदित्य सरोलिया आदि मौजूद थे।

डीडीस ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
देवघर/वरीय संवाददाता। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने देवघर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर असहाय, भूमिहीन, दिव्यांग, रिक्शावाले, फुटपाथ पर सो रहे लोगो व जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान वीआईपी चौक, बरमसिया चौक, टॉवर चौक, बाजला चौक, सुभाष चौक, शनि मंदिर, पुराना बस स्टैंड एवं बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन पर कम्बल वितरण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंड से बचने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। इस दौरान संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

इनर व्हील क्लब ने किया कंबल वितरण
देवघर/वरीय संवाददाता। रविवार को इनर व्हील क्लब देवघर की ओर से अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में चमारीडीह गांव में ठंड से राहत हेतु कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच इनर व्हील क्लब देवघर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शहर की चकाचौंध से दूर चमारीडीह गांव में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई। क्लब की सदस्यों ने गांव की गलियों में जाकर ग्रास रूट लेवल पर असहाय एवं गरीब लोगों को 80 कंबल वितरित किए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुंचाना था, जो ठंड के मौसम में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और जिन तक सहायता अक्सर नहीं पहुंच पाती। क्लब की सदस्यों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों की पहचान की और उन्हें कंबल देकर राहत प्रदान की। स्थानीय ग्रामीणों ने इनर व्हील क्लब देवघर की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। इनर व्हील क्लब देवघर ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। क्लब ने भी इसी तरह जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा डॉ मंजू बैंकर विभा सिंह, निशा जायसवाल, सावित्री गुप्ता, निशा गुप्ता उपस्थित थी।

सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति ने दी श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। रविवार सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति के वरीय सदस्य पंकज गुप्ता के पिता हृदय नारायण गुप्ता का आकस्मिक निधन 24 दिसंबर को हो गया था। इसी को लेकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। मौके पर
सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति के सदस्य, राजेश तिवारी, अमरेश चौधरी, उदय जी महाराज, विजय पांडे विकास सिंह, शैलेश सिंह, उर्मिलेश, सुनील, सुमित अभिषेक, ललन मिश्रा, स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में कई निर्णय
देवघर/वरीय संवाददाता। रविवार को झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक आवश्यक बैठक कुष्ठ आश्रम रोड, देवघर स्थित संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सभी नियमित, अनुबंध एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारी ने अपनी समस्याओं को रखा। सर्वसम्मति से निम्नलिखित मुद्दों के समाधान के लिए सिविल सर्जन सहित उपायुक्त देवघर को पत्र लिखकर मांग करने का निर्णय लिया। बैठक में संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र,एएनएम संघ की सचिव आरती कुमारी, बुद्धीनाथ झा, अनिल कुमार यादव, किरण कुमारी, शालिनी कुमारी, पूनम कुमारी इत्यादि मौजूद थे।
क्या है संघ की मुख्य मांगें : सभी नियमित, अनुबंध तथा आउट सोर्सिंग कर्मियों को ससमय वेतन भुगतान हो, जिला स्तरीय कर्मचारियों को सिविल सर्जन के आदेश के बावजूद एमएसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है, आदेश से आच्छादित सभी कर्मचारियों को पत्र निर्गत की तिथि से 2800 ग्रेड पे का एरियर सहित भुगतान करने, अनुबंध कर्माचारियों के वेतन का कोषागार के माध्यम से इसी महीने से भुगतान करने, मृतक एमटीएस राजीव के परिजनों को मुआवजा और उनकी पत्नी को योग्यता के अनुसार नौकरी देना सुनिश्चित करने, बांड सेवा कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान करने, कुछ सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को सिविल सर्जन के आदेश के बाद भी अभी तक एसीपी का लाभ नहीं मिला है, सेवानिवृत्त होने से पूर्व एसीपी के अनुसार निर्धारित ग्रेड पे का एरियर सहित भुगतान करने, सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों का सेवा पुस्तिका अद्यतन करते हुए उसके नियंत्रि पदाधिकारी को उपलब्ध कराने,
आउट सोर्सिंग कंपनी के बदलाव की स्थिति में आउट सोर्सिंग के अंतर्गत पूर्व से कार्यरत सभी कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने, नियमावली के मुताबिक पोस्टमार्टम, इंजरी तथा स्टोर का दायित्व फार्मा सिस्ट को ही देना सुनिश्चित करने, फार्मासिस्ट को नियमितीकरण के दो साल बाद से 4200 के ग्रेड पे के दर से एरियर भुगतान करने समेत अन्य मांगें शामिल है।

बरनवाल जाति को ओबीसी का लाभ दिलाने की मांग

  • झारखंड पिछड़ा आयोग अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव से देवघर परिसदन में बरनवाल समाज के प्रतिनिधियों ने मिलकर बुके और अंग वस्त्र से सम्मानित किया तथा केंद्र सरकार की सूची में बरनवाल जाति को शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा। यह मांग किया गया कि झारखंड की सूची में बरनवाल जाति का ओबीसी की सूची में नाम है किंतु केंद्र सरकार में नहीं रहने से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि बरनवाल जाति का मुद्दा मेरे संज्ञान में है जल्द इस मामले का निदान निकालने का सार्थक प्रयास करेंगे। मिलने वालों में श्री भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य ओंकारनाथ बरनवाल, देवघर जिला वैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, भारतवर्षीय बरनवाल युवक संघ के निवर्तवान प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर बरनवाल, बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष दीनबंधु बरनवाल, सचिव आदित्य कुमार, राजकुमार नायक,राजेश प्रसाद बरनवाल एवं पंकज बरनवाल गब्लू आदि उपस्थित थे।

पुण्यतिथि पर सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर प्रख्यात कवि स्वर्गीय सुमित्रानंदन पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की शब्द शिल्पी के रूप में विख्यात पंत जी ने नाटक, कहानी और निबंध के क्षेत्र में भी नई रचनाएं प्रस्तुत की, मगर मूलत: वे कवि के रूप में प्रसिद्ध रहे। हिंदी की आधुनिक कविता को प्रकृति और नई मानवीय चेतना से संपन्न करने के लिए पंत को सदैव साहित्य जगत में याद रखा जाएगा। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि स्वर्गीय पंत प्रकृति के सुकुमार कवि थे। नवीन धारा के प्रवर्तक एवं छायावादी युग के प्रतिनिधि कवि पंत जी की कविताओं में दार्शनिकता, विचारशीलता और मानवतावादी दृष्टिकोण का कलात्मक संयोजन मिलता है। स्वर्गीय पंत के साहित्य में प्रकृति प्रेम और सौंदर्य बोध के साथ कोमल भावनाओं की प्रचुरता है।

एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, 20 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। एक युवक का एटीएम कार्ड एक एटीएम मशीन में फंस गया और उसके बाद उसके बैंक खाता से 20 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी। घटना में संबंध में बताया गया कि बिहार के भागलपुर जिला के पिरपैंती निवासी संतोष कुमार कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह बसवरिया हाइ स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि सारवां मोड से बाजला चौक जाने वाले रास्ते में स्थित एसबीआइ के एटीएम मशीन में उसका एटीएम कार्ड फंस गया। वहां एक नंबर मदद के लिए लिखा हुआ था। उसने उस नंबर पर काल किया। वहीं मदद करने के नाम पर उसे झांसा में ले लिया गया। उसके बाद उसके बैंक खाता से 20 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी। मैसेज आने पर उसे ठगी के बारे में पता चला। उसने इसकी शिकायत साइबर थाने में की है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घर का ताला तोड़कर चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित एक घर का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये मूल्य का सोने का चेन चोरी कर लिया गया है। इस सिलसिले में सपना आर्या ने बताया कि वह अपने पति के साथ अपने पैतृक गांव गयी थी। वहां से नंदन पहाड़ स्थित आवास में लौटने पर पाया कि वहां से खिड़की व ताला टूटा हुआ है। अंदर से बच्चे का गले का सोने का चेन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। उक्त चेन की कीमत 80 हजार बतायी जाती है। वहीं घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगमन देवघर में कल : सचिव
देवघर/संवाददाता। झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगमन देवघर में होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक क्षण 30 दिसंबर को प्रात: 11 बजे देवघर स्थित केकेएन. स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा ने दी। बताया कि यह ट्रॉफी झारखंड क्रिकेट के गौरव, खिलाड़ियों की मेहनत एवं राज्य की खेल प्रतिभा का प्रतीक है। ट्रॉफी के आगमन को लेकर जिला क्रिकेट संघ देवघर द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन न केवल देवघर बल्कि पूरे संताल परगना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सड़क हादसे में एक घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम भदेव यादव है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का रहने वाला है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

  • बच्चों को साकारात्मक ज्ञान देने की जरूरत : एडीसी
    देवघर/वरीय संवाददाता। सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल देवघर शाखा का 11वा वार्षिक समारोह सह रंगारंग कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर उपायुक्त हीरा कुमार ने कहा कि बच्चों को सकारात्मक ज्ञान देने की जरूरत है। तभी बच्चे देश का एक होनहार कर्णधार तथा जिम्मेवार नागरिक बन सकते हैं। छात्रों को अपने करियर के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा में बच्चों को काफी सिख पूर्व में मिलता था, इसे फिर से सभी स्कूलों में लागू करने की आवश्यकता है। इसके लिए स्कूलों में विशेष वर्ग का आयोजन करने की जरूरत है। इतना ही नहीं बच्चों में शुरू से लक्ष्य देने पर उनका सही विकास हो सकता है। निरंजन सिंहा की मेहनत ने आज काफी उपलब्धि हासिल किया है। शिक्षा कभी भी असफल नहीं होती है।
    निरंजन की सादगी आज सफल हो गई : जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि स्कूल के अध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा की सादगी आज सफलता पा लिया है। बच्चों को सम्मानित करने से उनके हौसले को बढ़ावा मिलता है। आज पूरा विश्व ग्लोबल गांव हो गया है। इसमें बच्चों को सभी तरह की जानकारी मिल रही है। सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल में सुगम और सुलभ शिक्षा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों का नामांकन और शिक्षा नि:शुल्क होगी। वही उन्होंने कहा कि मोबाइल के युग में इसका इस्तेमाल ज्ञान के लिए करें। आज गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बहुत जरूरी है। विद्यालय के अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंहा ने कहा कि सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल अब भारत सरकार से मान्यता पा चुकी है जो किसी को फ्रेंचाइजी दे सकता है। इसके लिए सभी अभिभावकों का स्नेह प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि 11-12वी में टॉप करने वाले छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। टॉप 10 के छात्रों से आधा शुल्क लिया जाएगा। इस वर्ष नामांकन शुल्क मात्र दो हजार रुपया लिया जाएगा। हम बच्चों देश का जिम्मेवार नागरिक बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है। इसके अलावे प्रदीप भैया महाराज, निदेशक शिवम एन सिन्हा, प्राचार्य जयप्रकाश ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

भारतीय जनसंघ से भाजपा तक समर्पित रहे भूमि गुरुजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

  • कोयरीडीह में आयोजित कार्यक्रम में नारायण दास बोले भूमि गुरु जी कार्यकर्ता के साथ धर्म निभाने वाले सच्चे विचार योद्धा थे
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनसंघ के दौर से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और संघर्ष को अपने जीवन का उद्देश्य मानने वाले स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद राय उर्फ भूमि गुरुजी की पुण्यतिथि के अवसर पर देवघर प्रखंड के कोयरीडीह गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक नारायण दास सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भूमि गुरुजी उन कार्यकर्ताओं में थे जिन्होंने बिना किसी पद, प्रतिष्ठा या लाभ की अपेक्षा किए संगठन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जनसंघ के कठिन दौर से लेकर भाजपा के विस्तार काल तक पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि भूमि गुरुजी केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि सामाजिक चेतना, अनुशासन और संस्कार के प्रतीक भी थे। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और संगठन के प्रति अटूट आस्था का उदाहरण रहा। पूर्व विधायक नारायण दास ने अपने संबोधन में कहा कि भूमि गुरुजी जैसे कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि भूमि गुरुजी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का साधन माना। वे जनसंघ के उस दौर के कार्यकर्ता थे जब संसाधन नहीं थे, लेकिन विचारधारा के प्रति अडिग विश्वास था। ऐसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नारायण दास ने कहा कि आज के कार्यकर्ताओं को भूमि गुरुजी के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। निष्ठा, अनुशासन और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनसंघ काल के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय पार्टी का विस्तार आसान नहीं था। गांव-गांव जाकर विचारधारा को समझाना, विरोध सहना और सीमित संसाधनों में संगठन को खड़ा करना एक बड़ी चुनौती थी। वक्ताओं ने कहा कि भूमि गुरुजी ने इन सभी कठिन परिस्थितियों में भी कभी संगठन का साथ नहीं छोड़ा और अंतिम सांस तक भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे। कार्यक्रम में भूमि गुरुजी के पुत्र बलवीर राय, पौत्र शुभम राय सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान परिवारजनों की आंखें नम दिखीं। उपस्थित लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि भूमि गुरुजी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। बलवीर राय ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा परिवार से पहले संगठन और समाज को प्राथमिकता दी। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए ईमानदारी और संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह उनके लिए गर्व की बात है। सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के समय में जब राजनीति में अवसरवादिता बढ़ रही है, तब भूमि गुरुजी जैसे कार्यकर्ताओं का स्मरण संगठन को अपनी मूल विचारधारा से जोड़ने का कार्य करता है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की पुण्यतिथि केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर भी है कि हम संगठन और समाज के लिए कितना समर्पण भाव रखते हैं। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में भूमि गुरुजी के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन और पुष्पांजलि के साथ किया गया। स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद राय उर्फ भूमि गुरुजी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा न केवल एक स्मरण कार्यक्रम रही, बल्कि यह संगठन के मूल संस्कार, संघर्ष और समर्पण की याद दिलाने वाला अवसर भी बनी। भूमि गुरुजी का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store