• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने किया याद

December 27, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने किया याद

by admin
December 27, 2025
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • कांग्रेस स्थापना दिवस मनाने को लेकर की हुई समीक्षा बैठक
    देवघर/वरीय संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर देवघर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनको याद करते हुए नमन किया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने मनमोहन सिंह जी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी।
    श्रद्धांजलि सभा के पश्चात देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष मुकुन्द दास की अध्यक्षता में 28 दिसंबर को 140 में स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा को लेकर की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास ने स्थापना दिवस को सफल बनाने तथा निर्धारित कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस आगामी 28 दिसंबर को पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी जिला, प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण तथा बीएलए के आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा। कांग्रेस का स्थापना दिवस संगठन की मजबूती, आपसी एकता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाते हुए जनता के बीच कांग्रेस के संविधान, कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूती से पहुँचाया जाए। साथ ही विचार गोष्ठी आयोजित कर भारत के संविधान पर परिचर्चाएं करनी है। अपने घरों पर झंडा फहराने का फोटो ग्राफ एवं वीडियोग्राफी सोशल मीडिया में प्रसारित करना है। प्रखंड एवं नगर के कार्यक्रम का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संबोधित पर्यवेक्षक के जिम्मे है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, विवेक मिश्रा, राकेश केशरी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, सेवा दल के बासुकी पंडित, ओबीसी जिलाध्यक्ष विकास राउत, प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी, हेमंत चौधरी, प्रदीप नटराज, जयशंकर शरण, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, नगर महासचिव अंकुर केशरी,युवा प्रदेश सचिव अंकुर आनंद, अंकुर आनंद, कुमार बाबा, नुनू खान, अजय कुमार कृष्णा, अमित राय, पपली खान, सूरज सिंह, दिलीप यादव, सुनिल महतो आदि दर्जनों मौजूद थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ विकासशील राजनीति और राजनीतिक सुचिता के पुरोधा थे। श्री कुमार ने कहा कि जिस नि:स्वार्थ भाव से स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री रहते हुए देश की सेवा की उनके इस अमूल्य योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा। श्री कुमार ने विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की।

जयंती पर याद किये गये शहीद उधम सिंह
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों से मशाल जलाने वाले शहीद उधम सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए न्योछावर कर दिया। अपने निर्भीकता के लिए स्वतंत्रता संग्राम में साहसिक योगदान देने के लिए तथा मृत्यु तक को उत्साह के साथ वरण करने के लिए उन्हें यह देश सदैव याद रखेगा ।

हरे कृष्ण केंद्र ने किया श्रीमद्भागवत गीता वितरण महोत्सव का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। हरे कृष्ण केंद्र, देवघर के तत्वावधान में श्रीमद्भगवद्गीता वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन तुलसी पूजा के पावन अवसर पर संपन्न हुआ। जिसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना एवं लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य संदेश से जोड़ना रहा। इस अवसर पर हरे कृष्ण केंद्र द्वारा देवघर के विभिन्न क्षेत्रों में पुस्तक वितरण स्टॉल लगाए गए, जहां भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के साथ श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।
इस पावन सेवा कार्य में हरे कृष्ण केंद्र के सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम केंद्र के प्रमुख श्रीमान रूपानुग दास प्रभुजी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्र के अनेक वरिष्ठ एवं युवा भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रिखिया को प्रखंड बनाने की मांग
देवघर/नगर संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक मुन्नू प्रसाद खवाड़े ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर रिखिया को प्रखंड बनाने की मांग की है।
उन्होंने आवेदन में कहा कि देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड को काटकर रिखिया को प्रखंड बनाया जाए ताकि लोगों को सुविधा हो सके। उन्होंने सूबे की लोकप्रिय सरकार से जनहित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग की है।

  • री ओरिएंटेशन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन
    भीबीडी कार्यक्रम का प्रबंधन और रोकथाम को ले जन जागरूकता जरूरी : सिविल सर्जन
    देवघर/वरीय संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ युगल चौधरी के निर्देश पर जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव की अध्यक्षता में तथा जिला भीबीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार यादव की उपस्थिति में जिले में कार्यरत सभी एमपीडब्ल्यू एवं सभी सीएचसी व शहरी क्षेत्र के मलेरिया एवं फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्र से चयनित दो-दो एएनएम सहित कुल 50 प्रतिभागियों को वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण से संबंधित द्वितीय री ओरिएंटेशन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आईएमए सभागार, देवघर में आयोजित किया गया।
    डॉ अभय ने बताया गया कि वैक्टर जनित रोग यथा मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जेई आदि मच्छर जनित बीमारी है। जिसके नियंत्रण हेतु नियमित रूप से क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करना आवश्यक है। बारी-बारी से सभी उपस्थित एमपीडब्ल्यू एवं एएनएम का वर्ष 2025 के माह जनवरी से नवंबर तक में किए गए वैक्टर जनित रोगों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। भीबीडी अंतर्गत कुल 21 प्रश्नों का प्रीटेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट लेकर इनके स्कील को जांचा गया। तत्पश्चात डॉ. गणेश कुमार यादव द्वारा पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से सभी प्रश्नों की व्याख्या करते हुए इन्हें प्रशिक्षित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भीबीडी कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली सभी छह बीमारियों पर चर्चा करते हुए इनके फैलने और इनपर पर्यावरणीय, जैविक एवं रसायनिक विधियों के संयोजन से नियंत्रण पाने, उपचार हेतु कार्यक्रम अंतर्गत प्रयुक्त होने वाली आवश्यक दवाओं एवं इसकी खुराक तथा रोगों की निगरानी के विभिन्न तरीकों आदि के साथ जन-जागरूकता हेतु बताया। इंडीजीनस, एक्सोजीनस, (हाइड्रेटेड) और इंड्यूस्ड केसेज पर ध्यान देने के साथ इनकी खासियत और नियंत्रण के प्रयास पर बल दिया गया। खासकर आगामी वर्ष 2026 में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन हेतु 10 फरवरी से 25 तक तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन – एमडीए) कार्यक्रम पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए इसके लिए पारिवारिक पंजी को अद्यतन करने, सूक्ष्म कार्ययोजना बनाने, फाइलेरिया के लिए उच्च प्रभावित क्षेत्रों (हाई प्रायोरिटी गांव/वार्ड) को चिह्नित करने, दवा प्रशासकों एवं दवा पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने, विभिन्न विभागों का सहयोग लेने हेतु समन्वय करने, सघन व विशेष चिन्हित क्षेत्रों में सर्वजन को फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी एवं अल्बेंडाजॉल की एकल खुराक खाने के लिए प्रचार-प्रसार की विशेष योजना तैयार करने तथा कार्यक्रम के दौरान आवंटित क्षेत्रों में पर्यवेक्षण एवं दवा प्रशासकों के कार्य पर निगरानी रखने की योजना बनाने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन एसपीएल श्रवण कुमार झा एवं अभिषेक कात्यायन ने भी आगामी एमडीए कार्यक्रम 2026 की तैयारियों एवं कार्य प्रणाली पर परिचर्चा कर अपनी बातों को रखा। इस दौरान जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव, एफएलए रवि सिन्हा, डीईओ कांग्रेस मंडल सहित पीरामल फाउंडेशन से श्रवण कुमार झा एवं अभिषेक कात्यायन के साथ शहरी एवं ग्रामीण एमपीडब्ल्यू तथा एएनएम उपस्थित थे।

आदेश नहीं मिलने के बावजूद शहर में बंदी एवं प्रदर्शन करने के मामले में केस

  • मामले में तीन यूट्बर, 12 नामजद सहित कई अज्ञात को बनाया गया आरोपी
    देवघर/संवाददाता। 24 दिसंबर को नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर बुलाए गए देवघर बंद को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है। यह मामला सारवां प्रखंड के अंचलाधिकारी अनिल कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार के संयुक्त बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में बिहार प्रांत के गया जिला के रामपुर मुस्तफाबाद एलआइजी नौ शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी आशुतोष कुमार, देवघर के रहने वाले कुणाल राय, चंदन कुमार गोरे, प्रीतम तिवारी, दीपक झा, दीपक सिंह, कुंदन सिंह, पुष्कर नारायण सिंह, कृष्णापुरी निवासी आकाश सिंह, गोपाल सिंह, बंटा यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। इसके अलावा यूट्यूबर (सोशल मीडिया ) स्वराज पोस्ट, झारखंड बिहार लाइव टुडे व देशवा बिहार झारखंड सहित अज्ञात को भी आरोपित बनाया गया है। आरोपितों पर नाजायज मजमा लगाकर रोड जाम, आवागमन बाधित करना, दुकानों को बंद कराना, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए बल का प्रयोग करना, दुकानदारों को आर्थिक क्षति पहुंचाना और सोशल मीडिया पर सरकार व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज मामले में जिक्र है कि नगर थाना में दर्ज मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर बंद को लेकर दोनों पदाधिकारियों की ड्यूटी दंडाधिकारी के रूप में की गई थी। बंद को लेकर अनुमंडल अधिकारी द्वारा अवैध घोषित करते हुए असंवैधानिक बताते हुए अनुमति नहीं दी गई थी। बावजूद नामजद आरोपितों द्वारा हजारों की संख्या में सहयोगियों के साथ सरकारी आदेश का अवहेलना करते हुए वीआइपी चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया। जाम की वजह से एंबुलेंस, यात्रियों का आवागमन, स्कूली बसें आदि आवश्यक सेवा सहित दुकानों को बंद करा कर आमजनों को परेशानी पहुंचाया गया। सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगाकर भीड़ को उकसाया गया। जिला प्रशासन की ओर से कई बार अनुरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन व दंडाधिकारी के साथ जोर जबरदस्ती भी किया गया। उत्तेजित भीड़ टावर चौक पहुंचकर रास्ते में ही बैठ गए। जबरन दुकान बंद कराकर व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। इससे पूर्व सोशल मीडिया पर सरकार व पुलिस प्रशासन के भ्रामक वीडियो पोस्ट कर लोगों को जिला प्रशासन के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया गया। शहर की विधि-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जमीन विवाद में मारपीट, मामला मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना में जमीन विवाद को लेकर हर्वे-हथियार से लैस होकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के लेटवा गांव निवासी संतलाल राउत के बयान पर श्रवण राय, नरेश राय, प्रसादी राय, ब्रिटिस राउत, गौतम राउत, धीरेन राउत उर्फ टकला राउत , उषा देवी व सुशीला देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। दर्ज मामले में पीड़ित का कहना है कि उनकी जमीन पर जबरदस्ती आरोपितों द्वारा घर बनाया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने हरवे-हििायार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।

मारपीट की प्राथमिकी
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के लेटवा गांव निवासी ब्रिटिस राउत के बयान पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में गांव के ही संतलाल राउत, बंसत राउत, विष्णु राउत, कृष्णकांत राउत, उदय राउत, समीर राउत, दिनेश राउत, रंजीत राउत, अजित राउत, विनोद राउत, पिंकू राउत, विजय राउत, प्रमोद राउत को नामजद आरोपित बनाया गया है। पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपितों के खिलाफ पूर्व में थाना में शिकायत दर्ज कराया गया था। उसी बात को लेकर आरोपितों ने हर्वे-हथियार से लैस होकर घर पहुंचकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बिजली चोरी को ले पांच पर केस
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना में चोरी के बिजली जलाने के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला विभाग के कनीय अभियंता राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने दर्ज कराया है। जिसमें पानी टंकी रामपुर निवासी पुनीचंद मोदी, कृती कुमारी, बैजनाथपुर चौक निवासी नकुल यादव, शिवानन्द दास, और हरी दास को आरोपी बनाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को सामने लाना ही महोत्सव का मूल उद्देश्य : बाबूलाल मरांडी

  • प्रधानमंत्री का प्रयास है 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी करना : सांसद
  • सांसद खेल महोत्सव का विधिवत हुआ समापन
  • बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबांे का मन मोहा
    देवघर/संवाददाता। इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को यूं तो सांसद खेल महोत्सव का विधिवत समापन हो गया लेकिन खिलाड़ियों का जोश, उमंग और उत्साह ने दर्शा दिया कि अगले साल फिर से मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरने को लेकर उत्साहित हैं। इससे पहले समापन के दौरान डॉल्फिन डांस एकेडमी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांगी ने सांस्कृतिक नृत्य ने सबों का मन मोह लिया।
    प्रधानमंत्री का हर वर्ग व हर तबके से जुड़ना अद्भुत : पूर्व मुख्यमंत्री
    सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के हर तबके और हर वर्ग से जुड़ते हैं, यह अद्भुत है। वह खिलाडियों से मिलते, उनसे बात कर उनका हौसला अफजाई करते हैं। ना केवल खेल बल्कि परीक्षा के दौरान भी जुड़ते हैं। किसान और कारीगरों के साथ भी जुड़ते हंै। यह सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का आधार है। 2047 तक भारत विकसित बनेगा, यह इस संकल्प का प्रमाण है। खिलाड़ियों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना-कूदना सबसे जरूरी है। सात हजार बच्चों ने इस आयोजन में भाग लिया वह असाधारण है। यह केवल गोड्डा नहीं बल्कि हर जगह जो खेल के प्रति जुनून पैदा हुआ है, इसका प्रमाण है। बच्चों को मेहनत करना होगा। राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ियों को सामने लाना इस महोत्सव का मूल उद्देश्य है। खेल की दुनिया में झारखंड ने अपना नाम कमाया है। उन्होंने सांसद की घोषणा को अद्भुत बताते हुए कहा कि है। यह खेल भावना और खिलाड़ियों को तराशने का अद्भुत तरीका है। रांची के बाद पूरे प्रदेश में खेलकूद के क्षेत्र में कोई जगह बनाएगा तो वह संताल परगना का देवघर होगा। इसकी झलक मिल रही है। सांसर डॉ दूबे का खेल और विकास के हर क्षेत्र के लिए चिंतित रहते हैं। सांसद की मेहनत और परिश्रम हर रोज दिखाई देता है।
    रामकृष्ण मिशन का 100 साल हो गया और अब लड़कियों का प्रवेश करें या फिर अलग से कोई संरचना तैयार करें। साथ ही दसवीं के बाद स्पोर्ट्स कोटा से एडमिशन का निर्णय लिया जाए। दूसरे विकल्प को स्वीकार तत्क्षण कर लिया गया। यदि पहले वाले में कोई समस्या है तो मैं लड़कियों के स्कूल के लिए भवन निर्माण का पूरा खर्च देने के लिए तैयार हूं।
    ओलंपिक में मेडल लाकर दें, एक करोड़ देंगे : सांसद
    समापन समारोह के दौरान सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा एक साथ कई घोषणाओं ने ना केवल खिलाड़ियों बल्कि कला, संगीत व प्रशिक्षण देने वालों के चेहरे में मुस्कान ला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास है भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी करना। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि ओलंपिक में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का खिलाड़ी अगर मेडल लाकर देगा तो वह अपनी तरफ उस खिलाड़ी को एक करोड़ रुपया देंगे, लेकिन शर्त इतना है कि मेडल लाकर देना होगा। कहा कि ऐसे 50 खिलाड़ियों को वह अपनी तरफ से 50 करोड़ रुपया देंगे। तभी सही मायने में गोड्डा लोकसभा का विकास दिखेगा। अभी 10 वर्ष का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस भी खेल से जुड़े खिलाड़ियों को खेल सामग्री की आवश्यकता है, उनसे सीधे संपर्क कर खेल सामग्री ले जा सकते हंै। गीत-संगीत, नृत्य आदि सिखाने वालों को भी जिस भी वाद्य यंत्र की आवश्यकता है, ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कभी भी बैंडमिंटन राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। साथ ही देवघर कॉलेज स्थित अगले साल से शूटिंग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कोच से सिखने का अवसर मिलेगा। देवघर में संसाधनों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व उनकी टीम ने काफी बेहतर तरीके से आयोजन कराया। उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से अनुशासन का परिचय देते हुए कम संसाधन में भी बेहतर करने का जज्बा दिखा। इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट के लिए मैंने दो करोड़ रुपये दिया था। इसके अलावा उन्होंने आरके मिशन के प्राचार्य से बालिकाओं के लिए भी स्कूल खोलने का अनुरोध किया। कहा कि स्कूल भवन निर्माण के जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध करा देंगे। साथ ही उन्होंने विद्यापीठ में प्लस-टू में नामांकन के लिए खेल के कोटा से सीट उपलब्ध कराने को कहा। प्राचार्य ने खेल कोटा से नामांकन लिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही बालिकाओं के लिए स्कूल खोले जाने पर विचार करने की बात कही।
    खेल महोत्सव से संताल परगना में उत्साह : विधायक
    जरमुंडी विधानसभा के विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल और आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव से पूरे संताल परगना में उत्साह है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अधिकांश विद्यालय, कॉलेज में ना ट्रेनिंग की सुविधा है और ना ही ट्रेनर। यह दुर्भाग्य की बात है।
    अद्भुत व अद्वितीय रहा आयोजन : डॉ. सुनील खवाड़े
    देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सांसद के प्रण पर आयोजित छह दिवसीय सांसद खेल महोत्सव को अद्भूत और अद्वितीय बताया। कहा कि आयोजन के लिए जिला ओलंपिक एसोसिएशन को जिम्मा देना और पल-पल सांसद द्वारा गिनरानी किये जाने की वजह से झारखंड में यह सर्वश्रेष्ठ आयोजन रहा। आयोजन समर्पण और पूरी टीमवर्क के कारण सफल रहा।
    सांसद की कल्याणकारी सोच गोड्डा व देवघर विकास के पथ पर अग्रसर : रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद जी महाराज ने स्वामी विवेकानंद के प्ररेणादायी बातों को रखा। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं के लिए कहा था कि गीता छोड़कर फुटबॉल खेलें तो स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति जल्दी होगी। एक संन्यासी के लिए ऐसे कथन को बोलना बहुत साहसिक है। हमें इसके पीछे के गूढ़ तत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे देवघर-गोड्डा के लिए जीते हैं। झारखंड और भारतके लिए जीते हैं। विद्यालय की उन्नति के लिए सांसद का हमेशा सहयोग और दृष्टि होती है। उनके कल्याणकारी सोच की बदौलत देवघर और गोड्डा विकास के पथ पर अग्रसर है। सांसद ना केवल सपना देखते हैं बल्कि सपने को पूरा करने का माद्दा भी रखते हैं। मौके पर गिरिडीह के भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, प्रो राजीव रंजन, ललन मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store