• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मॉरीशस से एमबीबीएस कर कुंदन ने पास की एफएमजीई परीक्षा, बनेंगे डॉक्टर

November 28, 2026

1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

November 28, 2026

बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

November 28, 2026

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

November 27, 2026

वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

November 27, 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

November 27, 2026

दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

November 26, 2026

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 26, 2026

जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

November 26, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, November 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

    मॉरीशस से एमबीबीएस कर कुंदन ने पास की एफएमजीई परीक्षा, बनेंगे डॉक्टर

    बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

    संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

    वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

    प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

    दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

    झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मॉरीशस से एमबीबीएस कर कुंदन ने पास की एफएमजीई परीक्षा, बनेंगे डॉक्टर

by admin
November 28, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पालोजोरी/संवाददाता। प्रस्तावित हाईस्कूल सनरेज के पूर्ववर्ती छात्र कुंदन कुमार ने मॉरीशस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर अपने गांव, परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुंदन ने भारत की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर ली है। अब वह रांची स्थित रिम्स में इंटर्नशिप करेंगे। कुंदन सोनारायठाढ़ी निवासी डॉ. श्याम कुमार मंडल और प्रेमलता देवी के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रस्तावित हाईस्कूल सनरेज में हुई है। शुक्रवार को विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद कुंदन अपने विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुंदन ने कहा कि उनका उद्देश्य डॉक्टर बनने के बाद समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

नौ एकड़ गोचर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्राम प्रधान ने सीओ से लगाई गुहार
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर अंचल क्षेत्र के चौफाल गांव में करीब नौ एकड़ सरकारी गोचर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के दर्जनों लोगों ने पशुओं के चरने के लिए निर्धारित सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। इससे गांव के पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे और चरागाह की समस्या उत्पन्न हो गई है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान धनेश्वर मंडल ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सरकारी गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि संबंधित जमीन सरकारी अभिलेखों में गोचर भूमि के रूप में दर्ज है। परंपरागत रूप से इस जमीन का उपयोग गांव के पशुओं को चराने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने धीरे-धीरे इस जमीन पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। वर्तमान में जमीन पर फसल भी लगाई जा रही है। ग्राम प्रधान के अनुसार, गोचर भूमि पर अतिक्रमण के कारण पशुपालकों को अपने मवेशियों को चराने में परेशानी हो रही है। सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा होने से ग्रामीणों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अंचलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी अभिलेखों के आधार पर जमीन की मापी कराने और अवैध कब्जा हटाकर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीलरों को आज किया जाएगा सम्मानित
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे उत्कृष्ट डीलर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रखंड क्षेत्र में बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अंचल अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष संजीत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार भाग लेंगे। उन्होंने सभी डीलरों से समारोह में उपस्थित रहने की अपील की है।

चार पंचायतों में मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण, जनसुनवाई में मिलीं कई खामियां
मारगोमुंडा/संवाददाता। मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में संचालित, पूर्ण और अपूर्ण योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण शुक्रवार को प्रखंड की चार पंचायतों में किया गया। महुआटांड़, लहराजोरी, महजोरी और मार्गोमुंडा पंचायत में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित कर योजनाओं की समीक्षा की गई।
जनसुनवाई से पहले सामाजिक अंकेक्षण दल की टीम ने संबंधित पंचायतों के विभिन्न गांवों में जाकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान योजना स्थलों पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति, गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में अंकेक्षण के दौरान सामने आई कमियों और अनियमितताओं को रखा गया। जनसुनवाई में प्रखंड स्तर से एक समाजसेवी, एक स्वयंसेवक और एक मजदूर को ज्यूरी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। अंकेक्षण दल ने योजनाओं से संबंधित रिपोर्ट ज्यूरी के समक्ष प्रस्तुत की। जांच के दौरान कई योजनाओं में कमियां पाई गईं। कुछ कार्य निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं मिले, जबकि कई योजनाओं के दस्तावेज भी अधूरे पाए गए। इस पर ज्यूरी सदस्यों ने संबंधित कर्मियों को कमियां दूर करने, कार्यों में सुधार करने और आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों में संबंधित कर्मियों पर मामूली जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर सुधार करने की सहमति बनी। वहीं, गंभीर प्रकृति के कुछ मामलों को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में भेजने का निर्णय लिया गया। मौके पर सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य, पंचायतों के मुखिया, ज्यूरी सदस्य, योजना से जुड़े कर्मी, मनरेगा लाभुक और ग्रामीण उपस्थित थे।

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े

  • शादी समारोह में गया था परिवार, छत का गेट तोड़कर घर में घुसे चोर
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय गांधी चौक स्थित बुलेट गली में गुरुवार देर रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और छह हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना दवा व्यवसायी एवं बिहार मेडिकल हॉल के संचालक अरिंदम दत्ता के घर में हुई।
    गृहस्वामी अरिंदम दत्ता ने बताया कि गुरुवार को वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। घर की जांच करने पर पता चला कि चोर छत का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद कमरे में रखे पर्स से छह हजार रुपये नकद और अलमारी तोड़कर करीब 14 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है। इधर, बंद घर में चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की मांग की है।

स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रशिक्षण में व्यावहारिक गतिविधियों पर जोर

  • सिग्नलिंग, मैपिंग और टीम गेम्स के जरिए प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षण
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय बावनबीघा स्थित रेलवे ट्रेनिंग पार्क में पूर्वी रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से आयोजित पांच दिवसीय पेट्रोल लीडर्स ट्रेनिंग कोर्स के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के ध्वजारोहण, बीपी सिक्स व्यायाम और निरीक्षण के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मूल सिद्धांतों, शिक्षण पद्धतियों, प्रशिक्षण सहायक सामग्रियों और प्रभावी शिक्षण कौशल की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रीन स्किल्स, माई भारत पोर्टल और वाईएलएससी सहित संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों के उद्देश्यों एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया।
    सैद्धांतिक प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के लिए सिग्नलिंग, पेट्रोल पायनियरिंग प्रोजेक्ट, मैपिंग और टीम आधारित खेलों जैसी व्यावहारिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के साथ टीम भावना, आपसी समन्वय और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया। दिनभर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कैंपफायर और रात्रिकालीन गतिविधियों के साथ हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाहर से आए प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, आपसी भाईचारे और स्काउटिंग की भावना का माहौल बना रहा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों को किया सम्मानित
मधुपुर/संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मधुपुर अंचल कार्यालय में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अंचलाधिकारी यामुन रविदास ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों को सशक्त बनाना और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है। ग्राम प्रधान ग्रामीण स्तर पर प्रशासन और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और मूल रैयतों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। साथ ही अन्य लोगों को भी अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह में दर्जनों ग्राम प्रधान एवं मूल रैयत उपस्थित थे।

नशाखोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद, पंचायती कर बच्चों पर निगरानी रखने की अपील

  • चांदमारी मोहल्ले में मारपीट के बाद समाज के लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होने का लिया संकल्प
    मधुपुर/संवाददाता। शहर और आसपास के इलाकों में कम उम्र के बच्चों एवं युवाओं में बढ़ती नशाखोरी समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। नशे की लत से जहां बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, वहीं इसके कारण आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी तरह का मामला स्थानीय चांदमारी मोहल्ले में सामने आया, जहां नशाखोरी को लेकर हाड़ी समाज के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामला बढ़ने पर समाज के लोगों ने पंचायती कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया।
    पंचायती के दौरान नशाखोरी से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों ने अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों और संगति पर विशेष नजर रखने की अपील की। कहा गया कि कम उम्र में नशे की गिरफ्त में आने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास प्रभावित होता है। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नशाखोरी केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। इस पर रोक लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध लोगों को सामूहिक पहल करनी होगी। अभिभावकों को भी बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए और उनकी गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। लोगों ने आम नागरिकों से भी नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मौके पर अखिल भारतीय हाड़ी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाब चंद हरि, कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी श्याम, अशोक राम, ध्रुव कुमार हरि, राजन कुमार राम, रमेश कुमार, तरुण हरि, फिरोज अंसारी, कल्लू हरि, बेबी देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी, पवन हरि, श्याम राम, श्याम हरि, विनोद हरि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

नौ माह से वेतन नहीं मिलने पर चिकित्सकों व कर्मियों ने उपाध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

  • मार्च 2026 से भुगतान लंबित, आर्थिक संकट से गुजर रहे शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मी
    मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने नौ माह से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज को आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से कर्मियों ने जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। कर्मियों ने बताया कि वे आउटसोर्सिंग के माध्यम से शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मार्च 2026 से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। लगातार नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण सभी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसका असर परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और इलाज पर पड़ रहा है।
    कर्मियों ने कहा कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके सामने कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को बीडीओ सह सीओ ने किया सम्मानित
मधुपुर/संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर करौं प्रखंड मुख्यालय में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को बीडीओ सह सीओ ऋषि राज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने से ग्राम प्रधानों में हर्ष का माहौल रहा।
मौके पर ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि ग्राम प्रधान विषम परिस्थितियों में भी अंचल के विभिन्न कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व एवं जमीन से जुड़े कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वहीं, बीडीओ सह सीओ ऋषि राज ने कहा कि ग्राम प्रधान अंचल की रीढ़ हैं। उनके माध्यम से राजस्व एवं जमीन से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन किया जाता है। उनके सहयोग से प्रशासनिक कार्यों को धरातल पर पूरा करने में सहूलियत मिलती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मौके पर ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, अरुण राय, सर्वेन सोरेन, त्रिरारी राय, गया राम महतो, भूदेव रवानी, केशव कुमार सिंह, कांग्रेस महतो, दयानंद पोद्दार, शिवशंकर सोरेन, प्रेम यादव, महेश पोद्दार, सुधीर झा, सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

मंत्री हफीजुल हसन की अनुशंसा पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी

  • 45.33 मीटर लंबे पुल पर खर्च होंगे 2.47 करोड़ रुपये, बरसात में आवागमन की समस्या होगी दूर
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के करौं प्रखंड के ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सूबे के मंत्री हफीजुल हसन की अनुशंसा पर टेकरा एवं कसैया पंचायत क्षेत्र के चपरिया-बधना और जोड़ामो के बीच जोरिया पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना को मंजूरी प्रदान की है।
    विभागीय स्वीकृति के अनुसार पुल निर्माण पर कुल 2 करोड़ 47 लाख 58 हजार 300 रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित पुल की लंबाई 45.33 मीटर होगी। विभागीय आदेश के अनुसार मंत्री हफीजुल हसन ने 25 जून 2026 को पत्रांक 84/का के माध्यम से पुल निर्माण की अनुशंसा की थी। इसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने योजना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। मुख्य अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष क्षेत्र, रांची से विस्तृत प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की।
    बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत : पुल का निर्माण होने से चपरिया, बधना, जोड़ामो सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। खासकर बरसात के दिनों में जोरिया में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। पुल बनने से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके अलावा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत होने से ग्रामीणों का जीवन आसान होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक इलाके तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनता की जरूरतों के अनुरूप आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उक्त जानकारी ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से जारी प्रशासनिक स्वीकृति पत्र के आधार पर देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम ने दी।

बाल विवाह उन्मूलन के लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर करना होगा प्रयास

  • आश्रय संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जिला स्तरीय परिचर्चा आयोजित
    मधुपुर/संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित लाल बहादुर इंस्टीट्यूट में आश्रय संस्था की ओर से जिला स्तरीय परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें न्यायिक एवं कानूनी सेवा, पुलिस, बाल कल्याण समिति, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर संस्था की सचिव दीपा कुमारी ने बाल विवाह उन्मूलन की आवश्यकता और इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी की अपील की।
    मुख्य अतिथि डालसा देवघर के सचिव एसएन बारा ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए कानूनी जागरूकता और समय पर सूचना देना बेहद जरूरी है। किसी भी संभावित बाल विवाह की जानकारी संबंधित प्रशासनिक एवं कानूनी संस्थाओं को देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डालसा के माध्यम से जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। डिफेंस काउंसिल सज्जन कुमार मिश्रा, महिला थाना प्रभारी ललिता कुजूर, डालसा अधिवक्ता ज्योति कुमारी तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य रजनीकांत दुबे और मनोरमा सिंह ने बाल विवाह के कानूनी पहलुओं, बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर विचार रखे। मधुपुर महिला महाविद्यालय की प्राचार्य अनीता गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में शिक्षा और जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। वक्ताओं ने बाल विवाह रोकने के लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने तथा बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आश्रय संस्था के आदर्श कुमार यादव, प्रफुल्ल कुमार मंडल, अजीत कुमार, तमन्ना परवीन, हसीमा, सुधा, सहीमा, अनीमा कुमारी, गणेश यादव, रीता कुमारी, अमरनाथ मिश्रा, भारती कुमारी और दिलीप कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एमएमडीआर के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करना संवैधानिक रूप से न्यायसंगत नहीं : रणधीर सिंह

  • पूर्व मंत्री ने हेमंत सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप, बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में कटौती पर जताई नाराजगी
    चितरा/संवाददाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विधानसभा में एमएमडीआर (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित करना संवैधानिक रूप से न्यायसंगत नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा पारित यह विधेयक किसी एक राज्य के हित तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी है। इससे किसी भी राज्य को मिलने वाले सेस में कटौती नहीं होगी। उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। रणधीर सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सात वर्षों के कार्यकाल के बावजूद चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। जरूरतमंदों को पेंशन और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। वहीं, पांच लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा भी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में कटौती किए जाने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि इतने बड़े राजनीतिक नेता की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक होती है तो भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और शरणार्थियों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू शरणार्थियों के लिए दरवाजे खुले रहने चाहिए। यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और वे अपनी सुरक्षा के लिए भारत आना चाहते हैं, तो उन्हें शरण मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ था, इसलिए धर्म के आधार पर प्रताड़ित हिंदुओं को भारत में शरण देना अनुचित नहीं है। इस दौरान उन्होंने बाहरी मुस्लिमों को देश से बाहर करने की बात भी कही।

मातृ-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

  • महिलाओं को आयरन-कैल्शियम की गोलियां दी गईं, पौष्टिक आहार लेने की दी गई सलाह
    सारवां/संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृ शिशु सुरक्षा जननी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीके सिन्हा की देखरेख में आयोजित हुआ। इसमें सोनारायठाढ़ी, नान्हीडीह, सिरसा, ज्ञानडीह, बिंझा, सबेजोर, चांदना वन, चंदन दो, मधुबन और बसबुटिया सहित विभिन्न कलस्टरों से महिलाएं स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचीं। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कुमारी ने स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से महिलाओं की जांच की। जांच के उपरांत महिलाओं के बीच आयरन और कैल्शियम की गोलियों का वितरण किया गया। साथ ही जरूरत के अनुसार टेटनस का टीका भी लगाया गया। शिविर में बीटीटी सुमन झा, नीलम नायक, अंजू कुमारी, दिव्या कुमारी, प्रभाकर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी, सहिया एवं सहिया साथी उपस्थित थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

November 28, 2026

मॉरीशस से एमबीबीएस कर कुंदन ने पास की एफएमजीई परीक्षा, बनेंगे डॉक्टर

November 28, 2026

बाल विवाह के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

November 28, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store