• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मधुपुर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

December 26, 2025

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026

बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

April 3, 2026

पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

April 3, 2026

मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

April 2, 2026

मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

April 2, 2026

गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

April 2, 2026

ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

April 1, 2026

हर्षोल्लास के साथ पालोजोरी में हुई चैती काली पूजा

April 1, 2026

कल्पना और मंत्री सुदिव्य का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

April 1, 2026

पुलिस ने अवैध रूप से बालू लोड एक ट्रैक्टर को लिया कब्जे में

March 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

    भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

    शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

    बाबा साहेब की जयंती पर होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण

    पदाधिकारियों को दिये गये कई निर्देशबीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को करें सुदृढ़ : उपायुक्त

    मां काली और मां शीतला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

    मारपीट में दो घायल, पुलिस से शिकायत

    गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

    ऐतिहासिक जीत : रांची को हराकर देवघर की बेटियां बनीं झारखंड अंडर-23 स्टेट चैंपियन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मधुपुर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

by admin
December 26, 2025
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
  • मंत्री हफीजुल हसन ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
    मदर मेरी की प्रतिमा, चरनी की तस्वीर एवं संत जोसेफ गिरजाघर
    मधुपुर/संवाददाता। क्रिसमस का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना की गई। पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च भेड़वा, सालोम गिरजाघर, संत कोलंबस चर्च, सीएनआई गिरजाघर कुंडू बंगला समेत अन्य गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कैथोलिक गिरजाघर में ईसाई श्रद्धालु चर्च में कैंडल लगाने पहुंचे। क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार भी भेंट किए। शहर के कोर्ट मोड़ स्थित सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च में रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म लेते ही प्रार्थना शुरू हो गई। मेरी क्रिसमस की गूंज चारों ओर सुनाई दी। इसके बाद से खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। लोगों ने प्रभु के जन्म की खुशी पर आतिशबाजी भी की। प्रार्थना में प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। बाइबिल के वचन पढ़े गए और मसीह के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। फादर बर्नार्ड मुर्मू ने कहा कि ईसा मसीह ने दुनिया को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था।
    मंत्री हफीजुल हसन ने दी शुभकामनाएं : क्रिसमस पर स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। कहा प्रेम, सद्भावना, करुणा, मानवता और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों को आत्मसात करने का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

श्रीनिवासन पानुरी की जयंती खोरठा दिवस के रूप मे मनाई गई
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा राहुल अध्ययन केन्द्र में खोरठा भाषा साहित्य व संस्कृति विकास परिषद के तत्वावधान में खोरठा के अग्रदूत श्रीनिवासन पानुरी की जयन्ती खोरठा दिवस के रुप में मनाई गई। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मौके पर परिषद के संस्थापक अध्यक्ष व इंजोर, पत्रिका के संपादक, कलमकार धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि श्रीनिवासन पानुरी जयन्ती हम खोरठा दिवस के रुप में मनाते हैं। पानुरी जी खोरठा भाषा व साहित्य के सफल साधक थे। आर्थिक तंगी के बावजूद भी वो साहित्य साधना में अनवरत लगे रहे। मुफलिसी कभी भी उनकी साहित्य साधना के आड़े नहीं आती। उन्होंने संघर्ष करते हुए 40 वर्षों की साहित्यिक जीवन में विभिन्न विधाओं की करीब चालीस पुस्तकों की रचना किये। खोरठा भाषा व साहित्य को समृद्ध बनाया । उनके योगदान से भाषा व साहित्य आज अपने मुकाम पर है। उनकी कविता के कायल बड़े-बड़े दिग्गज हस्तियां थे। पानुरी जी ने आमजन के दुख-दर्द को अपने साहित्य का आधार बनाया। आज खोरठा व संस्कृति प्रगति पथ पर अग्रसर है ये पानुरी जी के संघर्ष के परिणामस्वरूप है। लोगों ने कहा कि धनंजय प्रसाद ने भी पानुरी जी से प्ररेणा लेकर इंजोर, पत्रिका का प्रकाशन पिछले 29 वर्षों से नियमित करते आ रहे हैं। जो इतना लंबा सफर तय करने वाली झारखंड की पहली पत्रिका है।

वन पदाधिकारी ने वन क्षेत्र का किया निरीक्षण
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल अंतर्गत करौं प्रखंड के सीरियां मे लगाए गए वन का भ्रमण वन पदाधिकारी कुणाल कुमार ने किया।
बता दें कि बीते जुलाई माह में सीरिया जंगल में 30 हजार पेड़ लगाया गया था। जिसको बीच-बीच में विभाग द्वारा वन क्षेत्र मे आकर देखा जा रहा है । इसी क्रम में गुरुवार को सीरियां वन के पदाधिकारी कुणाल कुमार ने मौके पर पहुंचकर लगाए गए पेड़ों को देखा। उन्होंने बताया कि लगाए गए 30 हजार पेड़ सभी जीवित बचे हुए हैं। पेड़ बहुत अच्छा प्रोग्रेस कर रहा है। कुछ महीना के बाद प्रगति में और इजाफा होगा। उन्होंने कैटल गार्ड को सख्त निर्देश दिया की सही ढंग से वन का रखवाली करें, ताकि एक भी पेड़ कोई जानवर चर नहीं पाए। उन्होंने बताया कि सुबह होते ही कैटल गार्ड जंगल आकर बैंड की रखवाली करें। इसमें कोताही ही नहीं बरते। कहा कि सरकार द्वारा लाखों लाख रुपया खर्च करके जंगल लगाया गया है। उन्होंने बसकुपी के पास सड़क के किनारे लगाए गए पेड़ का भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर कैटल गार्ड नरेश मुर्मू मौजूद थे।

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

  • अटल जी के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प

मधुपुर/संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धापूर्वक मनाया। शहर के शेखपुरा में नगर अध्यक्ष रवि रवानी की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। मौके पर नगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, संजय यादव, एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक गौड़, गुड्डू दुबे, राकेश वर्मा, गोपाल मोदी, गोपी बर्मन, संतोष शर्मा, सियाराम यादव, शैलेंद्र प्रसाद, मदन यादव, सुनीता जायसवाल, सुनीता देवी, विक्की भारद्वाज, सत्यम भैया, राजीव पांडे, रंजीत झा, किशोर झा, अनिल शर्मा, धरमशिला, सोना देवी, मुनकी देवी, बिंदेश्वरी देवी, कारण कुमार, बिनोद गोंड एवं डॉ. एमपी बर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उन्हें नमन करते हुए उनके बताए रास्तो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अटल जी के देश के प्रति अतुल्य बलिदान, उनके विकास कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने तथा देश सेवा में समर्पित रहने की अपील की।

जयंती पर याद किये गये पूर्व पीएम वाजपेयी जी

सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में प्रखंड कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व कवि अटल बिहारी वाजपेई की 101वी ंजयंती मनायी गयी। प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा भले ही वे भाजपा में थे, लेकिन उन्हें सभी दलों के नेता सम्मान देते थे। उनके भाषणों को सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष के लोग भी ध्यान से सुनते थे। पूर्व प्रधानमंत्री जी प्रखर वक्ता थे व प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता के धनी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ही देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनने व दुनिया में भारत का एक नया मुकाम पर पहुंचाया था। उनके द्वारा लिखे गए कविता को आज भी देश के सरोकार के लिए अहम माना जाएगा। और यह देश उन्हें कभी नहीं भूल पाएगा। इस मौके पर प्रखंड महामंत्री मुन्ना सिंह, राजकुमार यादव पूर्व किसान मोर्चा जितेंद्र सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, हीरालाल मिस्त्री प्रखंड प्रतिनिधि,भाजपा नेता कामेश्वर साह, दिलीप कुमार मंडल, मृत्युंजय यादव, मुरली ठाकुर, माणिक गोस्वामी, हरेंद्र राणा, रामदेव मंडल, परमानंद मिश्रा चंदन कुमार मंडल, समेत दर्जनों लोग ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रिखिया, मोहनपुर एवं तपोवन मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की नसीहत दी। मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, अरुण मंडल, सुरेश पोद्दार, विकास झा, रूपन मंडल, सुनील मोदी, राजेश यादव, संदीप यादव, प्रेम प्रकाश गुप्ता विनोद राउत आदि लोग उपस्थित थे।

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जी की जयंती
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रतिष्ठित बिशनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सारवां और लखोरिया मंडल के संयुक्त कार्यकर्ताओं कि ओर से जिला मंत्री बलराम पोद्दार की अगुवाई में राजनीति के युग पुरुष झारखंड के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनायी गयी।
इस अवसर पर वाजपेयी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू बांट कर सुशासन दिवस की खुशी मनाई। मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी-अपनी बातों को रखा। मौके पर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन दिवस से देश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सुशासन दिवस की स्थापना 2014 में प्रधानमंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने और भारतीय जनता में सरकार की जवाबदेही के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार सिंह, लखोरिया मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल लखोरिया मंडल प्रतिनिधि संजय प्रसाद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, दिलीप कुमार पांडेय,संतोष सिंह, राम विष्णु मंडल, राजेश कुमार सिंह, रामप्रसाद हांसदा, सचिन प्रजापति, मोहित ठाकुर, कुंदन कुमार राय, मनकु सिंह, सीताराम हाजरा, विकास राउत, हलघर वर्मा, कैलाश राउत, मदन सिंह, व्यास रवानी, दिलीप राउत, संजय वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के घोरमारा मंडल में मनी पूर्व पीएम की जयंती
मोहनपुर/संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी घोरमारा मंडल अंतर्गत त्रिकूट पहाड़ में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। बलवंत सिंह ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की नसीहत दी। मौके पर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश मंडल, बलवंत सिंह, कार्तिक मंडल, पिंटू साह, रेखा देवी, बसंती देवी समेत दर्जनों से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महाराजा बिजली पासी की पुण्यतिथि मनी
मोहनपुर/संवाददाता। अखिल भारतीय पासी समाज देवघर द्वारा गुरुवार को वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी का परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। देवघर के रंगा मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुशील महथा ने उनकी जीवनी प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की नसीहत दी। साथ ही देवघर कॉलेज स्थित माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नंदन पहाड़ स्थित पासी समाज के वीरांगना उषा देवी पासी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ समाजसेवी दिवंगत दिलीप कुमार महथा एवं दिवंगत अरुण महथा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। मौके पर पप्पू महथा, सुनील महथा, सुनील महथा, दिवाकर महथा, पवन महथा, सुभाष महथा, गोराचंद महथा, गोपाल महथा, तूफान महथा, मुकेश महथा, सुधीर महथा, प्रकाश महथा, काजू महथा, महेंद्र महथा, मदन महथा, रंजीत महथा, शिबू महथा, पैंतर महथा, विपुल प्रकाश, सूरज कुमार महथा, मिथुन महथा, पवन महथा, जुगनू महथा, बबलू महथा, रोहित महथा, विक्रम कुमार, अरुण महथा, पागो महथा, सूरज कुमार, दीपेश महथा समेत दर्जनों से अधिक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रौनियार वैश्य समाज की बैठक
मधुपुर/संवाददाता। शहर के कुंडू बंगला स्थित निजी आवास परिसर में बुधवार को रौनियर वैश्य समाज की एक बैठक हुई। बैठक देवघर जिला संयोजक राम सेवक शाह की अध्यक्षता में हुई संयोजक द्वारा अध्यक्ष व सचिव पद के के लिए प्रखंडस्तरीय चुनाव हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए आशु प्रसाद गुप्ता और दीपक कुमार गुप्ता को सचिव पद के लिए चयन किया गया। सभी ने समाज की बेहतरी के लिए काम करने की बात कही। बैठक में वीरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रमोद भगत, अजय कुमार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, महेश प्रसाद गुप्ता, सन्नी राज, बमशंकर गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बराकोला गांव निवासी अरुण मंडल के घर में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ली। पीड़ित किसान अरुण मंडल ने थाना में आवेदन देकर कहा है वे लोग खाना खाकर सोने चले गये थे। सुबह उठाा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो घर का कोठरी में रखा गया बक्सा का ताला कटा हुआ फेंका हुआ था। चोरों ने चांदी की 15 भर की हसूली, 30 हजार नकद समेत तकरीबन एक लाख का सामान गायब है। खाली बक्सा पास के खेल में मिला। पीड़ित ने बताया कि उसे गोंडलवारी के पवन हाजरा पर संदेह है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

  • घने कोहरे ने थामी कोलियरी की रफ्तार
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी क्षेत्र समेत पूरे इलाके में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ कोलियरी गतिविधियों को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अहले सुबह से ही चितरा कोलियरी, बाजार क्षेत्र और आसपास के गांवों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और सड़क यातायात की रफ्तार थम सी गई।
    शीतलहर के प्रकोप से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड से बचाव के लिए चितरा कोलियरी क्षेत्र में जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर ठंड का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है। कोलियरी में कार्यरत मजदूरों को सुबह की शिफ्ट में अत्यधिक ठंड और कोहरे के बीच काम करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण चितरा कोलियरी में कोयला उत्पादन पर भी काफी असर पड़ रहा है। कम दृश्यता और ठंड के चलते मशीनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं, वहीं सुरक्षा कारणों से कई बार काम की गति धीमी करनी पड़ रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण चितरा कोलियरी क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को भी ठंड और कोहरे के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड बढ़ने से चितरा कोलियरी बाजार सहित अन्य व्यावसायिक इलाकों में भी रौनक कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करने की अपील की है।

अनारकली प्लस टू हाईस्कूल में हुई विशेष अभिभावक और शिक्षक बैठक

  • उम्दा छात्र छात्रा, प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
    पालोजोरी/संवाददाता। स्कूल बच्चों का दूसरा घर होता है। बच्चे स्कूल से जाकर अपने घरों में क्या कर रहे हैं, यह अभिभावक को देखने की जरूरत है। सोशल मीडिया का उपयोग भी सतर्कता के साथ करना है। अनारकली प्लस टू हाईस्कूल में विशेष अभिभावक और शिक्षक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत पालोजोरी के मुखिया अंशुक साधु ने उक्त बातें कही। बैठक में बच्चों की उपस्थिति को शत प्रतिशत करने, स्कूल के डेवलपमेंट में अभिभावकों की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही थी। बच्चों के भविष्य गढ़ने के लिए एक दुसरे का पूरक बनकर काम करने की जरूरत है। कई अभिभावकों ने आज की बैठक में अपने विचार दिए और कहा कि स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका अपने स्तर से भरपूर प्रयास करते हैं कि बच्चे बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। वर्ग नवम से लेकर बारहवीं के कई छात्र छात्राओं, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके प्रयास और प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुखिया, बीपीओ नारायण मंडल, सीआरपी को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शपथ लिए जाने के साथ हुआ। जहिर अब्बास कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सनोज मंडल, रुखसाना परवीन, मुकेश कुमार, अविनाश चंद्र झा, अनुष्का कुमारी आदि मौजूद थे।

बाघमारा व पीएच चर्च बाघाडाबर में धूमधाम से मना क्रिसमस
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बाघमारा के एक निजी आवास पर गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। जहां प्रभु यीशु के अनुयायियों ने सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर केक काटकर एक-दूसरे को उपहार देकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर डेविड दास द्वारा प्रभु यीशु मसीह के संदेश व उनके जन्म लेने के उद्देश्य के बारे में बताया। कहा प्रभु यीशु ने अंधों को दृष्टिदान, मुर्दों को जीवनदान और पापियों को क्षमादान देने का संदेश दिया है। लोग उनके बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर दिलीप दास, दीपक दास, दिलीप मरांडी, भोक्ता टुडू, विश्वनाथ मुर्मू, ज्ञान मरांडी, माया दास, सरिता दास, एलीना दास, सिमोती मुर्मू, तालों सोरेन, चमको सोरेन। वहीं पीएच चर्च बाघाडाबर में भी क्रिसमस धूमधाम के बीच मनाया। जहां चर्च को बड़े ही आकर्षक रूप से सजाया गया था। चर्च में पास्टर नितेश कुमार यादव ने प्रार्थना सभा आयोजित कर प्रभु यीशु मसीह का संदेश लोगों को बताया। मौके पर विनोती दास, रेणुका दास, श्यामल दास, हेमंतो दास, राजकुमार दास सहित ग्रामीण मौजूद थे।

बसराम हांसदा की पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मारगोमुंडा/संवाददाता। झामुमो कार्यकर्ता बसराम हांसदा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को प्रखंड के सुग्गापहाड़ी मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 24 टीम की खिलाड़ियों ने भाग लिया। जहां फाइनल मुकाबला किस्कू ब्रदर्स जोबधा व जेकेआर मधुपुर की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन सूबे के जल संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के भाई सह प्रतिनिधि सब्बीर हसन अंसारी ने किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य के निर्माता स्वर्गीय शिबू सोरेन के साथी रहे स्वर्गीय बसराम हांसदा के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनकी कमी हमलोगों को हमेशा खलेगी। टूर्नामेंट उद्घाटन के पहले मंत्री प्रतिनिधि सब्बीर हसन आदि ने ने स्वर्गीय बसराम की समाधि पर चादर व फुल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, झामुमो जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू मुखिया बाबूराम मुर्मू, पंसस जाबीर खान, उप मुखिया मेजाज खान, ,मिसलाल बास्की, मिरुलाल सोरेन, जैकी खान, बुद्धिराम हेमब्रम, लखन किस्कू, इस्तियाक खान, जोसेफ मरांडी, संजय मंडल, समीर आलम आदि मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

गुड फ्राइडे को लेकर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

April 4, 2026

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप, झामुमो का पलटवार तेज

April 4, 2026

शिखरनवाडीह में बना भव्य काली मंदिर

April 3, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store