• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सौगात ए मोदी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

March 30, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

सौगात ए मोदी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

by admin
March 30, 2025
in Pakur
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शनिवार को सौगात ए मोदी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शहर स्थित कूड़ापाड़ा में किया गया। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) मिस्फीका हसन उपस्थित थी। मौके पर 100 जरूरतमंद लोगों के बीच किट वितरण किया गया। किट वितरण के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह एक अच्छी पहल है। हमारा मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सौगात ए मोदी अभियान के जरिए ईद पर 32 लाख जरूरतमंदों तक किट पहुंचाने की योजना बनाई है। मोर्चा के 32 हजार पदाधिकारी, 32 हजार मस्जिदों से संपर्क कर 32 लाख जरूरतमंदों को सौगात ए मोदी किट के माध्यम से उपहार स्वरूप जरूरत की चीजें पहुंचाएगा। किट में खाद्य सामग्री के अलावा कपड़े, सेवईं, खजूर, मेवे और चीनी शामिल होंगे। महिलाओं के लिए किट में सलवार-सूट का कपड़ा होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक रजा ने की।

सूचना पट्ट के साथ गड्ढा खुदाई का कार्य करें पूर्ण : डीसी

पाकुड़/संवाददाता। डीसी मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जिसमें सभी बीडीओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1500 एकड़ लक्ष्य के अनुरूप योजना स्वीकृत कर सभी में गड्ढा और ट्रेंच कटिंग का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि सभी योजना में सूचना पट्ट के साथ 10 अप्रैल तक पीट डिगिंग का कार्य पूर्ण करें। ट्रेंच कटिंग के कार्य में मजदूरों को लगाएं। यह योजना बहुत ही उपयोगी है। इसमें लाभुकों को आजीविका के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय पदाधिकारी भी इस अभियान से जुड़ेंगे और स्वयं खड्ढा खोद कर लाभुकों को प्रोत्साहित करेंगे। मौके पर डीडीसी महेश कुमार संथालिया, परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीसी ने प्रोजेक्ट समावेश के तहत पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

पाकुड़/संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ प्रोजेक्ट समावेश की समीक्षात्मक बैठक की। डीसी ने कहा कि कोई भी नागरिक विशेष रूप से युवा, दिव्यांग, पीवीटीजी, थर्ड जेंडर और 80 वर्ष वाले नागरिक मताधिकार से वंचित न हो पाए। इसके लिए मतदाता सूची में उनके समावेशन के लिए जिला में प्रोजेक्ट समावेश चलाया जा रहा है। प्रोजेक्ट समावेश की शुरूआत 13 मार्च को की गई। प्रोजेक्ट समावेश के तहत बीएलओ 22 से 27 मार्च तक डोर टू डोर अभियान चलाए। जिसमें तीनों विधानसभा में प्रपत्र 06 में 8146 आवेदन प्राप्त हुए। प्रपत्र-07 में 2225 आवेदन प्राप्त हुए। प्रपत्र 08 में 2941 आवेदन प्राप्त हुए। तीनों प्रपत्र मिला कर 13,312 फॉर्म का डिजिटाइजेशन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 22 मार्च को 306 प्रपत्र डिजिटाइज्ड किए गए थे। वर्तमान में 2791 प्रपत्र डिजिटाइज्ड दिख रहे हैं। विशेष अभियान के माध्यम से प्राप्त किए गए प्रपत्रों में से काफी संख्या में प्रपत्रों का डिजिटाइज्ड किया जाना लंबित है। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विशेष अभियान के माध्यम से प्राप्त लंबित प्रपत्रों का अविलम्ब डिजिटाइज्ड कराने के लिए सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाए एवं नियमानुसार उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इसकी नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाए।

जिविसेप्रा अध्यक्ष ने न्यायालय परिसर में किया प्याऊ का उद्घाटन

पाकुड़/संवाददाता। जिला में पड़ रही गर्मी के दौरान पानी के लिए किसी को परेशान ना होना पड़े इसे लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेषनाथ सिंह ने व्यवहार न्यायालय परिसर में प्याऊ का उद्घाटन किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं लाइंस क्लब के संयुक्त सौजन्य से प्याऊ की व्यवस्था कोर्ट परिसर में विभिन्न स्थानों पर की गई। गर्मी को देखते हुए लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। प्याऊ की व्यवस्था होने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने हाथों से अधिवक्ता, मजदूर, पुलिसकर्मी राहगीर एवं दुकानदारों को प्याऊ का जल पिलाया। इस कार्यक्रम के तहत न्यायिक पदाधिकारी, सचिव अजय कुमार गुड़िया, लाइंस क्लब के सदस्य, बार एसोसिएशन सचिव दीपक ओझा, अधिवक्तागण, कोर्ट कर्मी, पैरा लीगल वॉलेंटियर्स समेत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सभी कर्मी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

परीक्षाफल समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। शहर स्थित राज प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षाफल समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों और उनके अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रिजल्ट सेरेमनी में प्रत्येक क्लास के प्रथम तीन विद्यार्थियों को पदक एवं उपहार भी डीईओ अनिता पूर्ति की ओर से प्रदान किया गया। प्रभारी प्रधानाघ्यापक आशुतोष कुमार और स्कूल अध्यक्ष विजयेंद्र त्रिवेदी ने भी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संचालन राजू नंदन साहा, सुमित्रा हेम्ब्रम, आलमगीर आलम, निर्मल ओझा और स्वरूप दास ने किया। वहीं हलधर शील, सुशील कुमार झा, सुभाषचंद्र ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में स्वास्थ्य कर्मियों को बनाया बंधक

हिरणपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव में कालाजार उन्मूलन को लेकर दवा छिड़काव करने के बाबत रात्रि चौपाल लगाने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में बंधक बना लिया। सभी से आधार कार्ड की मांग करने लगे। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को रात्रि चौपाल लगाने के साथ-साथ कालाजार उन्मूलन के बाबत जानकारी भी दी लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। कर्मियों ने फोन पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी सूचना थाना और प्रशासनिक पदाधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि कालाजार उन्मूलन अभियान महत्वपूर्ण है। दवा छिड़काव से पूर्व गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।

री-एडमिशन के नाम पर आर्थिक दोहन करने वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई : डीसी
पाकुड़/संवाददाता। डीसी मनीष कुमार ने मासिक प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि री-एडमिशन के नाम पर यदि निजी स्कूल अभिभावकों का आर्थिक दोहन करते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर विधानसभा में उठाए गए सवाल और सरकार की गाइडलाइन के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि निजी विद्यालय में यदि शुल्क की बढ़ोतरी की जाती है तो इसके लिए जिला कमेटी बनाई जानी है। पत्र प्राप्त होने के बाद इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल संकट वाले इलाके में टैंकर के सहारे पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील किया कि सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।

फोटो : छह

बाधा डालने वाले रैयत के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीसी

पाकुड़/संवाददाता। हिरणपुर प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत भवन में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण कैंप में डीसी मनीष कुमार पहुंचे। उन्होंने सीधे रैयतों से संवाद कर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में जिन रैयतों का जमीन अधिग्रहण किया जाएगा वो अपना मुआवजा राशि का भुगतान करवा लें। सड़क निर्माण हो जाने से आमलोगों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही रोजगार के कई विकल्प भी खुलेंगे। यदि कोई रैयत सड़क निर्माण में बाधा डालने का कार्य करते हैं या मुआवजा राशि लेने से इनकार करते हैं तो उनके लिए कानूनी विकल्प के तहत कार्य कराया जाएगा। रैयतों ने बातों पर सहमति जताई और प्रशासन का साथ देने की हामी भरी। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, सुंदरपुर मौजा के सभी रैयत, बीडीओ, सीओ, सीआई, राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम प्रधान एवं अन्य उपस्थित थे।

मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ हुई पूजा

पाकुड़/संवाददाता। नगर क्षेत्र के बलिहारपुर के पास चैत्र अमावस्या के अवसर पर चैत्री ग्राम काली पूजा का आयोजन पूरे उल्लास के साथ किया गया। मेला का भी आयोजन किया गया। मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पुरुष, महिलाएं, बच्चे नए-नए परिधान पहन कर मां काली के दर्शन को पहुंचे। लगभग 20 वर्ष पूर्व समिति गठित कर पूजा अर्चना की शुरूआत आसपास के लोगों ने की जो आज भी जारी है। ग्राम रक्षा काली पूजा समिति के तत्वावधान में पूजा अर्चना 2004 में प्रारंभ किया गया था। मौके पर रवि भास्कर, अंजन श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि यहां सैकड़ो वर्षों से चैत्र अमावस्या पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती रही है। मनोकामना पूर्ण होने को लेकर प्रसाद अर्पित करते हैं।

गेहूं और धान जला

हिरणपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुलमीडांगा गांव में शनिवार को एक पुआल घर में आग लग गई। अगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हुए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव के सिंघा बेसरा के पुआल घर में दोपहर को अचानक आग लग गई। घर में रखे लगभग 5 क्विंटल गेहूं और धान जल गया।

स्कूटी संतुलन बिगड़ने से दंपति घायल

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क जोबोडीह गांव के समीप शनिवार को स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी गांव निवासी सुलेमान हेंब्रम और उनकी पत्नी कपूर मुनि मुर्मू पाकुड़ से स्कूटी में सवार होकर गांव आ रही थी। इसी दौरान जोबोडीह पुल के पास घुमावदार मोड़ में असंतुलित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जाकर गिर गया। जिससे कपूर मुनि मुर्मू का माथा में चोट आने के कारण बेहोश हो गई। पति सुलेमान हेंब्रम को भी हल्की-फुल्की चोटें आई है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। महिला को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

महेशपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के अनुपडंगा गांव में पति ने पत्नी की हत्या करने के मामले में मृतका के पिता दुलाल शेख ने रामपुर निवासी पति जालिम शेख उर्फ बेलाल शेख एवं उसकी पहली पत्नी की बेटी रुहिदा बीवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका महिला के पिता दुलाल शेख के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 68/25 के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपी पिता, पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

डीसी ने रामनवमी मेला स्थल का किया निरीक्षण
-रामनवमी महोत्सव 30 मार्च से 19 अप्रैल तक होगी आयोजित
हिरणपुर/संवाददाता। डीसी मनीष कुमार ने शनिवार को हिरणपुर मवेशी हाट में आयोजित रामनवमी मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। डीसी ने पंडाल, लाइट, साफ-सफाई, मेला में लगे झूले आदि का निरीक्षण किया। वहीं मेला समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर भगत से मेला से जुड़ी जानकारी ली। वहीं कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी देते हुए मेला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव 30 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित की गई है। इसमें 30 मार्च को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो जाएगा। अपराह्न 04 बजे सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 06 अप्रैल को अपराह्न 02 बजे से रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा 07 अप्रैल को सोनभद्र के कलाकारों की ओर से झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 8-9 अप्रैल को संथाली नागड़े एनएच प्रतियोगिता एवं 11 अप्रैल को स्थानीय बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। 12 से 16 अप्रैल तक रामचरितमानस कथा सह संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया गया है। 18 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा और 19 अप्रैल को महाप्रसाद वितरण के पश्चात मेला का समापन होगा। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष विपिन यादव, कोषाध्यक्ष संजय साहा, उज्ज्वल साहा, सुमित भगत, चंदन दत्ता, विक्की रविदास आदि मौजूद रहे।


न्यायालय ने जानलेवा हमला आरोपी को सश्रम कारावास और जुर्माना की सजा सुनायी
पाकुड़/संवाददाता। व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने शनिवार को जानलेवा हमला करने के दो आरोपी रोनी शेख ऊर्फ इब्राहिम शेख और सद्दाम शेख उर्फ सफीउल रहमान को सश्रम आजीवन कारावास एवं 50,000 रुपया जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोनों को अतिरिक्त 01 साल जेल में ही रहना पड़ेगा। न्यायाधीश ने इसके अलावा दोनों को अन्य दो धाराओं में 07 साल एवं एक माह की सजा भी सुनाई है और 50000 एवं 5000 रुपया जुर्माना भी किया है। बताया गया कि रोमी शेख स्थानीय उदय नारायणपुर गांव के लुटफुल शेख का पुत्र और सद्दाम शेख स्थानीय साकारघाटा गांव के नूर शेख का बेटा है। इन दोनों ने स्थानीय उदय नारायणपुर गांव के डालिम शेख के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दिया था। इस गोली कांड की यह घटना मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव के निकट 14 सितंबर, 2019 की शाम करीब 08 बजे घटित हुई थी। डालिम शेख ने इस घटना को लेकर पाकुड़ नगर थाना में 15 सितंबर, 2019 को कांड संख्या 18/19 दायर किया था। इसके अनुसार उस समय डालिम शेख पीपलजोड़ी के एक पत्थर उद्योग क्षेत्र में ट्रक में गिट्टी लोड कर रहा था। इन दोनों अपराधियों ने डालिम को फोन कर चेंगाडांगा के पास बुलाया था। इस दौरान रोनी शेख ने डालिम को गोली मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। घायल डालिम शेख को निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के बहरामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दायर प्राथमिकी के अनुसार रोनी शेख ने डालिम शेख से डेढ़ लाख रुपया उधार में लिया था। उस समय रोनी शेख कपड़ा का व्यापार करता था। बाद में इसको लेकर दोनों के बीच का संबंध ठीक नहीं था।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store