• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

August 4, 2025

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

by admin
August 4, 2025
in Bihar
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुमारधुबी। संवाददाता। कालीपहाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया बबलू चौधरी ने रविवार को मैथन स्थित कर्मचारी मैदान में खिलाड़ियों को टी शर्ट बांटकर उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले कोच प्रमोद पासवान सहित अन्य ने मुखिया को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर कोच प्रमोद पासवान ने कहा कि वह पिछले 15 साल से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसे लेकर बच्चों को प्रैक्टिस व व्यायाम करवाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसे सभी लोगों को रोजाना करना चाहिए ताकि स्वास्थ्य बेहतर रहे, यहां से कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बच्चों से अपील किया कि जितना हो सके मोबाइल से दूरी बना कर रखें। ज्यादातर समय व्यायाम और प्रैक्टिस में दें, जिससे शरीर चुस्त और दुरुस्त रहेगी। वहीं मुखिया बबलू चौधरी ने कहा कि जब भी कोच प्रमोद पासवान ने खिलाड़ियों के लिए कुछ भी मांग की है तो उन्हें उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर काली पहाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया बबलू चौधरी, प्रमोद पासवान, भंडारी, शिवम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

भाजपा का मंडलस्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
चकाई। संवाददाता। भाजपा का चकाई सरौन एवं माधोपुर में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ सशक्तिकरण अभियान को ओर गति देने के लिए आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय कार्यशाला के बाद पंचायत स्तरीय कार्यशाला किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर पांच सदस्यीय टीम गठित कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के योजना को जन जन तक पहुंचाना। जैसे वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन विधवा पेंशन 400 से 1100 किया गया। सेविका का वेतन 1000 से 3000 किया गया। वही 125 यूनिट बिजली फ्री किया गया। रसोईया को 1650 से बढ़ा कर 3300 किया गया। ममता दीदी को 300 से बढ़ा कर 600 किया। रात्रि प्रहरी को 5 हजार से बढ़ा कर 10 हजार किया गया। शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक का मानदेय 8 हजार से दुगुना करते हुए 16 हजार किया गया। साथ ही, इनका वेतन वृद्धि 200 के स्थान 400 प्रति वर्ष किया गया। आयुष्मान योजना ऐसे लगभग 225 योजना केन्द्र सरकार ओर राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जो लोगों तक पहुंचाने का काम बूथ स्तरीय टीम गठित कर लोगों तक पहुंचने का काम करेंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। वन्दे मातरम के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
मौके पर कार्यशाला के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो बिहार और देश का विकास तेजी से हो रहा है। आजादी के बाद पहली बार इतना विकास संभव हो पाया है। आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, संतु प्रसाद यादव, जिला मंत्री शालिग्राम पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, राजेन्द्र राय, मंडल मंत्री संयोग केशरी, महा मंत्री राज बिहारी शुक्ला, महेन्द्र राय, सरौन मंडल अध्यक्ष नकुल यादव, माधोपुर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिन्हा, विधानसभा विस्तारक निरंजन कुमार, परशुराम सिंह, कमल राम, सर्वेश चौरसिया आदि उपस्थित थे।

मैथन में महिलाओं ने मनाया फ्रेंडशिप डे
बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियों ने लिया भाग
कुमारधुबी। संवाददाता। मैथन स्थित साकेत सेलिब्रेशन में रविवार को महिलाओं एवं युवतियों ने विश्व फ्रेंडशिप डे का आयोजन किया। इस फ्रेंडशिप डे में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियों ने भाग लिया। मौके पर केक काट कर फ्रेंडशिप डे का शुभारंभ किया गया और एक दूसरे को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी। मौके पर फ्रेंडशिप-डे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में फ्रेंडशिप डे का बहुत बड़ा महत्व है। फ्रेंड हर सुख दुख में शामिल होकर एक दूसरे के सुख-दुख को बांटते हैं। किसी प्रकार का कष्ट होने पर फ्रेंड को याद कर लेने से उसका समाधान हो जाता है। फ्रेंडशिप डे पर महिलाओं ने यह भी संदेश दिया कि दोस्ती एक ऐसा पवित्र संबंध है जिसमें नि:स्वार्थ भावना से एक मित्र दूसरे मित्र का सहयोग करते हैं, जिसमें ऊंच-नीच गुण-दोष की भावना से ऊपर उठकर संबंधों को निभाया जाता है। आज लोग मोबाइल में व्यस्त हो रहे हैं और समाज व परिवार से दूर होते जा रहे हैं। सभी ने फ्रेंडशिप-डे का भरपुर आनंद उठाया और साथ नहीं छोड़ने और हर सुख-दुख में शामिल होने का संकल्प लिया। मौके पर शिखा झा, शबाना अंजूम, इंद्राणी मंडल, आबिदा आजाद, सोमा मुखर्जी, हेमा आदि उपस्थित थीं।

जमुई जिला कामर्स संघ का चुनाव सम्पन्न
गोपाल प्रसाद बरनवाल निर्विरोध अध्यक्ष, पिंटू झा महासचिव व पवन केशरी बने कोषाध्यक्ष
जमुई। संवाददाता। रविवार को जमुई जिला कामर्स संघ का विधिवत चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गोपाल प्रसाद बरनवाल को निर्विरोध चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पवन केशरी ने भी निर्विरोध जीत हासिल की।
महासचिव पद को लेकर हुए मुकाबले में पिंटू झा ने 108 मतों से विजयी होकर घनश्याम गुप्ता को हराया। उनकी इस निर्णायक जीत के साथ ही महासचिव पद पर उनकी स्थिति मजबूत हो गई।
बताते चलें कि नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारी वर्ग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। वहीं इस चुनाव के माध्यम से व्यापारियों को नई नेतृत्व टीम मिलने की उम्मीद जगी है, जो उनके हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगी।

झाझा-परासी उलाय नदी पर स्थित बरमसिया पुल में तेज कटाव
जिला प्रशासन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ग्रामीण कार्य विभाग ने शुरू की एप्रोच पथ की मरम्मती प्रक्रिया
झाझा। संवाददाता। झाझा प्रखंड अंतर्गत उलाय नदी पर बने बरमसिया पुल पर इस वर्ष की अत्यधिक वर्षा के कारण कटाव की स्थिति गंभीर हो गई है। पुल का एप्रोच पथ अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है। विदित हो कि यह पुल पहले से ही जर्जर अवस्था में था और लगातार हो रही भारी बारिश ने उसकी हालत और भी चिंताजनक बना दी है। परिणामस्वरूप, झाझा और परासी समेत कई गांवों का आपसी संपर्क बाधित हो गया है। इस विषय को लेकर विभिन्न समाचार माध्यमों और टीवी चैनलों द्वारा लगातार खबरें चलाई गईं, जिनका संज्ञान लेते हुए जमुई जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने त्वरित कार्रवाई की पहल करते हुए उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग झाझा के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि वे कटाव की समस्या को और गंभीर होने से रोकने के लिए शीघ्र निरोधात्मक कदम उठाएं।
डीएम के निर्देश मिलते ही ग्रामीण कार्य विभाग सक्रिय हो गया है और प्रभावित एप्रोच पथ पर तात्कालिक मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कटाव पर नियंत्रण पाने के लिए मिट्टी भराई, बोल्डर पैकिंग और जल बहाव की दिशा मोड़ने जैसी तकनीकी उपायों को अपनाया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो बरमसिया पुल इलाके के हजारों लोगों के लिए मुख्य संपर्क साधन है और इसके क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की आबादी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। लोग अब वैकल्पिक व लंबा रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। प्रशासन की इस त्वरित सक्रियता पर नागरिकों ने संतोष जताया है लेकिन यह भी मांग की है कि इस पुल का स्थायी समाधान जल्द निकाला जाए ताकि हर साल बारिश में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो।

जमुई जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न
पुलिस प्रशासन की सघन निगरानी और तत्परता से बनी रही परीक्षा में अनुशासनपूर्ण व्यवस्था
जमुई। संवाददाता। रविवार को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा जिले भर में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जमुई पुलिस के जवानों को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो सके। इसके अतिरिक्त, वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जिला प्रशासन की इस तत्परता और निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सकी। नकल या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों ने भी पुलिस की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि प्रशासन की चुस्ती-फुर्ती से परीक्षा देने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। जिला प्रशासन जमुई ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सभी संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़
भागलपुर। संवाददाता। जिले के सुल्तानगंज स्थित पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा घाट से रविवार को सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर बिहार, झारखंड, नेपाल, बंगाल, छत्तीसगढ़ के लाखों कांवरिया एवं डाक बम मूसलाधार बारिश के बीच गंगा जल लेकर देवघर रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को सुबह से ही गंगा घाट पर शिव भक्त कांवरियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। लाखों कांवरियों एवं डाक बम ने मूसलाधार बारिश होने पर अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल और वाहन से रवाना हुए।
जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर परिषद सुल्तानगंज के द्वारा गंगा घाट एवं पुरे शहर में साफ सफाई व्यवस्था युद्धस्तर से की जा रही थी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सीओ रवि कुमार और बीडीओ संजीव कुमार के द्वारा गंगा घाट एवं कच्ची कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था के जायजा लेते हुए देखे गए। कांवरियों एवं डाक बम में काफी उत्साह देखी जा रही थी।

बिहार सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है : मनीष वर्मा
पटना। संवाददाता। पटना के ज्ञान भवन में रविवार को बिहार बिजनेस महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसका जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। मौके पर मनीष वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
श्री वर्मा ने कहा कि बिहार के युवा आज बिहार को आगे ले जाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। देशभर में बिहार के युवा अपना परचम लहरा रहे हैं। मुझे ये जान कर ख़ुशी होती है कि आज बड़ी संख्या में बिहार के युवा अपना स्टॉर्टअप शुरू कर रहे हैं। 20-22 साल के युवा अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, जिससे हज़ारों की संख्या में रोजगार उत्पन्न हो रहे हैं।
मनीष वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार भी यही चाहती है। मुझे भी जब भी सरकार में काम करने का मौक़ा मिला हमने इसको लेकर काम किया। आप आइडिया लेकर आइए सरकार उसे मंजिल तक पहुंचाने में हर संभव मदद करेगी। पिछले 20 सालों में हमने शिक्षा पर फ़ोकस किया है। इसका एक ही मकसद है, हमारा युवा शिक्षित होगा तो वो अपने साथ-साथ समाज और प्रदेश के लिए कुछ अच्छा करेगा।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव वर्मा ने कहा कि हम बिहार को नौकरी पर आश्रित नहीं छोड़ सकते। नौकरी से कुछ परिवारों का भला होता है। पहले बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते लोग कोई छोटा मोटा व्यवसाय भी नहीं कर पाते थे। अब ऐसा नहीं है। आज आपको जितनी बिजली की जरूरत होगी हम दे सकते हैं। रोड कनेक्टिविटी तैयार है। बड़ी-बड़ी कंपनियां आज बिहार में निवेश कर रही है लेकिन हम चाहते हैं इसमें बिहार के व्यवसायी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। हमारी सरकार बिहार उद्दमी योजना चला रही है। हजारों युवाओं को इसका फायदा मिल रहा है।
इस कार्यक्रम में सुमित कुमार, हर्ष राजपूत, आदित्य बिड़ला कैपिटल के मुकुल गर्ग,अरुणाभ सिन्हा,सुहैल क़ादरी, सुमन कुमार, एग्री फीडर के प्रिया पांडेय, डीईहाट के संस्थापक शशांक, फेयर आई के संस्थापक के गौतम सहित कई उद्दमी शामिल हुए।

गृहमंत्री अमित शाह 08 अगस्त को सीता मंदिर की रखेंगे आधारशीला
गिरिराज सिंह ने बिहारवासियों को दिया न्योता
पटना। संवाददाता। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को सीतामढ़ी जिले के पुपरी नगर स्थित नागेश्वर स्थान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बिहारवासियों से माता सीता के बनने वाले मंदिर के शिलान्यास समारोह में आने का न्योता दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना भी साधा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी आठ अगस्त को मंदिर का शिलान्यास करने वाले हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने माता सीता को जन्म दिया, वहां अब अयोध्या की तरह भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 08 अगस्त को मंदिर की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बिहार के लोगों से शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि इस मंच से सभी बिहारवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देता हूं।
केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है, फिर भी कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है। कल उनकी (तेजस्वी) की झूठ की बुनियाद सबके सामने बेनक़ाब हो गई। उन्हें अपनी पत्नी के नाम और पहचान को छिपाने की क्या जरूरत थी? अगर वो ईसाई थीं, तो इसमें क्या बुराई थी? भारत तो सबको स्वीकार करता है। जब देश ने सोनिया को स्वीकार किया, तो तेजस्वी की पत्नी भी इस देश की बेटी है।
उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा जिन्होंने रामसेतु तक को नकारा, वे भला मां जानकी के मंदिर को क्या महत्व देंगे? आज मोदी सरकार माता सीता की महिमा को विश्वपटल पर स्थापित करने में लगी है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अगस्त को सीतामढ़ी में अयोध्या की तर्ज पर बनने वाले माता सीता के भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store