• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

August 8, 2026

सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

August 8, 2026

कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

August 8, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

August 7, 2026

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

August 7, 2026

रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

August 7, 2026

सिल्क वस्त्रों पर वैल्यू एडिशन से 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

August 6, 2026

एसआईआर का पहला चरण पूरा, 1,29,649 वोटरों के नाम कटे, 1,42,056 को प्रमाणित करनी होगी नागरिकता

August 6, 2026

एएस कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत

August 6, 2026

मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रबंधन समिति का गठन

August 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

    मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

    10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

    ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

    कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

    स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

by admin
August 9, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • कांवरिया पथ में शिवभक्तों का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजता रहा बाबाधाम
    देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 10वें दिन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही कांवरियों की लंबी कतारें बाबा मंदिर की ओर बढ़ती रहीं। प्रात: 4:23 बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का सुव्यवस्थित जलार्पण शुरू हुआ। पूरा मेला क्षेत्र और कांवरिया रूट ‘बोल बम’ एवं ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।
    देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिवभक्त केसरिया वस्त्र धारण कर कतारबद्ध होकर पूरी आस्था और उत्साह के साथ बाबाधाम पहुंचते रहे। जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसका लाभ उठाते हुए श्रद्धालु निर्धारित कतार में लगकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करते रहे। बाबा मंदिर में जलार्पण के बाद श्रद्धालुओं में भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिला। कोई बाबा के दरबार में दंडवत प्रणाम करता नजर आया तो कोई विभिन्न मुद्राओं में आराधना करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट करता दिखा। कई श्रद्धालु आरती करते हुए बाबा से मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते रहे। मंदिर प्रांगण में लगाए गए बैरिकेडिंग और अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सहज तरीके से जलार्पण कराया गया।

रूट लाइन से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस पदाधिकारी, आरक्षी बल, दंडाधिकारी और अन्य कर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ उनकी सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। मेला क्षेत्र में जगह-जगह सेवा शिविरों के माध्यम से कांवरियों को पानी, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहीं। सेवा और समर्पण की भावना पूरे कांवरिया पथ पर देखने को मिली। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम पहुंचने वाले कांवरियों से कांवरिया पथ गुलजार रहा। केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरियों की कतार दूर तक दिखाई देती रही। अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से आए शिवभक्त एक-दूसरे की सहायता करते हुए अनेकता में एकता का संदेश देते नजर आए। कांवरियों के बीच ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है’ जैसे जयकारे लगातार गूंजते रहे। श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र में जगह-जगह कला जत्थों द्वारा भजन और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति की गई। इससे कांवरियों का उत्साह और बढ़ता रहा। वहीं बाबानगरी की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई थी। पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों की सक्रियता से यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पूर्व से की गई तैयारियों का असर मेला क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई दिया। सुरक्षा, यातायात, जलार्पण व्यवस्था और सेवा सुविधाओं के बीच शिवभक्त लगातार बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ते रहे।

कांवरिया पथ की लंबी यात्रा के बाद पंचशूल का दर्शन श्रद्धालुओं में भर देता है नई ऊर्जा

  • पंचशूल को प्रणाम करने के बाद बाबा बैद्यनाथ से अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं कांवरिये
    देवघर/एक संवाददाता। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले कांवरियों के लिए मंदिर के शिखर पर स्थापित पंचशूल का दर्शन विशेष आस्था का केंद्र है। लंबी यात्रा की थकान के बावजूद जैसे ही श्रद्धालुओं की नजर बाबा मंदिर के शिखर पर स्थित पंचशूल पर पड़ती है, उनके चेहरे पर अलग ही चमक दिखाई देने लगती है। श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए पंचशूल का दर्शन कर खुद को धन्य मानते हैं।
    राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम पहुंचने वाले कांवरियों की आस्था देखते ही बनती है। कई दिनों तक पैदल चलकर बाबा नगरी पहुंचने के बाद मंदिर के शिखर पर लहराता पंचशूल भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। श्रद्धालु दूर से ही हाथ जोड़कर पंचशूल को प्रणाम करते हैं और बाबा बैद्यनाथ से अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। कई कांवरियों का कहना है कि पंचशूल के दर्शन मात्र से यात्रा की थकान दूर होने का एहसास होता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
    बाबा मंदिर के पंचशूल को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल से इसका गहरा संबंध है। यही कारण है कि बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के गर्भगृह में जलार्पण के साथ मंदिर के शिखर और पंचशूल का दर्शन भी विशेष महत्व रखता है।
    कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर परिसर तक हर तरफ ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा एक सहारा है’ के जयघोष सुनाई देते हैं। केसरिया वस्त्रों में कांवर लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में पंचशूल के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह रहता है। कई श्रद्धालु मंदिर के सामने कुछ देर रुककर शिखर की ओर निहारते और हाथ जोड़कर भगवान शिव का स्मरण करते नजर आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए पंचशूल केवल मंदिर के शिखर पर स्थापित धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी आस्था, विश्वास और यात्रा की मंजिल का प्रतीक भी है। सुल्तानगंज से जल लेकर निकलने के बाद रास्ते की कठिनाइयों, तपती सड़क, लंबी दूरी और लगातार पैदल चलने के बाद जब कांवरिया बाबाधाम पहुंचता है और पंचशूल का दर्शन करता है तो उसे अपनी पूरी यात्रा सफल होने का एहसास होता है। बाबाधाम पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए पंचशूल का दर्शन आस्था के उस क्षण का प्रतीक बन जाता है, जहां थकान पीछे छूट जाती है और बाबा बैद्यनाथ के प्रति भक्ति एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो जाता है।
    =—————-
    श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान जवान की बिगड़ी तबीयत, भर्ती
    देवघर/संवाददाता। बाबाधाम श्रावणी मेला में ड्यूटी के दौरान लातेहार जिला बल का जवान विशेष कुमार सिंह अचानक बीमार पड़ गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीमार जवान के साथ अस्पताल पहुंचे साथी जवानों ने बताया कि विशेष कुमार सिंह बाबाधाम श्रावणी मेला में ड्यूटी करने देवघर आया है। वह टीओपी संख्या 09 में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई।इसके बाद साथी जवान उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद जवान को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।

  • पौधारोपण से हरित देवघर का संकल्प
    गीता देवी डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को बांटे फलदार पौधे
  • यूथ वॉयस देवघर के हरित देवघर अभियान के तहत हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
    देवघर/नगर संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरित देवघर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यूथ वॉयस देवघर की ओर से चलाए जा रहे हरित देवघर अभियान के तहत शनिवार को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर में पौधारोपण एवं फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
    विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण के लिए किया प्रेरित
    कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. मुस्तफा मजीद सहित शिक्षक तापस कुमार, नीलम चौधरी, प्रवीण कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मो मुस्तफा मजीद ने यूथ वॉयस देवघर की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।
    युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण से जोड़ना उद्देश्य
    यूथ वॉयस देवघर के सदस्य शुभम ने बताया कि हरित देवघर अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ-साथ लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पौधारोपण और पौधा वितरण के माध्यम से बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो पेड़ लगाए थे, आज हम उनकी छांव में बैठते हैं। यह हमारा फर्ज है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक बंजर जमीन छोड़कर न जाएं।
    आगे भी जारी रहेगा पौधरोपण अभियान : यूथ वॉयस देवघर की ओर से बताया गया कि हरित देवघर अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़कर देवघर को हराभरा बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है। कार्यक्रम में यूथ वॉयस देवघर की ओर से शुभम कुमार, सूरज चौधरी, अनुज राय, सिटू कुमार राय, प्रीतम राय, अंकित राय एवं अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

श्रावणी मेले में अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने का आग्रह

  • नगर आयुक्त ने दिया कार्रवाई नहीं करने का भरोसा
  • झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से की मुलाकात
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम की ओर से पिछले दिनों चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यवसायियों के बीच उत्पन्न तनाव के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त सुलोचना मीना से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने श्रावणी मेले के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान देवघर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस समय व्यवसायियों को भी कारोबार करने का अवसर मिलना चाहिए।
    नगर आयुक्त ने कहा, मेले के दौरान नहीं होगी ऐसी कार्रवाई : प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने आश्वस्त किया कि श्रावणी मेले के दौरान अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में व्यवसायियों और आम लोगों से सहयोग की अपील की। नगर आयुक्त ने कहा कि मेले के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यवसायियों से भी अपील की कि वे दुकान के आसपास गंदगी न फैलाएं और नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।
    व्यवसायियों के हित में संवाद जरूरी : संजय शर्मा
    झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि श्रावणी मेला देवघर के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से स्थानीय व्यवसायियों को कारोबार का अवसर मिलता है। ऐसे समय में किसी भी तरह की कार्रवाई से व्यवसायियों में अनावश्यक तनाव उत्पन्न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम और व्यवसायियों के बीच संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। झामुमो व्यवसायियों के हित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समाधान का प्रयास करेगा।
    सफाई व्यवस्था में व्यवसायी भी करें सहयोग : परिमल सिंह
    झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य परिमल कुमार सिंह उर्फ भूपेन सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला देवघर की पहचान और अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले के दौरान व्यवसायियों को सुचारु रूप से कारोबार करने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में व्यवसायियों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय से अतिक्रमण और स्वच्छता जैसे मुद्दों का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। प्रशासन को भी कार्रवाई के बजाय संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की दिशा में पहल करनी चाहिए।
    प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल : प्रतिनिधिमंडल में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य परिमल कुमार सिंह उर्फ भूपेन सिंह, व्यावसायिक मोर्चा अध्यक्ष श्यामकांत झा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

15 अगस्त को होगी ग्राम सभा, मतदाता सूची पर दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां

  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक
    देवघर/वरीय संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
    उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पांच अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने की सुविधा के लिए आठ और नौ अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद दावा एवं आपत्ति का चरण शुरू होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए 15 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए 22 और 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
    बैठक में बताया गया कि 25 अगस्त से चार सितंबर तक ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ का कार्य किया जाएगा। वहीं चार सितंबर तक बीएलओ द्वारा सभी घरों में ‘एक परिवार-एक साथ’ स्टीकर चिपकाया जाएगा। उपायुक्त ने सभी योग्य नागरिकों से विशेष शिविरों और ग्राम सभा का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक विवरण को अद्यतन कराने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां निर्धारित अवसर पर प्रस्तुत कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

  • सुरक्षा व्यवस्था व भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का लिया जायजा
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने शनिवार को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपैट हॉल और बीयू हॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील, परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों, परिसर एवं कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परिसर में लगे फायर बॉक्स एवं अग्निशमन उपकरणों की समय-समय पर जांच तथा साफ-सफाई करते रहने का भी निर्देश दिया।
    उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सामग्री के सुरक्षित भंडारण को लेकर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

12 अगस्त को कॉलेजों में लगेगा रक्तदान शिविर

  • रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने कॉलेज प्राचार्यों से की मुलाकात, विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए किया जाएगा प्रेरित
    देवघर/वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को महाविद्यालय परिसरों में रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रेडक्रॉस के प्रतिनिधियों ने रमा देवी बाजला महिला कॉलेज एवं देवघर महाविद्यालय के प्राचार्यों से मुलाकात कर शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह पहल राज्यपाल सचिवालय, झारखंड, रांची के 31 जुलाई 2026 के पत्र के आलोक में की जा रही है। इसके तहत राज्य के विश्वविद्यालयों एवं उनके अधीन आने वाले महाविद्यालयों में नियमित रूप से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुचिता कुमारी से मुलाकात कर रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रोफेसर पीसी दास, प्रोफेसर मिंसा रिचर्ड, प्रोफेसर करुणा पंजियार, प्रोफेसर विपन कुमार सिंह, पवन कुमार, शिशिर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं देवघर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अखिलेश तिवारी से मुलाकात कर शिविर के आयोजन एवं विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। मौके पर प्रोफेसर काशीनाथ झा, बड़ा बाबू मनकेश रंजन, आशीष ठाकुर, संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने 12 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ना समय की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

अलग-अलग सड़क हादसे में हवलदार समेत तीन घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक हवलदार समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पलामू जिला बल के हवलदार दिलीप लकड़ा तथा बिहार के जमुई जिला अंतर्गत सिमुलतला निवासी टहलू यादव और पवन यादव शामिल हैं। घायल हवलदार दिलीप लकड़ा देवघर में चल रहे बाबा धाम श्रावणी मेला में ड्यूटी करने आए थे। तीनों घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store