• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026

दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

October 16, 2026

मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

October 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

    डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

    जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

    फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

by admin
August 23, 2026
in Deoghar
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना, कौशल विकास मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक पद से किया स्थानांतरित
देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेंद्र कुमार लाल को संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के प्रमंडलीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में 21 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार शैलेंद्र कुमार लाल को मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी, रांची के पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।
उन्हें इस पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। शैलेन्द्र कुमार लाल झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का अनुभव है। देवघर में भी वह डीडीसी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक तथा एसपीटीआई में भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाला है। संथाल परगना प्रमंडल के प्रभारी आयुक्त के रूप में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी। प्रमंडलीय आयुक्त के स्तर पर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की निगरानी की जाती है। ऐसे में उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ संथाल परगना प्रमंडल को मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। इसमें कार्मिक विभाग के अलावा महालेखाकार, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव कार्यालय, राज्यपाल सचिवालय, राजस्व पर्षद, झारखंड उच्च न्यायालय, झारखंड विधानसभा सचिवालय और राज्य निर्वाचन आयोग समेत अन्य संबंधित कार्यालय शामिल हैं। सरकार के आदेश के बाद अब शैलेंद्र कुमार लाल के संथाल परगना प्रमंडल के प्रभारी आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। शैलेंद्र कुमार लाल के संथाल परगना प्रमंडल का आयुक्त बनने पर स्थानीय लोगों में हर्ष है।

चौथी और अंतिम सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट
कतारबद्ध और सुलभ जलार्पण कराना मुख्य प्राथमिकता : डीसी
-कांवरियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अधिकारियों को दिये गये कड़े निर्देश
-कतारों में न हो गैप, शालीनता और सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं का करें सहयोग
देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला के चौथी एवं अंतिम सोमवारी के सफल संचालन को लेकर बीएड कॉलेज प्रांगण में संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गयी। इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और बाहर से आए सुरक्षा बलों को मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अंतिम सोमवारी के दिन देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक होती है, इसलिए बिना उच्च स्तर की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के भीड़ पर नियंत्रण पाना संभव नहीं है। अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि कांवरियों को सुगमतापूर्वक और कतारबद्ध तरीके से जलार्पण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की कतार बिना किसी रुकावट के लगातार आगे बढ़ती रहे।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर यह भी निर्देश दिए गए कि सभी ओपी और यातायात ओपी के प्रभारी डीएसपी रैंक के अधिकारी होंगे। यह उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की ट्रैफिक जाम या अन्य व्यवस्थागत समस्या उत्पन्न न होने दें। साथ ही, दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के मन में राज्य की एक सकारात्मक और अच्छी छवि बने, इसके लिए सभी कर्मियों को पूरी विनम्रता, शालीनता और सेवाभाव के साथ हरसंभव सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया।
ब्रीफिंग के दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने भी अंतिम सोमवारी की तैयारियों और बरती जाने वाली सावधानियों से सभी को विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पात्र नागरिकों को जोड़ने पर जोर
-मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त, विशेष शिविर आयोजित
-अधिकारियों को दिये गये दिशा-निर्देश
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देवघर जिले के अंतर्गत आने वाले मधुपुर, सारठ और देवघर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो सके। उपायुक्त ने जानकारी दी कि 25 अगस्त से नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित मामलों की सुनवाई शुरू की जाएगी। साथ ही, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित किए जा रहे दूसरे और अंतिम विशेष शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों से प्रपत्र-6 प्राप्त करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज होने की स्थिति में प्रपत्र-8 के माध्यम से उन्हें एक ही केंद्र पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। अधिकारियों को दावों और आपत्तियों के त्वरित निष्पादन के लिए रणनीति बनाने और नये मतदान केंद्रों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

पूर्व विधायक स्व. दास के परिजनों से मिले इंटक नेता
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार और देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय कामेश्वर नाथ दास के ठाढी दुलमपुर सातर रोड स्थित आवास पर जाकर उनके पुत्र राजीव रंजन सहित अन्य शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। उक्त अवसर पर इंटक के नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि स्वर्गीय कामेश्वर नाथ दास का आकस्मिक निधन निश्चित रूप से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल, सहज, मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व तथा उनके जन सेवा को लोग सदैव याद रखेंगे।

जनसरोकार और सक्रियता की मिसाल बनें पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख

  • लोगों की समस्याओं पर अब भी हैं मुखर
    सारवां/ संवाददाता। झारखंड की राजनीति में कुछ ऐसे चेहरे हैं जिनकी पहचान केवल पद से नहीं, बल्कि जनता के बीच उनकी सक्रियता, सहज व्यवहार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से बनती है। पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ऐसे ही नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी राजनीतिक कार्यशैली को हमेशा जनसेवा से जोड़ने का प्रयास किया है। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। किसान, युवा, छात्र, छोटे दुकानदार और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता उनके राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा रही है।
    जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड की समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार और प्रशासनिक परेशानियों को लेकर वे लगातार मुखर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान तलाशना उनकी कार्यशैली का खास हिस्सा रहा है। उच्च पदों पर रहने के बावजूद उनका सरल और मिलनसार स्वभाव उन्हें जनता के बेहद करीब रखता है। उनका राजनीतिक सफर यह संदेश देता है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।

किसानों का जत्था गंगास्नान के लिए सुल्तानगंज रवाना
सारवां / संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बांधडीह गांव से शनिवार को खेती-किसानी का कार्य समाप्त होने के बाद पारंपरिक परंपरा के अनुसार किसानों का एक बड़ा जत्था सावन माह की दशमी तिथि को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में रवाना हुए इन किसानों ने गंगास्नान कर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने का संकल्प लिया है।
यात्रा पर निकले किसानों ने बताया कि कृषि कार्य के दौरान जुताई के क्रम में अनजाने में खेतों में हजारों की संख्या में कीट समाप्त हो जाते हैं। पापनाशिनी मां गंगा में स्नान करने और बाबा पर जलार्पण करने से किसान इस पाप के दोष से मुक्त हो जाते हैं और उनके परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। सुल्तानगंज रवाना होने वाले किसानों के इस दल में पीयूष मंडल, प्रमोद मंडल, राजेश ठाकुर, संदीप ठाकुर, विवेक ठाकुर, राहुल मंडल, राकेश मंडल, डमरू मंडल, बुधन मंडल, दिवाकर, रामकिशोर, दुखन राव, उमेश राव, डब्लू राव और शुभम रजक सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल रहे।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया महादान का उत्साह
-देवघर कॉलेज में लगे शिविर में संग्रह किये गये 12 यूनिट रक्त
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कॉलेज परिसर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अस्पतालों में रक्त की कमी दूर करने के लिए इस ‘ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स’ पहल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए कुल 12 यूनिट रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार और रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मौके पर रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य सह कॉलेज कार्यालय कर्मचारी संजय मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य सुरेशानंद झा, कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन, आजीवन सदस्य ज्योति कुमारी, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इश्प्रिया किंडो, एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ. राजेश कुमार सिंह, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. काशीनाथ झा, प्रधान लिपिक मयंकेश रंजन व लेखापाल दीपेंद्र जजवाड़े मौजूद थे। शिविर के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया। इस महादान में आर्यन राज, शोएब अख्तर, गुनगुन प्रिया और आशीष कुमार ठाकुर समेत कई अन्य रक्तदाताओं ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि देवघर कॉलेज हमेशा से सामाजिक सरोकारों में आगे रहा है और युवाओं का यह प्रयास आपात स्थिति में गंभीर मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। वहीं, रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्तदान की सुविधा को सीधे शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाना है ताकि जिले में रक्त के अभाव से किसी की जान न जाए। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को उनकी इस सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store