• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026

दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

October 16, 2026

मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

October 16, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आयोजित की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

October 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

    डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

    जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

    फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

by admin
October 29, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। जिले 28 और 29 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने जिला, प्रखंड, पंचायत और नगर निकायों (नगर निगम एवं नगर परिषद) के अधिकारियों को चक्रवात के दौरान आमजनों को होने वाली किसी भी असुविधा से बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जलजमाव और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं पर रहेगी पैनी नजर
उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जलजमाव की आशंका वाले निचले इलाकों पर लगातार नजर बनाए रखें। इसके साथ ही आंधी-तूफान के दौरान पेड़ या बिजली के खंभे गिरने जैसी आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है, ताकि सड़कों पर यातायात बाधित न हो।
बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश
तूफान के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता को विशेष रूप से निर्देशित किया है।
उन्होंने कहा कि यदि आंधी-पानी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो उसे न्यूनतम समय में जल्द से जल्द बहाल करने के लिए अतिरिक्त मैनपावर और तकनीकी टीमों को मुस्तैद रखा जाए।
28 और 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना, एनडीआरएफ अलर्ट पर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में 28 और 29 अक्टूबर को आंशिक बारिश होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने एनडीआरएफ की टीम सहित सभी स्थानीय राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके। आगे उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे तूफान के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी, रिखिया थाना में मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के चिरोड़ीह गांव में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण समेत 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गृहस्वामी अभय आनंद निवासी चिरोड़ीह थाना रिखिया जिला देवघर ने रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले के अनुसार अभय आनंद भाड़े के मकान में रहते हैं। 13 अक्टूबर की रात उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने के तीन चेन, जिनका कुल वजन करीब 60 ग्राम बताया गया है, के अलावा सोने का झुमका और एक बाली, सोने की छह अंगूठियां, तीन लॉकेट, एक मंगलसूत्र, एक सूत्र, एक मनटिकिया तथा नथ चोरी कर ले गये। मामले में बताया गया है कि चोरों ने घर में रखे 70 हजार रुपये नकद भी चुरा लिये। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी ने रिखिया थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाने तथा चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए छानबीन करने का अनुरोध किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भाजपा महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान
देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला महिला मोर्चा की ओर से संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ने की। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिला मोर्चा को जिला से लेकर बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि वह समाज के बीच पहुंचकर महिलाओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराए। सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और विकास के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महिलाओं के बीच जाकर ऐसे मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगी।
साथ ही उन्होंने संगठन में नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का महत्व समझाते हुए संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए आपसी समन्वय, सक्रियता और समर्पण जरूरी है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व विधायक नारायण दास, विशाखा सिंह, सुनीता सिंह, नवल राय, पंकज सिंह भदोरिया, विजया सिंह, सुलोचना देवी, अलका सोनी, ममता गुप्ता, सुमन केसरी, प्रज्ञा झा, सावित्री देवी, विनीता पासवान, पुनीता सिंह, बिंदु पाठक, कुसुम सिंह, मीणा झा, संध्या देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, प्रतिभा देवी और मंजू पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद में चार लोगों पर रॉड से हमला, बैटरी भी ले जाने का आरोप, मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के बैंगी विशनपुर गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर किशोर कुमार मंडल ने कुंडा थाना में मामले दर्ज कराकर आठ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले के अनुसार किशोर कुमार मंडल 26 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर से ईंट उतारकर घर वापस आया था। उसने अपना ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा किया और नाश्ता करने घर चला गया। नाश्ता करने के बाद जब वह ट्रैक्टर के पास पहुंचा, तभी गांव के गजाधर राउत (50), महावीर राउत (35), केदार राउत (40), गुलेल राउत (35), वरुण राउत (30), रोशन राउत (22), दीपक राउत (20) और बब्लू राउत (21) वहां पहुंचकर ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गए और गाली-गलौज करने लगे। किशोर कुमार मंडल के गाली देने से मना करने पर आरोप है कि सभी उग्र हो गए। मामले में कहा गया है कि केदार राउत ने रॉड से जान से मारने की नीयत से उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे माथा फट गया और खून बहने लगा। हल्ला करने पर दोबारा माथे पर वार किए जाने से वह जमीन पर गिर गया। मामले के मुताबिक, किशोर कुमार मंडल को बचाने के लिए उसके भाई निरंजन मंडल, नवीन मंडल और पुत्र पिनेस कुमार मंडल वहां पहुंचे। आरोप है कि रोशन राउत ने लाठी से पिनेस कुमार मंडल के माथे पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट लगी। वहीं दीपक राउत ने रॉड से बड़े भाई नवीन मंडल के माथे पर वार किया, जिससे उनका माथा फट गया और काफी खून बहने लगा। महावीर राउत पर छोटे भाई निरंजन मंडल के माथे पर रॉड से वार करने का आरोप लगाया गया है। किशोर कुमार मंडल ने मामले में आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद वरुण राउत, दीपक राउत और बब्लू राउत ने उसके ट्रैक्टर संख्या जेएच15एबी1304 के इंजन की बैटरी खोलकर ले गए। बैटरी की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाना लेकर आई। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेजे जाने की बात मामले में कही गई है। मामले में किशोर कुमार मंडल ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

संग्रामलोढ़िया में कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान शुरू
देवघर/वरीय संवाददाता। संग्रामलोढ़िया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संग्रामलोढ़िया में सिलाई प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह ने किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ट्रस्ट की इस पहल के माध्यम से महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई जैसे उपयोगी हुनर सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर से ही रोजगार शुरू कर सकें और परिवार की आय में योगदान दे सकें। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखकर इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह ने महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को सही प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। सिलाई प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने, स्वरोजगार अपनाने और सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और आजीविका सहायता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

राष्ट्रीय लॉन बॉल चैंपियनशिप में देवघर के खिलाड़ियों का जलवा, सोनी को रजत पदक
देवघर/संवाददाता। ओडिशा के बालांगीर में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय अंडर-25 एवं अंडर-18 राष्ट्रीय स्तरीय लॉन बॉल चैंपियनशिप में देवघर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में झारखंड के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया, जिसमें देवघर के पांच खिलाड़ी शामिल थे। झारखंड की ओर से सूरज केशरी, करण कुमार, सोनी कुमारी, ऑयनिस कुमार और रितिका भारद्वाज देवघर से, जबकि खुशबू बोकारो तथा पीहू और कृत रांची से शामिल हुए। प्रतियोगिता में देवघर के सूरज केशरी ने अंडर-25 सिंगल में झारखंड के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। वहीं सोनी कुमारी ने अंडर-25 सिंगल में रजत पदक हासिल किया। करण कुमार ने अंडर-25 मिक्स मुकाबले में बोकारो की खुशबू के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता। पीहू कुमारी ने अंडर-18 सिंगल में रजत पदक हासिल किया। सूरज केशरी को बालक वर्ग का ओवरऑल चैंपियन बनने पर स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह ट्रॉफी प्रदान की गई। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर झारखंड लॉन बॉल के उपाध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि झारखंड लॉन बॉल के महासचिव सह कोच मधुकांत पाठक के नेतृत्व में झारखंड के खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। आने वाले नेशनल गेम्स मेघालय के लिए कोच मधुकांत पाठक लगातार खिलाड़ियों के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड की सीनियर टीम फिलहाल मलेशिया में टूर्नामेंट खेल रही है। ओडिशा में आयोजित प्रतियोगिता में देवघर के आशीष झा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शामिल थे। देवघर जिला लॉन बॉल के सचिव कृष्णा कुमार (लालू) ने जिला प्रशासन से देवघर में लॉन बॉल का ग्राउंड बनवाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि लगातार देवघर के खिलाड़ी राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पदक जीतकर ला रहे हैं, लेकिन यहां सुविधा नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को रांची में रहकर अभ्यास करना पड़ता है। देवघर में ग्राउंड बन जाने से और अधिक खिलाड़ी इस खेल से जुड़ सकेंगे तथा उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला ओलंपिक सचिव चंदना झा, संजय मालवीय, गोपा पाठक, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र देव, मनोज मिश्रा, नवीन शर्मा, पंकज भालोटिया, मयूरी गुप्ता सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ प्रश्नमंच प्रतियोगिता संपन्न
देवघर/वरीय संवाददाता। भारत विकास परिषद, देवघर शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को झौंसागढ़ी स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्नमंच प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका, प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के प्रेरणापुरुष स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई।उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर तीन विद्यालयों-रेड रोज स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल एवं संदीपनी पब्लिक स्कूल ने प्रश्नमंच प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। प्रश्नमंच में तीनों विद्यालयों की दो-दो प्रतिभागियों वाली टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ज्ञान, तत्परता और आत्मविश्वास से भरपूर इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के परिणाम में रेड रोज स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान, संदीपनी पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान तथा डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, देवघर शाखा की अध्यक्ष कंचन मूर्ति शाह ने अपने संबोधन में कहा कि ”’भारत को जानो’ प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल सही उत्तर देना या जीत हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें जागरूक एवं संस्कारवान नागरिक बनाना भी है। उन्होंने आगे कहा कि उच्च प्राथमिक कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी के पास भारत को जानो पुस्तिका होनी चाहिए अगर वह इसका नियमित अध्ययन करते हैं तो भारत के हर क्षेत्र के बारे में उन्हें व्यापक जानकारी प्राप्त होगी जो आगे उनके भविष्य में सहायक होगी। पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी इंजीनियर प्रकाश चंद्र सिंह ने बच्चों को आगे प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अनेक जानकारियां दी तथा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया पूर्व अध्यक्ष आलोक मल्लिक तथा सदस्य संतोष झा ने प्रतिभागी टीम के बीच प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान का पुरस्कार प्रदान किया।

शहर में ई-रिक्शा की संख्या निर्धारित करने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने देवघर शहर में ई रिक्शा की बढ़ती संख्या को देखते हुए ई-रिक्शा की एक निश्चित संख्या निर्धारित करने की मांग जिला प्रशासन से की है। कुमार ने कहा कि अगर ई रिक्शा की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए एक योजना के जरिए कदम बढ़ाया जाता है तो इस कदम से सड़कों पर बढ़ते जाम, सड़क हादसों के खतरे और प्रदूषण जैसी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

साहित्यकार स्वर्गीय राजेंद्र यादव को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर साहित्यकार स्वर्गीय राजेंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर स्वर्गीय यादव हिंदी के सुप्रसिद्ध लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार एवं आलोचक थे। नई कहानी के नाम से उन्होंने हिंदी साहित्य में एक नई विधा का सूत्रपात किया। हिंदी के सर्वाधिक चर्चित साहित्यिक पत्रिका हंस के माध्यम से उन्होंने हिंदी के नए लेखकों की एक नई पीढ़ी को सामने आने का मौका दिया। साहित्य की तमाम विधाओं में राजेंद्र जी एक जैसी पकड़ रखते थे। साहित्य की दुनिया में उनकी ऊंचाइयों को कोई भी भुला नहीं सकता है।

किराए के मकान में रह रही कोऑपरेटिव कर्मी की रहस्यमय परिस्थिति में मौत
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बामपास टाउन स्थित एक किराए के मकान में रह रही कोऑपरेटिव कर्मी नीलम सुहासिनी टोपनो की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो नीलम सुहासिनी टोपनो फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, नीलम सुहासिनी टोपनो मूल रूप से रांची की रहने वाली थीं और कोऑपरेटिव में कार्यरत थीं। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store