• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया

August 5, 2026

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

August 8, 2026

सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

August 8, 2026

कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

August 8, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

August 7, 2026

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

August 7, 2026

रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

August 7, 2026

सिल्क वस्त्रों पर वैल्यू एडिशन से 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

August 6, 2026

एसआईआर का पहला चरण पूरा, 1,29,649 वोटरों के नाम कटे, 1,42,056 को प्रमाणित करनी होगी नागरिकता

August 6, 2026

एएस कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत

August 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

    मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

    10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

    ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

    कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

    स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया

by admin
August 5, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • हवन के साथ औषधीय पौधों का वितरण, संरक्षण का लिया संकल्प
    देवघर/नगर संवाददाता। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में मंगलवार को बम्पास टाउन स्थित योग कक्षा में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संरक्षक संजय मालवीय के मार्गदर्शन तथा प्रांतीय सदस्य सह जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल ने गायत्री मंत्र के साथ औषधियुक्त हवन कराई, जिसमें सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ से आचार्य बालकृष्ण के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर गिलोय, तुलसी, पपीता, एलोवेरा, भूमि आंवला, अश्वगंधा, शतावर, मीठा नीम, कपूर, अजवाइन सहित विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया गया। जिला प्रभारी अनुज कुमार त्यागी ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को साप्ताहिक जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों तथा धार्मिक स्थलों पर औषधीय पौधों का रोपण और उनके संरक्षण का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण की प्रेरणा से देशभर में पतंजलि चिकित्सालयों के माध्यम से हजारों वैद्य नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दे रहे हैं तथा बड़ी संख्या में योग शिक्षक नि:शुल्क योग शिविरों का संचालन कर रहे हैं। कार्यक्रम में महामंत्री संजीव कुमार सिंह, जिला योग विस्तारक हरेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी सुमित सौरव, योग शिक्षक सुबोध कुमार, त्रिपुरारी बरनवाल, उमाशंकर बरनवाल, लक्ष्मण मंडल, सुनील कुमार बरनवाल, सुभाष प्रसाद, रामेश्वर मोदी, नरेंद्र मिश्रा, घनश्याम बरनवाल सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर कृषक मित्रों का प्रशिक्षण
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड सभागार में मंगलवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कॉर्डिनेटर अजीत कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता कृषक मित्र संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड कॉर्डिनेटर अजीत कुमार ने कृषक मित्रों को योजना की प्रमुख विशेषताओं, किसानों को मिलने वाले लाभ, फसल बीमा कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कृषक मित्रों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने तथा समय पर फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी पात्र किसानों से समय सीमा के भीतर बीमा कराने की अपील की गई, ताकि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल क्षति होने पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कृषक मित्रों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा दिलाया, जिससे अधिक से अधिक किसान फसल बीमा योजना का लाभ उठाकर अपनी फसलों को सुरक्षित कर सकें।

राजा बगीचा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • जांच में जुटी पुलिस
    देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के राजा बगीचा इलाके में 30 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रूबी देवी, पति राजेश उर्फ ढोरा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति एक होटल में मजदूरी का काम करते हैं। बताया जाता है कि वह सुबह घर में नाश्ता करने के बाद काम पर चले गए थे। उस समय घर में उनकी पत्नी और दो छोटी-छोटी बच्चियां मौजूद थीं। इसी दौरान दोनों बच्चियां रोते हुए घर से बाहर निकलीं। आसपास के लोगों ने जब उनसे जानकारी ली और घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि महिला एडवेस्टर की छत से रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रही थी।
    घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पति भी काम छोड़कर घर पहुंचे। पत्नी को फंदे से लटका देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका अपने पीछे दो छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़ गई है। फिलहाल महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सिकटिया-सारठ मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
देवघर/सारठ/संवाददाता। सिकटिया-सारठ मुख्य मार्ग पर महापुर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के नोनियाटांड़ गांव निवासी विकेश कुमार उर्फ विक्की (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तेज गति से जा रही पिकअप वैन ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें देवघर स्थित बाजला कॉलेज के समीप एक निजी न्यूरो चिकित्सक के क्लिनिक में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में इलाज के दौरान विकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सड़क दुर्घटना में एक और युवक की असमय मौत ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

छिनतई की गई स्कूटी पुलिया से बरामद

  • आरोपियों की तलाश में जुटी कुंडा पुलिस
    देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना पुलिस ने छिनतई की गई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को मंगलवार को थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा रोड स्थित एक पुलिया के अंदर से बरामद कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूटी को बरामद कर थाना ले आए। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाशों ने छिनताई की गई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को पुलिया के अंदर छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी बरामद कर ली। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं, स्कूटी छीनने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि कुंडा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीन लिए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने कुंडा थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे उनका 11 वर्षीय पुत्र इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लेकर स्कूल के पीछे मैदान में गया था। स्कूटी मुख्य सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान शिकायत में नामजद पालक नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और बच्चे से कहा कि छोटे बच्चे वाहन नहीं चलाते हैं। इसके बाद वह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लेकर वहां से चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चलने पर पीड़ित के पिता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो दिन पूर्व ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब स्कूटी की बरामदगी के बाद पुलिस मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाने और छापेमारी अभियान में जुटी हुई है।

एसआईआर-2026 को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण

  • आज होगा प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
    जसीडीह/संवाददाता। देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को एसआईआर-2026 (झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम) के तहत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, दावा-आपत्ति, प्रपत्रों के उपयोग तथा समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई। अंचलाधिकारी सह एआरओ अनिल कुमार ने बताया कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो नागरिक 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। आवेदन नेट एप, संबंधित वेबसाइट अथवा बीएलओ के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इसके साथ निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित है। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी विदेशी नागरिक एसआईआर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो। यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या मतदान केंद्र घर से दूर है, तो फॉर्म-8 के माध्यम से निकटतम बूथ पर स्थानांतरण कराया जा सकता है। बीएलओ को सभी प्रपत्रों की सावधानीपूर्वक जांच कर त्रुटियों का समय रहते संशोधन करने का निर्देश दिया गया।
    प्रशिक्षण में दावा एवं आपत्ति की समय-सारिणी भी बताई गई। इसके तहत 8 एवं 9 अगस्त तथा 22 एवं 23 अगस्त को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जबकि 15 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन होगा। 25 अगस्त से 4 सितंबर तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा तथा सभी घरों पर मतदाता सत्यापन संबंधी स्टिकर लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रशिक्षण में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह के धर्मपुर मोहल्ला स्थित निर्माणाधीन धर्मशाला परिसर के योग स्थल पर मंगलवार को योग शिक्षकों एवं सदस्यों ने आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के संरक्षण और उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर गुरुदेव प्रसाद एवं मुकेश वर्णवाल ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय प्राचीन परंपरा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों का संरक्षण एवं उनका अधिकाधिक उपयोग वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच गिलोय, हरश्रृंगार, पपीता, पत्थर चट्टा, लेमन ग्रास, पान एवं आंवला सहित विभिन्न औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही सभी से अपने घरों एवं आसपास औषधीय पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षिका सरिता वर्णवाल, मुकेश वर्णवाल, गुरुदेव प्रसाद, गोपाल वर्णवाल, भगवान लाल, नंद वर्णवाल, रीता देवी, निकू रानी, रंजू देवी, मानकी देवी, बबीता वर्णवाल, झुनकी देवी, पूनम देवी, मुनी देवी, रेखा देवी एवं इंदु कुमारी सहित अन्य योग साधक एवं सदस्य उपस्थित थे।

बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ बीडीओ ने की बैठक

  • मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के दिए निर्देश
    मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर अभियान के तहत प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
    बीडीओ ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि प्रकाशित मतदाता सूची को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें, ताकि मतदाता सूची का अवलोकन कर सकें। उन्होंने मतदाता सूची का गहन सत्यापन करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी, सतर्कता और गंभीरता के साथ निर्वहन करें। बैठक में मतदाता सूची के प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर तथा एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देवघर की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
  • प्रथम पुण्यतिथि पर एयरपोर्ट चौक में 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण,
  • मंत्री, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने गुरुजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित दिशुम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को देवघर एयरपोर्ट चौक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। यहां स्थापित 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, मेयर रवि कुमार राउत, डिप्टी मेयर टिप चटर्जी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं नारियल फोड़कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। मौके पर उपायुक्त सौरभ भुवानियां, एसपी प्रवीन पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा ने भी गुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    गुरुजी की सीख आज भी जीवन का मार्गदर्शन : हफीजुल
    मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि दिशुम गुरु का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी वर्ष 1978 से झामुमो से जुड़े थे और गुरुजी का उनके घर नियमित आना-जाना रहता था। उन्होंने कहा कि गुरुजी का हर शब्द आज भी उन्हें प्रेरित करता है। मंत्री ने एयरपोर्ट चौक का नाम वीर शिबू सोरेन चौक रखने तथा यहां प्रतिवर्ष मेले के आयोजन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजी का सबसे बड़ा संदेश शिक्षा था। उनका नारा था हम पढ़ेंगे नहीं तो आगे बढ़ेंगे नहीं। उन्होंने गुरुजी के संघर्ष और जनसेवा की तुलना महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला जैसे महान व्यक्तित्वों से करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आ”ान किया।
    झारखंड राज्य गुरुजी के संघर्ष की देन : चुन्ना सिंह
    सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि उनका गुरुजी से परिचय वर्ष 1977-78 में हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों की सेवा का जो संस्कार उन्हें गुरुजी से मिला, वह जीवन भर नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन गुरुजी के लंबे संघर्ष का परिणाम है और उनकी प्रथम पुण्यतिथि हर वर्ष पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाई जाएगी।
    गुरुजी को भारत रत्न मिलना चाहिए : बादल पत्रलेख
    पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि दिशुम गुरु केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देवघर में इतनी कम अवधि में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने राज्य सरकार से इस स्थल पर प्रतिवर्ष ग्रामीण मेले के आयोजन की मांग करते हुए कहा कि पद्मभूषण के बाद अब गुरुजी को भारत रत्न से भी सम्मानित किया जाना चाहिए।
    संघर्ष और सामाजिक न्याय की प्रेरणा हैं गुरुजी : मेयर
    मेयर रवि कुमार राउत ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन और गरीबों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देती रहेगी।
    युवाओं को गुरुजी के विचार अपनाने होंगे : डिप्टी मेयर
    डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने कहा कि दिशुम गुरु का जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाकर समाज और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की।
    प्रतिमा नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ेगी : संजय शर्मा
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि यह प्रतिमा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    यह प्रतिमा जनआस्था का स्थायी प्रतीक बनेगी : परिमल सिंह
    परिमल कुमार सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दिशुम गुरु ने वंचित और कमजोर वर्ग को नई पहचान दिलाई। देवघर में स्थापित उनकी यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी और लोगों को उनके संघर्ष की याद दिलाती रहेगी।
    हाजी हुसैन अंसारी की कम चर्चा बनी लोगों के बीच चर्चा का विषय : कार्यक्रम के दौरान वीर शिबू सोरेन अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। नेताओं के समर्थन में भी नारे लगाए गए। हालांकि समारोह में मौजूद कई लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी के योगदान का अपेक्षित रूप से उल्लेख नहीं हो सका। लोगों का कहना था कि झारखंड आंदोलन और संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी, इसलिए उन्हें भी उसी आत्मीयता के साथ याद किया जाना चाहिए था।
    बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता व आमजन
    इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावा सुरेश साह, नर्सिंग मुर्मू, मोहम्मद नौशाद आलम, दिनेश्वर किस्कू, नीलम देवी, प्रदीप चौधरी, श्यामकांत झा, काग्लू मरांडी, अब्दुल रशीद, दिलावर हुसैन, प्रकाश पांडेय, दिनेश मंडल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन गुरुजी के आदर्शों पर चलने और झारखंड के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने के साथ हुआ।

जसीडीह की बेटी अंजलि मजूमदार बनीं ‘मिसेस झारखंड’, क्षेत्र का बढ़ाया मान
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह के हनुमान नगर निवासी एवं भाजपा जसीडीह नगर महामंत्री संजय मजूमदार की पुत्री अंजलि मजूमदार ने प्रतिष्ठित ‘मिसेस झारखंड’ सौंदर्य प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त कर जसीडीह और देवघर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंजलि ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिवार में उत्सव का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही अंजलि के हनुमान नगर स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मोहल्लेवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अंजलि की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि अंजलि मजूमदार ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने का हौसला देगी।

मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति-सास पर मामला दर्ज
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के टावाघाट गांव में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति एवं सास के खिलाफ जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है। गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगपतारी गांव निवासी हासिम अंसारी की पुत्री सकीना प्रवीण ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी टावाघाट निवासी सरफुद्दीन मियां के पुत्र कौशर के साथ हुई थी। आरोप है कि 31 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे पति कौशर एवं सास मेहरून बीबी ने मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया और मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 पर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने विवाहिता के आवेदन के आधार पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर चांदपुर चौक के समीप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए देवघर भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बेलबरिया गांव निवासी डमरू कुमार राउत ने जसीडीह थाना में दिए आवेदन में बताया कि तीन अगस्त की सुबह करीब छह बजे उनके जीजा संजय राउत, निवासी चांदपुर, सैलून के पास बाल-दाढ़ी बनवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान वाहन संख्या बीआर-01एचजेड-0229 का चालक तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और संजय राउत को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संजय राउत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल देवघर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने डमरू कुमार राउत के आवेदन पर मामला दर्ज कर वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store