• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने लाइसेंस सह रजिस्ट्रेशन शिविर का किया आयोजन

March 13, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने लाइसेंस सह रजिस्ट्रेशन शिविर का किया आयोजन

by admin
March 13, 2024
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • 12 लाख से अधिक लेन-देन करने वाले दुकानदार लाइसेंस के लिए आवेदन करें
    मधुपुर/संवाददाता। खाद्य सुरक्षा लाइसेंस सह रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन नगर परिषद मे लगाया गया। शिविर मंे 15 दुकानदारों ने आवेदन जमा कराया।
    मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिनका लेन देन 12 लाख से अधिक है वे आवेदन जमा करे उनका रजिस्ट्रेशन मिलेगा। बताया कि जो खाद्य प्रतिष्ठान के संचालक है वे अब तक रजिस्ट्रेशन नही कराया है या लाइसेंस नही बनाए है वैसे संचालक आवश्यक रूप से बनवा लें। शिविर में लाइसेंस के लिए दो लोगों ने आवेदन दिया था। दोनों का लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है । साथ ही रजिस्ट्रेशन करने वाले 15 दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन निर्गत कर दिया गया है।

मधुपुर कॉलेज में उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में यूजी सेमेस्टर टू सत्र 2022-26 सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र व छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति पर आधारित विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर टू के पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव के विषय में जानकारी दी गई। एनईपी के समन्वयक डॉ उत्तम शुक्ला एवं सह समन्वयक रंजीत कुमार प्रसाद द्वारा छात्र- छात्राओं को बताया गया कि सेमेस्टर टू में अब कुल सात विषयों की पढ़ाई होगी। जिसमें कुल 550 अंकों की परीक्षा होगी। बताया कि जिसकी पढ़ाई इंटरमीडिएट में नही किए हो तथा अपनी संकाय को छोड़कर अन्य संकाय: विज्ञान या वाणिज्य के विषय का चयन करना है। जिसकी पढ़ाई इंटरमीडिएट में नही किए हो तथा अपनी संकाय को छोड़कर अन्य संकाय- विज्ञान या वाणिज्य के विषय का चयन करना है।डिजिटल एजुकेशन (डिजिटल शिक्षा) छात्र-छात्राओं को पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं को पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए नियमित रूप से कक्षा में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि एनईपी से बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होगा। तथा रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे ।मंच संचालन होरेन हांसदा द्वारा किया गया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक रामचंद्र झा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इस अवसर पर अनीता गुआ हेम्ब्रम, डॉ अश्वनी कुमार, होरन हादसा, जीत कुमार प्रसाद, डॉ उत्तम शुक्ला, आशुतोष कुमार, शिवनंदन राय मुजम्मिल हुसैन, तबस्सुम अंसारी समत सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थे।

लोस चुनाव को लेकर सहायक निर्वाचक और निबंधन पदाधिकारी ने की बैठक

  • सीमवर्ती क्षेत्रों में बढ़ायी जाएगी सुरक्षा
  • 80 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के रहेगी व्हील चेयर की व्यवस्था मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड सभागार में आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर सहायक निर्वाचन एवं निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार ने बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ सुपरवाइजर के साथ शांतिपूर्ण वातावरण एवं विधि-व्यवस्था संबंधी बैठक की गयी। मौके पर निर्वाचक एवं निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि आज की बैठक लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मुख्य रूप से आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा इस बार 80 प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य रखा गया। बीएलओ सुपरवाइजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट इस लक्ष्य को पार करने का जिम्मेदारी लें। बुजुर्ग दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर का व्यवस्था की जा रही है। वही सहायक निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से मुखातिब होते हुए कहा की लोकसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था बढाई जाए। ताकि विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये जा सके। इसके अलावा चुनाव के दरम्यान सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा सके। चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर सयुंक्त रूप से कार्रवाई की जाने की बात कही गयी।
    श्री कुमार ने लोकसभा चुनाव के दरम्यान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातारण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को सम्पन्न कराया जा सके।
    मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम मेहरा, नगर परिषद अभियंता कृपा शंकर, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार, अभियंता विनोद महतो, राजेश कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ सुपरवाइजर व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

राज्य सरकार ने दुग्ध क्रांति का मार्ग किया प्रशस्त : कृषि मंत्री

  • जिलास्तरीय गव्य विकास मेले का आयोजन
    सारवां/संवाददाता। जिला गव्य विकास सहाकारिता विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर जिलास्तरीय गव्य विकास मेला का आयोजन गव्य विकास पदाधिकारी त्रिदेव मंडल की देखरेख में किया गया। उद्घाटन कृषि सहाकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, सोनारायठाढ़ी प्रमुख पूनम देवी, जिला पशुपालन पदाधिकारी कपिलदेव, भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, जिप सदस्य राजीव कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया गया।
    इस अवसन पर कृषि मंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढावा देने हेतु सरकार आने वाले दिनों में एक-एक व्यक्ति को गाय देगी। उन्होंने कहा पूर्व कि सरकार में राज्य में दुग्ध उत्पादन काफी कम था लेकिन आज आज राज्य में ढाई लाख लीटर प्रतिदिन हो गया है। आने वाले दिनों में एक लाख परिवारों को जोड़ा जायेगा ताकि लोग घर बैठे रोजगार कर सके। पिछले सरकार में गाय वितरण में जमकर अनियमितता बरती गयी है। कहा कि अब 15 मिनट में किसानों का केसीसी बनेगा। और जो नियमित रूप से खाता चलायेंगे उन्हें साल भर का सूद नहीं लगेगा।सरकार किसानों के दो लाख तक का कर्ज माफ कर देगी चाहे वो एनपीए खाता हो या अन्य। सरकार अब 125 यूनिट बिजली फ्री देगी साथ ही आने वाले दिनों में बकाया बिजली बिल की माफी की जायेगी। इस क्रम में बताया कि सरकार द्वारा 31 लाख महिला-बहनों को 50 वर्ष में पेंशन योजना से जोड़ा है। विधवा बहनों को शादी के लिये दो लाख प्रोत्साहन राशि दी जायेगी, गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये गुरूजी क्रेडिट कार्ड द्वारा सहायता दी जायेगी जो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की देन है। कहा कि 300 किसानों को रोजगार सृजन के लिये प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
    लाभुकों के बीच पशुधन का हुआ वितरण : मौके पर 60 यूनिट गाय, 60 यूनिट बकरा बकरी, बत्तख चूजा, मुर्गी चूजा, दाना के साथ अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, जेएसएस विनोद कुमार दास, बीएचओ डॉ सुनील टोप्पो, सोनारायठाढ़ी बीस अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, जिप सदस्य राजेश कुमार यादव, बीस सूत्री सदस्य कृष्णा पासवान, अनिल राउत, दिवाकर वर्मा, छोटू सिंह बीरू, लालू यादव, रंजीत यादव, झारी सहित कई लोग मौजूद थे।
    कृषि मंत्री ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास
    कृषि मंत्री ने प्रखंड क्षेत्र में पीसीसी सड़क, नाला निर्माण आदि योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके द्वारा डकाय पंचायत के बाघमारी गांव 17.44 लाख की लागत से बनने वाले नाला, जियाखाड़ा में 22 लाख 31 हजार से बनने वाले पीसीसी, सारवां प्रखंड मुख्यालय में 5 करोड 50 लाख की लागत से बनने वाले प्रखंड सह अंचल आवास, प्रखंड परिसर में विधायक निधि से 8 लाख से बनने वालेबाबा साहब डा आंबेडकर प्रतिमा स्थल, प्रखंड मुख्यालय के फसीआई गोदाम तक 15 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाले पीसीसी, फुरसातरी गांव में 19 लाख 13 हजार की लागत से बनने वाले पीसीसी आदि योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र राय, नजाबुल अंसारी, सदस्य कृष्णा पासवान, बीडीओ रजनीश कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, जेएसएस विनोद कुमार दास, बीएचओ डॉ सुनील टोप्पो, बीस सूत्री सदस्य दिवाकर वर्मा,अनील राउत, मुखिया मुबारक अंसारी, दिवाकर पासवान, कामदेव रवानी, दीपक झा, मुकेश राव, पूर्व मुखिया रामकिशोर देव, श्रीकांत यादव, सरोज पासवान, लालू मिश्रा, लालू यादव, महेंद्र यादव, छोटू, बीरू,मुन्ना राय, रंजीत यादव, हेमलाल यादव,प्रमोद यादव, रोशन राय, सेवा राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू
सारठ/संवाददाता। सारठ पंचायत सचिवालय में प्रखंड के डिंडाकोली, कैचुवावॉक, जमुवासोल एवं फुलचूवॉ पंचायतों के वार्ड सदस्यों के 12 से 14 मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम दिन मंगलवार को आरम्भ किया गया। मास्टर ट्रेनर हरि शंकर उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी उपस्थित वार्ड सदस्यों को पंचायत के अधीन वार्डो के विकास संबंधित बातों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी लखन सोरेन, समन्वयक विक्की आनंद एवं वार्ड सदस्य निर्मला देवी, अनिता देवी, सहीना बीबी, रहमतुन बीबी, नंदकिशोर हेम्ब्रम, पुतुल देवी, मंजू देवी, अजय कुमार, गायत्री देवी, बचनदेव राव, अब्दुल गफफार अंसारी, बालेश्वर मंडल, महेन्द्र कुमार मिश्र, प्रफुल्लचंद्र राय, जागेश्वर महरा, केरान मिर्जा, इशरत जहां, जनता कुमारी, सनोदी हांसदा समेत अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थीं।

विधायक ने किया कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास
पालोजोरी/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने मंगलवार को पालोजोरी प्रखंड के कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में किया। शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण और मरम्मतीकरण की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने की थी। उनकी मांग को देखते हुए इन योजनाओं की अनुशंसा की गई थी। इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास :

  • महुआडाबर मोड़ से सगराजोर, खैरवा, शिमला पथ का शिलान्यास। 2 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से।
  • देवघर जिला से दुमका जिला को जोड़ने वाली पालोजोरी प्रखण्ड के बैजनाथपुर मोड़ से देवघर जिला के सीमा के अंत तक सड़क की मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास। 1 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से।
  • दुबराजपुर मोड़ से मोरंगा, जरमुंडी पथ का मजबूतीकरण का शिलान्यास। 1 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से।

– पहरूडीह पंचायत के असना गांव से पहरूडीह गांव तक पक्की सड़क का मजबूतीकरण का शिलान्यास। 1 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से।

1.86 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
चितरा/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह मंगलवार को अपने पैतृक गांव सहरजोरी में ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृत 1.86 करोड़ रूपए की लागत से सारठ चितरा पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से भूमिहार टोला होते हुए आदिवासी टोला तक सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस दौरान नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधायक ने विधिवत योजना से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण किया। मौके पर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि करीब 26 करोड़ रुपए की लागत से कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण सहित कुल नौ योजनाओं की आधारशिला क्षेत्र के कई गांव में रखी जायेगी। इसकी शुरुआत अपने गांव से की गई। कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव के अंतिम घर के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। इसके लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं। मौके पर मोहन सिंह, मुरली सिंह, नवल सिंह, दिनेश सिंह, मृत्यंजय सिंह, राजीव सिंह, विष्णु राय, राकेश सिंह, अभिषेक सिंह, मंटू सिंह, अमर सिंह, गणेश सिंह, बंकिम चंद्र सिंह, राहुल कुमार, मनोज यादव, संजय पांडेय, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित थे।

प्रेरणा भारती में नि:शुल्क विधिक परामर्श केंद्र का उद्घाटन
मधुपुर/संवाददाता। समाज के जरूरतमंद,गरीब असहाय व नि:शक्त जनों को उनके संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति की दिशा में सहयोग के उद्देश्य से स्थानीय स्वयं सेवी संस्था प्रेरणा भारती द्वारा शहर के पथर चपटी स्थित संस्था कार्यालय परिसर में मंगलवार को नि:शुल्क विधिक परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ नागरिक सह झारखंड बंगाली समिति के अध्यक्ष विद्रोह मित्र,संस्था सचिव कल्याणी मीणा व अधिवक्ता धनंजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में आज भी आर्थिक रूप से कमजोर कई ऐसे लोग हैं जो पर्याप्त जानकारी के अभाव में न केवल अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित बने हुए हैं बल्कि बेवजह कानूनी पचड़ों में भी उलझे दिखते हैं।समाज के ऐसे गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए यह नि:शुल्क विधिक परामर्श केंद्र वरदान साबित हो सकता है।जहां प्रत्येक रविवार को पूर्वाहन 11:00 बजे सेअपराह्न 2:00 बजे तक लोग नि:शुल्क विधिक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर अरुण कुमार निर्झर,घरेलू कामगार असंगठित श्रमिक संगठन, देवघर के संयोजक शंकर दास,नेहा कुमारी, सिमोति मुर्मू, आफताब आलम, पुष्पा देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

किशोरी लीडर्स का सशक्त सह मुखर संवाद प्रशिक्षण आयोजित
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पथरचपटी स्थित प्रेरणा भारती सभागार आसरा में मंगलवार को किशोरी लीडर्स का एक दिवसीय सशक्त एवं मुखर संवाद प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर प्रशिक्षक कार्यक्रम समन्वयक नेहा कुमारी ने कहा कि अपने विचारों और जरूरतों को खुलकर बता पाना बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल है।क्योंकि जब तक हम अपने मन की बात को सही तरीके से साझा नहीं करेंगे कब तक हम अपनी परिस्थितियों में बदलाव नहीं ला पाएंगे। उन्होंने किशोरी लीडर्स को बताया कि अपने विचारों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत करने के लिए हमें स्पष्ट और सटीक तरीके से बोलना चाहिए। हमारा लक्ष्य दूसरे व्यक्ति को अपनी भावनाओं से अवगत कराना है लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि हम उनको चोट तो नहीं पहुंचा रहे हैं।अपनी बात रखते हुए हमें यह ख्याल रखना चाहिए कि उसके समर्थन में दिया गया हमारा तर्क व्यापक,सुलझा हुआ और सटीक हो। साथ ही हमें ध्यान रखना चाहिए कि प्रभावशाली संवाद की सफलता में हमारी भाव भंगिमाओं की भी अहम भूमिका होती है।
इस अवसर पर टिटहिया बांक, पट्टाजोरी, बिरसिंग डीह, नई चिहुंटिया, बड़बाद, पथरचपटी आदि गांव की किशोरी लीडर्स क्रमश: माधुरी कुमारी, पूजा कुमारी, सुशीला कुमारी, सोनाली बेसरा, पूनम मुर्मू, प्रमिला टुडू, चांदनी सोरेन, रेणु मरांडी, फूल कुमारी हांसदा आदि उपस्थित थीं।

नव पदस्थापित बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को नव पदस्थापित बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा ने प्रखंड व पंचायत कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंचायत व रोजगार सेवक से पंचायत में चल रही मनरेगा योजना के तहत कार्यों की समीक्षा की और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और वर्तमान कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ सुनील मुर्मू, एई मुकेश कुमार, जेई आनंद मेहता, परमेंद्र कुमार, जैनुल अंसारी, प्रवीण कुमार, सहित कई कर्मी मौजूद थे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store