• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

August 8, 2026

सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

August 8, 2026

कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

August 8, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

August 7, 2026

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

August 7, 2026

रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

August 7, 2026

सिल्क वस्त्रों पर वैल्यू एडिशन से 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

August 6, 2026

एसआईआर का पहला चरण पूरा, 1,29,649 वोटरों के नाम कटे, 1,42,056 को प्रमाणित करनी होगी नागरिकता

August 6, 2026

एएस कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत

August 6, 2026

मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रबंधन समिति का गठन

August 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

    मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

    10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

    ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

    कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

    स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

by admin
August 9, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • हिमगिरी समेत आधा दर्जन यात्री ट्रेन प्रभावित
  • अप लाइन पर करीब दो घंटे परिचालन बाधित
    मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के मुख्य रेल खंड पर शनिवार की अहले सुबह मघुपुर और जोडामो हाल्ट के बीच एक माल वाहक ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से मुख्य रेल खंड के अप लाईन पर करीब दो घंटे रेल परिचालन बाधित हो गया। जिससे हिमगिरी समेत आधा दर्जन यात्री ट्रेने प्रभावित हो गई। बाद में मधुपुर से अतिरिक्त इंजन भेंज कर मालवाहक ट्रेन को मधुपुर लाया गया। लाइन क्लियर होते ही ट्रेन परिचालन सामान्य हुआ।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार लोडेड मालवाहक ट्रेन आसनसोल से चली थी। इसी बीच मधुपुर और जोड़ामो हाल्ट के बीच उसके इंजन में तकनीकी खराबी आने से इंजन काम करना बंद कर दिया। चालक के काफी प्रयास के बाद भी सफलता नही मिली। तभी चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सुरक्षा को लेकर सूचना मिलते ही रेल प्रशासन ने तत्काल अप लाइन का ट्रेन परिचालन रोक दिया। इस दौरान हिमगिरी समेत कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। हिमगिरी एक्सप्रेस जोड़ामो, रांची-गोड्डा इंटरसिटी मदनकट्टा, हावड़ा-मोकामा विद्यासागर में, आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस जामताडा, पाटलीपुत्र एक्स्प्रेस चितरंजन मे तथा हावडा नातेसार मेला स्पेशल रूपनारायणपुर मंे घंटों खड़ी रही।
    पहली ट्रेन हिमगिरी एक्स्प्रेस करीब 7 बजे मघुपुर पहुंची। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन परिचालन सामान्य होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह 5 से 7 बजे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में चला जागरूकता अभियान

  • युवाओं को मतदाता बनने और डिजिटल सुविधाओं की दी गई जानकारी
    मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के राजाभिटा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, दर्ज विवरण में सुधार कराने तथा निर्वाचन विभाग की डिजिटल सुविधाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय, देवघर के हेल्प डेस्क मैनेजर प्रभात कुमार एवं प्रमोद कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र युवक-युवतियां फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। वहीं, नाम, पता, उम्र अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार कराया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि 8 और 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, ड्राफ्ट मतदाता सूची-2026 में नाम नहीं होने की स्थिति की जानकारी देने तथा मतदाता सूची से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान में मार्गदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को भारत निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल, मोबाइल एप एवं वेबसाइट की जानकारी देते हुए उन्हें डाउनलोड कर सक्रिय करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश केसरी के संबोधन से हुई। उन्होंने एसआईआर-2026 की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता के रूप में अपना नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने मतदान अधिकार के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्य मुकुल सहाय, लाइब्रेरियन रवि कुमार, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बीएसएच विभागाध्यक्ष चक्रधर महतो, माइनिंग विभागाध्यक्ष शाहिल रेहान, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र झा, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, श्यामकांत झा एवं रवि पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डकाय दुबे बाबा पूजा को लेकर प्रशासनिक बैठक

  • डकाय दुबे बाबा पूजा में महिला-पुरुषों के लिए अलग कतार की होगी व्यवस्था
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डकाय में 17 अगस्त को आयोजित होने वाली डकाय दुबे बाबा की वार्षिक पूजा को लेकर शनिवार को मंदिर परिसर में प्रशासनिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ राजेश कुमार साहा ने की। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित तरीके से पूजा कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
    बैठक में सर्वसम्मति से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वोलेंटियर प्रतिनियुक्त करने तथा उनकी सूची थाना को उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मेला क्षेत्र की सड़क के किनारे दुकान नहीं लगाने, मेला परिसर में शराब की बिक्री और जुआ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा बिजली एवं जेनरेटर में कटे-फटे अथवा पुराने तारों का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया। मेला संचालन में पूजा समिति से प्रशासन को आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन स्थानों पर बैरियर लगाने का प्रस्ताव लिया गया। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, थाना प्रभारी संदीप कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, मुखिया मुबारक अंसारी, पूजा समिति अध्यक्ष युगलकिशोर राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ज्ञानचंद्र राय, जेपी राय, हृदय राय, लक्ष्मण राय, प्रकाश राय, रमेश राय, राजेश हांसदा, सुबल सोरेन, सेवानंद राय, जमुना महतो, संतन रवानी सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बिराजपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व दस्तावेज चोरी

  • बिराजपुर में घर का ताला तोड़कर जेवरात व जरूरी दस्तावेज चोरी
    सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी रेखा कुमारी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गृहस्वामिनी ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दिए गए आवेदन में रेखा कुमारी ने बताया है कि 7 अगस्त की रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। 8 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे उठने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद पड़ोसियों को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया गया। घर की जांच करने पर एक कमरे का ताला टूटा मिला, जबकि कमरे की खिड़की की ग्रिल भी उखड़ी हुई थी। कमरे में रखी गोदरेज का लॉक भी टूटा हुआ पाया गया। आवेदन के अनुसार चोर गोदरेज से सात जोड़ी चांदी की पायल, बच्चों की चार जोड़ी चांदी की मठिया, चार जोड़ी चांदी की सीकरी, जिसका वजन करीब डेढ़ किलोग्राम बताया गया है, चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब 20 ग्राम वजन के सोने के आभूषणों में एक लॉकेट, एक मंगलसूत्र, चार नाकचढ़ी, एक कनबाली और चार नथ शामिल हैं। चोरों ने कपड़े के अलावा परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, गैस पासबुक, पति के नाम का एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खातों से संबंधित विभिन्न पासबुक सहित अन्य जरूरी सामान भी ले जाने की बात आवेदन में कही गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरी गए सामान और आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जयंती पर साहित्यकार भीष्म साहनी याद किए गए

  • भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर भी हुई चर्चा, साहित्य और कलम की भूमिका पर दिया जोर
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेड़वा स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस और प्रख्यात साहित्यकार भीष्म साहनी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भीष्म साहनी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन, साहित्यकारों की भूमिका तथा वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    केंद्र के संरक्षक धनंजय प्रसाद ने कहा कि आज से 84 वर्ष पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान ‘करो या मरो’ के नारे के साथ किया था। इस आंदोलन ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी छात्र और नौजवान अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेखक आवाम की अनुभूतियों का आईना होता है। वह अपनी लेखनी के माध्यम से हमेशा सच का रास्ता दिखाने के साथ समाज और दुनिया को बदसूरत बनाने वाली ताकतों को बेनकाब करता है। भीष्म साहनी ऐसे ही बहुमुखी प्रतिभा के साहित्यकार थे। उन्होंने साहित्यकार, लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, अभिनेता, अनुवादक और शिक्षक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। धनंजय प्रसाद ने कहा कि भीष्म साहनी का चर्चित उपन्यास ‘तमस’ भारत विभाजन की त्रासदी पर आधारित है, जिसमें उन्होंने विभाजन के दौरान हुई घटनाओं का सरल भाषा में सजीव चित्रण किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘हानूश’ जैसे नाटक तथा ‘वांगचुक’, ‘अमृतसर आ गया’ और ‘चीफ की दावत’ जैसी चर्चित रचनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में लेखकों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सामाजिक और राजनीतिक वातावरण में बढ़ती कटुता के बीच अभिव्यक्ति, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है। समाज और व्यवस्था की बेहतरी चाहने वाले लेखकों, कलमकारों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को एकजुट होकर बेहतर समाज के निर्माण के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सोनू बने राउतडीह प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधन समिति अध्यक्ष
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में युद्ध स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन का काम चल रहा है। 134 विद्यालयों में से दर्जनों विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। शनिवार को प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय राउतडीह में शांतिपूर्वक विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन हुआ। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष के रूप में सोनू मारिया और उपाध्यक्ष सुनीता देवी का चयन किया गया। चुनाव को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। ज्ञात हो कि पहले विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल 3 वर्षों का होता था, जिसको सरकार द्वारा घटाकर दो वर्ष कर दिया गया है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक दिलीप कुमार सिन्हा और महबूब आलम आद मौजूद थे । मौके पर देव आनंद, शुक्ला देवी, प्रदीप विश्वकर्मा जूली देवी आदि मौजूद थी।

टेम्पो से गिरकर एक व्यक्ति घायल, रेफर
सारवां/संवाददाता। सारवां-देवघर मुख्य मार्ग स्थित घोरपरास काली मंदिर के समीप टेम्पो से गिरकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के बारासोली गांव निवासी सुभाष चौधरी के रूप में हुई है।
बताया गया कि सुभाष चौधरी देवघर से इलाज कराकर टेम्पो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोरपरास काली मंदिर के समीप अचानक टेम्पो से नीचे गिर गए। घटना के बाद उनके साथ आ रही पुत्री ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार सुभाष चौधरी देवघर से इलाज कराने के बाद टेम्पो से घर लौट रहे थे। घोरपरास काली मंदिर के समीप वे अचानक कैसे टेम्पो से गिर गए, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना को लेकर किसी प्रकार की शिकायत की सूचना नहीं है।

एसआईआर को लेकर मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप

  • नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर
    मधुपुर/संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। साथ ही किसी कारणवश मतदाता सूची से छूटे पात्र मतदाताओं के नाम भी नियमानुसार शामिल किए जाएं।
    बीडीओ श्री दास ने बताया कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने तथा परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने की सुविधा के लिए
    मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता और पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही मतदाताओं से अपील किया कि वे अपने नाम और मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच करें तथा आवश्यक सुधार एवं अद्यतन के लिए शिविर में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए 22 और 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ का कार्य किया जाएगा। वहीं, 4 सितंबर 2026 तक ‘एक परिवार-एक साथ’ स्टीकर बीएलओ द्वारा सभी घरों में चिपकाया जाएगा। मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर विनोद कुमार महतो, विद्यालय प्राचार्य सिस्टर दिव्या मिंज, बीएलओ गजाला शाहीन, मोहम्मद शहाबुद्दीन, फरहा नाज, नाज परवीन सहित बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे।

सेविका चयन में सर्वाधिक योग्यता पर ग्रामीणों की असहमति

  • प्रभारी सीडीपीओ ने कहा, नियम से ही होगा चयन
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के कडरासाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने सर्वाधिक योग्यताधारी आवेदिका के चयन पर अपनी आपत्ति जाहिर की। प्रभारी सीडीपीओ पार्थ नंदन, प्रमुख उषाकिरण मरांडी, शिक्षक स्नेहकिशोर, ग्राम प्रधान विनोद रावत, प्रभारी सेविका जबा दास की मौजूदगी में आयोजित आमसभा में अन्नू कुमारी की योग्यता सेविका चयन को लेकर सर्वाधिक पाई गई, जबकि दूसरे नंबर पर अंजली कुमारी का नाम पाया गया। लेकिन अन्नू कुमारी के चयन को लेकर ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और आमसभा को स्थगित करने की मांग की। प्रभारी सीडीपीओ ने कहा कि विभाग के नियम के अनुसार ही सेविका का चयन होगा। अगर ग्रामीणों को कोई आपत्ति है, तो वे इसकी लिखित शिकायत करें, जिसे जिला चयन समिति को भेज दिया जाएगा।

चोरी की अपाची बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपित, पुलिस ने दबोचा

  • बिना नंबर प्लेट की बाइक, चार मोटरसाइकिल की चॉबी व चिलम बरामद
    मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर प्लेट की अपाची मोटरसाइकिल, चार अलग-अलग मोटरसाइकिल की चाबी और गांजा पीने वाला चिलम बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव निवासी प्रकाश मिर्धा उर्फ प्रकाश तुरी (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहनपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० संदीप कृष्णा शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे चौकीदार रामलखन राय और हरि मिर्धा के साथ सरकारी वाहन से विशेष गश्ती एवं विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर निकले थे। इसी दौरान करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि मोहनपुर से खरगडीहा जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम खरगडीहा रोड पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली अपाची बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे बाइक समेत पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश मिर्धा उर्फ प्रकाश तुरी बताया।
    पश्चिम बंगाल से चोरी कर लाने की बात कही : पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित बाइक के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी लेने पर उसके पैंट की दाहिनी जेब से चार अलग-अलग मोटरसाइकिल की चॉबियां और चिलम बरामद हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बरामद अपाची मोटरसाइकिल चोरी की है और कुछ दिन पूर्व पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से चोरी कर उसे बेचने के लिए लाया था। वह बाइक के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने पहले भी चोरी के मामले में जेल जाने की बात स्वीकार की है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक की पहचान उसके इंजन एवं चेसिस नंबर के आधार पर की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल, चार चॉबियों और चिलम को जब्त कर लिया है।
    12 मामलों में आरोपित होने का पुलिस का दावा : पुलिस के अनुसार प्रकाश मिर्धा के खिलाफ दुमका, पाकुड़ और मसलिया थाना क्षेत्रों में चोरी, चोरी का सामान रखने तथा चोरी के सामान की खरीद-बिक्री समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दुमका नगर थाना में वर्ष 2012 से 2020 के बीच कई मामले दर्ज हुए हैं। इनमें कांड संख्या 151/12, 146/14 और 216/20 शामिल हैं। इसके अलावा दुमका मुफस्सिल थाना में जीआर नंबर 243/13, कांड संख्या 97/16, 80/16, 16/18 और 42/12 तथा दुमका नगर थाना में कांड संख्या 68/18 दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 26/13 और मसलिया थाना कांड संख्या 19/22 में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध करीब 12 मामले दर्ज हैं। मोहनपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बरामद बाइक के वास्तविक मालिक का पता लगाने के साथ चोरी की घटना से जुड़े अन्य लोगों और आरोपित के पुराने आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

देवघर से पहुंची जांच टीम ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

  • छात्रों से पूछे शिक्षा संबंधी सवाल, एमडीएम, शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    चितरा/संवाददाता। डीडीसी देवघर के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच टीम शनिवार को चितरा पहुंची और क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच टीम ने चितरा, आसनबनी, कुरा एवं पलमा संकुल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। अचानक पहुंची जांच टीम को देखकर विद्यालयों में गतिविधियां तेज हो गईं। इसी क्रम में जांच टीम राजकीयकृत मध्य विद्यालय चितरा पहुंची। अधिकारियों ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर शिक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे। विद्यार्थियों द्वारा संतोषजनक जवाब दिए जाने पर जांच टीम ने शिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद विद्यालय कार्यालय, शौचालय, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। टीम ने मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का भी भौतिक सत्यापन किया और किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बंदिता ने अधिकारियों के समक्ष शिक्षकों की पर्याप्त संख्या नहीं होने की समस्या को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इस पर जांच टीम के अधिकारियों ने समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
    इसके बाद जांच टीम प्लस टू उच्च विद्यालय चितरा पहुंची, जहां विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी लेने के बाद क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। मौके पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय चितरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बंदिता के अलावा सहायक शिक्षक शिवानंद ओझा, सहायक अध्यापक संजय कुमार राणा, चंदा देवी, कंप्यूटर शिक्षक अनूप कुमार आदि मौजूद थे।
Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store