• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

November 27, 2026

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

November 27, 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

November 27, 2026

दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

November 26, 2026

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 26, 2026

जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

November 26, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 27, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

    वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

    प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

    दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

    झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

by admin
November 27, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मोहनपुर और रिखिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हुई गिरफ्तारी
    मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर विभिन्न गांवों से आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    गिरफ्तार आरोपितों में रिखिया थाना क्षेत्र के हिरण गांव निवासी किशोर सिंह गुड्डू, पिता दीनदयाल सिंह और कृष्ण सिंह, पिता कमल सिंह शामिल हैं। वहीं, मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेटवावरण गांव निवासी गोविंद यादव, पिता स्वर्गीय लालदेव यादव, कल्होडिया गांव निवासी बुलेट तुरी, पिता नन्हो मिर्धा, गोपाल यादव एवं दीपक यादव, दोनों पिता भुवनेश्वर महतो तथा भुवनेश्वर महतो, पिता स्वर्गीय डूभी महतो को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बाराटांड़ टोला निवासी अशोक महली उर्फ अशोक मांझी भी पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मोहनपुर थाना में मनाया गया संविधान दिवस

  • संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ
    मोहनपुर/संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मोहनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी संदीप कृष्णा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। इस अवसर पर एसआई मनेन्द्र यादव, एएसआई राकेश रंजन, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

क्रिकेट टूर्नामेंट में नारंगी पंचायत की टीम बनी विजेता

  • फाइनल मुकाबले में कुशमाहा पंचायत को हराया, विजेता व उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोरडीहा खेल मैदान में महाभारत हिंदू सेना की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नारंगी पंचायत और कुशमाहा पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। 12 ओवर के इस मुकाबले में कुशमाहा पंचायत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी नारंगी पंचायत की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 135 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद महाभारत हिंदू सेना के संस्थापक सरोज सिंह, मुख्य अतिथि सह संरक्षक डॉ. राजीव रंजन, डेंटल क्लिनिक देवघर की डॉ. पूजा राय, डॉ. राजेश कुमार, विहिप अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, भाजपा अध्यक्ष संतोष सिंह, अध्यक्ष कैलाश रावत, सचिव दिनेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव राय एवं रामदेव यादव ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि एवं तलवार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि तलवार प्राचीन भारतीय परंपरा और पूर्वजों की विरासत का प्रतीक है। इसे सम्मान स्वरूप प्रदान करने का उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास से परिचित कराना है। कार्यक्रम में महाभारत हिंदू सेना के सदस्य मौजूद थे।

समकालीन अभियान में चार फरार आरोपित गिरफ्तार

  • स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को भेजा गया जेल
    सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार को समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में बसवरिया गांव निवासी राहुल राय तथा नीलांबरडीह गांव निवासी पवन कुमार, संजय पुजहर और महेंद्र पुजहर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि मुख्यालय से पूर्व के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी निर्देश के आलोक में सारवां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

कार पेड़ से टकराकर नाले में गिरी, महिला की मौत

  • पति और पांच वर्षीय बेटी घायल, सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर मनीगढ़ी-जियाखाड़ा के बीच हुआ हादसा
  • दुर्घटनास्थल पर पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
    सारवां/संवाददाता। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर मनीगढ़ी-जियाखाड़ा के बीच स्थित एक स्कूल के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बंगाल से देवघर जा रही आई-10 कार (डब्ल्यूबी 06 एन 3341) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद करीब 10 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला प्रियंका पांजा (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति प्रीतम पांजा (32) और पांच वर्षीय बेटी प्रियांशी घायल हो गए। तीनों पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वे अपने घर से देवघर जा रहे थे।
    स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित स्थान पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के समीप सड़क पर ढलान के बाद अचानक ऊंचाई होने के कारण तेज गति से आने वाले वाहन उछल जाते हैं। इससे चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटनाएं होती हैं। छठ पूजा से दो दिन पहले भी इसी स्थान के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मीडिया के माध्यम से सड़क संवेदक, जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक दुर्घटनास्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। घटना की सूचना मिलते ही सारवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि आखिर कितनी दुर्घटनाओं के बाद संबंधित विभाग की नींद खुलेगी। मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ रजनीश कुमार ने त्वरित पहल करते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता से बातचीत कर दुर्घटनास्थल पर सुधार कराने को कहा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा ने कहा कि संवेदक की लापरवाही के कारण इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगभग हर सप्ताह राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की गई, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। डकाय पंचायत के मुखिया मुबारक अंसारी ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन और संबंधित संवेदक को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। यदि समय रहते पहल की गई होती तो शायद यह हादसा टल सकता था।

रेलवे एससी-एसटी एसोसिएशन ने मनाया संविधान दिवस

  • बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद, संविधान के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प
    मधुपुर/संवाददाता। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की आसनसोल मंडल अंतर्गत मधुपुर शाखा की ओर से गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा की। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर शाखा अध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान, सचिव उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार दास, उपाध्यक्ष डीआर सुरेंद्र, पीसी रजक, ओम शंकर प्रसाद और मुकेश दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जय भीम, जय भारत और जय संविधान के नारों के साथ हुआ।

संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

  • अधिवक्ता संघ परिसर में ऑल इंडिया लायर्स यूनियन ने मनाया संविधान दिवस
    मधुपुर/संवाददाता। ऑल इंडिया लायर्स यूनियन के बैनर तले गुरुवार को अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर में समारोहपूर्वक संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दर्जनों अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मौके पर यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारी एवं वरीय अधिवक्ता धनंजय प्रसाद ने संविधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत किया गया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। संविधान लागू हुए 76 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इसके आदर्शों को पूरी तरह क्रियान्वित नहीं किया जा सका है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जीवन जीने का माध्यम है। इसकी भावना हर युग के लिए प्रासंगिक है। अंत में उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता हरि प्रसाद महतो, डोमन यादव, बम-बम तिवारी, बिंदेश्वरी प्रसाद शाही, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, जयरंजन अम्बष्ठ, गुलजारी, हेमंत सिंह, सौहेल अख्तर, विनय सिन्हा, बालकिशोर दास, नवल किशोर सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, नंदकिशोर शर्मा, सुनील कुमार भैया, प्रणय कुमार सिन्हा, अमर कुमार भैया और सुखदेव वर्मन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

करौं प्रखंड कार्यालय में संविधान दिवस पर शपथ

  • बीडीओ ऋषि राज के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने किया प्रस्तावना का पाठ
    मधुपुर/संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को करौं प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ ऋषि राज के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने, उसके मूल्यों की रक्षा करने तथा संविधान द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर परिषद में संविधान की प्रस्तावना का दिलाया गया शपथ

  • अध्यक्ष दरक्शां परवीन की मौजूदगी में अधिकारियों और कर्मियों ने दोहराई संवैधानिक प्रतिबद्धता
    मधुपुर/संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मधुपुर नगर परिषद कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू के नेतृत्व और नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन की मौजूदगी में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ ली। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक पहचान का आधार है। सभी ने संविधान के आदर्शों का सम्मान करते हुए मजबूत, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सम्मानित

  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पालोजोरी प्रखंड कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
    पालोजोरी/संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गुरुवार को पालोजोरी प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्यों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने सम्मानित महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की सदस्य प्रेरणादायक कार्य कर रही हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ सामाजिक बदलाव की नई कहानी भी लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं से स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने की पहल की जाएगी, ताकि उन्हें और बेहतर अवसर मिल सकें। कार्यक्रम में समूह की कई सदस्यों ने समूह से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर रीना देवी, सिदमुनी मरांडी, सुभद्रा रूज, सम्मा परवीन, नोहिता मुर्मू, रूपमनी कुमारी, रूपाली महतो और रीता महतो को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बीडीओ एवं बीपीओ ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर बीपीएम संजय कुमार, आशीष कुमार, विवेक कुमार, इकराम अंसारी, जमील अंसारी, कृष्णा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सारठ प्रखंड मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

  • बीडीओ एवं सीओ के नेतृत्व में प्रखंड व अंचलकर्मियों ने ली शपथ
    सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को बीडीओ चंदन कुमार सिंह एवं सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने सभी कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। उन्होंने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान सभी कर्मियों ने संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, प्रधान सहायक विपिन झा, नाजिर बाबूसर हेम्ब्रम, सहायक ओम प्रकाश मंडल, श्रीकांत मंडल, मोहन महरा, विक्की आनंद, सरोज चौधरी, अनिता कुमारी, सीता रानी, मीरु मुर्मू, संजू वास्की, मीना देवी समेत अन्य प्रखंड एवं अंचलकर्मी मौजूद थे।

सारठ पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • गिरिडीह और जामताड़ा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई
    सारठ/संवाददाता। सारठ थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मोहलीडीह गांव निवासी मजीद अंसारी (33), पिता इब्राहिम अंसारी तथा बरमसिया गांव निवासी सुफल यादव (56), पिता खेलू महतो शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मजीद अंसारी गिरिडीह न्यायालय के एसटी-373/22 मामले में वारंटी था, जबकि सुफल यादव जामताड़ा न्यायालय के एससी-37/02 मामले में वारंटी था। दोनों सारठ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।

समावेशी शिक्षा के तहत 118 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच
सारठ/संवाददाता। देवघर जिले के सारठ प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपीबांध में गुरुवार को सरकारी विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय चिकित्सा आकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 118 दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनकी जरूरतों का आकलन किया। इस दौरान बीरजामुन गांव की दिव्यांग छात्रा ललिनी कुमारी सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। वह अपने पैरों से लिखती हैं। उनके इस जज्बे और आत्मविश्वास को देखकर शिविर में मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की। बीपीओ उदय शंकर राय एवं संसाधन शिक्षक भागीरथ राय ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की जरूरतों के अनुरूप उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराना और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

चितरा में संविधान दिवस पर बाबा साहेब को किया गया याद

  • सिस्टा परिवार की ओर से आयोजित सभा में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के समीप स्थित आंबेडकर स्मारक स्थल पर गुरुवार को एससी-एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) परिवार की ओर से संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) आशीष कुमार मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता अशोक वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ईसीएल कर्मियों ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना और उसके मूल सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।
    मुख्य अतिथि आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। मौके पर चांदो मंडल, सिराज अंसारी, मुखिया नीतू कुमारी, यूनियन नेता मनोज तिवारी, अरुण महतो और युधिष्ठिर प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवचरण टुडू ने की, जबकि मंच संचालन सुभाष मंडल ने किया। मौके पर सचिव प्रसादी दास, प्रमोद कुमार दास, परमेश्वर दास, बीरबल दास, गोपाल दास, अशोक रजवार, शमशेर अंसारी, राजाउल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ईसीएल मुख्यालय में सम्मानित हुए डीएवी एसपी माइंस के छह विद्यार्थी

  • चित्रकला प्रतियोगिता में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता संदेश देकर हासिल किए पुरस्कार
    चितरा/संवाददाता। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के विजिलेंस विभाग की ओर से आयोजित विजिलेंस अवेयरनेस कैंपेन-2026 के तहत ‘से नो टू करप्शन’ विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीएवी पब्लिक स्कूल, एसपी माइंस चितरा के छह विद्यार्थियों को गुरुवार को ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया, पश्चिम बंगाल में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी दीप्ति पटेल ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में रत्नेश सहनी ने प्रथम, अयान पॉल ने द्वितीय और सना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रुप-बी में प्रियांश कुमार प्रथम, परिधि पांडेय द्वितीय और ओम नंदन तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को शिक्षक महामाया पांडेय के नेतृत्व में ईसीएल मुख्यालय ले जाया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का सराहनीय संदेश दिया है। उन्होंने ईसीएल विजिलेंस विभाग का आभार जताया और शिक्षक महामाया पांडेय सहित सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उक्त जानकारी शिक्षक सह सहायक मीडिया प्रभारी रोशन रंजन ने दी।

मंत्री हफीजुल हसन के प्रयास से मार्गोमुंडा को मिली सौगात, बनेगा 27 मीटर लंबा पुल

  • बसजोरा-महुआटांड़ के बीच पुल निर्माण के लिए 1.77 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति
    मारगोमुंडा/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में मार्गोमुंडा प्रखंड को बड़ी सौगात मिली है। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के प्रयास से बसजोरा-महुआटांड़ के बीच कानों पुल के ऊपर जोरिया में 27 मीटर लंबे पुल के निर्माण को झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पुल निर्माण परियोजना की कुल स्वीकृत राशि एक करोड़ 77 लाख 13 हजार रुपये है। उल्लेखनीय है कि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने योजना की स्वीकृति के लिए 25 जून 2026 को विभाग को अनुशंसा भेजी थी। इसके बाद विभाग की ओर से परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। मंत्री ने कहा कि पुल निर्माण से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। खासकर बरसात के दिनों में लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, पुल और पुलियों का निर्माण कराना तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ग्रामीण कार्य विभाग के प्रति आभार जताया। उक्त जानकारी देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम ने दी।

संविधान दिवस पर मार्गोमुंडा थाना में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
मारगोमुंडा/संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मार्गोमुंडा थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए प्रस्तावना में निहित मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मौके पर संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों को बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

पुलिस ने अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मारगोमुंडा/संवाददाता। मार्गोमुंडा थाना की पुलिस ने गुरुवार को बनसिमी गांव निवासी अजमानतीय वारंटी इम्तियाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तार इम्तियाज, बनसिमी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ गिरिडीह न्यायालय में न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष लंबित आरएफ-873/23, धारा 392 के मामले में वारंट जारी था। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से प्राप्त पांच अन्य अजमानतीय वारंटों का भी निष्पादन किया।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

November 27, 2026

वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

November 27, 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

November 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store