• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

November 24, 2026

डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

November 24, 2026

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

    किशोरी के अपहरण की शिकायत

    मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

    बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

    शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

    त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

    डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

by admin
November 25, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • तेज रफ्तार स्कूल बसों से दुर्घटना की आशंका, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह जिला इंटक कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी ने शहर में चलने वाली स्कूल बसों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
    इंटक नेताओं ने कहा कि शहर के अंदर स्कूल बसों का परिचालन काफी तेज गति से किया जा रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसका खामियाजा आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों का परिचालन निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों के अनुसार होना चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नेताओं ने मांग की कि स्कूल बसों से दुर्घटना होने की स्थिति में केवल चालक ही नहीं, बल्कि संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन से स्कूल बसों की नियमित जांच कराने और तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की है।

26 नवंबर को रांची में होगी कांग्रेस की महारैली, देवघर से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता

  • संविधान बचाओ, वोट बचाओ रैली की तैयारी में जुटा कांग्रेस संगठन
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक एवं संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एकरामुल हसन एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया।
    प्रदेश प्रवक्ता एकरामुल हसन ने आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाली ‘संविधान बचाओ रैली, वोट चोर गद्दी छोड़, वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली की जानकारी दी। उन्होंने जिले के सभी प्रखंड, मंडल एवं नगर अध्यक्षों के साथ प्रखंड और विधानसभा प्रभारियों से कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवघर जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों एवं मंडलों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों पर आम लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, एकजुटता एवं सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड एवं मंडल में संगठन को सक्रिय बनाना और कार्यकर्ताओं को जनसरोकार के मुद्दों से जोड़ना प्राथमिकता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह देवघर विधानसभा प्रभारी सुधीर कुमार देव, मधुपुर विधानसभा प्रभारी केदार दास, मकसूद आलम, गणेश दास, अमित कुमार पांडेय, हरे कृष्ण राय, राजेश कुमार वर्णवाल, बृजभूषण राम, संजीव कुमार चौधरी, नजाबुल अंसारी, हेमंत चौधरी, नकुल दास, चंद्रदेव दास, जाकिर हुसैन, शमशेर आलम, नियाज अहमद, रवि केसरी, पंजाबी राउत, प्रियांशु कुमार, कामदेव दास, सदाशिव राणा, कुमार बाबा, अजय कृष्ण भारती, राहुल राज, किशोर रमानी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

40 महीने से एरियर लंबित, यूनियन अध्यक्ष ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के समक्ष नगर निगम कर्मियों का बकाया भुगतान मुद्दा नहीं उठाने का आरोप
    देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मंडल ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के 40 महीने से लंबित एरियर भुगतान का मामला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के समक्ष नहीं उठाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को आयोग के देवघर आगमन के दौरान कर्मचारियों के बकाया भुगतान से संबंधित वास्तविक स्थिति से आयोग को अवगत नहीं कराया गया। संजय मंडल के अनुसार, जब उन्होंने आयोग के समक्ष सफाई कर्मचारियों के 40 महीने से लंबित एरियर का मुद्दा उठाना शुरू किया तो सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे इस यूनियन को नहीं मानते हैं। इस पर संजय मंडल ने कहा कि किसी यूनियन को मानना या नहीं मानना किसी अधिकारी की व्यक्तिगत इच्छा का विषय नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के हितों और अधिकारों से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि यूनियन का गठन चुनाव के माध्यम से हुआ है, न कि किसी की सिफारिश पर। अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन कर्मचारियों के अधिकारों के लिए यूनियन लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी सीधे-सादे जरूर हैं, लेकिन कमजोर नहीं। उनके अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से भी अपील की कि वे चापलूसी के बजाय अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं। साथ ही अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

स्थापना दिवस पखवारा पर सांस्कृतिक संध्या में दिखी झारखंड की कला-संस्कृति की झलक

  • गायन, भजन, गजल और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देवघर स्थित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने झारखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति हमारी विशिष्ट पहचान है। इसे संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं नगर आयुक्त सुलोचना मीना ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देवघर के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ऐसे रचनात्मक आयोजनों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा। सांस्कृतिक संध्या में जिले के विभिन्न प्रतिभागियों ने गायन, भजन, गजल एवं शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गायन में सुनंदा सांतरा, रोशन मिश्रा, नारायण, दिव्या श्रुति, काजोल बैदया, रविकांत ठाकुर, जयवर्धन शर्मा एवं अनन्या भारद्वाज ने अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। भजन गायन में संगीत साक्षी एवं हर्ष राज सिंह ने प्रस्तुति दी। वहीं गजल गायकी में आयुष अमन, शाश्वत कुमार एवं मृगांक रजक ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शास्त्रीय एवं कथक नृत्य की श्रेणी में अंजली प्रियदर्शनी, आस्था कश्यप, शिवांगी (नृत्य कला निकेतन) एवं रिया ने मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

गुरु नानक के मानवतावादी विचार आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय : अजय कुमार

  • जयंती पर सिखों के प्रथम गुरु को अर्पित की श्रद्धांजलि
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार, आदर्श और सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक एवं अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, पारस्परिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत की जा सकती है। उन्होंने आध्यात्मिकता, परमात्मा के प्रति भक्ति और मानव सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया। अजय कुमार ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और समानता का संदेश दिया। वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उनके मानवतावादी विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और एकरूपता कायम की जा सकती है।

यूनियन बैंक ने स्वयं सहायता समूहों को बांटे 40 लाख रुपये के ऋण

  • गौरीपुर पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शिविर का आयोजन
    देवघर/वरीय संवाददाता। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद क्षेत्रीय कार्यालय एवं देवघर मुख्य शाखा की ओर से गौरीपुर पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन योजनाओं को लेकर संतृप्ति अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौरीपुर पंचायत सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एवं स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य शामिल हुईं।
    इस अवसर पर बैंक की ओर से आठ स्वयं सहायता समूहों के बीच कुल 40 लाख रुपये के ऋण का वितरण किया गया। इससे समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन बैंक के केंद्रीय महाप्रबंधक गोविंद झा ने भारत सरकार की ओर से संचालित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक दीपमाला लकड़ा, देवघर शाखा के रविशंकर, देवदत्त मिश्रा, दीपक कुमार, शिवेश स्वरूप, विवेक प्रसाद, दीपक राणा, महेश राय एवं पंचायत की मुखिया संतोषी शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक कर्मियों एवं स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

  • सुबह चार बजे खुला मंदिर का पट, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
    देवघर/वरीय संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलते ही बाबा के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। देखते ही देखते भक्तों की कतार मंदिर परिसर से निकलकर बीएड कॉलेज तक पहुंच गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले बाबा की सरकारी पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह का पट खोल दिया गया। शिवगंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल, दूध, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाबा का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ एवं विधि-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई।
    दीपदान और संध्या आरती से जगमगाया मंदिर परिसर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शाम में मंदिर परिसर एवं नंदन पहाड़ में दीपदान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दीप जलाकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। संध्या आरती के दौरान दीपों की रोशनी से बाबा मंदिर परिसर जगमगा उठा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहर से आए भक्तों ने भी दीपदान में हिस्सा लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
    देव दीपावली के रूप में मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा : बाबा मंदिर के पंडा पं. राजेश झा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सभी देवी-देवताओं का शिवलिंग में वास होता है। इसलिए इस दिन बाबा का जलाभिषेक करना विशेष फलदायी माना जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

वाट्सएप हैक कर खाते से 31 हजार रुपये उड़ाये
देवघर/संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का वाट्सएप अकाउंट हैक कर उसके बैंक खाते से 31 हजार रुपये की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित का वाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 31 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने मामले की शिकायत साइबर थाना में करने का निर्णय लिया। पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और ठगी की रकम वापस दिलाने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इंश्योरेंस के नाम पर 36,450 रुपये की साइबर ठगी
देवघर/संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन निवासी संकेत कुमार को निशाना बनाया है। उनसे इंश्योरेंस के नाम पर 36,450 रुपये की निकासी कर ली गयी। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, संकेत कुमार के साथ इंश्योरेंस के नाम पर साइबर ठगी की घटना हुई है। इस दौरान उनके खाते से 36,450 रुपये की निकासी कर ली गयी। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने शिकायत देकर ठगी की रकम वापस कराने तथा इस घटना में शामिल साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

टोटो अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
देवघर/संवाददाता। मंगलवार को हुए सड़क हादसे में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान मुन्ना तुरी और रंजीत तुरी के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों ने बताया कि मुन्ना तुरी और रंजीत तुरी देवघर में मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को दोनों देवघर स्टेशन से लोकल ट्रेन से चांदन स्टेशन पहुंचे थे। वहां उतरने के बाद दोनों टोटो से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर दोनों घायलों को इलाज के लिए चांदन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।

विषपान करने से बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, भर्ती
देवघर/संवाददाता। विषपान करने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग की पहचान सुनील दास के रूप में हुई है। वह जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मालोडीह के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सुनील दास ने किसी कारणवश विषपान कर लिया। विषपान करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। हालांकि, बुजुर्ग ने किन कारणों से विषपान किया, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है। घटना की जानकारी सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थानीय बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

रिखिया के बंधा मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा मोहल्ले में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनू गुप्ता के रूप में हुई है। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम परिजनों ने सोनू गुप्ता को फांसी के फंदे से उतारा। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद मंगलवार को शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store