• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026

त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

November 24, 2026

डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

November 24, 2026

त्रिकुट पहाड़ से गिरा विशाल चट्टान 200 फीट लंबे पहाड़ का हिस्सा ढहा

November 23, 2026

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चे को पोलियो की दो बूंद अत्यंत आवश्यक : डीडीसी

November 23, 2026

बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त किसानों को हो रहा आर्थिक नुकसान

November 22, 2026

साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार दो परिवारों के पांच सगे भाई भी शामिल

November 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

    किशोरी के अपहरण की शिकायत

    मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

    बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

    शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

    त्रिकुट पहाड़ भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट जांच करने पहुंचे पर्यटन जिला पदाधिकारी

    डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, दो जेवर व्यवसायी भी धराये

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

by admin
November 25, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, परिवार के शैक्षणिक सहयोग के प्रति जताया आभार
    सारवां/संवाददाता। मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय, सारवां शाखा में स्वर्गीय मुरलीधर गुप्ता की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुस्तकालय के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को याद किया गया।
    पुण्यतिथि के अवसर पर पुस्तकालय के नए अध्ययन कक्ष का नामकरण ‘मुरलीधर गुप्ता अध्ययन कक्ष’ किया गया। पुस्तकालय परिवार ने उनके परिवार द्वारा पुस्तकालय के विकास में दिए गए उल्लेखनीय सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। यह नामकरण स्वर्गीय मुरलीधर गुप्ता के प्रति सम्मान और उनके परिवार के उदार योगदान का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में मुरलीधर गुप्ता की पुण्यतिथि पर उनके परिवार ने पुस्तकालय के एक अध्ययन कक्ष के विकास के लिए तीन लाख 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया था। इस राशि से अध्ययन कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। पुस्तकालय के विकास में शैलेश राजहंस, जलज गुप्ता, प्रवीण पोद्दार, रजत आनंद, आयुष गुप्ता और संदीप राव सहित अन्य लोगों ने भी आर्थिक सहयोग किया था।
    पुस्तकालय भवन का निर्माण पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की विधायक निधि से कराया गया था। अध्ययन कक्ष का उद्घाटन 19 दिसंबर 2025 को पुस्तकालय के 15वें स्थापना दिवस समारोह में हुआ था। उस दौरान मुख्य अतिथि बादल पत्रलेख ने परिवार के योगदान के सम्मान में अध्ययन कक्ष का नाम मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया था। उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने इसका सर्वसम्मति से समर्थन किया था। पुण्यतिथि पर इस नाम को औपचारिक रूप से समर्पित करते हुए पुस्तकालय परिवार ने उनके प्रति श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर पुस्तकालय प्रबंधक विकास कुमार, पंकज, सुधीर, सुभाष, प्रिंसी, निक्की, अमीषा, सुजीत, मनीष, अमन और अजय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए पुस्तकालय के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उत्कृष्ट पंचायत के लिए पालोजोरी की तीन पंचायतें नामित

  • 28 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मिलेगा पुरस्कार
    पालोजोरी/संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर को राज्य की चयनित ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट पंचायत के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए पालोजोरी प्रखंड की तीन ग्राम पंचायतों को नामित किया गया है। पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड की कचुआसोली, खागा और जमुआ पंचायत को इस सूची में शामिल किया गया है।
    इन पंचायतों का चयन पंचायत सचिवालय के बेहतर क्रियान्वयन, नागरिक सेवाओं की उपलब्धता, पारदर्शी व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं के आधार पर किया गया है। तीनों पंचायतों के नामांकन से प्रखंड में खुशी का माहौल है।

आज मनेगा शनिदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी प्रखंड के फाड़ासिमल गांव स्थित शनिदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव 25 नवंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया जाएगा। वार्षिकोत्सव को लेकर छोटे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी की जा रही है।

मेंटेनेंस को लेकर छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक टाउन-1 और टाउन-2 फीडर से नहीं मिलेगी बिजली
    मधुपुर/संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मधुपुर के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पटवाबाद के टाउन-1 एवं टाउन-2 फीडर में बुधवार, 25 नवंबर को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
    विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान एलटी नग्न तार को कवर्ड तार से बदलने और मिड स्पैन पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण फूलदानी रोड, थाना रोड, शेखपुरा, कुंडू बंगला, भगत सिंह चौक, गांधी चौक, राजाभिटा, कुश्माहा, बरबाद, पाथरचपटी, मीना बाजार, नया बाजार और बावन बीघा सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लेने की अपील की है। साथ ही बताया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने पर निर्धारित समय से पहले भी बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है।

कुएं में मिला महिला का शव, गांव में मची सनसनी

  • मृतका की पहचान पांडेयडीह निवासी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोइरीडीह के समीप पांडेयडीह गांव स्थित एक कुएं में मंगलवार को महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर देर शाम जसीडीह थाना के एएसआई रामानुज मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
    मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पांडेयडीह गांव निवासी विपिन पांडेय की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला कुएं से पानी लेने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मायके जाने की बात कहकर निकली विवाहिता लापता

  • पति ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर लगाई खोजबीन की गुहार
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की एक विवाहिता मायके जाने की बात कहकर घर से निकली और लापता हो गई। इस संबंध में विवाहिता के पति धुरंधर कुमार यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पत्नी की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी है।
    आवेदन के अनुसार, उनकी 26 वर्षीय पत्नी चानमनी कुमारी 20 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक उसके मायके नहीं पहुंचने पर परिजनों ने वहां संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि वह मायके भी नहीं पहुंची है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पति ने पुलिस से पत्नी की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store