- कहा, अपराध रोकने में आम लोगों का सहयोग जरूरी
देवघर/संवाददाता। सिंघवा मोहल्ला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर ने पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद प्रत्यासी पवन महथा की अगुवाई में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंघवा इलाके के वर्तमान हालात पर चर्चा की गई। जिसमे सिंघवा और आस पास के इलाके मे ड्रग्स, गांजा, अवैध शराब सहित अन्य नशीले प्रदार्थ के सेवन कर युवाओं ने छिनतई, हत्या सहित अन्य अपराध कर रहे हैं और पुलिस उस पर कुछ कारवाई नहीं करती है। मौके पर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस बिना पब्लिक के सहयोग से कुछ नहीं हो सकता है। बीते सोमवार को हुए निर्मम हत्या पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस को अपराध रोकने मे पब्लिक सहयोग करें और आगे आये पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। ड्रग्स पेडलर पर कार्रवाई बिना पब्लिक के सहयोग के संभव नहीं हैं। कहा कि चूंकि ड्रग्स सेवन करने वाले युवा आपके समाज के ही हैं इसीलिए पहले अपने अपने बच्चों पर कड़ाई के साथ पेश आकर उसे इस दलदल मे जाने से रोके। उपस्थित कुछ लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पैसा लेकर नशा करने वालों को छोड़ देती हैं और ड्रग्स पीने वाले युवा पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। थाना प्रभारी ने बैठक मे उपस्थित लोगों को आश्वासत किया कि पुलिस को सूचना दे और लिखित शिकायत दे पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। बैठक मे नगर थाना प्रभारी पुनि राजीव कुमार, एसआई ओम प्रकाश सिंह, आरक्षी अभिषेक कुमार सिंह सहित पवन महथा, अनिल महथा, काजू, शेखर पंडित, धनेश्वर प्रसाद यादव, सुभाष महथा, धोकल महथा, निरंजन मरिक सहित सैकड़ों महिला-पुरुष युवा मौजूद थे।
मारपीट और जानलेवा हमला का आरोप
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना इलाके चित्तोलोढ़िया निवासी मनोज मंडल ने मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। यह आरोप नगर थाना इलाके खोरादह निवासी सुजीत कुमार एवं उसके परिवार वालों पर लगाया है। मारपीट में घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस को दिये बयान में मनोज मंडल ने कहा है कि 24 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे के आसपास घर में खाना खाने के उपरंात सोने जा रहा था। उसी बीच उसके बेटे ने बताया कि खोरादह का सुजीत कुमार फोन कर गाली-गलौज कर रहा है और जाने मारने की धमकी दे रहा है। कहा है कि वह अपने बेटे के साथ सुजीत के घर पहुंचा। जब उसके दरवाजे के पास पहुुंचा तो सुजीत कुमार और उसके भाई सहित परिवार वाले मारपीट करने लगे। उसके सिर पर जान मारने की नीयत से रॉड से वार कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे तब उसकी जान बची। आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर बयान लेने के बाद पुलिस छानबीन मेंे जुट गयी है।
विषपान करने से एक गंभीर
देवघर/संवाददाता। रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने से गंभीर हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम पंकज कुमार है जो सारवां थाना इलाके के राउतडीह का रहने वाला है। किस परिस्थिति में उसने विषपान किया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।
सात संदिग्ध साइबर अपराधी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
देवघर/संवाददाता। जिले की साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न थाना इलाके से सात संदिग्ध साइबर अपराधी को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। सूत्रों की माने तो सभी को साइबर पुलिस ने प्रतिबिंब एप के माध्यम से दबोचा है। हिरासत में लिये गये संदिग्ध मोहनपुर के रूपयेडीह, पथरड्डा, मधुपुर के गोनैया और मारगोमुंडा थाना इलाके के रहने वाले हैं। सूत्रों कि माने तो इन सबों को रंगेहाथ साइबर अपराध को अंजाम देते हिरासत में लिया गया है।
त्रिदेव हॉस्पिटल में अपोलो के डॉक्टर ने किया ट्यूमकर कैंस का इलाज
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय त्रिदेव हॉस्पिटल में अपोलो के डॉक्टर द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस कर कैंसर होने वाले मरीज के बारे में बताया कि कैंसर के इलाज में खर्च होते हैं लेकिन इससे ज्यादा मरीज के परिजन जो उनके साथ आते जाते हैं उसमें भी खर्च बढ़ जाता है। इसी सब को देखते हुए डॉ आदित्य मैत्रीय, डॉ अमित चौरी, डॉ संदीप गांगुली ने बताया कि कैंसर सिर्फ तंबाकू खाने से नहीं आज के पॉल्यूशन के कारण एवं फैमिली जेनेटिक से भी होता है। सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी के लिए अलग चिकित्सक रहते हैं जबकि सर्जर दूसरे चिकित्सक करते हैं। इसी खर्च को कम करने के लिए अपोलो के डॉक्टर देवघर के त्रिदेव हॉस्पिटल में एक ट्यूमर बोर्ड की शुरुआत की है। कैंसर मरीज को कहीं जाने की जरूरत नहीं वह यहां से भी अच्छा इलाज पा सकते हैं और देवघर के आसपास नजदीक होने के कारण यहां आसपास के कैंसर मरीज का इलाज अच्छे से हो सकता है।
दो दिवसीय संत रविदास जयंती समारोह संपन्न
देवघर/वरीय संवाददाता। दो दिवसीय संत रविदास जयंती समारोह रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि भागलपुर से आए प्रो. विलक्षण रविदास ने रविदास मंदिर में आरती पूजन कर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष मनोज दास ने किया। साथ ही मीडिया प्रभारी अंग्रेज दास ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद किया। कार्यक्रम में कन्हैया राम, रामदेव दास, बुधन बौद्ध, टिकेत दास, सत्यनारायण राम आदि मौजूद थे। मौके पर आसपास से आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर का व्यवस्था किया गया। मौके पर शंकर प्रसाद दास नंदलाल पंडित, बीके आनंद, अनिल दास, भूदेव दास, धर्मराज दास, गणेश दास, सुधीर दास रघुनाथ दास, प्रमोद दास, जय नारायण त्यागी कबीर दास शंकर ्दास, पैतर प्रसाद, पप्पू दास मिनी कुमारी, विद्या रानी,मिना देवी, सिकंदर कुमार, उषा देवी उपस्थित थे।
2027 तक भारत के हर घर में होगा गैस पाइप कनेक्शन : हरदीप
- देवघर में सिटी गैस पाइप परियोजना का केंद्रीय मंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन, गोड्डा और दुमका के लिए रखी आधारशिला
देवघर/वरीय संवाददाता। बड़े शहरों की तर्ज पर देवघर भी अग्रसर हो रहा है। इसी कड़ी में रविवार को देवघर सिटी गैस गैस पाइप परियोजना की शुरुआत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा ऑनलाइन किया गया। वहीं गोड्डा और दुमका इस परियोजना की आधारशिला रखी। आइओसीएल द्वारा देवघर और एचपीसीएल द्वारा गोड्डा और दुमका में कार्य पूर्ण किया जाएगा।
1700 करोड़ से अधिक की आएगी लागत : केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने कहा की संथाल परगना के देवघर पहला जिला बना है जहां सिटी गैस पाइप परियोजना की शुरुआत हुई है। पाइप नेचुरल गैस द्वारा देवघर जिला को इससे लाभान्वित किया जाएगा। प्रथम पेज में फिलहाल 500 घरों में पाइप के माध्यम से गैस की आपूर्ति शुरू हुई है। आने वाले दिनों में शहर ही नहीं गांव में भी प्रत्येक घरों को पाइप लाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वही गोड्डा और दुमका जिला में भी आने वाले सालों में इसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत ने अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रखी है। देवघर एयरपोर्ट निर्माण में उनका भी सहयोग रहा है। देश में प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक स्वतंत्रता लायी है। आने वाले दिनों में भारत तीसरी अर्थ व्यवस्था वाले देशों में शामिल हो जायेगा। एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे स्थानीय विधायक नारायण दास के अलावा कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि गैस की किल्लत से निजात मिल रही है। सस्ती दर में भी यह गैस उपलब्ध होगा जो किसी भी घर के ग्रहणियों के लिए अच्छा है। उन्होने बताया कि आईओसीएल द्वारा 320 करोड़ की लागत से देवघर जिला में काम पूर्ण कराया जाएगा। वहीं दुमका और गोड्डा जिला के लिए 1750 करोड़ की लागत से एचपीसीएल द्वारा परियोजना को पूर्ण किया जाएगा। विधायक नारायण दास ने कहा कि आज का दिन संताल परगना के लिए काफी यादगार है। देश में मोदी जी के नेतृत्व में विकास तेजी से हो रहा है। उज्जवला गैस योजना के बाद अब घर-घर पाइप गैस लाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने देवघर के लाभान्वित गृहिणियों से ऑनलाइन वार्ता भी की।
डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए कृष्णानंद झा
- नई दिल्ली में प्रदान की गई पीएचडी की मानद उपाधि
देवघर/वरीय संवाददाता। पूर्व मंत्री व शिक्षाविद् ैकृष्णानंद झा को मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में 25 फरवरी को आयोजित एक समारोह में श्री झा को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। श्री झा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उक्त यूनिवर्सिटी के दी सीनेट ऑफ कंसर्न डिपार्टमेंट द्वारा श्री झा को डॉक्टर ऑफ फिलॉसपी इन एजुकेशन अवार्ड से नवाजा गया। देश के कई जाने माने शिक्षाविदें से भरे समारोह में श्री झा को यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जॉन एन. कालरा, वाइस चांसलर डॉ. सोफी नुबानी एवं रजिस्ट्रार चार्ल्स ए. वोन गोइन्स ने पीएचडी की उपाधि प्रदान किया।
छह दारोगा की हुई पोस्टिंग
देवघर/संवाददाता। एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने जिले के विभिन्न थाना में छह दरोगा की पोस्टिंग की है। पुअनि चंद्रशेखर रजक, पुअनि नवीन कुमार को नगर थाना, पुअनि अजय सोय को देवीपुर, पुरानी साधन चंद्र गोराई को रिखिया, पुअनि तरुण बाखला को मोहनपुर और पुअनि घनश्याम गनझु को को सारठ थाना भेजा गया है। सभी को अविलम्ब अपने नये थाना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
तिलक सेवा समिति के वार्षिक समारोह को लेकर हुई बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। रविवार को तिलक सेवा समिति देवघर के तत्वावधान में वार्षिक समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समिति के वार्षिक समारोह को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्मारिका तिलक वार्ता नामक प्रकाशित किया जाएगा जो अंतिम चरण में है। विदित हो कि समिति हर साल वैसे विभुतियों को देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान 2024 से विभूषित करती है। मौके पर विपुल कुमार मिश्र, डॉ विक्रम कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही, रूपा श्री, जलेश्वर ठाकुर, राकेश कुमार राय, प्रो. राम नंदन सिंह, बलदेव, अमन, अमिताभ, रामायण शर्मा के साथ कई लोग उपस्थित थे।
मन की बात से देशवासियों से जोड़ रहे हैं पीएम : रीता
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मन की बात का 110वां एपिसोड प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया के आवास पर सुना गया। मौके पर भाजपा नेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने जिस प्रकार देश हित के लिए सेवा कर रहे हैं उससे लोगों का उत्थान होने के साथ देश का विकास हो रहा है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे देशवासियों से जुड़ रहे हैं। देश की जनता के लिए देश को आगे बढ़ाने के लिखेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों की उपज दुगना करने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का काम कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के एक साधारण व्यक्ति के प्रतिभा, सेवाभाव की भी चर्चा करते हुए देशवासियों से देशसेवा के लिए आगे आने की अपील की। मौके पर रीता चौरसिया, संजीव जजवाडे, राकेश नरोने, पंकज सिंह भदौरिया, सचिन सुल्तानिया, डॉ आरके चौरसिया, गंगा यादव, मनीष वर्मा, मनीष मंडल, गणेश पंडित, शोभा देवी, कविता केसरी, सुमन रानी, दीपिका पोद्दार, अशोक भगत, पप्पू वर्मा, पंकज यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दिनदहाड़े हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के बरमसिया अंबेदकर नगर में स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरों के द्वारा हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर गृहस्वामी गुड्डू साह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने गया था। घर में मां और बच्चे थे। दिन में मां मानस पूजा देखने चली गई थी। बच्चे कुछ सामान लेने पड़ोस की दुकान में गए थे। इस दौरान कर घर में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया गया। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने कान का एक जोड़ा कान का कान वाली, सोने की सिकड़ी, मां का नथिया एवं मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए। आवेदन लेकर नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
खराब मौसम के कारण डीपीएल सीजन-11 का आज का मैच स्थगित
देवघर/नगर संवाददाता। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित डीपीएल सीजन-11 के तहत रविवार को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच खराब मौसम के कारण आस्था गीत कर दिया गया। यह मैच सोमवार को खेला जाएगा। पहला मैच सुबह 9 बजे से येलो टाइगर बनाम ब्लू रॉकर्स के बीच व दूसरा मैच दोपहर 1 बजे से ग्रीन चिल्ली बनाम ब्लैक रॉयल्स के बीच केकेएन स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का जो मैच स्थगित हुआ, उसमें पहला मैच येलो टाइगर बनाम ब्लू रॉकर्स के बीच व दूसरा मैच ग्रीन चिल्ली बनाम ऑरेंज लाइंस के बीच खेला जाना था। यह दोनों मैच को आगे की तिथि में खेला जाएगा। उक्त जानकारी संघ के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी।
हिंदू राष्ट्र सम्मेलन के तहत निकाली गई शोभायात्रा, कमेटी का गठन
- विकास मिश्रा अध्यक्ष व इंजीनियर केशव झा बने महामंत्री
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को स्थानीय मारवाड़ी कांवर संघ भवन में आदित्य वाहिनी झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में दो दिवसीय व्यापी हिंदू राष्ट्र सम्मेलन के तहत दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए वक्ताओं ने हिंदू राष्ट्र को गति देने के लिए अपने अपने विचार रखें। आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा ने सनातन मान बिंदुओं के रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। शंकराचार्य जी महाराज द्वारा घोषित शेष 11 महीने में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हर जिले में हिंदू राष्ट्र का संगोष्ठी एवं शोभायात्रा के माध्यम से गांव गांव में जन जागरण हो यह भावना प्रकट किया। आदित्य वाहिनी झारखंड प्रदेश के महामंत्री कार्तिक ठाकुर ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए अलग अलग क्षेत्र के लोगों को दायित्व देने का आग्रह किया। मौके पर देवघर जिले के कमेटी का गठन हुआ। जिसमें विकास मिश्रा अध्यक्ष, इंजीनियर केशव झा महामंत्री, राधे श्याम पांडेय एवं इंजीनियर रवि रंजन को संयोजक, प्रमोद झा धनबाद को आदित्य वाहिनी विद्युत प्रकोष्ठ का संयोजक, राजदेव पांडेय रांची मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक, अरुण कुमार मिश्रा को रांची का संयोजक,.आकाश चंद्र मिश्र को टाटा का संयोजक, डॉ सत्येंद्र कुमार को बंगाल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया। उसके बाद एक भव्य हिंदू राष्ट्र के लिए शोभा यात्रा निकाल गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थान से होते हुए बाबा मंदिर में जाकर समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा, आदित्य वाहिनी प्रांत के महामंत्री कार्तिक ठाकुर, देवघर जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन रवानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमोद झा, विद्याधर झा, प्रो शंकर झा सहित अन्य ने झारखंड प्रदेश में हर क्षेत्र हर जिले में हिंदू राष्ट्र के प्रकल्प को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया।