• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पत्नी ने पति के गले पर चाकू से किया वार

September 22, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

पत्नी ने पति के गले पर चाकू से किया वार

by admin
September 22, 2023
in Pakur
0
512
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट का लगाया आरोप
पाकुड़/संवाददाता। मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के चेंगाडंगा गांव में बुधवार देर रात पत्नी ने पति के गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। वहीं हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने आरोपी पत्नी को पकड़ कर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद यादव सदल बल मौके पर पहुंचे और उन्हें हिरासत में लेते हुए पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया। पति का इलाज चिकित्सकों के द्वारा किया गया और वह खतरे से बाहर है। घटना के बारे में बताया गया कि चेंगाडंगा गांव के रहने वाले सजारूल शेख जो पेशे से राजमिस्त्री है और वह बाहर रह कर काम करता है। 07 साल पहले उसकी शादी पश्चिम बंगाल की रहने वाली टुंपा बीवी के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और इसको लेकर पत्नी ने थाने में शिकायत भी की थी। पत्नी की शिकायत के आलोक में बीते दिनों थाना में पति-पत्नी के बीच सुलह करवाया गया था। पत्नी पति के साथ ही उसके घर में रहने लगी। बुधवार देर रात पति-पत्नी सोये हुए थे। अचानक पत्नी टुंपा ने पति के गले पर चाकू से वार कर दिया। वहीं पति चिल्लाने लगा और इसी बीच ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पत्नी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पत्नी ने बताया कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर पति पर चाकू से वार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जिविसेप्रा ने चलाया जागरूकता सह आउटरीच अभियान

पाकुड़/संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को जागरूकता सह आउटरीच अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत इशाकपुर पंचायत के इशाकपुर, रणडंगा, फतेहपुर, चंद्रपाड़ा, समेत कई गांवों में लगभग छह सौ लोगों को जागरूक किया गया। पीएलवी मैनुल शेख ने मोटर दुर्घटना दावा वाद से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दी। वहीं खुदू राजवंशी ने मानव तस्करी पर प्रकाश डालते लोगों को जागरूक किया। पीएलवी चंद्रशेखर घोष ने बाल श्रम, महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तृत रूप से बताया। पीएलवी मोकमउल शेख ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता पाने का हकदार और प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। वहीं पीएलवी नीरज कुमार राउत ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार के पेंशन योजना समेत कई योजनाओं के बारे में लाभ लेने की बात कही। बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बीते 17 सितंबर से 25 दिसंबर, 2023 तक चार चरणों में सौ दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले के प्रत्येक गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पीएलवी की टीम पहुंच कर अभियान चलाएगी।

कामगारों को विश्वकर्मा योजना की दी गयी जानकारी

महेशपुर/संवाददाता। सेवा पखवाड़ा के तहत मोदी सरकार द्वारा नाई, लोहार, सोनार, पेंटर, बढ़ई, जाल बनाने वाले, दर्जी आदि को सामरिक, आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए विश्वकर्मा योजना के तहत दिये जाने वाले टुल किट की जानकारी दी गई। बताया गया कि मोदी सरकार 15 हजार रुपये नकद और बिजनेस बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये तक प्रथम चरण में ऋण मुहैया करायेगी। भाजपा नेता मनोज सिंह ने उपस्थित कामगारों को सरकार की विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। मौके पर सोष्टि ठाकुर, सकचांद मड़ैया, महादेव कर्मकार, प्रदीप राणा, तूफान हरिजन, सफिल खान, दिनकर घोष, अजय दास सहित दर्जनों कामगार और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महेशपुर/संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिला जल एवं सप्ताह समिति की ओर से विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत शहरग्राम मध्य विद्यालय में छात्रों के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता रैली निकाली गई और स्वच्छता शपथ दिलाई गई। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जल सहिया रूक्मणी देवी द्वारा कचरा मुक्त भारत के उद्देश्यों को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। विशेष कर कचरा प्रबंधन एवं सिंगल प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए बच्चों को जागरूक करने का भी काम किया गया। प्लास्टिक थैली के बदले कपड़े की थैली इस्तेमाल करने को प्रेरित किया गया। मौके पर मध्य विद्यालय शहर ग्राम के शिक्षक लोकेशचंद्र शाह, लक्ष्मी गुप्ता, रेखा कुमारी उपस्थित थीं।

सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी की ओर से बच्चों के बीच
क्विज का आयोजन

हिरणपुर/संवाददाता। गणेशोत्सव के अवसर पर बुधवार देर शाम स्थानीय दामिन डाक बंगला पूजा मंडप में सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी की ओर से बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज) कराया गया। कार्यक्रम में जज के रूप में शिक्षक आनन्द साहा, रीमा शील व राजेश हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम धोनी साहा, लक्ष्मी नारायण साहा, द्वितीय राजा, दीप शील और तृतीय स्थान भवानी शील व देवकुमार दां ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में देवराज दत्ता व विकेश दत्ता प्रथम, संदीप दे, प्रत्यूष मिश्रा द्वितीय व देव मंडल, सुलभ मंडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। शुक्रवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें बिहार के ख्याति लोक गायक सिवेश मिश्रा के द्वारा भक्ति मूलक गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। इसको लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है।

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे की ओर से 25वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ हरिवंश पंडित, पार्वती पंडित, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश पूजा के संस्थापक सदस्य और कोषाध्यक्ष रहे विमल कुमार तिवारी के असमय निधन पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एक मिनट का मौन रख पूजा समिति की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने समिति की सराहना करते कहा कि 25 वर्षों से अनवरत रूप से भव्य कार्यक्रम का आयोजन करना एक बड़ी बात है। कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिला और बच्चों की उपस्थिति शहरवासियों में समिति पर विश्वास दिखाती है। मंच के माध्यम से नवोदित बाल कलाकारों को कला प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी पूजा के संरक्षक संजय कुमार ओझा, ईआरएमयू के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, विवेकानंद तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूजा के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी व कैलाश मध्याह्न, हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कार्यक्रम में पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, मुराराई, रामपुरहाट, मालदा, जंगीपुर के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में बहरमपुर के दीपानीता बसाक व रामपुरहाट के शिवाजी सिंह पश्चिम बंगाल से आए हुए हैं। इस भव्य कार्यक्रम में समिति के सचिव लाल्टू भौमिक, कोषाध्यक्ष तनमय पोद्दार, अजीत मंडल, संजय कुमार राय, सानू रजक, अंकित शर्मा समेत समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

लोस से पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक का नप अध्यक्ष ने किया स्वागत

पाकुड़/संवाददाता। लोकसभा से पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक का नगर परिषद की निर्वतमान अध्यक्ष सम्पा साहा ने स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है। साहा ने कहा देश की आजादी के लिए पूर्व से ही महिलाओं का नेतृत्व रहा है। रानी लक्ष्मीबाई, रानी गाइदिन्ल्यू समेत कई का योगदान रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने देश के अंदर महिला नेतृत्व के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया।

कुश्ती प्रतियोगिता में जिले से 35 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया
-पाकुड़ जिला की टीम बनी उपविजेता

पाकुड़/संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में गुरुवार को राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में जिले से 35 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिन्होंने 02 स्वर्ण, 08 रजत, 03 कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में 02 स्वर्ण, 02 कांस्य के बल पर उपविजेता रहा। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में 05 रजत पदक के बल पर उपविजेता रहा। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में 03 रजत, 01 कांस्य पदक के बल पर उपविजेता रही। पदक जीत के वापस लौटने पर समग्र शिक्षा और जिला कुश्ती संघ ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को फूल माला और बैंड बाजा से स्वागत किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को सांसद विजय हांसदा, डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, एसपी एचपी जनार्दनन, डीडीसी शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित, खिलाड़ियों के अभिभावक तुल्य अम्लान कुसुम सिन्हा, डीईओ रजनी देवी, डीएसई मुकुल राज, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह, एपीओ जयेन्द्र मिश्रा, इप्सिता तिर्की, जिला जेंडर समन्वयक शबनम, जिला कुश्ती संघ से उमर फारूक, विवेक मंडल, प्रमोद नांगलिया, महबूब आलम, खेल शिक्षक आलमगीर आलम, वार्डन कुसुम गुप्ता, शिवानी मरांडी एवं सभी खेल प्रेमी ने बधाई दी। मौके पर पाकुड़ स्पोर्ट्स एकेडमी (क्रिकेट) के सह प्रशिक्षक पिंकू मंडल, क्रिकेट खिलाड़ी नीतिश सिंह, श्याम सिंह, सन्नी यादव, अर्जुन गोस्वामी, शेषनाथ कुमार, आकाश सिंह, चिंटू सिंह ने बधाई दी।

गणेश भगवान की धूमधाम से हुई पूजा

महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड के रोलाग्राम में चल रहे गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत गणेश भगवान की धूमधाम से पूजा की गई। काशी से पधारे कथावाचक आचार्य आशीष शास्त्री ने बताया कि यज्ञ में भाग लेना साधारण बात नहीं है। यज्ञ में भाग लेना सौभाग्य की बात होता है। यज्ञ में समस्त रोलाग्राम वासी, मंदिर पुजारी, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव आदि मौजूद थे।

मादक पदार्थ के सेवन पर रोक लगाने के लिए बैठक
पाकुड़/संवाददाता। मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम- हरिहरा और हरिगंज पंचायत के विभिन्न गांवों के लोगों के समक्ष अवैध शराब, जुआ, लॉटरी और अन्य मादक पदार्थ को रोकने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने समाज में फैल रहे ऐसे व्यसन को रोकने की अपील की। ऐसे कार्य में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चेतावनी भी दी।

Share205Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store