• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

by admin
August 26, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ईद मिलादुन्नबी आज, रंग-बिरंगे झंडों से सजा मधुपुर बाजार
मधुपुर/संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी का पर्व आज अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घरों, गली-मोहल्लों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट की गई है। जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी, झंडे और सजावटी सामान लगाए गए हैं।
पर्व को लेकर मंगलवार को मधुपुर के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोग सजावट के सामान के साथ खाद्य सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। दुकानों पर छोटे-बड़े रंग-बिरंगे झंडे की खूब बिक्री हुई। बाजार में 50 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के झंडे उपलब्ध हैं। वहीं 25 से 30 रुपये तक की लड़ियां और फुलझड़ियां भी लोग खरीद रहे हैं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह है। लोगों ने अपने घरों और आसपास के इलाकों को आकर्षक तरीके से सजाया है। मस्जिदों के आसपास भी विशेष सजावट की गई है। इधर, ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अशरफी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से डाक बंगला मैदान में जिक्र-ए-नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की महफिल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी के पहुंचने की तैयारी है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं। लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह है और अकीदत व एहतराम के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाने की तैयारी की जा रही है।

छह विद्यालयों में ग्राम सभा, सोशल ऑडिट टीम ने समस्याओं के समाधान का दिया सुझाव
मधुपुर/संवाददाता। सर्व शिक्षा अभियान रांची के निर्देश पर करौं प्रखंड के छह विद्यालयों में सोशल ऑडिट टीम की ओर से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के दौरान विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही ग्रामीणों से विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगे गए। जिन विद्यालयों में ग्राम सभा आयोजित की गई, उनमें कन्या मध्य विद्यालय करौं, मध्य विद्यालय मांझीडीह, मध्य विद्यालय कलहोड़, प्राथमिक विद्यालय बुढ़वातांड, प्राथमिक विद्यालय डूमरतर और प्राथमिक विद्यालय डहुआ शामिल हैं।
करौं कन्या मध्य विद्यालय में उप मुखिया रूपाली सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। इस दौरान सोशल ऑडिट टीम ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। विद्यालय की भौतिक प्रगति और मूलभूत सुविधाओं में सुधार को लेकर ग्रामीणों से सुझाव लिए गए। टीम ने मध्यान भोजन की व्यवस्था, कंप्यूटर शिक्षा, छात्र-छात्राओं के नियमित रूप से पोशाक में विद्यालय आने, रसोइया द्वारा साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए भोजन तैयार करने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। विद्यालय में बाउंड्री वॉल समेत अन्य विकास योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सोशल ऑडिट टीम ने कहा कि विद्यालय के विकास में ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। ग्राम सभा के माध्यम से सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने की बात कही गई। मौके पर उप मुखिया रूपाली सिंह, ऑडिट टीम के परमेश्वर हांसदा, अजय कुमार मंडल, विद्यालय प्रभारी नकुल दास, सहदेव रजवार, रवि साहा, काकुली रावत, गोवर्धन राय, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेश कापरी, उपाध्यक्ष मंजू देवी, मनीष सिंह, रूना बनर्जी सहित विभिन्न विद्यालयों की ऑडिट टीम के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।

बिशनपुर गढ़ दुर्गा मंदिर में हुई आद्रा पूजा

  • श्रद्धालुओं ने मां से मांगी खुशहाली
    सारवां/संवाददाता। बिशनपुर गढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को विधि-विधान के साथ मां की आद्रा पूजा आयोजित की गई। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पुरोहित आचार्य जयनाथ पांडे और पुजारी राजेश कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के दौरान मां दुर्गा को विभिन्न प्रकार के फल और खीर का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मंदिर परिसर में खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस अवसर पर आचार्य जयनाथ पांडे, पुजारी राजेश कुमार सिंह, खनेश सिंह, कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज प्रसाद सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, विकास रवानी, हलधर वर्मा, चंदन कुमार, मदन सिंह, गोपाल राव, पांडव, विक्की कुमार, बंटी कुमार, अजीत कुमार, अर्जुन रवानी, दिलीप राव सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

मंत्री हफीजुल हसन ने पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बुढ़ई थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी मुजाहिद शेख की इलाज के दौरान हुई मौत की खबर से मंत्री हफीजुल हसन ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। मंत्री हफीजुल हसन उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान मंत्री ने घटना में घायल लोगों से भी मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मंत्री ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच करते हुए कानून के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। कहा कि दु:ख की इस घड़ी में झामुमो परिवार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को कानून से ऊपर नहीं समझा जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में पांच अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों के निपटारे को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 10:30 बजे से बूथ संख्या 93 से 173 तक के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बूथवार मतदाता सूची की समीक्षा की गई। वहीं दूसरी पाली में बूथ संख्या 1 से 92 तक के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर मतदाता सूची की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संभावित त्रुटियों की जांच करने तथा प्राप्त दावे-आपत्तियों का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची में आवश्यक सुधार समय सीमा के भीतर पूरा करने की सख्त हिदायत दी गई।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध वरीय पदाधिकारियों से कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। मौके पर सभी बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ, निर्वाचन कोषांग के कंप्यूटर ऑपरेटर हरीश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

बाल विकास कार्यालय की छत से पानी का रिसाव

  • दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर चिंता
    सारठ/संवाददाता। सारठ स्थित बाल विकास कार्यालय में महिला पर्यवेक्षिकाओं के कक्ष की छत से पानी का रिसाव होने के कारण कार्यालय कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान छत से पानी टपककर फर्श पर जमा हो जाता है। इससे कार्यालय में रखे जरूरी दस्तावेजों एवं अन्य सामग्रियों के भीगने और क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
    महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए यह कार्यालय काफी महत्वपूर्ण है, जहां क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित कागजात एवं सामग्रियों का रखरखाव किया जाता है। साथ ही महिला पर्यवेक्षिकाएं यहीं से अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों का संपादन एवं निष्पादन करती है। छत से लगातार पानी रिसने के कारण बारिश के समय कार्यालय के अंदर फर्श पर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में आवश्यक दस्तावेजों और कार्यालयी सामग्रियों को सुरक्षित रखना कर्मियों के लिए चुनौती बन गया है। पानी के कारण कार्यालय में कामकाज प्रभावित होने की भी स्थिति बनी रहती है। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने बताया कि कार्यालय की छत से पानी रिसने की समस्या से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों और सामग्रियों को नुकसान से बचाया जा सके तथा कार्यालय का कामकाज सुचारू रूप से संचालित हो सके।

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • घटना के विरोध में आदिवासी संगठन ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
  • सीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर लिया मांगों से संबंधित ज्ञापन
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अजीत मंडल, पिता जनता मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और आदिवासी संगठन के सदस्यों ने आरोपी को कड़ी सजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पालोजोरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने बच्ची को अकेला पाकर कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची के रोने तथा परिजनों को जानकारी मिलने पर मामले का पता चला। घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पालोजोरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। बच्ची को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाएगा और आरोप पत्र के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
    इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों एवं आदिवासी संगठन के लोगों ने पालोजोरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा परिवार के किसी योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी गई।
    सड़क जाम की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी पार्थ नंदन और एसआई साधन गोराई मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्राप्त किया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर मोहनपुर थाना में शांति समिति की बैठक
मोहनपुर/संवाददाता। ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को मोहनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने की। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी लोग प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। कहा कि किसी भी माध्यम से अफवाह या आपत्तिजनक सूचना मिलने पर उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें। इससे अफवाहों पर समय रहते रोक लगाई जा सकेगी और अनावश्यक तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। बैठक में उपस्थित समुदाय के लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए पर्व मनाया जाएगा। मौके पर रिजवान अंसारी, मुस्तफा अंसारी, मुर्तज अंसारी, वसीम अंसारी, मौलाना कलीम राजाफैजी, मोहम्मद नसीम, बदरुद्दीन अंसारी सहित मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बाइक छिनतई व मारपीट का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोंघा गांव निवासी सोहेल अंसारी ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट, चाकू व पिस्टल के बल पर बाइक छिनतई करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोहेल अंसारी अपने दोस्त की बाइक लेकर राशन लेने देवथर जा रहे थे। इसी दौरान तिलैया मंजियाना गांव के समीप झाड़ी के पास तीन अज्ञात युवक अचानक सामने आ गए। आरोप है कि युवकों ने चाकू गर्दन पर रख दिया तथा पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों युवकों ने उन्हें घसीटकर झाड़ी में ले जाकर मारपीट की और बाइक छीन ली। घटना के बाद पीड़ित ने मोहनपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी और लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अज्ञात आरोपितों की पहचान करने में जुट गई है।

घर का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के सामान की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के जोरमो गांव में एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर जोरमो निवासी 70 वर्षीय अंबिका दास ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी है। दिए गए आवेदन में अंबिका दास ने बताया कि कुछ दिनों से वह शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। इलाज कराने के लिए वह देवघर स्थित अपने बेटे के घर गए हुए थे। इसी दौरान 22 अगस्त को अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद के अलावा कांसा के कई बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने के बाद ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना जसीडीह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अंबिका दास के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का पता लगाने में जुटी है।

मंडल प्रभारी और प्रवासियों को संगठन मजबूत करने का टास्क

  • 29 अगस्त से शुरू होगी संत रविदास जी की मिट्टी कलश यात्रा, शक्ति केंद्र व बूथ कमेटियों के सत्यापन पर जोर
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के मंडल प्रभारियों एवं मंडल प्रवासियों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, शक्ति केंद्रों के सत्यापन, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने मंडल प्रभारियों एवं मंडल प्रवासियों से नियमित रूप से अपने-अपने मंडलों में प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आ”ान किया। उन्होंने शक्ति केंद्रों और बूथ कमेटियों के सत्यापन का कार्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया। कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी की मिट्टी कलश यात्रा 29 अगस्त से जिले के सभी मंडलों में शुरू की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक शक्ति केंद्र के मंदिरों में मिट्टी कलश का पूजन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही संत रविदास जी के जीवन, विचार एवं सामाजिक योगदान पर चर्चा के लिए बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया गया। बालमुकुंद सहाय ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मंडल प्रभारियों एवं प्रवासियों से संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन ही शक्ति है। इसी भावना के साथ सभी मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रवासी अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनीता सिंह ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील मिश्रा, विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, संजय यादव, जिला महामंत्री अभयानंद झा, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया, विजया सिंह, मुकेश पाठक, जिला मंत्री सुलोचना देवी, संतोष मुर्मू, मनोज मिश्रा, अलका सोनी, संतोष उपाध्याय, सचिन सुल्तानिया, अतुल सिंह, मिथिलेश सिंह, तूफान माता एम, सीताराम, बबलू पासवान, दिलीप यादव, प्रहलाद यादव, सौरभ कश्यप, धनंजय तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store