• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

दिशा अकादम कोचिंग सेंटर ने बापू को किया याद

October 3, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

दिशा अकादम कोचिंग सेंटर ने बापू को किया याद

by admin
October 3, 2023
in Deoghar
0
523
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड के दिशा अकादमी कोचिंग सेंटर बसबुटिया मे महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी। जिसमंे कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर कोचिंग संचालक संतोष शर्मा ने बताया कि विश्व स्तर पर प्रसिद्ध व्यक्ति, महात्मा गांधी को उनकी अहिंसक, अत्यधिक बौद्धिक और सुधारवादी विचारधाराओं के लिए जाना जाता है। महान व्यक्तित्वों में माने जाने वाले, भारतीय समाज में गांधी का कद बेजोड़ है क्योंकि उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने के उनके श्रमसाध्य प्रयासों के लिए ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में जाने जाते हंै।

बापू के विचारों को बढ़ाना होगा आगे : हफीजुल

  • महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कई कार्यक्रम
  • विभिन्न शिक्षण संस्थान व संगठनों ने चलाया स्वच्छता अभियान
    गांधी चौक पर माल्यार्पण करते मंत्री, सफाई अभियान चलाते पॉलिटेक्निक के छात्र एवं गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देते समाजकर्मी
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर शहरी व ग्रामीण अंचल में पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इधर स्थानीय विधायक सह सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का हमें संकल्प लेना चाहिए। हमें बापू के विचारों को आगे बढ़ाना है और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, ताकि देश आगे बढ़े और समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहे। भारत रत्नलाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन कर उनके आदर्शों पर चलने पर जोर दिया।
    गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मधुपुर पॉलिटेक्निक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विद्यार्थियों ने राजाभिठा से लेकर गांधी चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया। समाजकर्मी घनश्याम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर समाजकर्मी ने कहा गांधी महज औपचारिकता भर नहीं है। गांधी एक जीवन दृष्टि है और जीवन दृष्टि दैनंदिन जीवन में बरतने से समृद्ध होती है। मौके पर पंकज पियुष, कुंदन भगत, अरूप चक्रवर्ती, सीमांत, अबरार, जावेद, ललिता, मती, पंकज, विनोद आदि उपस्थित थे। भारतीय रेडक्रॉस शाखा मधुपुर और नगर परिषद द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, अरविंद कुमार, डॉ गोपाल प्रसाद, महेंद्र घोष हेमंत नारायण सिंह, अस्तनंद झा, ऐनुल होदा, सरोज शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रवि रवानी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हड़ियासी गांव में भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह समेत दर्जनों लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

जयंती पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला चढ़ा कर याद किया।
मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शबाना खातुन ने कहा कि यह देश महात्मा गांधी के आदर्श और सिद्धांत को मानने वालों का देश है। आज हम लोगों के बीच महात्मा गांधी नहीं है पर उनके सिद्धांत हम लोगों के साथ है। वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सचिव फैयाज कैसर ने कहा संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरे देश को गर्व है। मौके पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी गोल्डी खान,मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, अनिल राव, अमर शर्मा, श्याम, राजा, मुशर्रफ, राहुल सिंह, अलाउद्दीन, रमेश दास आदि मौजूद थे।

निशा के परिजनों ने पूर्व सांसद से लगायी न्याय की गुहार

मधुपुर/संवाददाता। गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के आवास पर सोमवार को मृतका निशा के परिजन पहुंचकर उनसे मिले। घटना की सारी जानकारी पूर्व सांसद को देते हुए न्याय दिलाने की गुहार की। परिजनों ने कहा कि उनकी पुत्री 22 वर्षीय निशा कुमारी का पिछले दिनों अनुराग अस्पताल में इलाज के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बेटी निशा की जान गई है। मामले को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने परिजनों को न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया है। कहा कि मृतका को न्याय जरूर मिलेगा और दोषी बख्शें नहीं जाएंगे। घटना की निष्पक्ष जांच होगी। इस बाबत सिविल सर्जन से भी फोन पर बात की। इधर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शबाना खातुन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मृतका के आवास पहुंच कर परिजनों से मिली। मौके पर गोल्डी खान, मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण, अनिल राव,अमर शर्मा, राजा आदि मौजूद थे।

निशा के ससुरालवालों ने भी मांगा न्याय
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी मृतका नर्स निशा के सुसराल में गम का माहौल है। मृतका के पति नवल कुमार रवानी, भैसुर विकास रवानी, राज कुमार रवानी, जनार्दन रवानी, सास उषा देवी, ससुर नारायण रवानी ने सरकार से न्याय की मांग की है।

एक ही रात दो दुकानों में चोरों ने की हजारों की चोरी
चितरा/संवाददाता। गत रविवार रात्रि को चोरों द्वारा चितरा के दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पहली घटना चितरा के गांधी चौक के समीप स्थित श्री लक्ष्मी वस्त्रालय में एस्बेस्टस तोड़कर नगद 10 हजार रुपए के अलावा करीब एक लाख रुपए कीमत की विभिन्न ब्रांड के कपड़े चोरों ने चोरी कर ली। घटना की जानकारी कपड़ा दुकान का मालिक थाना क्षेत्र के बरमशोली निवासी पप्पू सिंह को सोमवार सुबह निर्धारित समय पर दुकान खोलने के दौरान हुई। उन्होंने देखा कि दुकान में रखे सारे कपड़े बिखरे पड़े हैं और दुकान का एस्बेस्टस टूटा हुआ है। वहीं जांच पड़ताल करने पर दर्जनों कीमती कपड़े गायब थे। इधर घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार श्री लक्ष्मी वस्त्रालय पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल किया। दूसरी घटना चितरा-उपरबंधा मुख्य सड़क के शिव मंदिर से थोड़ी दूर स्थित दुर्गा पूजा भंडार में भी चोरों द्वारा यहां भी एस्बेस्टस तोड़कर नगद 2500 रुपए के अलावा करीब 10 हजार रुपए के काजू, किसमिस, हॉर्लिक्स सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। वहीं दुकान के बाहर अज्ञात चोर का एक जोड़ा जूता भी पाया गया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार थाना क्षेत्र के चिकनियां निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह गत रविवार रात्रि को दुकान बंद कर अपना घर गया। वहीं सोमवार सुबह को दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सामान यहां वहां बिखरा हुआ है, साथ ही दुकान का छत की ओर देखा तो नजर आया कि एस्बेस्टस भी टूटा हुआ है। आशंका व्यक्त की गई कि उसी से रास्ते चोरों ने दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर यहां भी पुलिस पहुंची एवं जांच पड़ताल किया।

मामले की हो निष्पक्ष जांच : शबाना
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पथरचपटी स्थिति अनुराग हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स निशा के इलाज के दौरान मौत मामले में लोगो का आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।
निशा को न्याय दिलाने की मांग की प्रतिक्रिया लोगों द्वारा लगातार की जा रही है। पूर्व वार्ड पार्षद शबाना परवीन ने कहा की महिला होने के नाते महिला का दर्द समझ सकती हूं। निशा के जीवन से खिलवाड़ किया गया है। कहा कि निशा के मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पूर्व पार्षद ने कहा कि दुख की घडी मे मृतक के परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है। कहा कि मामले मे कुछ लोग एक पक्षीय बयान लेकर सोशल मीडिया में चलाकर जांच को प्रभारित करने का प्रयास कर रहे हैं जो गलत है।

सारवां में मनायी गयी दो महापुरुषों की जयंती
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवनों में राष्ट्रपिता महातमा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर सारवां पंचायत भवन, डकाय, लखोरिया, डहुवा, बेजकुरा,कुशमाहा आदि जगहों के अलावा मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय सारवां में अभियान चलाया गया। मौके पर रामकिशोर देव, दिवाकर पासवान, पूर्व मुखिया रामकिशोर सिंह, मिथिलेश सिंह, सुलेखा देवी आदि उपस्थित थे।

गांधी जी की जयंती पर निकली प्रभातफेरी
सारठ/संवाददाता। मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत सिद्धि विनायक अकादमी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की ओर से अकादमी से चलकर सारठ के शहीद गणेश चन्द्र पांडेय के स्मारक व मजार से होते हुए विभिन्न गलियों में सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही जगह-जगह पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत् स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अकादमी के मैनेजर ओमप्रकाश सिंह ने ाष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि त्याग व तपस्या के प्रेरणास्त्रोत संसार को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शांति का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया गया। प्रभातफेरी में विधि-व्यवस्था को लेकर सारठ थाना के एएसआई सुरेश रमानी भी साथ रहे। मौके पर सिद्धि विनायक के शिक्षक उमाशंकर सिंह, जेवंत हांसदा, सुबोध कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, दिवाकर कुमार, सोनी सिंह, सुनील कुमार, कुमार मयंक, राकेश कुमार, चंदन सिंह, कुमार मधुरम, सत्यम कुमार, हिंमाशु कुमार, कौशल कुमार, रितेश तिवारी, प्रिंस कुमार, शिवेश कुमार, संजय सिंह, नयन शर्मा, आशिष वर्मा, अंकित दे, जटाशंकर सिंह, अनंत राय, अंकित सिंह व्यूटी सिंह, शालू कुमारी, मुस्कान कुमारी, वर्षा सिंह, स्वीटी सिंह, अंजली कुमारी, सोनल गुप्ता, सेफू, सोनी कुमारी, लबली कुमारी, भवानी सिंह समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे।

सीएचसी में स्वास्थ्य मेला आज
सारठ/संवाददाता। सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज आयोजित होने वाले आयुष्मान भव: मेला में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को भाग लेने के लिए सुनिश्चित किया गया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. जियाउल हक ने बताया कि इस बाबत सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी सहिया एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सूचना भेजी जा चुकी है। साथ ही कहा कि सभी सहियाओं को अपने-अपने क्षेत्रों से मरीजों को लाना भी सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बताया कि इस आयुष्मान भव: मेला के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है।

एसड़ीओ के नेतृत्व मे चला स्वच्छता अभियान
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पनाहकोला स्थित रेडक्रॉस परिसर में गांधी जयंती पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। अनुमंडल पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में यह जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हृदय स्थल गांधी चौक पहुंची। जहां संस्था के सदस्यों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर सचिव महेंद्र घोष, उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह, नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, अरविंद कुमार, सुबल प्रसाद सिंह, अस्तानंद झा, एनुल होदा, सचिदानंद सिंह, मो. शाहिद फेकू, रामसेवक पासवान, संजय राय, सरोज कुमार शर्मा, अल्ताफ हुसैन, सुल्तान अहमद , दीपक मिश्रा, राकेश वर्मा, अजय पाठक, मनोहर दास, अजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

बाल विद्यालय में धूमधाम से मनायी गयी जयंती
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दहीजोर चोपमोड़ स्थित द फोरमोस्ट मेकर एकेडमी बाल विद्यालय में सोमवार को बच्चों ने गांधी जयंती धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोहनपुर हाई स्कूल के प्राचार्य पुरुषोत्तम चौधरी, समाजसेवी वासुदेव महतो, अशोक यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक नीलांबर यादव, मुखिया प्रतिनिधि निमय चंद्र राउत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शन कर अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं दर्शकों ने कार्यक्रम देखकर तालिया की गड़गड़ाहट से उनके स्वागत किया। मौके पर विद्यालय के संचालक प्रेम सर, कार्यक्रम के निदेशक चांदनी राज, शिक्षकगण एवं अभिभावक समाजसेवी मनोज यादव, श्रवण मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।

पंचायत भवनों में विशेष ग्राम सभा कर हुआ आयोजन
मारगोमुंडा/संवाददाता। राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के जयंती पर सोमवार को मार्गोमुंडा प्रखंड के महजोरी, मार्गोमुंडा, लहरजोरी, बनसीमी, बाघमारा, सुगापहाड़ी, चेतनारी, पिपरा, रामपुर, कानो, पंदनिया, महुवाटांड़, मुरलीपहाड़ी, पंचायत भवनों में मुखिया के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी का जयंती मनायी गयी। स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करते हुए अपने आस पास स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मौके मुखिया सुधीर यादव, तलोनी मुर्मू, सुधीर मंडल, समीना खातून, कसीरन खातून, अनिता सोरेन, नगमा खातून, कनीज फातिमा, राजेंद्र प्रसाद यादव, जकीरन बीबी, बाबूराम मुर्मू, मंसूर खान, जुबैदा बीबी के अलावा पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं ग्रामीण मौजूद थे।

गांधी और शास्त्री को किया याद, पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन
पालोजोरी/संवाददाता। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में मनाई गई। ग्राम पंचायत कचुआसोली में मुखिया राजीव रंजन सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों ने गांधी और शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं विशेष ग्रामसभा में स्वास्थ्य, पोषण, जल व स्वच्छता, 15वीं वित्त, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, वनाधिकार कानून पर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। पेयजल और स्वच्छता पर कचुआसोली पंचायत में फिल्माए गए जागरुकता वीडियो एलबम को ग्रामीणों को दिखाया गया। मौके पर पंसस चंद्रदेव मोहली, उपमुखिया गौतम यादव, टाटा ट्रस्ट सिनी के कपिल, शीला मरांडी, सीएचओ सुमित्रा, वार्ड सदस्य कन्हाई राय, राजेश कुमार सोरेन, टूटुन मरांडी, कौशल्या देवी, दीपनारायण सिंह, मुस्तकिम अंसारी, दुलारी देवी, नुनीवाला हेम्ब्रम, सहिया साथी निर्मला राय, जोबा देवी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जलसहिया, मनरेगा मेट, स्वयं सहायता समूह के सदस्य आदि मौजूद थे।

गांधी जयंती पर चितरा में राष्ट्रपिता को किया गया याद
-अहिंसा का रास्ता ही सर्वोपरि है : शशांक शेखर
चितरा/संवाददाता। गांधी जयंती पर सोमवार को झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के नेतृत्व में चितरा कोलियरी के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूर्व विस अध्यक्ष भोक्ता के अलावा भाकपा नेत्री छाया कोल, मजदूर नेता पशुपति कोल, रामदेव सिंह, कृष्णा सिंह, राजेश राय, बलदेव महतो, झामुमो जिला मीडिया प्रभारी राममोहन चौधरी सहित अन्य ने माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि शांति प्रिय एक विचारधारा थे। वे अहिंसा के पुजारी थे और उन्होंने पूरे जीवन लोगों को अहिंसा का ही पाठ पढ़ाया। कहा कि हिंसा से कोई भी समस्या सुलझाई नहीं जा सकती है। वर्तमान में देखा जाय तो मणिपुर हिंसा की आग में महीनों से जल रही है, लेकिन केंद्र में मौजूद सत्ताधारी राजनेता मणिपुर हिंसा को लेकर मौन धारण की हुई है। कार्यक्रम को छाया कोल, पशुपति कोल, रामदेव सिंह, बलदेव महतो आदि ने भी संबोधित किया। वहीं मंच संचालन मजदूर नेता राजेश राय कर रहे थे। मौके पर निर्मल मरांडी, राममोहन चौधरी, नित्यानंद राय, नवल किशोर राय, शंकर प्रसाद शर्मा, संदीप शंकर, वसीम अंसारी, सचिन राय, मानिक यादव, श्याम सुंदर तिवारी, अविनाश ठाकुर, राजेश कुमार राय, प्रीतम चौधरी, अनिरुद्ध महतो, राजकुमार यादव, रामू शर्मा, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

प्रखंड कार्यालय की हुई सफाई
जसीडीह/संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बीडीओ जितेंद्र कुमार यादव के अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर की सफाई की। मौके पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गणेश लाल बरनवाल, मोहन झा, शशांक शेखर, गिरधर गोपाल तिवारी, प्रहलाद राय, रामस्वरूप यादव, माधुरी कुमारी, अनिता कुमारी, महेंद्र, गोपीनाथ आदि उपस्थित थे।

भाजपा ने गांधी जी को किया याद
जसीडीह/संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जसीडीह नगर कमेटी ने सोमवार को रोहिणी स्थित गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस अवसर भाजपा जसीडीह नगर मंडल प्रभारी प्रो डॉ राजीव रंजन सिंह, भाजपा जसीडीह नगर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष संजय राय, दिलीप पांडेय ,बीरबल पांडे, मीडिया प्रभारी प्रमोद राय, पूर्व वार्ड पार्षद राजन सिंह, राजेंद्र दास, कन्हैया दूबे,रमेश बरनवाल, संतोष बरनवाल, ललन दुबे, आत्मा राउत, रतन केसरी, देवासी पांडेय, दिव्यांशु पांडेय, रीता राज, बबलू राज आदि उपस्थित थे।

शिवम ढाबा के पास से स्कार्पियो की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत जसीडीह चकाई मुख्य मार्ग स्थित शिवम ढाबा के समीप से एक स्कार्पियों चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बिहार के नवादा जिला अंतर्गत वारसलीगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज जवाहर पार्क निवासी मृत्युंजय कुमार ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की। कहा कि 30 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों सिटू पाठक, राहुल सिंह एवं गुड्डू कुमार के साथ स्कार्पियो बीआर -30पीए/8805 से देवघर के लिए चले। रास्ते में छोटू कुमार गांव पिंजरी, थाना बरबीघा जिला शेखपुरा बिहार जो वर्तमान में जसीडीह चकाई रोड स्थित शिवम ढाबा चलाता है से मोबाइल पर बातचीत हुई। इसके बाद छोटू ने बोला कि उसके ढाबा पर आ जाओ व्यवस्था सारा कर देंगे। रात करीब डेढ़ बजे दोस्तों के साथ स्कार्पियो लेकर ढाबा पहुंचे। इसके बाद ढाबा के सामने रोड पर स्कार्पियो गाड़ी खड़ी कर दिया। साथ ही बगल के होटल से खाना लाया और छोटू उनलोगों को छह पीस बीयर दिया। जिसे वे लोग पीकर सो गया। रात तीन बजे तक उसका स्कार्पियो ढाबा के शेड में था। करीब सात बजे छोटू आकर मैन गेट खोला तो देखा उसका स्कार्पियो नहीं है। कहा कि उसे शक है कि उसकी स्कार्पियो चोरी होने में ढाबा संचालक छोटू का भी हाथ हो सकता है। पुलिस आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

Share209Tweet131Share52
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store