• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिले के सभी पंचायतों में एफआरसी का हो : उपायुक्त

October 4, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जिले के सभी पंचायतों में एफआरसी का हो : उपायुक्त

by admin
October 4, 2023
in Deoghar
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के सफल संचालन को लेकर हुई बैठक
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने समितियों का पुनर्गठन एवं वन अधिकार पट्टा वितरण से संबंधित कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए वन क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव में तीन से 18 अक्टूबर तक जिला स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में वनाधिकार समिति (एफआरसी) का गठन करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने इस कड़ी में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को तेजी से अभियान चलाने और वन अधिकार के प्रति लोगों को जागरुक करने और उनके अधिकार को देने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया वनाधिकार 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करनेवाले लोगों को उनके अधिकार की जानकारी पहुंचायी जाये। इसके लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करे, ताकि वनाधिकार कानून 2006 के तहत जिले में वन पट्टा आवंटन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके।
इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, मधुपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी सेल के अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की हुई बैठक

  • उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • जिला अंतर्गत डीएमएफटी, सीएसआर के तहत चल रहे कार्यों की हुई समीक्षा
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें। आगे उपायुक्त ने अबतक चयनित योजनाओं के साथ-साथ उनकी कार्य प्रगति की जानकारी से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि पूर्ण हो चुके कार्यों का जांच कराते हुए अंतिम विपत्र जमा कराया जाय, ताकि सारे कार्यो का जिला स्तर से निरीक्षण किया जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा की जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर विकास हेतु जितने भी योजनाओं का चयन किया जाता है सभी का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाय, ताकि खनिज प्रभावित उन क्षेत्रों में वहा के परिवेश के अनुसार योजनाओं का चयन किया जाय एवम सही विकास हो सके। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा की डीएमएफटी की राशि को उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता वाले दो भागों में बांटते हुए खर्च किया जाय। उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों यथा- पेजलापूर्ति, स्वक्षता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, महिला शिक्षा आदि पर खर्च किया जाय। साथ ही योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाय। उन्होंने खनन विभाग देवघर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर एवं मधुपर, विशेष प्रमंडल देवघर आदि द्वारा खनिज प्रभावित क्षेत्रों के बेहतरी हेतु किये जा रहे कार्यो को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी कार्यकारी विभाग के पदाधिकारीयों को निदेश दिया कि जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट की अगली बैठक से पूर्व सारी रणनीतियों को तैयार कर लें, ताकि बेहतर और पर्यावरक्षण संरक्षण के उद्देश्य से जिला स्तर पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अलावा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी के सभी अधिकारी सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

गांधी जयंती पर रेडरोज स्कूल में चला स्वच्छता अभियान
देवघर/वरीय संवाददाता। रेड रोज विद्यालय में राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय एवम अन्य शिक्षकों ने दोनो विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर रेड रोज विद्यालय द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सीनियर ग्रुप के छात्र छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय, प्रशासनिक पदाधिकारी पप्पू कुमार सिंह, राजेंद्र झा, सुमंत मित्रा, रंजन कुमार पांडेय, दिलीप झा, रमेश प्रसाद राय, तपन कुमार यादव, प्रवीर कुमार, अमन कुमार केशरी, नित्यानंद शर्मा, आकृति के साथ और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

निशा की मौत की हो निष्पक्ष जांच
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने मधुपुर शहर स्थित अनुराग अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण हुई निशा की मौत को गंभीर घटना करार देते हुए घटना की जांच पूरी तरह निष्पक्ष रूप से कर दोषियों के खिलाफ सख्त- से सख्त कार्रवाई करने तथा दोषियों को सजा देने की मांग राज्य सरकार से की है ताकि निशा एवं उसके परिवार वालों को न्याय मिल सके।

देवघर शहर से चोरी हुई बाइक को कटोरिया पुलिस ने किया बरामद
देवघर/संवाददाता। देवघर से चोरी हुई बाइक को बांका जिला के कटोरिया थाना पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इस मामले में चोरी के बाइक के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। बताते चलें कि दो अक्टूबर को वीआईपी चौक स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक के पास से रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा निवासी बद्री प्रसाद यादव की बाइक की चोरी हो गयी थी। इसे लेकर नगर थाना मंे मामला दर्ज कराया गया था।
कैसे बरामद हुई बाइक : कटोरिया थाना इलाके में बांका रोड स्थित एक क्लीनिक के पास से डॉक्टर की बाइक की चोरी हो गयी थी। क्लीनिक में लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करता दो चोर कैद हो गया था। उपरांत कटोरिया थाना प्रभारी महेश्वर राय के नेतृत्व में एक टीम ने चोरों की पहचान कर छापूमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने छापूमारी कर कटोरिया थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव निवासी सोनू कुमार और जितेन्द्र कुमार उर्फ योगेश कुमार उर्फ योगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के उपरांत जितेन्द्र कुमार के घर से चोरी के दो बाइक को बरामद किया गया। उसी के घर से दो अक्टूबर को देवघर से चोरी किये गये बाइक संख्या जेएच 15 जे 7241 को भी बरामद किया गया।

बालू लदा तीन बाइक जब्त, तीन हिरासत में
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके से अवैध बालू लदे तीन बाइक को जब्त किया गया है। वहीं तीनों बाइक के चालक को हिरासत लिया गया है। बताया जाता है कि यह कार्रवाई सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन द्वारा की गयी है। तीनों बाइक को नगर थाना में सुरक्षित रखा गया है। बताया जाता है कि बाईपास सड़क से सीसीआर डीएसपी गुजर रहे थे। उसी दौरान उन्हें सत्संग ओवरब्रिज के पास चार-पांच की संख्या में बाइक पर अवैध बालू लाद कर आते दिखे। जवानों के सहयोग से तीन बाइक को पकड़ लिया गया जबकि अन्य बाइक चालक वाहन लेकर फरार हो गये।

बाइक चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना के टावर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से मंगलवार की अहले सुबह चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। इसे लेकर रिखिया थाना इलाके के पुनसिया निवासी सचिन राज ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि उसके पिता प्राइवेट गार्ड का काम करते हैं। मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे के आसपास टावर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक लगाकर ड्यूटी करने लगे। उसी दौरान उन्हें झपकी आ गयी। जब निंद खुली तो देखा की बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं नहीं मिला। नगर पुलिस आवेदन लेकर खोजबीन में जुट गयी है।

महिला एवं छात्रा से मोबाइल की छिनतई
देवघर/संवाददाता। इन दिनों देवघर शहरी क्षेत्र में राह चलते लोेगों से मोबाइल छिनतई की घटना बढ़ गयी है। छिनतई करने वाले बदमाश पुलिस को नाकोदम कर रखा है। मंगलवार को नगर थाना गेट के सामने से राह चलते एक महिला से बदमाशों ने बात करने के क्रम में हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गया। इसे लेकर महिला जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहणी गांधीनगर निवासी मुन्नी देवी नगर थाना में शिकायत की है। इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। दूसरी मोबाइल छिनतई की घटना देवघर कॉलेज के पास हुई। दुमका जिला के सरैयाहाट निवासी एक पीजी की छात्रा से बदमाशों ने मोबाइल की छिनतई कर ली। पीड़ित छात्रा शिवानी कुमारी ने बताया कि वह पीजी की परीक्षा देने देवघर कॉलेज आयी थी। कॉलेज के अंदर जाने से पूर्व बाइपास सड़क पर खड़े दो-तीन लड़कों ने मिलकर जबरन उसके हाथ से मोबाइल की छिनतई कर ली और फरार हो गये।

ऑटो-कार में टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
देवघर/संवाददाता। देवघर-दुमका मुख्यामार्ग पर मंगलवार को एक कार एवं ऑटो के बीच आमने- सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम रमेश कुमार है जो चोपामोड़ स्थित जैप-5 का कर्मी है। उसे इलाज के लिये गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत बताया जाता है ऑटो मोहनपुर की ओर से देवघर आ रहा था जबकि कार दुमका की ओर से आ रही थी। उसी दौरान एक बस चालक द्वारा दोनों वाहनों को चकमा दे दिया। जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो और कार में आमने सामने टक्कर हो गयी। घटना के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो पर सवार रमेश कुमार को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
देवघर/संवाददाता। जिले के देवीपुर पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाना क्षेत्र के पांडुरायडीह से जब्त किया है। बताया जाता है कि देवीपुर पुलिस की रात्रि गश्ती दल ने एम्स के रास्ते एक बालू लदा ट्रैक्टर को जाते देखा। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर का पीछा किया तो उसका चालक एम्स के पास सड़क किनारे ट्रैलर से हैड्रोलिक के सहारे बालू गिराकर वाहन लेकर भागने लगा। गश्ति पार्टी के द्वारा उक्त ट्रेक्टर को पीछा कर पांडुरायडीह के पास से जब्त कर लिया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार होने में सफल रहा।

घर के सामने से मालवाहक टोटो चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सतसंग चौक के पास स्थित एक घर के सामने लगी टोटो मालवाहक वाहन की चोरी कर ली गयी। इसे लेकर सौरभ कुमार ने नगर थाना आवेदन देकर शिकायत की है। कहा है कि टोटो की चोरी रात के दो से तीन बजे के आसपास की गयी है। उसके घर में लगे सीसीटीवी में मालवाहक टोटो चोरी करते चोर कैद हो गया है। नगर पुलिस आवेदन लेकर पड़ताल मेंे जुट गयी है।

स्ट्रीट वेंडरों को खाद्य सामग्री को लेकर दिया जाएगा प्रशिक्षण
्रदेवघर/संवांददाता। स्ट्रीट वेंडरों को खाद्य सामग्री को लेकर छह से आठ अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण नया सदर अस्पताल के सभागार में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी स्ट्रीट वेंडरों को दो पीस एप्रोन, दो पीस मास्क, दो सौ एमएल का सैनिटाइजर, एक टोपी, छी पीस दस्ताना, 12 पीस गोल्ड रूल दिया जाएगा। इसके अलावा पोस्ट सार्टिफिकेट व पार्टिसिपेशन सार्टिफिकेट दिया जाएगा। प्रशिक्षण नेशले कंपनी की ओर से दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में अभिहित पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने नगर प्रशासक को पत्राचार कर निगम क्षेत्र के तमाम स्ट्रीट वेंडरों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए निर्देश देने की बात कही गई है।

गांवों में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का किया आयोजन

  • देश के वीरांगनाओं के नाम पर मिट्टी किया गया एकत्रित : अभिषेक
    देवघर/नगर संवाददाता। मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र देवघर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मौके पर जिला युवा अधिकारी अभिषेक मंडल के नेतृत्व में देश के वीर वीरांगनाओं, वीर शहीदों के सम्मान में देवघर के सिंहवा गांव में बड़े, बुजुर्ग, बच्चे व महिलाओं बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा रैली निकाली गई। वही भक्ति गानों व भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारों के जयकार से गूंज उठा। शहीदों के सम्मान में बड़े, बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं ने सभी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अमृत वाटिका के लिए मिट्टी एकत्रित किया। बता दें कि शहीद वीरांगनाओं के सम्मान में नई दिल्ली में राष्ट्रीय वार मेमोरियल के पास एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है। जिसे लेकर देश भर से मिट्टी एकत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केन्द्र देवघर के युवा स्वयंसेवक राजेश यादव, प्रीति प्रजापति, विकास कुमार, सूरज झा, अमरनाथ मिश्रा, भावेश झा, रौशन कुमार, तनु रानू, स्नेहा सोनी उपस्थित थी।

बीएड व डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी उपायुक्त से मिले

  • ई-कल्याण स्कॉलरशिप एवं छात्र हितों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर की चर्चा
    देवघर/नगर संवाददाता। जिले के सभी विद्यार्थियों की रुकी हुई ई-कल्याण स्कॉलरशिप समस्या एवं छात्र हितों से जुड़ी अन्य समस्याओं कों लेकर जिले के सभी बीएड कॉलेज एवं अन्य डिग्री कॉलेज के लगभग 400 से अधिक विद्यार्थी देवघर के उपायुक्त विशाल सागर से मिले। उपायुक्त ने स्टूडेंटस से लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक बातचीत किया और सारी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि जल्द से जल्द आप लोगों की ई कल्याण स्कॉलरशिप की राशि भुगतान कर दी जाएगी। साथ ही जब तक स्कॉलरशिप का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक किसी भी कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला जाएगा। यदि कोई कॉलेज ऐसा करता है तो उसकी सूचना हमें दें तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने पांच अक्टूबर तक समस्याओं के समाधान करने की बात कही।
    छात्रों को लगातार हो रही समस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देवघर जामताड़ा विभाग के विभाग संयोजक शुभम राय ने कहा कि छात्र काफी लंबे समय से छात्रवृत्ति नहीं मिलने की समस्या से परेशान हैं। पूर्व में भी कई पत्राचार किया गया लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसलिए जल्द से जल्द छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा अभाविप चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मौके पर विभाग संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार, जिला संयोजक प्रशांत शंकर, प्रदेश कार्यकारिणी विनय राय, छात्र रीतेश कुमार, अरुण यादव, शेखर रवानी, गौरव सिंह, रोहित कुमार, गौतम कुमार, मोहन दास, राहुल, प्रवीण, रविन्द्र, आनंद, रुपाली हेंब्रम, सुप्रिया राज, रजिया सुल्तान, बननी कुमारी, समीर आलम, नितेश दास, रवि मंडल, रवि भैया, सुबोध रावत, अजय कुमार, दीक्षा कुमारी, कल्पना कुमारी, प्रशांत, साहिल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आरडी बाजला कॉलेज में हिंदी विभाग के छात्राओं को दी गई विदाई
देवघर/नगर संवाददाता। मंगलवार को रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा स्नात्तक सेमेस्टर 6 की छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी तथा सभी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सेम-1, सेम-2 और सेम-3 की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य आदि प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी ने सेम 6 की छात्राओं को एक सफल नागरिक बनने के साथ-साथ महाविद्यालय का नाम भी रौशन करने की शुभकामनाए दी। विभागाध्यक्ष रजनी कुमारी ने छात्राओं को भविष्य में उपलिब्धयां प्राप्त कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आशा कुमारी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में डॉ प्रकाशचन्द्र दास, डॉ किसलय सिंह, ममता कुजूर, डॉ करुणा पंजियारा, निमिषा होरो, डॉ नृपांशु लता, डॉ सीमा सिंह, डॉ आरआर मिश्रा, निशा कुमारी और केदार कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में रचना, कुमकुम, नैंसी, रिहा, रिया, प्रियलता, नेहा, सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रील फाउंडेशन ने भोजन सेवा केंद्र का मनाया तृतीय वर्षगांठ
देवघर/वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में श्रील फाउंडेशन द्वारा चालू किए गए भोजन केंद्र का तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक नारायण दास ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना एक बड़ी सेवा है। सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा ने विधायक से रैन बसेरा बनवाने की मांग की थी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी ने श्रील फाउंडेशन के सदस्यों को इस सेवा के लिए बधाई दी। सचिव राकेश वर्मा ,ताराचंद जैन,भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह एवं अन्य कई समाजसेवियों ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रील फाउंडेशन दूरदराज से आए ऐसे उन्होंने मंच से आर्थिक सहायता की भी घोषणा की। नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने कहा कि भोजन सेवा केंद्र को स्थापना के पूर्व से जानता हूं। अस्पताल में इलाजरात मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भोजन सेवा देकर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की है।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store