• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उमवि बामनबाधी में मासिक संगोष्ठी सह कार्यशाला आयोजित

October 7, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

उमवि बामनबाधी में मासिक संगोष्ठी सह कार्यशाला आयोजित

by admin
October 7, 2023
in Santhal
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-विभिन्न कार्यक्रमों की बीईईओ ने की समीक्षा

फतेहपुर/संवाददाता। फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामनबाधी में शुक्रवार को मासिक संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीईईओ मिलन कुमार घोष को माला पहना कर स्वागत किया। बीईईओ मिलन कुमार घोष ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए सभी विद्यालय के सचिवों से विद्यालय संचालन संबंधित जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के सचिवों को विद्यालय में मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन संचालन करने तथा छात्रवृत्ति, विद्यालय विकास राशि, बर्तन खरीदारी राशि व शिक्षकों को बायोमैट्रिक उपस्थिति ससमय करने का निर्देश दिया। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के बच्चों के लिए बाल संसद का गठन और प्रयास कार्यक्रम के संधारण करने का निर्देश दिया। विद्यालय के लिए आवश्यक कागजात यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ कृष्ण मनोहर सिंह, सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललिन सोरेन, मधुसुदन यादव, गौत्तम मंडल, आशीष सामन्त, गौरवरण यादव, सुखसागर मंडल, छोटेलाल राय, प्रणव मंडल, प्रदीप मंडल आदि शिक्षक उपस्थित थे।

विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण

नाला/संवाददाता। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इच्छाघुटु में विभाग की ओर से दिए गए निर्देश के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नाला बीआरसी के सीआरपी दीनुनाथ मंडल के द्वारा सभी सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसएमसी की भूमिकाएं, विद्यालय विकास योजना पर एसएमसी की भूमिका पर चर्चा, कोरोना महामारी में पढ़ाई में क्षति को पूर्ण करने के लिए सरकार के प्रयास कार्यक्रम पर चर्चा, प्रोजेक्ट रेल साप्ताहिक मूल्यांकन पर चर्चा, विद्यालय परिसर तथा शौचालय आदि की मरम्मत एवं साफ सफाई पर जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य तथा कोविड पर प्रकाश डाला गया। साथ ही ड्रॉप आउट और नामांकित बच्चों के लिए एसएमसी की भूमिका संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राम किस्कू, बलदेव किस्कू, समीर किस्कू, बाबूलाल किस्कू, बलदेव बास्की, नरेश किस्कू सहित अन्य मौजूद थे।

पेड़ से गिर कर एक व्यक्ति घायल, सीएचसी में इलाज उपरांत किया गया रेफर

नाला/संवाददाता। लाधना वन में पेड़ से गिर कर एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मालूम हो कि सगजूड़िया निवासी गौतम भंडारी जिउतिया पर्व को लेकर लाधना जंगल में अमरूद, भेला, हत्तिकी इत्यादि फलदार डाली तोड़ने के लिए जंगल गया था। इस दौरान वह भेला के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह पेड़ से गिर पड़ा। जिसके फलस्वरुप उसकी कमर तथा पैर में गंभीर चोट आई है। वह उठ नहीं पा रहा था। सूचना मिलते ही घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा उसे नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार के द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इधर गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया। इस अवसर पर नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी सईद आलम, भीम हाजरा आदि मौजूद थे।

जिले में चल रहा है अवैध पैथोलॉजी लैब का कारोबार
-दवा दुकान में भी लिया जाता है मरीजों का सैंपल
-30 से 35 प्रतिशत कमीशन का है खेल
जामताड़ा/संवाददाता। जिले में पैथोलॉजी लैब का अवैध व्यापार दिन-प्रतिदिन खूब फल फूल रहा है। हर गली, मोहल्ले में कोई न कोई पैथोलॉजी लैब नजर आ जा रही हैं। इन फर्जी लैब संचालकों के पास न तो कोई अनुमति होती है, न ही कोई लैब टेक्नीशियन उपलब्ध हैं। शहर के न्यू टाउन से लेकर सुभाष चौक में अनेकों ऐसी पैथोलॉजी लैब चल रही है जो पूरी तरह से अवैध है। नियमों की बात करें तो लैब संचालन के लिए एमडी पैथोलॉजिस्ट मौजूद होना चाहिए। लेकिन अधिकांश लैब पर पैथोलॉजिस्ट के दस्तावेजों के भरोसे ही काम चल रहा है। यहां तक इन लैब पर टेक्नीशियन तक मौजूद नहीं है। कुछ लैब संचालकों ने प्रशासन को गुमराह करने के लिए इसे कलेक्शन सेंटर का नाम दे दिया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग भी इन पर कार्रवाई करने से बचता रहा है।
कमीशन का बड़ा खेल
मरीज अपना इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाता है तो उसे खून, पेशाब की जांच करवाने के लिए कहा जाता है। छोटी से छोटी जांच में भी 1000 से 1200 रुपए खर्च हो जाते हैं। टेस्ट के बाद जिस डॉक्टर का पर्चा होता है उसके पास ली गई फीस अनुसार कमीशन पहुंच जाता है। कई लैब संचालक महीने में इनका हिसाब करते हैं। बताया जाता है कि ये कमीशन 30 से 40 प्रतिशत तक होता है। यही कारण है कि पिछले 05 सालों में लैब खुलने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं जो डॉक्टर पहले कभी जांच नहीं करवाया करते थे वे भी अब जांच करवाने लग गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को नहीं है कुछ लेना देना
सबसे बड़ी बात तो ये है कि शहर में इतने फर्जी लैब का संचालन हो रहा है। लेकिन आजतक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक भी लैब पर कार्रवाई नहीं की गयी है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गांव में कितने लैब संचालित हो रहे होंगे।
दवा दुकान में बैठते हैं डॉक्टर, लिया जाता है सैंपल

सबसे बड़ी बात तो यह है कि शहर के दवा दुकान में डॉक्टर बैठते हैं। हर दवा दुकान में एक सैंपल लेने वाला अप्रशिक्षित लोगों के द्वारा मरीजों का ब्लड सैंपल सहित अन्य सैंपल लिया जाता है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिले में स्वास्थ्य विभाग कितना जागरूक है। क्या ये शहर के लोगों के जान से खिलवाड़ नहीं है। या ये कहा जाये कि इसका एक मोटा हिस्सा स्वास्थ्य विभाग को जाता होगा, जिस कारण स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्ण की निंद्रा में सोया हुआ है।

अभाविप ने मल्टीपरपस परीक्षा केंद्र पर सेमेस्टर तीन परीक्षा का किया विरोध

जामताड़ा/संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जामताड़ा की ओर से जामताड़ा महाविद्यालय में लिए जा रहे यूजी सेमेस्टर-तीन परीक्षा-2022 का विरोध जताया। वहीं जिला संयोजक आकाश साव ने कहा कि वर्तमान में जो प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय के हैं उनके द्वारा यहां के भोले भाले छात्रों को परेशान एवं दिगभ्रमित कर रहे हैं। क्योंकि जिले में जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा एक ही है। कदाचार मुक्त परीक्षा के उद्देश्य से चाकड़ी स्थित बहुउद्देशीय परीक्षा केंद्र में आये दिन परीक्षा ली जा रही है। हालॉकि यह कॉलेज एग्जाम हॉल नहीं है। अभाविप का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा कब चाकड़ी में जामताड़ा कॉलेज बनाया गया। चाकड़ी कैंपस के द्वार पर से जामताड़ा कॉलेज को हटा कर मल्टीपरपस एग्जाम हॉल नहीं लिखा गया तो वे सभी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। मौके पर उपस्थित आकाश साहू, चंदन रजक, प्रकाश यादव, अजय पंडित, गौरव कुमार, नीरज साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

थाना प्रभारी ने सीएसपी संचालक के साथ की बैठक

फतेहपुर/संवाददाता। आपराधिक घटनाओं पर नियत्रंण को लेकर शुक्रवार को फतेहपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालको के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में थाना प्रभारी आलोक कुमार ने सीएसपी संचालकों को कहा कि थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केन्द्र अंतर्गत लेन-देन संबंधित सारे रिकॉर्ड का संधारण करेंगे। वहीं भविष्य के लिए सुरक्षित रखेंगे। व्यक्ति की पहचान होने पर ही रुपए निकासी की प्रक्रिया पूरी करेंगे। किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड से संबंधित संदेह होने पर तुरंत इसकी सूचना थानों को देंगे। उन्होंने कहा सुरक्षा के दृष्टि को देखते हुए ऐसे स्थानो में सीसीटीवी कैमरा न होने से सीएसपी का मुख्य दरवाजा बिलकुल खुला हुआ रहना ऐसे में आपराधिक तत्वों के द्वारा अपराध की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। वहीं अपराध नियत्रंण को लेकर सीएसपी संचालकों से कई बिन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने सीएसपी संचालकों से कम से कम सीएसपी केन्द्र के अंदर तथा केन्द्र के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा सीएसपी केन्द्र में माक्स नकाबपोश हेलमेट आदि पहन कर आने वाले ग्राहकों के साथ लेन देन नहीं करने को कहा।

बीडीओ ने विभिन्न योजनाओं को लेकर की साप्ताहिक बैठक
-जल्द से जल्द सभी लंबित आवासों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश

नाला/संवाददाता। नाला प्रखंड सभागार में बीडीओ आकांक्षा कुमारी की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति समीक्षा को लेकर साप्ताहिक बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में खासकर मनरेगा से संबंधित योजनाओं के सफल संचालन को लेकर ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी रोजगार सेवकों को मजदूर का आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया। वहीं प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास आदि की भी प्रगति समीक्षा की गई। कहा कि जो लोग आवास बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनको प्रोत्साहित करें और आवास का निर्माण करने के लिए प्रेरित करें। जल्द से जल्द सभी लंबित आवासों को पूर्ण करावें। इसके अलावा उन्होंने पुरानी योजनाओं को बंद कर नई योजनाओं का क्रियान्वित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक अभियंता निखिल चंद्र साह, प्रभारी कृषि पदाधिकारी निमाई देवांशी, बीपीओ गौतम रूज, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, कनीय अभियंता रामजतन मुर्मू, संजय कुमार, सांख्यिकी पर्यवेक्षक बलराम मंडल, नारायण बाद्यकर, सोमनाथ मंडल, गंगाधर मंडल, सीताराम मंडल, आशीष घोष, तापस मंडल, नारायण वाद्यकर, जय नारायण सोरेन सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

कार्डधारियों ने डीलर के विरोध में बीडीओ से की शिकायत

नारायणपुर/संवाददाता। नारायणपुर प्रखंड परिसर में शुक्रवार को बरियारपुर के कार्डधारियों ने राशन नहीं देने की शिकायत बीडीओ सह एमओ प्रभाकर मिर्धा से की। कार्डधारियों ने बताया कि बरियारपुर के डीलर दिलीप मुर्मू सितंबर माह में फिंगर लेने के बाद भी राशन नहीं दिया। इसके बाद बीडीओ सह एमओ बरियारपुर पहुंच कर जानकारी प्राप्त किया। बीडीओ ने बताया कि डीलर द्वारा सितंबर माह का राशन वितरण नहीं किया गया है। डीलर ने बताया कि सितंबर माह में उसे तीन क्विंटल मात्रा चावल मिला। बाकी चावल की कटौती पूर्व में आवंटन स्टॉक रहने के कारण काट ली गई है। बीडीओ ने कार्डधारियों के शिकायत के बाद बताया कि डीलर को सस्पेंड करने को लेकर डीएसओ को पत्र लिखकर अनुशंसा की जाएगी।

फतेहपुर के नये बीडीओ ने लिया पदभार

फतेहपुर/संवाददाता। फतेहपुर में शुक्रवार को नये बीडीओ प्रेम कुमार दास ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर बीडीओ प्रेम कुमार दास ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का निराकरण करना होगा। साथ ही फतेहपुर को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

माताओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए रखी व्रत

कुंडहित/संवाददाता। कुंडहित प्रखंड के कुंडहित, बनकाठी, डुमरा, पालाजोड़ी, अम्बा, बागडेहरी, लायकापुर, खाजुरी, नगरी, अमलादही सहित अधिकांश बंगाली समुदाय बहुल गांवों में शुक्रवार को पुत्र की लम्बी आयु के लिए माताओं ने जिउतिया व्रत की। यह व्रत आश्विन महीना के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। माताओं ने निर्जला उपवास रख कर रात को जिउतिया व्रत की कथा के अनुसार प्रतिमा बनाकर मंदिरों मे स्थापित कर पूजा अर्चना की। बताते चलें कि जीतवाहन पूजा जंगल के लता, पता आदि के द्वारा किया जाता है। पूजा के दूसरे दिन सुर्योदय के बाद व्रतियों ने तालाब में पूजा अर्चना के साथ बिसर्जन कर अन्न जल ग्रहण किया। मान्यता है कि माताओं द्वारा अपने पुत्र की स्वास्थ्य, समृद्वि और लंबी आयु की कामना के लिए जिउतिया व्रत रखी जाती है। माताओं ने निर्जला उपवास रख कर जिउतिया व्रत की पूजा अर्चना कर पुत्र के बांह या गले पर लाल रंग का धागा पहना के लम्बी आयु की कामना की। बहरहाल जिउतिया पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में चहल-पहल देखी गई।

प्रतिबंधित पशु हत्या से आसपास के लोगों में आक्रोश

नारायणपुर/संवाददाता। नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमोई गांव के मैदान में प्रतिबंधित पशु हत्या से आसपास के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना शुक्रवार दोपहर की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आसपास के ग्रामीणों को करमोई के समीप मैदान में एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा प्रतिबंधित पशु की हत्या की जा रही है। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया परमानंद मरांडी को दी। सूचना मिलते ही मुखिया मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना नारायणपुर थाना को दी। इधर सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार अपने अन्य सहयोगी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस वालों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा कथित प्रतिबंधित मांस को जब्त किया। मौके पर जुटी आक्रोशित लोगों को थाना प्रभारी ने शांत कराया।

रैफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च
नारायणपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी में शुक्रवार शाम को जमशेदपुर रैप-106 बटालियन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स कमांडेंट मुकेश कुमार साहा के साथ अन्य जवान मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार रैप जवानों ने फ्लैग मार्च इसलिए किया ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में घटना स्थल पर तुरंत पहुंचा जा सके। नारायणपुर क्षेत्र में विगत दिनों ही दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनावपूर्ण माहौल हो गया था। स्थिति सामान्य करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बलों की सहायता लेनी पड़ी थी। विषम परिस्थितियों में रैप जवानों की सहायता ली जा सके, इसलिए यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store