• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 28, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

by admin
October 28, 2023
in Godda
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। संवाददाता एसपी को गुरुवार को सूचना मिली कि ललमटिया थाना के बड़ा खरबनी गांव में एक व्यक्ति देसी कट्टा के साथ घूम रहा है। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश ललमटिया थानेदार चंद्रशेखर सिंह को दी। प्राप्त निर्देश के आलोक में बड़ा खैरबनी में छापामारी कर एक व्यक्ति को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बाबत वादी एएसआई प्रभात कुमार सिंह ने ललमटिया थाना के टंकित आवेदन के आधार पर लक्ष्मण हांसदा, पिता-संझला हांसदा, साकिन फुलबड़िया, थाना-ललमटिया, जिला-गोड्डा के विरूद्ध कांड संख्या-93/23 दर्ज किया गया। छापामारी दल में पुअनि चन्द्रशेखर सिंह, जितेन्द्र वर्मा, सअनि प्रभात कुमार सिंह, थाना के रिजर्व गार्ड

शामिल थे।

काली पूजा को लेकर समिति के तीनों खुटों के सदस्यों की बैठक

गोड्डा। संवाददाता 12 से 15 नवंबर, 2023 तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय मां काली पूजा मनाने को लेकर बसंतराय प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में काली मंदिर पूजा समिति के तीनों खुटों के सदस्यों की बैठक डोन बोस्को स्कूल के निदेशक अमित राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से पूजा अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण, माता की मूर्ति, मंदिर परिसर की रंगाई-पुताई, परिसर की साफ-सफाई, पूजन व्यवस्था, महाप्रसाद, मेले के आयोजन इत्यादि बिंदुओं पर सहमति बनीं। तीन दिवसीय मां काली की पूजा 12 नवंबर, 2023 को संध्या 09 बजे मां के नैवेद्य से आरंभ होगी। रात्रि 11 बजे तक मां की मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। उसके बाद परंपरानुसार रात्रि निशा पूजा आरंभ होगी। 13 और 14 नवंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण तथा आसपास के गांव के लोगों के आग्रह पर 13 और 14 नवंबर की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का भी प्रयास किया जा रहा है। 15 नवंबर की सुबह 10 बजे तक प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस बीच विधिवत आरती, प्रसाद वितरण, महाप्रसाद के पश्चात संध्या भजन का कार्यक्रम चलता रहेगा। बसंतराय प्रखंड तथा गोड्डा के विशिष्ट तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों को पूजा में आमंत्रित करने की जिम्मेवारी खुद अमित राय ने ली है। अमित राय ने कहा कि मां काली की पूजा लगभग 200 साल से अनवरत जारी है पुत्रदायनी तथा मनोकामना पूर्ण करने वाली मां काली की पूजा-अर्चना में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। मेला और पूजन कार्य में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। बैठक में सुभाषचंद्र राय, शंभूनाथ राय, राजकिशोर राय, दिवाकर राय, डॉक्टर बीपी राय, पिंटर राय, अनिल राय, वीरेंद्र राय, जितेंद्र राय, हरिओम राय, धनंजय राय, मुकेश कुमार उपस्थित हुए।

विधायक ने 41 उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक
-डीईओ भी हुए बैठक में उपस्थित
-स्कूलों के विकास को लेकर हुई चर्चा

महागामा। संवाददाता बीते गुरुवार को महागामा स्थित जय नारायण उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह कर रही थीं। बैठक में प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में डीईओ सुशील कुमार के अलावा महागामा विधानसभा क्षेत्र के 41 उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यपक उपस्थित थे। विधायक दीपिका ने कहा कि मुख्य सचिव से मुलाकात हुई थी। जिसमें स्कूल को विकसित करने को लेकर चर्चा की गई थी। कहा कि ग्रामीणों से अक्सर शिकायत मिलती है। स्कूल के डेवलपमेंट फंड में रुपया रहते हुए भी शौचालय, पेयजल की समस्या आती है। बताया कि पिछले साल ही उनकी पहल पर स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन में पेयजल, चहारदीवारी क्लास रूम, प्रैक्टिकल रूम एवं लैब की जरूरत को डीएमएफटी फंड से किया जा सकता है। बताया कि पिछले दिनों स्कूल में जांच के क्रम में यह बात आई कि बच्चों के साथ कुछ गलत हरकत करने का प्रयास शिक्षक के द्वारा किया गया था। बच्चों ने हिम्मत करके उसकी शिकायत उनके पास की। जांच में कुछ बातें सही भी पायी गयी और जो लीगल कार्रवाई है वह भी किया जा रहा है। बताया कि दो हाईस्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों का खाता अबतक इतने सालों से नहीं खुला है। पेरेंट्स टीचर मीटिंग अब निजी स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूल में अब महीने की 15 तारीख को होगा। साथ ही कहा कि वे खुद पेरेंट्स टीचर मीटिंग में पांच स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से किया बीएलओ का उत्साहवर्धन
-मतदाता सूची में प्राप्त दावा और आपत्ति का निष्पादन 26 दिसंबर तक

गोड्डा। संवाददाता डीसी जिशान कमर और एसपी नाथू सिंह मीणा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मतदान केंद्र संख्या 327, उत्क्रमित विद्यालय शिवाजी नगर गोड्डा पहुंच कर बीएलओ कंचन देवी का उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेकर उनके महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने एवं उसका निष्पादन तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के आयोग की ओर से निर्धारित तिथि अनुसार आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत शुक्रवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम विलोपन एवं त्रुटि में सुधार के लिए शुक्रवार से 09 नवंबर, 2023 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए तिथि निर्धारित किए गए हैं। प्राप्त दावा एवं आपत्ति का निष्पादन के लिए 26 दिसंबर, 2023 को अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। साथ ही 05 नवंबर, 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 28 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 04 से 05 नवंबर, 2023 को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित है। छूटे हुए मतदाताओं को विशेष कर ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, सेक्स वर्क्स, 80+आयु वर्ग, दिव्यांग जन होमलेस पीपुल, आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के लिए 28 नवंबर, 2023 से 03 दिसंबर 2023 तक समावेशी का आयोजन करने के लिए तिथि निर्धारित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने बीएलओ से मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारियां प्राप्त करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। मौके पर सदर एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, बीडीओ दयानंद जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी गण सहित जिला निर्वाचन विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।

किक बॉक्सिंग में भाग लेने जिले की 17 बालिकायें धनबाद रवाना

गोड्डा/संवाददाता धनबाद में आयोजित होने वाली किक बॉक्सिंग खेलो इंडिया गेम्स के ओपन बालिका वर्ग स्पर्धा में भाग लेने के लिए गोड्डा जिला की बालिका वर्ग की टीम शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। किक बॉक्सिंग की विभिन्न इवेंट में कुल 17 बालिकाएं अपनी दावेदारी पेश करेंगी। टीम के साथ कोच एवं प्रशिक्षक के रूप में करण कुमार कश्यप, शशि कुमार एवं मनीष कुमार जा रहे हैं। ज्ञात हो कि सभी बालिकायें हाईस्कूल रमला में अध्ययनरत हैं। खिलाड़ियों को शुभकामना देने के लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यक राम प्रताप पांडेय, कुमार यदुवंश मणि, शकील अहमद, सुभाष दास समेत पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

प्रखंडों में हो रहा सौ दिनी विधिक जागरूकता शिविर सह विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन
-डायन प्रथा समाज के लिए कलंक : डालसा

गोड्डा। संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में सौ दिनी गहन विधिक जागरूकता शिविर सह विधिक साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पोड़ैयाहाट, बोआरीजोर, महागामा, मेहरमा एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड के विभिन्न गांवों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पोड़ैयाहाट की टीम ने शुक्रवार को कस्तूरी पंचायत के गांवों में अभियान चलाया। ग्रामीणों को कानूनी अधिकार एवं घरेलू हिंसा से संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर एलआरडीसी रीतेश कुमार सिंह, पीएलवी मीनू बेसरा, शंकर चंद्र सेन आदि ने कहा कि समाज में आज भी महिलाओं को डायन के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है। यह कानून की नजर में संज्ञेय अपराध है। खासकर कमजोर वर्ग की महिलाओं को दबंगों ने डायन कह कर मारपीट की जाती है। कभी-कभी तो हत्या कर दी जाती है। इसके लिए कानूनी रूप से सजग रहने की जरूरत है। इसके लिए घरेलू हिंसा अधिनियम बनाया गया है। यह महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के संरक्षण करने, महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने एवं उनके अधिकारों की रक्षा करती है। इस अधिनियम में केवल पत्नी नहीं बल्कि मां, बहन, विधवा, अथवा परिवार के किसी भी सदस्य को प्रताड़ित करना घरेलू हिंसा अपराध माना गया है। शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना, मारपीट करना, शरीर के अंग को चोट पहुंचाना, गाली-गलौज करना, मान-सम्मान, अपमानित करना, लड़का न पैदा होने पर ताने मारना, दहेज संबंधी मांग करना, परिजनों को धमकाना, बीमार होने पर इलाज न करना, उनके अधिकारों से वंचित रखना घरेलू हिंसा अपराध माना गया है। समाज में आए दिन घरेलू हिंसा अपराध की घटनाएं एवं समस्या बनी हुई हैं। इससे परिवार में तनाव, परिवार टूटने व बिखरने का डर लगा रहता है। समाज में हो रहे अपराध को रोकने के लिए सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। इसके अलावा महागामा में रामविलास महतो, मेहरमा में दयानंद यादव एवं विमल टुडू, ठाकुरगंगटी में जयकृष्ण यादव एवं मुन्नी रानी व बोआरीजोर में अनिता टुडू एवं सुषमा मरांडी ने शिविर आयोजित कर विविध जानकारी दी।

एक दिवसीय नर्सरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा। संवाददाता जिला के सुदूर प्रखंड ठाकुरगंगटी, मंडरो, जिरली, करहरिया में हरगौरी कृषक उत्पादक संगठन गोड्डा की ओर से एकदिवसीय नर्सरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरगौरी एफपीओ के सीईओ अमरेंद्र कुमार अमर ने आदिवासी महिलाओं को आधुनिक तकनीक से नर्सरी स्थापित करने की तकनीक से अवगत कराया। सबसे खास बात यह है कि यह तकनीक बिल्कुल लो कोस्ट पर आधारित है। रोग मुक्त हाइजेनिक नर्सरी लगाकर स्वस्थ और सुंदर सब्जी का पौधा किसान को उपलब्ध करा सकते हैं और अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। इस तकनीक में पोट्रे में वर्मी कंपोस्ट, कोकोपीट पैरालाइट, वर्मिकोलाइट फंगीसाइड को मिला कर एक स्वस्थ मिश्रण तैयार किया जाता है। उसके बाद उसे पोट्रे में भर कर बीज डाल कर उसे छोटे से पॉली हाउस के अंदर गर्म वातावरण में एक सप्ताह तक रखा जाता है जिससे कि सौ फीसदी जर्मिनेशन संभव हो पाता है। अमरेंद्र कुमार अमर ने खुद सभी किसानों के समक्ष प्रैक्टिकल करके प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रैक्टिकल कराकर उन्हें इस तकनीक में पारंगत बनाने का प्रयास किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 20 महिला आदिवासी महिलाओं ने भाग लिया। जिनमें से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में टेरेसा मरांडी, मर्सी मेरी मुर्मू, निराला बास्की, अंजू मुर्मू सहित कई महिला किसान उपस्थित रहे। सहयोगी के रूप में हरगौरी के सक्रिय सदस्य नारायण कापरी भी मौजूद रहे।

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है विटामिन ए की खुराक
-24वीं विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
गोड्डा। संवाददाता जिला स्वास्थ्य समिति गोड्डा के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रामनगर गोढ़ी में 24वीं विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंगेश कुमार सिन्हा के द्वारा बताया गया कि इस साल का थीम है “काम के लिए अपनी आँखों से प्यार ” तथा विश्व दृष्टि दिवस पूरे माह मनाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आंखों के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी है। विटामिन ए बच्चों की आंखों की रोशनी तथा उनके शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन ए प्राप्त करने के प्राकृतिक तरीकों को अपनाने के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली विटामिन ए की खुराक भी दी जानी चाहिए। विटामिन ए की खुराक बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। बच्चों के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी एवं ताजी सब्जियां और पीली एवं नारंगी रंग के फल आदि शामिल करें। पालक और गाजर में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है।।
आंखें संवेदनशील होती हैं। बच्चों में दृष्टि दोष के कारण उनका महत्वपूर्ण जीवनकाल प्रभावित होता है। आंखों में दर्द, लालिमा या भेंगापन होना जैसी समस्या भी होती है। ऐसी किसी समस्या को नजरअंदाज नहीं कर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि अपनी आखों को हम स्वास्थ्य दिनचर्या से बचा सकते हैं।
सही खाना खाओ
थाली में ऐसे खाद्य पदार्थ होने चाहिए जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर हों। हरी सब्जियां, सैल्मन, अंडे और खट्टे फलों का एक स्वस्थ हिस्सा शामिल करें। स्वस्थ आहार मधुमेह की संभावना को कम करता है जो अंधेपन के प्रमुख कारणों में से एक है।
स्क्रीन टाइम मैनेज करें
ऐसे युग में जहां लगभग हर चीज डिजिटल हो गई है, स्क्रीन टाइम का प्रबंधन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सूखी, खुजली वाली या लाल आंखें हो सकती हैं।
कुछ प्रभावी स्क्रीन टाइम प्रबंधन विधियां इस प्रकार हैं
हर 20 मिनट में स्क्रीन ब्रेक लें। कंप्यूटर का उपयोग करते समय, गर्दन और कंधे के दर्द और सिरदर्द से बचने के लिए एक सहायक कुर्सी का उपयोग करना सुनिश्चित करें और अपनी स्क्रीन को आंखों के स्तर पर रखें।
अपनी आंखें झपकाना न भूलें
कंप्यूटर, टैबलेट या फोन का उपयोग करते समय सुरक्षात्मक चश्मा पहनें।
बिस्तर पर लेटते समय अपने फोन या टैबलेट का उपयोग करने से बचें।
नियमित रूप से स्क्रीनिंग करायें
नियमित आधार पर अपनी जांच कराने की आदत बनाएं। यदि स्क्रीनिंग के दौरान दृष्टि संबंधी संभावित समस्या उत्पन्न हो तो किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलें।
स्वस्थ जीवन शैली बनाये रखें
एक स्वस्थ जीवन शैली आपकी दृष्टि में काफी सुधार कर सकती है या आंखों के स्वास्थ्य में गिरावट के जोखिम को कम कर सकती है। इसमें शराब का सेवन कम करना, धूम्रपान छोड़ना, आंखों को उचित आराम देना और आंखों के व्यायाम का अभ्यास करना शामिल है।
धूप का चश्मा पहनें
जब भी आप धूप में निकल रहे हों तो धूप का चश्मा लगाना न भूलें। आपके धूप के चश्मे को सूर्य की किरणों से 99 से 100 फीसदी सुरक्षा प्रदान करती है।

वहीं जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने बताया कि कंप्यूटर, टेलीविजन व मोबाइल का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए तथा प्रतिदिन छह से आठ गिलास पानी पीना चाहिए। पानी आंखों में नमी और ताजगी बनाये रखता है। रात को पूरी नींद लें। रोजाना की दिनचर्या निर्धारित करें। झुक कर या लेट कर नहीं पढें़। हमेशा टेबल कुर्सी का इस्तेमाल करना चाहिए। पढ़ने के आधे घंटे के दौरान पांच मिनट के लिए ब्रेक लें। किताबों से एक फीट दूर रह कर पढ़ें। इस मौके पर एएनएम आराधना कुमारी, रीना कुमारी, सोनम कुमारी, अलबिना सोरेन, मंडली कुमारी आदि मौजूद थीं।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय बालक और बालिका
टीम रांची रवाना
गोड्डा। संवाददाता खेलो झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय बालक और बालिका वर्ग की टीम रांची खेलगांव रवाना हुई। बालक वर्ग के कोच की जिम्मेदारी रवि सिंह, सुशील सिंह, प्रशांत सिंह सिंह, अजय राय एवं अनंत यादव हैं। वहीं बालिका वर्ग टीम की जिम्मेदारी लीना सोरेन एवं महिला एथलेटिक्स कोच पिंकी गुप्ता को दी गई। खिलाड़ियों को शुभकामना देने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विभाषचंद्र ने कहा कि एथलेटिक्स टीम प्रतिभावान खिलाड़ियों से भरी है और रांची में अच्छा प्रदर्शन कर खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उनके साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षक ललन कुमार, गौतम कुमार, कोमल प्रसाद साहू, मुकेश कुमार, जहीर अब्बास, अनुपम मिश्रा, संजीव रंजन, सनी भारती, शकील अहमद समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store