• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

ब्रिज सेंटर के लिए जेएससी कंप्यूटर सेंटर का चयन

February 2, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

ब्रिज सेंटर के लिए जेएससी कंप्यूटर सेंटर का चयन

by admin
February 2, 2024
in Pakur
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददाता। सदर प्रखंड में जेएससी कंप्यूटर सेंटर को नए ब्रिज सेंटर के लिए चयन किया गया। जिसमें बॉस इंडिया फाउंडेशन के असिस्टेंट मैनेजर शिवेश मिश्रा और सीएस पांडेय ने सेंटर के छात्रों से मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच और छात्रों से बात कर ब्रिज प्रोग्राम के लिए चयन किया गया। वहीं बॉस इंडिया फाउंडेशन के असिस्टेंट मैनेजर शिवेश मिश्रा ने कहा कि जेएससी कंप्यूटर सेंटर ब्रिज प्रोग्राम के लिए सही है। इस संस्था में छात्रों को सही तरीका से ट्रेनिंग दी जाती है। यह संस्था बॉस कंपनी से जुड़ कर छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ- साथ रोजगार से जोड़ने का कार्य करेगी। वहीं संस्था के निदेशक जहांगीर अंसारी ने कहा कि छात्रों को सही जानकारी मिले यह संस्था का प्रयास रहता है। मौके पर संस्था की शिक्षक अर्पिता मंडल, रूपसा मंडल, जयश्री मंडल, मधु साहा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

एसडीपीओ ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम स्थल रामपुर मैदान का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने राहुल गांधी के ठहराव के लिए बनाये जा रहे टेंट का भी निरीक्षण किया। मैदान में तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा और अन्य कांग्रेस नेता का आगमन हो सकता है। इसलिए उनकी सुरक्षा में जिला पुलिस बल भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व विधि व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी, ताकि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सके। वहीं कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। फुटबॉल मैदान को समतल किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी अरुणिमा बागे को एसडीपीओ ने विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। एसआई हरे राम यादव और संजय ठाकुर भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

नगर के 39 बूथों पर गांव चलें अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति
-भाजपा की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। बिरसा चौक स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भाजपा नगर पदाधिकारी की बैठक सह कार्यशाला नगर अध्यक्ष पंकज कुमार शाह की अध्यक्षता में हुई। अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी उपस्थित हुए। बैठक प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा नगर की ओर से नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य रूप से गांव चलें अभियान, विकसित भारत एंबेसडर, श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन योजना एवं मन की बात पर बैठक में चर्चा हुई। गांव चलो अभियान कार्यक्रम में नगर संयोजक के नाते सुशील कुमार शाह सह संयोजक के नाते पिका पटेल, सह संयोजक प्राची चौधरी को मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि नगर के 39 बूथों पर गांव चलें अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। सभी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जीत कैसे हो, इस पर अपने-अपने बूथों पर एक दिन यानी 24 घंटा बूथों के केंद्र पर मंथन कर लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कार्यकर्ता तन मन से लगेंगे और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री पार्वती पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक प्रसाद, सुशील साह, नगर महामंत्री सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा, मनोरमा देवी, अजय भगत, नगर मंत्री मोहन सरकार, प्राची चौधरी श्रीकांत, सुमित भास्कर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अधिक दास, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता रविदास, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, क्रांति शर्मा, निधि गुप्ता, युवा मोर्चा के नेता जीतू सिंह, आशीष कुमार, सोनू शाह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता बैठक सह कार्यशाला में उपस्थित थे।

छात्र-छात्राओं को मिली सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी
-सड़क सुरक्षा पर चित्रकला, एसे राइटिंग, स्पीच में छात्रों ने लिया भाग

पाकुड़/संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 के तहत शहर स्थित जिंदातो हाईस्कूल के छात्रों के बीच जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोषांग की ओर से सड़क सुरक्षा पर चित्रकला, एसे राइटिंग, स्पीच के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन एवं जानकारी उपलब्ध कराना था। जागरूकता से समाज में एक संदेश देना है कि यातायात नियमों का पालन कर वाहन परिवहन करने के दौरान वे खुद भी सुरक्षित रह सकते हैं। कार्यक्रम में रोड इंजीनियर एनालिस्ट अजहद अंसारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।

गुरुगोष्ठी में नव साक्षरों के पठन-पाठन को ले हुई चर्चा

हिरणपुर/संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में गुरुवार को मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता बीईईओ रफीक आलम ने की। गोष्ठी में नव साक्षरों के पठन-पाठन को लेकर चर्चा के दौरान बीईईओ ने स्वंयसेवकों की सूची जमा करने का निर्देश दिया। वहीं एमडीएम की समीक्षा के दौरान बीईईओ ने विद्यालयों की राशि व चावल की अवशेष की जानकारी ली। इस दौरान बीते जनवरी माह का प्रतिवेदन भी जमा करने को कहा गया। वहीं रसोईयों की अनुपस्थिति विवरणी जमा करने को कहा। उन्होंने प्रयास कार्यक्रम का जनवरी माह का प्रतिवेदन, बाल संसद का गठन, स्वास्थ्य, बाल गणना 2023-24 की सूची, यू-डायस मेडेंटरी, एफएलएन, विशेष प्रशिक्षण की राशि, स्कॉट व परिवहन भत्ता, दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति, एनीमिया, पारा शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी आदि की समीक्षा करते हुए अविलम्ब प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बैठक में अनुपस्थित शिक्षकों की जिम्मेवारी के स्वयं भागी होंगे। मौके पर बीपीओ किशन भगत, संजय जायसवाल, सीआरपी सुजीत आदि उपस्थित थे।

झामुमो स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर की गयी बैठक
पाकुड़/संवाददाता। दुमका में शुक्रवार को आयोजित होने वाले 45वां झामुमो स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ कई अहम विषयों को लेकर जिला मुख्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। वरिष्ठ कर्यकर्ता,

पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष यादव ने कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने इसे लेकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए शुक्रवार को दुमका चलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। वहीं जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता झामुमो स्थापना दिवस में भाग लेंगे।

न्याय यात्रा के जिला मुख्यालय में आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश
-भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी पाकुड़

पाकुड़/संवाददाता। मणिपुर से प्रारंभ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला से पाकुड़ जिला प्रवेश करेगा। बताया जा रहा है कि दोपहर के बाद पश्चिम बंगाल के राजग्राम होते हुए राहुल गांधी की न्याय यात्रा सदर प्रखंड के नसीपुर गांव पहुंचेगी, जहां जनसभा का आयोजन किया गया है। उक्त जनसभा को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी के न्याय यात्रा के जिला मुख्यालय में आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखी जा रही है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से जिला मुख्यालय में सरगर्मी तेज हो चुकी है। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी राहुल गांधी की यात्रा के आगमन को लेकर तैयारी में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। शहर भर में बड़े-बड़े होडिंर्ग के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जहां पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री व स्थानीय विधायक आलमगीर आलम कार्यकर्ताओं के साथ कई बार बैठक कर तैयारी की मुकम्मल व्यवस्था करने का हर संभव प्रयास किया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिला मुख्यालय में कैंप करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। बताया गया कि राहुल गांधी दोपहर के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद मालपहाड़ी सड़क से अंबेडकर चौक होते हुए हिरणपुर प्रखंड से लिट्टीपाड़ा पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट, उपाध्यक्ष राजू डोकानियां, बेलाल समेत प्रदेश सचिव उदय लखमानी, सेमिनुल इस्लाम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं। वहीं प्रदेश स्तर के कई नेता भी जिला मुख्यालय में कैंप किए हुए हैं। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमलोग उक्त जनसभा में हिस्सा लेंगे। वहीं कांग्रेस भवन में नगर अध्यक्ष वंशराज गोप की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वहीं यात्रा का जारेदार स्वागत करने का निर्णय लिया गया। फोटो : सात

डीसी, एसपी ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

पाकुड़/संवाददाता। राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचेगी। उनकी यात्रा के दौरान होने वाले जनसभा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल, एसपी प्रभात कुमार अधिकारियों के साथ गुरुवार को जनसभा स्थल पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया। राहुल गांधी के आगमन को लेकर उनके गुजरने वाले मार्गों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश डीसी ने संबंधित अधिकारियों को दिया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, सदर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, सदर सीओ भागीरथ महतो, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

गोष्ठी में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन योजना रिपोर्ट की बीईईओ ने की समीक्षा

महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय सभागार में गुरुवार को शैक्षणिक अंचल-एक के बीईईओ तरुण कुमार घाटी की अध्यक्षता में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन योजना रिपोर्ट की समीक्षा की गई। साथ ही प्रयास कार्यक्रम, प्रोजेक्ट रेल, डाकघर व बैंक में बच्चों का खाता खोलने की स्थिति, ई-कल्याण, शिक्षक व छात्र उपस्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गोष्ठी में सामाजिक अंकेक्षण, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम पत्र का अवलोकन, मध्याह्न भोजन योजना की राशि, चावल, अंडा, रागी, बोरा, एसएमएस, बूथ लेवल पर सुविधाएं, आईएफए की गोली, पीटीएम, स्टूडेंट्स मेनडेटरी फील्ड, पुस्तक-कॉपी वितरण की भी समीक्षा की गई। साथ ही साक्षर-असाक्षरों की सूची, शिशु पंजी, सीटी बजाओ अभियान, पंखा वितरण, संकुलवार मध्याह्न भोजन योजना के कैशबुक की जांच पर भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। गोष्ठी में बीपीओ श्याम ठाकुर सहित शैक्षणिक अंचल के सभी प्रधान शिक्षक उपस्थित हुए।

दो दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
पाकुड़/संवाददाता। जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं को सदर प्रखंड अंतर्गत दादपुर पंचायत अंतर्गत सरायढे़ला गांव का भ्रमण करवाते हुए आवश्यक जानकारी दी गई। गांव के ग्राम प्रधान अतुल रजवार ने गांव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जल जीवन मिशन अंतर्गत जल मीनार से हर घर, नल जल ग्रामीणों को मिल रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को बारी-बारी से गृह भ्रमण करा कर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुमी राणा एवं मनीषा मिर्जा ने जानकारी देते रंगोली के माध्यम से रेखांकित करते हुए गांव का नजरी नक्शा बना कर बताया। मौके पर जिला समन्वयक इमरान आलम (आईईसी) केआरसी सॉल्टलेक इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट लिमिटेड कोलकाता के सोमनाथ बक्शी, सुरजीत सहित आईएसए सहयोगी संस्था के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store