• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अबुआ आवास योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने डीसी से की शिकायत

March 10, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

अबुआ आवास योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने डीसी से की शिकायत

by admin
March 10, 2024
in Godda
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। संवाददाता बोआरीजोर प्रखंड के भदरिया ग्राम-निवासी आशीष कश्यप, समाजसेवी आर्यन चंद्रवंशी, सिद्दीकी हुसैन ने डीसी जिशान कमर को अबुआ आवास योजना में हो रही धांधली को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। कश्यप ने बताया कि मामला गोड्डा जिला अंतर्गत बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत पंचायत बड़ा डुमरहील के भदरिया गांव का है। अबुआ आवास योजना में बिचौलिया, मुखिया और पंचायत सचिव की ओर से अनियमितता बरती गयी है। जिसमें रुपये लेकर अयोग्य व्यक्तियों को आवास मुहैया कराया गया। जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं, जिनका पक्का मकान है जो पूर्व में भी आवास योजना का लाभ ले चुके हैं उन्हें रुपये लेकर पुन: अबुआ आवास दिया गया है जबकि जो अत्यंत गरीब योग्य व्यक्ति हैं उनसे रुपये की मांग किये जाने के बाद जो लोग रुपये देने में असमर्थ थे उनका नाम सूची से हटवा दिया गया। ग्रामीणों ने पुन: सही जांच की मांग की और योग्य लाभुकों को लाभ मिले इसकी भी मांग की। ————————————-
पांच दिवसीय विद्यालय नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ समापन

गोड्डा। संवाददाता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विद्यालय नेतृत्व अकादमी का पांच दिवसीय विद्यालय नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यशाला 04 से 09 मार्च, 2024 तक चला। जिसमें आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वितीय बैच एवं तृतीय बैच का प्रशिक्षण का समापन हो गया। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में प्रशिक्षण के मॉड्यूल की तारीफ की। इसकी उपयोगिता एवं प्रासंगिकता को वर्तमान समय में प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के लिए उपयोगी एवं सहायक बताया। कई प्रधानाध्यापकों ने यह स्वीकार किया कि इस तरह का कार्यशाला हमेशा होना चाहिए ताकि हमारी गुणवत्ता में बढ़ोतरी हो। लीडरशिप के गुण, समय प्रबंधन, जोहरी विंडो, विषय आधारित पेडागोजी, टीम वर्क बनाकर कार्य करना साझेदारी ,व्यवहारिक और समाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा एवं गतिविधि कराया गया। तथा सभी ने यह स्वीकार किया कि जो सिखा है उसे जीवन में पालन करेंगे और विद्यालय में लागू करेंगे। इस अवसर पर डायट के प्राचार्य सौरभ प्रकाश, जिला नोडल सज्जाद आलम, राज्य नोडल के सदस्य शम्स परवेज एवं डीएसएलए के सदस्य मनोज कुमार, साकेत कुमार, आलोक कुमार चौधरी, पवन कुमार राम, मीना मुर्मू, अनिता कुमारी आदि के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों को वेतन वृद्धि का मिला तोहफा
-वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से लागू
-एक नवंबर, 2022 से मिलेगा
गोड्डा। संवाददाता चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा मिल गया। लंबे समय से अटके समझौते पर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दस्तखत कर दिए। हफ्ते में पांच दिन की बैंकिंग को भी आईबीए ने स्वीकार कर लिया है। इसे सरकार के पास भेजा जाएगा, जिस पर छह महीने के अंदर फैसला लिया जाएगा। वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इनका लाभ एक नवंबर, 2022 से मिलेगा। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बैंकिंग संगठन की लंबे समय से अवकाश और वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आईबीए के साथ वार्ता चल रही थी। लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पाई थी। शिवरात्रि पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों को आईबीए ने स्वीकार कर लिया और समझौता पत्र पर दस्तखत कर दिए। समझौते में हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग का रास्ता साफ हो गया। अभी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। अब महीने के सभी शनिवार को बैंकों में अवकाश का प्रस्ताव आईबीए ने स्वीकार कर लिया है। इसके एवज में बैंकिंग कामकाज सुबह 10 से शाम 5 बजे की जगह सुबह 9.50 से शाम 5.30 बजे करने का प्रस्ताव है। आईबीए सरकार को सिफारिश भेजेगा, जिस पर 6 महीने के अंदर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
सैलरी में बंपर इजाफा
महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि समझौते के बाद बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ गया है। उन्हें कुल 12,949 करोड़ रुपये वेतन के रूप में ज्यादा मिलेंगे। बेसिक सेलरी डेढ़ गुना हो गई है। मोटे तौर पर एक कर्मचारी का वेतन 2 हजार से 30 हजार रुपये तक बढ़ेगा, जबकि अधिकारीयों को 13 हजार से, 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी मिलेगी। इसका लाभ झारखंड के 20,000 अधिकारियों व कर्मचारियों को तथा देश भर के करीब 8:30 लाख अधिकारी व कर्मचारियों को मिलेगा।
छुट्टियों में भी तमाम बदलाव
आधे दिन की कैजुअल छुट्टी मिलेगी। महिलाओं को महीने में एक दिन चिकित्सा अवकाश, बिना प्रमाणपत्र के स्पेशल चाइल्ड वाले दंपती को 30 दिन की स्पेशल छुट्टी। मेडिकल सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं।

58 साल के ऊपर के वरिष्ठ स्टाफ को पत्नी की बीमारी पर पत्नी के मेडिकल सर्टिफिकेट पर अवकाश छुट्टी का नकदीकरण 240 दिन से बढ़ा कर 255 दिन कर दिया गया।
सेवानिवृत कर्मचारियों को अलग से मिलेगी अनुग्रह राशि

नितेश मिश्रा ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मामले में इस बात पर सहमति बनी है कि मासिक अनुग्रह राशि का भुगतान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा भुगतान की जाने वाली पेंशन, पारिवारिक पेंशन के अतिरिक्त किया जाएगा। यह राशि उन पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिलेगी जो 31 अक्टूबर, 2022 या उससे पहले पेंशन प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं। उस तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले लोग भी इसके दायरे में आएंगे।

झारखंड रेसलिंग सिल्वर जुबली बाइकथन आज

गोड्डा। झारखंड राज्य कुश्ती संघ की स्थापना के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रतिमाह प्रत्येक जिला में प्रस्तावित कुश्ती से सबंधित कोई एक आयोजन के तहत गोड्डा जिला कुश्ती संघ द्वारा जहां जनवरी माह में पेटिंग्स कॉम्पिटिशन तथा फरवरी में “वॉकथन” का आयोजन हुआ वहीं मार्च माह के आयोजन के तौर पर रविवार 10 मार्च को 11 बजे पूर्वाह्न स्थानीय गांधी मैदान से “झारखंड रेसलिंग सिल्वर जुबली बाइकथन 2024” का आयोजन किया जा रहा है जो गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: गांधी मैदान पर समाप्त होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया की उक्त बाइकथन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

गोड्डा। आज दिनांक 09.03.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त महोदय ,गोड्डा के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों को लेकर स्थानीय महिला महाविद्यालय गोड्डा में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर उन्होंने निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण देने वाले संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जानकारी प्रदान करते हुए कहा मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण संबंधित जो भी जरूरतें हैं उन्हें निर्वाचन विभाग के द्वारा यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए की पीठासीन अधिकारियों को प्रथम सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ ही ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन का हैंड्सऑन प्रशिक्षण दिए जाएं। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, ईवीएम सिलिंग, मॉक पोल, विभिन्न सूचना प्रपत्र आदि की भी विस्तार से जानकारी दी जाए।उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन से जुड़ी हर प्रक्रिया और प्रपत्र के बारे में गंभीरता से समझकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी बूथ स्तर पर निर्वाचन आयोग का चेहरा होता है। इसलिए सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्य का निर्वहन गंभीरतापूर्वक पूर्ण निष्ठा से करें, जिससे निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया संपादित की जा सके।इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में सकुशल मतदान संपन्न कराने में मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के बाद मतपत्र लेखा तैयार करके मशीन सहित स्ट्रांग रूम में जमा करने की जिम्मेदारी मतदान अधिकारी की होती है। इस हेतु आप सभी के द्वारा प्रशिक्षण देने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं, साथ ही साथ टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान महोदय के द्वारा प्रशिक्षण स्थल की जांच करते हुए पेयजल ,बिजली एवं शौचालय की साफ -सफाई के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए ताकि प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

*मौके पर उप विकास आयुक्त महोदया गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो ,अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू,उप निर्वाचन पदाधिकारी ,गोड्डा श्री पंकज कुमार, सहित निर्वाचन विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।

पोडैयाहाट सीएचसी के स्टाफ रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पोड़ैयाहाट। सीएचपी स्टाफ रूम में शुक्रवार को अचानक से आग लग गई जिससे कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग अस्पताल के सुपरवाइजर के कमरे में लगी थी अगलगी की घटना के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया गया और घटना दिन की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के टीवी रोग के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर देव कुमार अपने कमरे से बाहर धूप में खड़े थे तभी बगल के कमरे में रहने वाले दूसरे कर्मी ने सुपरवाइजर के कमरे से धुआं निकलता देखा, यह देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। हो हल्ला सुनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित सभी कर्मी स्टाफ क्वाटर के पास पहुंचे और घटना की सूचना अग्नि शमन विभाग को दी गई। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अपनी ओर से देर तक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं कर पाए। थोड़ी देर बाद दमकल पोडैयाहाट सीएचसी पहुंची और आग बुझाने में लग गयी। करीब एक घंटे तक पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया गया। आग को बुझाया दिया गया पर तब तक कमरे में रखा सामान लगभग जलकर खाक हो चुका था। बड़ी संख्श में लोगों की भीड़ खड़ी हो गयी. तीन मंजिले इमारत में रहने वाले सभी नीचे उतरकर मैदान में जमा हो गए थे। इस आगजनि में कमरे में रखा कूलर, पंखा, पुस्तक आदि जलकर राख हो गया। वहीं सुपरवाइजर देव कुमार ने बताया कि आग में करीब 25 हजार की क्षति हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित अस्पताल के क्वार्टर में आग लगाने की घटना के बाद अफरा- तफरी मैच गई थी जिसके बाद क्वार्टर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी।

ललमटिया। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के आमझोर मे जय बाबा डुमरी नाथ शिव मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेला में आदिवासी पारंपरिक नांगडे नृत्य व फैंटम बनाम के कई टोलियो ने अपना अपना प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर रहे नांगडे नृत्य की जमुनडीह टोली के संझला मुर्मू को झामुमो नेता सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष तालाबाबू हांसदा ने 15 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया।वहीं दूसरे स्थान पर रहे धावनी टोली को सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल ने 11 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया। वहीं तीसरे स्थान पर रहे रोहडा टोली शुकू टुडू को इंद्रजीत पंडित एवं जर्मन बासकी ने 8 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया।वही फौंटेन बनाम टोली साहेबराम मारांडी को अली हुसैन अंसारी व अरविंद मरांडी ने सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही तलुए सोरेन व संझला मुर्मू को सुभाष चंद्र मुर्मू व प्रभात रंजन ने संतावना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। किया मेले के आयोजन में अध्यक्ष ज्ञानदेव पंडित, सचिव सोनेल मुर्मू, प्रहलाद पंडित, अरविंद पंडित, सीताराम पंडित, पप्पू पंडित का सारणी योगदान रहा।

मोटरसाइकिल और मैजिक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल

महागामा। प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव में मोटरसाइकिल व मैजिक वाहन के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गये। वहीं दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया। घटना में डोमाचक निवासी बाइक सवार निखत खातून (18 वर्ष), देवकुंडा, सनहौला निवासी सच्ची खातून (12 वर्ष), मोहम्मद वहाब (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज चिकित्सक अभिषेक सानू ने करते हुए बताया कि घटना में 10 वर्षीय बच्चा मोहम्मद वहाब के पैर व हाथ में गंभीर जख्म है। उसे बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बाइक सवार मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि वे लोग बसंतराय के राहा में आयोजित उर्स कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान परसा गांव में स्कूल मैजिक वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर में टोटरसाइविल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मैजिक वाहन चालक ने ही घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद घायल के परिजन रेफरल अस्पताल महागामा पहुंच गये।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6080 मामले का निष्पादन

  • पारिवारिक मामले का शीध्र निष्पादन कराने में ही दोनों की भलाई
    गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पीडीजे राजेश वैश्य के मार्गदर्शन में शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 6080 मामले का निष्पादन कर 1,35,10,895 रुपये की राशि का समझौता हुआ। इस दौरान बैंक रिकवरी से संबंधित 231 मामले का निष्पादन कर 8 रुपये का समझौता हुआ। क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 245 मामले का निष्पादन कर 25000 रुपए का समझौता हुआ। बिजली बिल व कंपाउंडेबल से संबंधित 14 मामले का निष्पादन कर 1,44,000 रुपये का समझौता हुआ। मैट्रोमोनियल के 35 मामले का निष्पादन हुआ। एनआईएक्ट के दो मामले निष्पादन कर 50,000 रुपए वसूली की गई। एक्साइज के 72 मामले में 21,36,45 रुपए का समझौता हुआ। मापतौल विभाग के एक मामले का निष्पादन कर 5000 रुपए वसूले गये।सर्टिफिकेट केस से संबंधित 39 मामले का निष्पादन किया गया। एफ.एफ एक्सपेक्टेड से संबिधित 173 मामले, स्थाई लोक अदालत के 64 मामले में 358000 रुपए का समझौता हुआ। उपभोक्ता फोरम के 16 मामले, फ्रंट आफिस के 4033 , नियोजन से संबंधित 797 मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित 240 मामलेका निष्पादन कर 1787750 रुपये वसूल किया गया। कोटपा एक्ट से संबंधित 63 मामले में 7916 रुपए वसूले गये। माइनिंग एक्ट से संबंधित 55 मामले में 2012 रुपए की वसूली की गई।
    इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धाटन प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे राजेश कुमार वैश्य, एसपी नाथू सिंह मीणा, जिला जज प्रथम जनार्दन सिंह, जिला जज द्वितीय निरूपम कुमार, जिला जज तृतीय रीचा श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिव योगेश चद्र झा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के सचिव डा.प्रदीप कुमार ने किया। पीडीजे राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि लोक अदालत मामले के त्वरित निष्पादन का सबसे सुलभ मंच है। यहां उभय पक्षों के बीच चल रहे विवाद का त्वरित निष्पादन होता है। उन्होंने पारिवारिक वाद से संबंधित मामले का जल्द जल्द निष्पादन कराने पर बल दिया। इसमें दोनों की भलाई है। कहा कि पारिवारिक विवाद का निष्पादन जल्दी होने से घर आसानी से घर बस जाते हैं जबकि देरी से निष्पादन होने पर उनके पास कुछ बचता नहीं है।

एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि अधिक से अधिक मामले के निष्पादन व जन जागरुकता की दिशा में गांव- गांव स्तर पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा भी पहल की जा रही है। इसका लाभ उठायें और त्वरित निष्पादन करायें। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा ने कहा कि लोक अदालत में वादों का निशुल्क निष्पादन होता है। अपने इगो को त्यागकर सुलह- समझौता से मामले का निष्पादन कराने में ही भलाई है। इसके अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महासचिव योगेश चंद्र झा ने भी विचार व्यक्त किये। वहीं जिला जज प्रथम जनार्दन सिंह, जिला जज द्वितीय निरुपम कुमार व जिला जज तृतीय रीचा श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किये।

त्वरित निष्पादन को लेकर आठ न्यायिक बेंच गठित
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर आठ न्यायिक बेंच गठित किये गए थे। प्रथम बेंच पर परिवार वाद, मेट्रीमोनियल एवं सीआरपीसी 125 से संबधित मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर जिला जज प्रथम जनार्दन सिंह एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय सुनवाई कर रहे थे। दूसरे न्यायिक बेंच पर बिजली , सिवल अपील, क्रिमिनल अपील, रेवेन्यू , लेबर वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई जिला जज द्वितीय निरूपम कुमार एवं डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार ने किया। तीसरे न्यायिक बेंच पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई सीजेएम अर्जुन साव व सहायक एलएडीसी राहुल कुमार ने किया। चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सबजज प्रथम एवं सबजज तृतीय के कोर्ट से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं पैनल अधिवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता ने किया।
। पांचवें न्यायिक बेंच पर सबजज चतुर्थ सह जेएम प्रथम श्रेणी एवं किशोर कुमार कोर्ट के मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई सबजज चतुर्थ सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुरेन्द्र बेदिया एवं पैनल अधिवक्ता शेखर चंद्र चौधरी ने किया।

छठे न्यायिक बेंच पर एसडीजेएम एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिव्यम चौधरी के कोर्ट से संबधित सभी मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई एसडीजेएम कृति कुमारी वर्णवाल एवं एलएडीसी लीली कुमारी ने की। सातवें न्यायिक बेंच पर बैंक रिकवरी, सभी प्रकार के प्री लिटिगेशन, रेवेन्यू, म्यूटेशन, 107 सीआरपीसी, सेल्स टेक्स, वाटर टेक्स, होल्डिंग बिल, भूमी अधिग्रहण से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। । इसकी सुनवाई एसीजेएम सह सबजज दयाराम एवं कार्यपालक दंडिाधकारी मोनिका बासकी कर रहे थे। आठवें न्यायिक बेंच परउपभोक्ता वाद से संबधित मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष सैय्यद मतलब हुसैन,सदस्य अनिता मंडल एवं उत्तम कुमार ने किया।

गोड्डा। आज दिनांक 09.03.2024 को समाहरणालय अवस्थित निर्वाचन प्रशिक्षण सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त महोदय ,गोड्डा की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ,गोड्डा के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गठित सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार रूप से चर्चा की गई । इस दौरान मुख्य रूप से पर्सनल एवं कंप्यूटराइजेशन सेल, ट्रेनिंग सेल, टउउ, टउटउ, लॉ एंड ऑर्डर सेल, कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल, मेटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेल एवं कम्यूनिकेशन प्लान सेल, डिस्ट्रक्टि इलेक्शन सेल समेत कई बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान महोदय के द्वारा सभी कोषांगों के संबंधित नोडल पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का अनिवार्य रूप से सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अपने अधीनस्थ पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा अनुपालन सुनिश्चित किया जाए साथ ही सभी के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जाए, चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।
मौके पर उप विकास आयुक्त *महोदया, गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो ,अपर समाहर्ता, गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव ,अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री राजीव कुमार,सहित निर्वाचन विभाग के कर्मी गण मौजूद थे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store