• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बैंक अधिकारी बन साईबर ठगी करने वाले दो अपराधियों को ले गयी बंगाल पुलिस

July 31, 2025

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

बैंक अधिकारी बन साईबर ठगी करने वाले दो अपराधियों को ले गयी बंगाल पुलिस

by admin
July 31, 2025
in Dumka
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बंगाल के नारायणपुर थाना में दर्ज हुई थी 2 लाख से अधिक का युवती को बनाया था ठगी का शिकार
दुमका/ निज संवाददाता। साईबर ठगी के आरोप में दो साईबर अपराधी को रिमांड पर बेस्ट बंगाल की पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस आरोपियों को नगर थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी शिवम कुमार यादव एवं सोनवाडंगाल, चालकपाड़ा, शिवसुंदरी रोड़ निवासी विशाल कुमार चालक है। बेस्ट बंगाल के नारायणपुर थाना के एसआई अतानु खामारू के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम दुमका पहुंची थी। बेस्ट बंगाल के नारायणपुर पुलिस थाना कांड संख्या 215 24 के तहत बीएनएस की धारा 318 (4), 316 (2), 319 (2) में मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। पुलिस बेस्ट बंगाल के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी बेबी मित्रा, पिता दुलाल चंद के लिखित शिकायत पर कार्रवाई की। पुलिस को बीते 18 अक्टूबर 2024 में दिए लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि उसके आबीएल बैंक एवं आईसीआईसी बैंक के खाते से कई किस्तों में 2,00,372 रूपये की अवैध निकासी की। अपराधियों ने बैंक मैनेजर बन पेय जैप वाल्ट ऐप के माध्यम से युवती को ठगी का शिकार बनाया। मामले की जांच करते हुए वेस्ट बंगाल पुलिस मोबाईल नंबर लोकेशन के आधार पर तकनीकी सहायता से दुमका पहुंची। इसके बाद नगर थाना पुलिस के सहयोग से धर दबोच अपराधियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद न्यायालय के अनुमति से दोनों अपराधियों को बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई। आरोपी शिवम कुमार यादव फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप चाय का दुकान चलाता है। शिवम और विशाल दोनों दोस्त है। पुलिस की माने तो अपराधियों ने युवती को जिस दिन ठगी का शिकार बनाया। उसकी दिन एटीएम के माध्यम से पैसे की निकासी की। वहीं गिरफ्त में आए अपराधियों ने पैसे उसके दोस्त के माध्यम से निकालने की बात स्वीकारी। लेकिन दोस्त का मोबाईल नंबर और नाम नहीं जानकारी होने की बात कही।

मसानजोड़ डेम का जलस्तर 391.65 फीट तक पहुंचा
तीन फ्लड गेट खोलकर पानी की निकासी जारी
मसानजोड़/निज संवाददाता। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण मसानजोड़ डेम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक डेम का जलस्तर 391.65 फीट तक पहुंच गया, जो सामान्य स्तर से कहीं अधिक है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी कमल घोष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश शुरू होने से पहले डेम का जलस्तर 388.65 फीट था। लेकिन लगातार बारिश के चलते जलस्तर में लगभग 3 फीट की वृद्धि हुई है। जल का दबाव बढ़ने के कारण डेम के तीन फ्लड गेट और एक अतिरिक्त छोटी गेट खोली गई है, ताकि पानी का स्तर नियंत्रित किया जा सके। प्रत्येक फ्लड गेट से 2400 से 2600 क्यूसेक प्रति घंटे पानी छोड़ा जा रहा है। तीन फ्लड गेट और एक छोटी गेट मिलाकर लगभग 8000 क्यूसेक प्रति घंटा पानी की निकासी हो रही है। 29 जुलाई 2025 को क्षेत्र में 55.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं 30 जुलाई 2025 को बारिश में गिरावट दर्ज की गई और केवल 8.0 मिमी वर्षा हुई। स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डेम से निकाले जा रहे पानी का बहाव किन्हीं निचले इलाकों को प्रभावित न करे, इसके लिए निगरानी टीम सक्रिय है। अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है। यदि बारिश का क्रम इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले दिनों में और अधिक गेट खोले जा सकते हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। वहीं बाबा धाम देवघर एवं बासुकीनाथ धाम से जल अर्पित कर घर वापस हो रहे पं0बंगाल के कांवरिया मसानजोड़ डेम का आनंद लें रहे हैं साथ ही बनभोज भी मना रहे हैं।

सरैयाहाट में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ ने की बैठक
सरैयाहाट/संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एस.आई.आर.) को लेकर बुधवार को सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि अभियान आरंभ होने से पूर्व सभी राजनीतिक दलों को प्रत्येक मतदान केंद्र में एक-एक बूथ स्तर प्रतिनिधि (बी.एल.ए.) नियुक्त करना अनिवार्य है। इन बी.एल.ए. के नाम संबंधित दलों को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करने होंगे, ताकि वे पुनरीक्षण कार्य में बी.एल.ओ. (बूथ स्तर पदाधिकारी) को सहयोग प्रदान कर सकें। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। वहीं अयोग्य व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया में भी दलों को सहयोग करना होगा। इसके लिए बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गई कि वे इस कार्य में पूर्ण सहयोग दें। सत्यापन के दौरान बी.एल.ओ. यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित व्यक्ति भारत का नागरिक है या नहीं। इसके लिए मतदाताओं को पहचान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं पाए जाएंगे, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इस अभियान में वैसे नवयुवक-युवतियाँ, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने हेतु प्रपत्र संख्या छह भरवाया जाएगा। वहीं नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात तथा विवरण में सुधार हेतु प्रपत्र आठ का उपयोग किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से भृगुनाथ यादव, राष्ट्रीय जनता दल से राकेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

मिट्टी का घर गिरा, मजदूर हुआ घायल
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड अंतर्गत गुमरो पंचायत के पारबाद टोला निवासी मजदूर जोगी महतो का खपरैल छावनी वाला मिट्टी का घर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे के वक्त जोगी महतो खेत से काम कर घर लौटे थे और जलपान कर रहे थे। उसी दौरान घर की दीवार और छत उनके ऊपर गिर गई। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटाकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इस हादसे में जोगी महतो के सिर, हाथ, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जोगी महतो ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूर हैं और उनके ऊपर दो बेटे, एक बेटी व पत्नी सहित पांच सदस्यीय परिवार की जिम्मेदारी है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर खर्च पहले से ही मुश्किल था, अब घर गिरने से उन पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से इलाज, आर्थिक सहायता और आवास योजना के तहत नया घर दिए जाने की मांग की है।

रामगढ़ में आसमानी बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
रामगढ़/संवाददाता। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांजवें गांव में बुधवार सुबह खेत में हल चलाते समय वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय किसान नरेश मरांडी की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में हल चला रहे थे। पास के ही खेत में उनका भाई भी काम कर रहा था। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन नरेश खेत की जुताई करते रहे। अचानक तेज गर्जना के साथ आसमान से बिजली गिरी, जिससे नरेश उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। संयोगवश, पास के खेत में काम कर रहे नरेश का भाई और उसके दोनों बैल सुरक्षित बच गए। घटना के बाद बेहोशी की हालत में नरेश को तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित सूचना थाना में नहीं दी गई है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाकड़ाघाटी गांव में पुल दबा, ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी
रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड के रंगालिया पंचायत अंतर्गत लाकड़ाघाटी गांव के पलासपाड़ा टोला को जोड़ने वाला केनाल पर बना पुराना पुल अचानक दब जाने से ग्रामीणों की आवाजाही में भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल काफी पुराना था और दो दिन पूर्व अचानक दब गया, जिससे उसकी ढलाई भी टूट गई है। अब स्थिति यह है कि पैदल चलना भी जोखिमभरा हो गया है, जबकि साइकिल, बाइक व अन्य वाहन ले जाना असंभव हो चुका है। टोला में लगभग 40 परिवारों के करीब 200 लोग निवास करते हैं, जिन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों, स्कूल, अस्पताल व बाजार आने-जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

हंसडीहा स्टेशन पर मालगाड़ी से कटा एक व्यक्ति का पैर
सरैयाहाट/निज संवाददाता। हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर गुजर रहे मालगाड़ी से एक व्यक्ति का एक पैर कट गया। घटना के बाद स्टेशन प्रबंधक द्वारा एम्बुलेंस को सूचित कर इलाज के लिए भेजवाया गया। जहां उसकी पहचान अभिषेक मिश्रा 36 वर्ष गोड्डा जिला के मोतिया डुमरिया के रूप में किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रहे मालगाड़ी पर चढ़ने के प्रयास करने के दौरान घटना घटने की बात कही जा रही है। उक्त घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट ले जाया गया।

गोपीकांदर में 51 दिव्यांग छात्रों को मिला सहायक उपकरण किट
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में बुधवार को दिव्यांग छात्रों के लिए जाँच सह सहायक उपकरण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) सुरेन्द्र हेंब्रम एवं रिसोर्स शिक्षक विजय मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी दिव्यांग छात्रों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 70 स्कूली दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 51 पात्र दिव्यांग छात्रों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरित किए गए उपकरणों में एमआर किट, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) एवं कैलीपर (विशेष जूता) शामिल हैं। इन उपकरणों के माध्यम से बच्चों को दैनिक जीवन में सहायता और सुविधा प्रदान करने का उद्देश्य है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन के लिए शिक्षकों दुर्गा दत्ता, शिव कुमार भगत, निरंजन पंडित, राजा राम एवं मार्शल मरांडी को प्रतिनियुक्त किया गया था।

लोहे के कारखाने में मजदूर की करंट लगने से हुई मौत
सरैयाहाट/निज संवाददाता। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव में बुधवार को एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडलडीह निवासी सुभाष शर्मा (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष शर्मा झारखंड मोड़ स्थित भोपाल शर्मा के लोहे के कारखाने में दैनिक मजदूरी पर कार्य करता था। बुधवार सुबह वह काम पर गया और कुछ देर बाद नाश्ता करने की बात कहकर घर लौटा था। आधे घंटे बाद वह दोबारा कारखाने पहुंचा, लेकिन कुछ ही समय में बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे कारखाना मालिक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारखाना मालिक भोपाल शर्मा के अनुसार, सुभाष अचानक बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों का आरोप है कि सुभाष की मौत काम के दौरान करंट लगने से हुई है। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में वृक्षारोपण
दुमका। जनमत शोध संस्थान द्वारा ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व देहरादून यूनिवर्सिटी में कानून के छात्र आदर्श झा ने किया, जो संस्थान से इंटर्नशिप कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्थान के सचिव अशोक सिंह, विद्यालय के प्राचार्य कुमार विमलेश, शिक्षकगण बलराम कुमार, रमाकांत मौर्य, आलोक रंजन, संतोष साह, अभिषेक कुमार सिंह, श्वेता सिंह, सहयोगी राजन वर्मा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सचिव अशोक सिंह ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की ममता और संवेदना से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि संताली संस्कृति में मां को ष्दुग्ध तरुष् कहा गया है, और यह अभियान उसी भावना का विस्तार है। आदर्श झा ने कहा कि इंटर्नशिप के अंतिम दिन इस अभियान से जुड़कर न केवल पेड़ लगाने का अवसर मिला, बल्कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी अनुभव प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्राचार्य कुमार विमलेश ने जनमत संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल सभी मिलकर करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा संस्थान के प्रति आभार प्रकट किया गया।

बसमत्ता गांव में मोबाइल नेटवर्क ठप, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत बसमत्ता गांव में निजी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए गए टावर में लंबे समय से नेटवर्क नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क सेवा बाधित होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, स्कूल की आईसीटी लैब, बैंकिंग कार्य, सीएसपी केंद्र तथा जन वितरण प्रणाली जैसी आवश्यक सेवाएं ठप हो गई हैं। एसबीआई बसमत्ता में कार्यरत कर्मी अंकित कुमार ने बताया कि बैंक के रोजमर्रा के कार्य बाधित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे हर माह लगभग घ्3000 तक रिचार्ज में खर्च करते हैं, लेकिन नेटवर्क न रहने से यह राशि व्यर्थ जा रही है। ग्रामीण आनंद दास, बुधु राणा, लालू गोराईं, मंटू सिंह, मितेन दास, जयप्रकाश दास, काजल दास, भूमेश्वर मिर्धा, बुद्धदेव दास, सपन भंडारी, धनंजय दास आदि ने कहा कि उनकी नाराजगी का उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि कंपनी के अधिकारियों तक समस्याएं पहुंचाना है। इस संबंध में जब दुमका स्थित नेटवर्क टीम के सदस्य नरोत्तम कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि पांच दिनों के भीतर तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में नेटवर्क सेवा बहाल नहीं होती, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

लखीबाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
गोपीकांदर/निज संवाददाता। आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखीबाद का निरीक्षण एनक्यूएएस असेसमेंट के तहत राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया। इस निरीक्षण में असम और गोरखपुर से आए विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अस्थाना और डॉ. मुकुल शर्मा शामिल थे। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न सेवाओं का गहन मूल्यांकन किया, जिनमें मातृत्व देखभाल, गर्भावस्था, प्रसव एवं प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशु स्वास्थ्य, और 14 प्रकार की लैब जांच सेवाएं शामिल थीं। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल परिसर का सौंदर्यकरण, एवं अन्य प्रमुख सूचकांकों की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के उपरांत टीम ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे सेवा गुणवत्ता में और सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर के प्रभारी डॉ. विश्वनाथ मांडी, बीएएम बिनोद कुमार, बीडीएम प्रदीप कुमार, बीपीएम दिलीप मिंज, नूथन केथा, मेलिसेंट टुडू, अलफोंसा टुडू, ललिता मुर्मू, सुनीता हेंब्रम, मैक्सिमेला मरांडी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और क्षेत्र की सभी सहिया उपस्थित रहीं।

पूर्व विधायक रंधीर सिंह की एमपी-एमएलए अदालत में हुई पेशी
दुमका/निज संवाददाता। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक रंधीर सिंह की बुधवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेशी हुई। यह पेशी विशेष न्यायाधीश सह एसडीजेएम मोहित कुमार चैधरी की अदालत में हुई। मामला गवाही के चरण में है। इस दिन गवाही क्लोज की जानी थी, लेकिन लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय से अगली तिथि पर गवाही पूर्ण करने का अनुरोध किया गया। इसके बाद अदालत ने 12 अगस्त को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की। यह मामला 15 सितंबर 2010 का है, जब देवघर को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर उस समय के झाविमो विधायक प्रदीप यादव एवं रंधीर सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया था। जाम के कारण आमजन को काफी परेशानी हुई थी। घटना के संबंध में दंडाधिकारी के रूप में तैनात श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुधीर ओहदा द्वारा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत 12 नामजद समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी प्रमोद विद्यार्थी को पहले ही रिहाई मिल चुकी है। मामले में एक अन्य पूरक अभिलेख भी है, जिसमें आरोपी के रूप में सुमित्रा देवी नामजद हैं।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store