• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भुटोकोड़िया ग्राम का किया निरीक्षण

November 4, 2025

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भुटोकोड़िया ग्राम का किया निरीक्षण

by admin
November 4, 2025
in Dumka
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जामा/निज संवाददाता। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया ग्राम का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन योजना, मईया सम्मान योजना, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के लाभ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि इन योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र और लाभ प्राप्त करने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपायुक्त ने जामा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एक विशेष शिविर आयोजित कर सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने विद्यालयों की स्वच्छता, शिक्षण व्यवस्था और उपस्थिति देखी
निरीक्षण के दूसरे चरण में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय काशीकोड़िया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुटोकोड़िया का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों की स्वच्छता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा मध्याह्न भोजन की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने बच्चों से संवाद कर उनके अध्ययन स्तर का परीक्षण किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर में बने सोकपिट का भी अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि उसका निर्माण तो किया गया है, लेकिन उसे ढका नहीं गया है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि उपस्थिति और शिक्षण गुणवत्ता पर निरंतर ध्यान दिया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

आत्मा सभागार में कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन
दुमका/नगर संवाददाता दुमका के आत्मा सभागार में आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ”रबी फसल की आधुनिक खेती एवं प्रबंधन” था।इस अवसर पर दुमका जिला के सभी प्रखंडों से आए कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान अमृत कुमार झा, वरीय वैज्ञानिक डॉ. बी.के. महतो, वरीय वैज्ञानिक भूषण कुमार सिंह, कृषि अनुसंधान केन्द्र के सह निदेशक ए.के. सहा एवं वरीय वैज्ञानिक शैलेंद्र मोहन उपस्थित थे। वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। बीजोपचार की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया ताकि फसलों में होने वाली संभावित क्षति को कम किया जा सके। धान फसल में वर्तमान समय में फैल रहे रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपायों की जानकारी भी किसानों को दी गई। जिला उद्यान पदाधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने आर्चरी स्टेडियम का किया निरीक्षण
दुमका/नगर संवाददाता उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को कमारदुधानी स्थित आर्चरी स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खराब पंखा एवं अन्य सामग्रियों की मरम्मत कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने आर्चरी ग्राउंड को समतल कराने तथा खराब मोटर पंप को ठीक कराने का भी निर्देश दिया।उपायुक्त ने फुटबॉल स्टेडियम में लाइट की व्यवस्था नहीं होने पर जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, ”आप अपने जिले, राज्य एवं देश के लिए पदक लाएं। आपको किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो, यह जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा।”

चौकीदार शारीरिक माप और जांच परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा
दुमका/नगर संवाददाता उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को चैकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। यह समीक्षा उन्होंने परीक्षा स्थल कृस्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फुटबॉल स्टेडियम कमार दुधानी स्पोर्ट्स परिसर में की। इस अवसर पर उपायुक्त ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न उप-समितियों एवं सहायक एजेंसियों के अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएँ पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएँ। उपायुक्त ने बताया कि 5 नवम्बर को ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा, जबकि 6 से 8 नवम्बर तक मुख्य दौड़ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुल 1004 अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे। उन्होंने ग्राउंड को बेहतर ढंग से समतल करने का निर्देश दिया ताकि अभ्यर्थियों को दौड़ के दौरान कोई असुविधा न हो। सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक एवं फोटोग्राफ सहित निबंधन किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को त्थ्प्क् टैग लगाया जाएगा, जिससे उपस्थिति एवं समय रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी रहे। दौड़ परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 5 मिनट या उससे पहले 1 मील दौड़ पूरी करने पर 20 अंक, 5 से 6 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने पर 10 अंक, तथा 6 मिनट के बाद दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट या उससे पहले दौड़ पूरी करने पर 20 अंक, 8 से 10 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने पर 10 अंक, तथा 10 मिनट के बाद दौड़ पूरी करने वाली अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्व अभ्यर्थियों को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी दी जाए, ताकि उनके मन में किसी प्रकार का कोई संशय न रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया कृ अभ्यर्थियों की उपस्थिति, शारीरिक माप, दौड़ एवं मूल्यांकन पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जाए। परीक्षा स्थल पर ग्राउंड एवं रनिंग ट्रैक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश व निकास मार्ग की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मसलिया/निज संवाददाता मसलिया थाना क्षेत्र के नागरापाथर के समीप रविवार की देर रात करीब 3 बजे एक चलती ट्रेलर में अचानक आग लग गई। हादसे में छत्तीसगढ़ निवासी चालक चंद राम नायक बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर असम के नुमानीगढ़ में फेब्रिकेशन अनलोड कर पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहा था। इस क्रम में मसलिया से गुजरते समय अचानक ट्रेलर के केबिन से धुआँ निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और ट्रेलर को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही मसलिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुँची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नजदीकी तालाब से बाल्टियों में पानी लाकर आग पर काबू पाया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि आग से ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, लेकिन बड़ा विस्फोट या जनहानि होने से स्थिति टल गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

दबंगों ने काट लिया कीमती पेड़, मामला पहुंचा थाना
रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड के नोरंगी गांव के धीरेन्द्रनाथ गोराई ने तीन व्यक्ति द्वारा उनके जमाबन्दी जमीन पर लगे कीमती पेड़ो को काटने का आरोप लगाते हुए रविवार को रानेश्वर थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिये गए आवेदन में बताया है कि उनके जमीन के जमाबन्दी न० 1614 पर कीमती पैड़ लगाया हुआ था। 22 अक्टूबर को नारायण चंद्र पाल उर्फ नारू पाल, दिवाकर पाल एवं अशेष पाल ने कुछ दबंग लोगो को बुलाकर रात में चोरी के नियत से कीमती पेड़ो को काट लिया तथ छोटा छोटा पिस कर दिया। दूसरे दिन सुबह उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया। तो नामजद लोगो ने जान से मारने का धमकी दिया। आवेदक ने उचित कानूनी कार्यवाही का मांग किया है। इस संबंध में रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एक ही रात दो दुकान में चोरी से क्षेत्र में हड़कंप
सरैयाहाट/निज संवाददाता हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमाहाट में बीते रात चोरों ने दो दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर लाखों रूपये के सामान व नगदी लेकर रफू चक्कर हो गए। चोरी की ये वारदात रविवार रात कुरमाहाट बाजार में तब घटी जब दोनों दुकान के मालिक दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार चंदन कापरी ने बताया कि उनके दुकान कृष्णा रेडीमेड स्टोर से करीब 100000 रुपये के कपड़े व नगदी की चोरी हुई है जबकि लक्ष्मी फोटो स्टेट एवं स्टेशनरी दुकान का भी ऐसबेस्टेट तोड़कर करीब घ्25000 के नगदी वह सामान लेकर चोर रफू चक्कर हो गए। घटना की जानकारी दुकानदारों को सोमवार सुबह को हुई। दुकान खोलने पर देखा कि दोनों दुकान के छत का ऐसबेस्टेट टूटा हुआ है। घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदारों द्वारा हँसडीहा पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस बल की टीम दोनों दुकान पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदारों द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था एक ही रात दो दुकानों में चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि पहले पुलिस की गश्ती जीप हर रोज रात में गश्ती के लिए आती थी कुछ दिनों से पुलिस की गाड़ी इस क्षेत्र में गश्ती के लिए नहीं आ रही है जिस वजह से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और चोरो द्वारा बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन
जामा/निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत महारो में सोमवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद की अध्यक्षता में ष्आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानष् जामा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जामा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, जिलामंत्री कालेश्वर लायक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि दुर्गा मरांडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मुख्य उद्देश्य भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसके तहत घरेलू उत्पादन और खपत को बढ़ावा देना, स्वदेशी उद्योगों को मजबूत करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना, और आयात पर निर्भरता कम करना शामिल है। इस अभियान के माध्यम से सरकार का लक्ष्य श्वोकल फॉर लोकलश् को प्रोत्साहित करना और सभी वर्गों के लोगों को राष्ट्रीय प्रगति में योगदान देने के लिए सशक्त बनाना है। मुख्य उद्देश्य आर्थिक आत्मनिर्भर भारत को बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम करके अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाना। उत्पादन और खपत में वृद्धि, घरेलू उत्पादन और भारतीय निर्मित उत्पादों की खपत को बढ़ावा देना, ताकि स्थानीय व्यवसायों को मजबूती मिले। रोजगार सृजन अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना। स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन खादी, हथकरघा और अन्य कुटीर उद्योगों सहित स्थानीय और क्षेत्रीय निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं को मजबूत करना। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे, मंडल अध्यक्ष नवलकिशोर मांझी, दुर्योधन राय, महेन्द्र मंडल, विमल मरांडी, कालेश्वर मुर्मू, रामकृष्ण हेम्ब्रम, मनोज हांसदा, रामलाल मुर्मू, रमेश मुर्मू, रामयश कुमार, हराधन मरीक, प्रदीप कुमार दर्वे, अशोक मंडल, देवेन्द्र मरीक, दिलीप यादव, अजीत पंडित, तारा देवी आदि मौजूद थे।

आर्मी ऑफिसर बन किया फोन, जवानों को रांची भेजने के लिए मांगी बस
दुमका/नगर संवाददाता साइबर अपराधी जहां पहले डर को ठगी का हथियार बनाते थे वहीं अब वे सेवा और दया भाव को हथियार बनाकर ठगी कर रहे हैं। इसके लिए वे लोगों के दिल में सेना प्रति जो सम्मान है उसका भी बेजा लाभ उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। झारखंड की उपराजधानी दुमका में खुद को सेना का कैप्टन बताकर 40 जवानों को रांची भेजने के लिए बस की व्यवस्था का आग्रह कर साइबर अपराधी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को ठगने की कोशिस की पर नाकाम रहा। विभाग के अधिकारी, एक कर्मी और बस मालिक साइबर ठगों के जाल में फंसने से बच गए। जानकारी के अनुसार, दुमका के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मृत्युंजय कुमार को एक अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को ”कैप्टन भौरा सिंह” बताते हुए कहा कि आर्मी के 40 जवानों को रांची में एक आवश्यक बैठक में शामिल होना है, जिसके लिए बस की व्यवस्था की जानी चाहिए। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से सीधे बस नहीं दी जा सकती, लेकिन बस मालिक का नंबर उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मी को कॉलर से संपर्क करने को कहा।
क्यूआर कोड भेजकर मांगा 1 रुपये का पेमेंट
कॉलर ने कर्मी से कहा कि बस की व्यवस्था करा दे, पूरा किराया तुरंत दे दिया जाएगा। उसने इसके लिए एक क्यूआर कोड भेजा और कहा कि बस बुकिंग की पुष्टि के लिए पहले 1 रुपये भेज दें। इससे परिवहन विभाग के कर्मी को कुछ शक हुआ। सतर्कता दिखाते हुए उसने बस मालिक को पूरी बात बताई और सलाह दी कि किसी भुगतान से पहले सावधानी बरते।
दिग्घी पहुंची बस, पर नहीं मिला कोई जवान
कॉल करने वाले ने बस मालिक से कहा कि सभी जवान सिद्धो-कान्हू-मुर्मू विश्वविद्यालय, दिग्घी के पास इंतजार कर रहे हैं। जब बस चालक वहां पहुंचा तो किसी भी तरह का आर्मी कर्मी या अधिकारी मौजूद नहीं था। इस तरह कर्मी और बस मालिक की सूझबूझ के कारण एक बड़ी साइबर ठगी का प्रयास असफल हो गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि वे दुमका में नए पदस्थापित हैं और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ठगी का प्रयास बस मालिक को निशाना बनाकर किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस साइबर अपराधियों की पहचान में जुटी है।

मसानजोर में जेटी लगाने का काम जल्द पूरा करने का निर्देश
दुमका/नगर संवाददाता। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सेल्फी ब्रिज पर पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्राप्त प्राक्कलन की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। मसानजोर में जेटी लगाने के संबंध में उपायुक्त ने जल्द कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया। मलुटी में विद्युत कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। तातलोई में प्रक्रियाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि निविदा का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। संथाल काटा पोखर हेतु प्राप्त प्राक्कलन की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने कमार दुधानी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समतलीकरण कार्य की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। फुटबॉल स्टेडियम, कमार दुधानी में विद्युत कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई,योजना तैयार करने का निदेश दिया। बैठक में दुमका जिला खेल संघ के साथ आगामी बैठक हेतु तिथि निर्धारण तथा संघ के खाता संचालन की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर भी चर्चा हुई एवं आवश्यक निदेश दिया गया।

गाय ने जना जुड़वा बछड़ा देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
मसलिया/निज संवाददाता। प्रकृति समय-समय पर ऐसे अद्भुत कारनामे करती है जो मानव को आश्चर्यचकित कर देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रानीघाघर गांव के आदिवासी टोला में देखने को मिला, जहां मति मुर्मू नामक ग्रामीण महिला की गाय ने एक साथ दो बछड़ों को जन्म दिया। इस विचित्र और दुर्लभ घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, आसपास के क्षेत्रों से लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने उमड़ पड़े। गांव के लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। सभी की जुबान पर एक ही बात थी, ऊपर वाले का करिश्मा भी निराला है। आमतौर पर गाय एक ही बछड़े को जन्म देती है, लेकिन इस बार प्रकृति ने कुछ अलग ही कर दिखाया। मति मुर्मू ने बताया कि वह पिछले लगभग दस वर्षों से गाय पाल रही हैं, लेकिन ऐसा नजारा उन्होंने कभी नहीं देखा। उसकी गाय ने पहली बार दो बछड़ों को जन्म दिया है, दोनों बिल्कुल स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं। यह उसके जीवन का सबसे अनोखा पल है। गांव में इस घटना को लेकर श्रद्धा और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह प्रकृति का दिव्य चमत्कार है, जो हमें याद दिलाता है कि सृष्टि में अब भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे विज्ञान भी नहीं समझ पाया है।

ऑडमो में जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के ऑडमो गांव में रविवार शाम जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट करने वाले दोनों ही एक दूसरे के पड़ोसी है। मारपीट के दौरान एक पक्ष के टुपली देवी, मोनिका कुमारी और भुटकी देवी घायल हो गई हैं। देर रात परिजनों द्वारा तीनों को सीएचसी गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. रवि शंकर प्रसाद ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया और टुपली देवी के सिर और चेहरे पर गहरी चोट की वजह से दुमका रेफर कर दिया है। बाकी दो घायलों को घर जाने की सलाह दी। घायल टुपली देवी ने बताया कि पिछले एक साल से पड़ोसी कैलाश वाती देवी, लखींद्र मिर्धा के साथ घर के बाहर रस्ते और आंगन को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। रविवार को शाम करीब 7 बजे कैलाशवाती देवी, लखींद्र मिर्धा, किशन मिर्धा, लखी कुमारी मेरे घर पर आ कर जमीन छोड़ने का फरमान जारी किया। ऐसा नहीं करने पर हम लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बात का विरोध करने पर सभी ने मिलकर हम तीनों के साथ मारपीट कर लहू लुहान कर दिया। सोमवार को टुपली देवी थाना पहुंचकर पीड़ित तीनों पर जानलेवा हमला करने के प्रयास के आरोप में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store