• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सारठ में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

July 9, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

सारठ में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

by admin
July 9, 2026
in Deoghar
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • बीडीओ ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
    सारठ/संवाददाता। झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रभा भारती, देवघर के तत्वावधान में बुधवार को सारठ प्रखंड कार्यालय परिसर में नशापान एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, किशोरों एवं किशोरियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
    कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर समस्या है। इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर प्रभा भारती की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों का प्रभावी मंचन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। नाटक के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने नशामुक्त समाज के समर्थन में विभिन्न जागरूकता नारों के साथ आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, प्रभा भारती संस्था के प्रतिनिधि, युवा, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार भविष्य में भी विभिन्न माध्यमों से नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।

सारवां में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच घायल, तीन रेफर
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सारवां में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना सारठ-सारवां मुख्य मार्ग पर मनिगढ़ी मोड़ के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार चंदना गांव निवासी पप्पू कुमार दास (25) एवं जयकिशोर कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों घायलों को सीएचसी सारवां लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के कानूडीह गांव में हुई, जहां पिता-पुत्र के बीच आपसी विवाद के दौरान मारपीट हो गई। घटना में छत्तीस पंडित (70), प्रमोद पंडित (40) एवं रंजीत पंडित (38) घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तीनों को इलाज के लिए सीएचसी सारवां लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छत्तीस पंडित और प्रमोद पंडित को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रंजीत पंडित का इलाज सीएचसी में किया गया।

बारिश में कच्चा मकान ध्वस्त, बकरी की मौत; पीड़ित ने मुआवजे की लगाई गुहार
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण प्रखंड के नौखिला गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में किसान नागेश्वर हाजरा का मिट्टी का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
पीड़ित किसान नागेश्वर हाजरा ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर बताया कि लगातार बारिश के कारण उनका एकमात्र कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से उनकी एक बकरी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अब परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर, जिला परिषद सदस्य कविता देवी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रशासन से अविलंब जांच कर पीड़ित परिवार को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए।

दिव्यांग सोहन की 12 वर्षों से बंद है पेंशन

  • बचपन से 15 वर्षो तक पेंशन मिला, फिर अचानक बंद हो गया
  • मंत्री हफीजुल हसन से लगायी गुहार
    मधुपुर/संवाददाता। सरकारी अधिकारियों की लापरवाही या उदासीनता की मार झेल रहा एक मूकबधिर दिव्यांग युवक विगत 12 वर्षो से सरकारी सहायता के लिए दर दर भटक रहा है। मामला अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत पथरौल पंचायत निवासी 35 वर्षीय मूकबधिर सोहन कुमार साव की है। सोहन बोल या सुन नही पाते है। इनको बचपन से 15 साल तक उन्हें सरकारी पेंशन मिलती रही, फिर अचानक पेंशन मिलना बंद हो गया । अब परिजनों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन, डीसी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर और सामाजिक कोषांग, देवघर से पेंशन पुन: शुरू करने की गुहार भी लगाई है। सोहन कुमार साव, पिता स्वर्गीय मुरलीधर साव, पथरौल काली मंदिर के पास के रहने वाले हैं। जन्म से मूकबधिर यानी न बोल सकते हैं, न सुन सकते हैं। गरीबी और दिव्यांगता के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिजनों के अनुसार सोहन को बचपन से ही झारखंड सरकार की स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। लगभग 15 साल तक हर महीने पेंशन खाते में आती रही। लेकिन 12 साल पहले बिना किसी नोटिस के पेंशन बंद हो गई। कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक के चक्कर काटे, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब सोहन के परिजनों ने कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, देवघर सहायता की गुहार लगाई है। मूकबधिर श्रेणी में 40% से अधिक दिव्यांगता पर 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। परिजनों का कहना है कि सोहन 100% मूकबधिर है। सदर अस्पताल देवघर के दिव्यांग बोर्ड से प्रमाण पत्र बनवाकर यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा। ग्रामीणों और परिजनों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन, जिला व अनुमंडल प्रशासन और देवघर के सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि सोहन की 12 साल से बंद पेंशन को बकाया राशि के साथ शीघ्र शुरू किया जाए। ताकि वह सम्मान से जीवन जी सके। सोहन बोल-सुन नहीं सकता। मजदूरी भी नहीं कर पाता। अब देखना है सोहन को सरकारी सहायता के तहत मिलने वाली पेंशन कब मिलेगा।

डंपिंग जोन को हरित पार्क में बदलने की कवायद
मधुुपुर/संवाददाता। शहर के डंपिंग जोन को हरित पार्क में विकसित करने की दिशा में नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है। इस संबंध में नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने विशेषज्ञों के साथ बैठक कर योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में खुले में पड़े कूड़ा-कचरे से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि डंपिंग स्थल से उठने वाली दुर्गंध, प्रदूषण और कचरे के संपर्क से पशुओं में विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, बारिश के दौरान कचरे से निकलने वाला रिसाव भूजल को भी प्रदूषित कर रहा है। उपाध्यक्ष ने कहा कि डंपिंग जोन को वैज्ञानिक तरीके से कवर कर सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके बाद स्थल को हरित पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी और लोगों को स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध हो सकेगा।

होटल विवाद में नया मोड़, महिला ने चिकित्सक पर मारपीट व जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की निवासी शिल्पी देवी ने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. निर्मल प्रमाणिक और विकास प्रमाणिक के विरुद्ध पाथरोल थाना में लिखित शिकायत देकर मारपीट, दुर्व्यवहार तथा जातिसूचक गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे उनका बेटा पटना से घर लौटा था। उसके लिए पति संतोष पासी ने घर के समीप स्थित होटल से भोजन मंगाया, लेकिन होटल संचालक विकास प्रमाणिक ने खाना देने से इनकार कर दिया। इस पर संतोष पासी ने कहा कि घर में भोजन नहीं बना है और होटल उनके मकान में संचालित होता है, जिसका तीन माह से किराया भी बकाया है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विकास प्रमाणिक ने डॉ. निर्मल प्रमाणिक को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद डॉ. निर्मल प्रमाणिक मौके पर पहुंचे और संतोष पासी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची शिल्पी देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इसी होटल में हुए विवाद के दौरान डॉ. निर्मल प्रमाणिक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया था। उस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज है। अब उसी विवाद में दूसरा पक्ष भी शिकायत लेकर सामने आया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

ओबी डंप में मिट्टी की जगह ले जाया जा रहा था कोयला, विस्थापितों ने तीन हाइवा को रोका
चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी में एसटीए विश्वरूपा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किए जा रहे ओबी (ओवरबर्डन) उठाव कार्य के दौरान मंगलवार की शाम एक कथित अनियमितता सामने आई। विस्थापित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन हाइवा में मिट्टी की जगह कोयला भरकर आठ नंबर ओबी डंप में ले जाया जा रहा था। इस दौरान डंपिंग स्थल पर सीआईएसएफ के जवान भी तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, विस्थापित ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ओबी ढुलाई का कार्य रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर तीन हाइवा पर पड़ी, जिनमें कथित रूप से मिट्टी के बजाय कोयला लदा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों हाइवा को रोक दिया और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। विस्थापितों का आरोप है कि ओबी डंप में केवल मिट्टी डंप की जानी चाहिए, लेकिन नियमों की अनदेखी कर कोयला डंप कराया जा रहा था। उनका कहना है कि यदि यह आरोप सही है तो यह गंभीर अनियमितता है और इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना की सूचना मिलने पर कंपनी के लोग एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ समय के लिए ओबी ढुलाई का कार्य भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांगों के समाधान के साथ-साथ इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि कोलियरी क्षेत्र में होने वाले कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में आउट सोर्सिंग कंपनी के शिफ्ट इंचार्ज प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने कहा कि ओबी के साथ थोड़ा बहुत कोयला जा सकता है, लेकिन इतना अधिक कोयला कैसे जा रहा है, यह हम बता नहीं सकते। इसके लिए प्रबंधन से जानकारी लें। वहीं दूसरी ओर मामले में कोलियरी प्रबंधन का प्रतिक्रिया लेने के लिए क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार को कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। मौके पर विस्थापित नेता अरुण महतो, गौतम महतो, बलराम महतो, जनार्दन ठाकुर, मुन्ना महतो, घनश्याम महतो, प्रीतम महतो आदि मौजूद थे।

महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दो लाख रुपये लेने, रुपये वापस मांगने पर छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट करने के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, जसीडीह थाना क्षेत्र के सिंघवा गांव निवासी 38 वर्षीय रीना देवी ने 22 जुलाई 2025 को थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी पहचान नावाडीह निवासी पप्पू यादव से थी, जो उसके मायके आता-जाता था। इसी दौरान पप्पू यादव ने एम्स, देवीपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ले लिए।
महिला का आरोप है कि नौकरी नहीं मिलने पर जब उसने रुपये वापस मांगे, तो 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:30 बजे आरोपित ने उसे अपने घर बुलाया। वहां घर में अकेला होने का फायदा उठाकर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने कथित रूप से कहा कि “तुमने दो लाख रुपये दिए हैं, मैं चार लाख रुपये दूंगा, मेरे साथ संबंध बना लो।” महिला द्वारा विरोध जारी रखने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने महिला की चांदी की सिकड़ी तथा पर्स भी छीन लिया, जिसमें दो हजार रुपये नकद थे। जाते समय उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधानकर्ता अनीस कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पप्पू यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के सकरीगली गांव से परदेशी मांझी को गिरफ्तार किया गया। वह जसीडीह थाना के एक आपराधिक मामले का अभियुक्त है और काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य को ले ट्रैफिक ब्लॉक
मधुपुर/संवाददाता। आसनसोल रेल मंडल के झाझाझ्रसीतारामपुर रेल खंड पर मथुरापुर स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर परमानेंट क्वालिटी रिपेयर स्कीम (पीक्यूआरएस) के तहत ट्रैक अनुरक्षण कार्य संपन्न करने के लिए निम्नलिखित तिथितो को साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है । इस दौरान अप डाउन की तीन मेमू ट्रेनो का परिचालन बाधित किया गया है ।
इन दिनो ब्लॉक रहेगा। 09, 13,16, 20, 23, 27, 30 जुलाई तथा 03, 06, 10 एवं 13 अगस्त को 14:00 बजे से 17:30 बजे तक तीन घंटा 50 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक निर्धारित किया गया है। यह ब्लॉक आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण कार्यों के निष्पादन, संरक्षा को और सुदृढ़ करने तथा रेल परिचालन को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। इसकी जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने दिया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अवधि के दौरान निम्नलिखित मेमू ट्रेनें उपर्युक्त तिथियों में निरस्त रहेंगी। डाउन में – 63546 जसीडीह-अंडाल मेमू तथा अप और डाउन दोनो तरफ की 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू 63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू शामिल है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

एसआईआर में लगाया गया पंचायत सहायक और रोजगार सेवक को

  • दी गई ट्रेनिंग
    पालोजोरी/संवाददाता। एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण में अब से पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायक और ग्राम रोजगार सेवक भी काम करेंगे। एसआईआर में इनके द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर को किस तरह से गणना प्रपत्र भरवाने में मदद करनी है, इसके लिए बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रभारी बीपीआरओ सुभाष चंद्र राय ने इन्हें प्रशिक्षित किया। सुभाष चंद्र राय ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा इन दोनों को अपने बूथ के मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है और गणना प्रपत्र को भरवारा जा रहा है, इस कार्य में पंचायत सहायक और रोजगार सेवक को इनकी मदद करनी है।

करोड़ों की लागत से बने नगर भवन का जल्द होगा उद्घाटन : मंत्री

  • मंत्री हफीजुल हसन ने नगर भवन का किया निरीक्षण – कहा, आधुनिक सुविधाओं से जनता को मिलेगा लाभ
    मधुपुर/संवाददाता। नगर परिषद में करीब 10 करोड़ की लागत से आधुनिक मॉडल नगर भवन का रिमॉडलिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुधवार देर शाम सुबे के मंत्री सह स्थानीय विधायक हफीजुल हसन ने नगर परिषद पहुंचकर इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नगर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों को देखा तथा अधिकारियों से शेष बचे कार्यों की जानकारी लिया। निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि नगर भवन अब आधुनिक स्वरूप में पूरी तरह तैयार है और बहुत जल्द इसका विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस भवन के चालू होने से नगर परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा यहाँ सरकारी कार्यक्रमों, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों का बेहतर संचालन किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्घाटन से पहले सभी शेष कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएं। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, नगर परिषद अध्यक्ष दरख्शां परवीन, उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, नगर प्रबंधक सुभाष हैंब्रम, अनुज राकेश किस्पोट्टा, अजय कुमार, जावेद इकबाल, किरण बासकी, नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार, आनंद पासवान, मनोहर कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।
Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store