• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

प्रखंडस्तरीय किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती व फसल बीमा पर जोर

August 5, 2026

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

August 8, 2026

सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

August 8, 2026

कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

August 8, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

August 7, 2026

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

August 7, 2026

रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

August 7, 2026

सिल्क वस्त्रों पर वैल्यू एडिशन से 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

August 6, 2026

एसआईआर का पहला चरण पूरा, 1,29,649 वोटरों के नाम कटे, 1,42,056 को प्रमाणित करनी होगी नागरिकता

August 6, 2026

एएस कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत

August 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

    मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

    10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

    ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

    कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

    स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

प्रखंडस्तरीय किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती व फसल बीमा पर जोर

by admin
August 5, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारवां/संवाददाता। पंचायत भवन सारवां में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ फसल के डिजिटल क्रॉप सर्वे, उच्च मूल्य वाली कृषि, प्राकृतिक खेती, दलहन-तेलहन उत्पादन, संतुलित उर्वरक उपयोग, एकीकृत खेती तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
कृषि पदाधिकारी ने किसानों से तेलहन एवं कम पानी में होने वाली फसलों का रकबा बढ़ाने, मोटे अनाज की खेती अपनाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे 15 अगस्त से 15 सितंबर तक संचालित होगा, जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। किसानों से समय रहते बीमा योजना का लाभ लेने और अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई। गोष्ठी में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशीष कुमार दुबे, एटीएम सुषमा कुमारी, जनसेवक राकेश रोशन तथा कृषक मित्र सुरेश यादव, पंकज कुमार, श्याम सुंदर यादव, सुनील सिंह, शंकर मंडल, कांग्रेस यादव, अनुज बलियासे, सुनील वर्मा, शशि भूषण राय, पांडव मंडल, बहादुर यादव, पवन पांडे, अभिमन्यु राय, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में कृषक मित्र एवं किसान उपस्थित रहे।

अपराध समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

  • श्रावण मास में मंदिरों की सुरक्षा, अवैध खनन और साइबर अपराध पर विशेष निगरानी के निर्देश
    सारवां/संवाददाता। सारवां पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार को अंचल निरीक्षक कृष्ण दत्त झा की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सारवां एवं देवीपुर थाना प्रभारियों सहित पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान श्रावण मास को देखते हुए सोमवारी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन पर बल दिया गया। साथ ही संज्ञेय अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, बॉर्डर क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने, अड्डेबाजी के विरुद्ध छापेमारी करने तथा अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध बालू उठाव पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। अंचल निरीक्षक ने पूर्व के दागियों एवं साइबर अपराध में जेल जा चुके अपराधियों का सत्यापन करने, रात्रि गश्ती तेज करने, चोरी के मामलों का समयबद्ध उद्भेदन, कॉल डंप विश्लेषण, वारंटों का निष्पादन तथा वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने, सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य घटनाओं में त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा भूमि विवादों का थाना दिवस में अंचलाधिकारी के समक्ष निष्पादन कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार, देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, रीडर कुणाल किशोर मंडल, अशोक मिर्धा, सोनू राउत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

  • इंटक व महिला कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण
  • भारत रत्न से सम्मानित करने की उठी मांग
    मधुपुर/संवाददाता। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को मधुपुर प्रखंड के पटवाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवघर जिला इंटक एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा में देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय कुमार, प्रमिला देवी, उपाध्यक्ष सुभाष, सलमा बीवी, सविजन बीवी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, सादगी और जनसेवा का जीवन झारखंडवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासियों, किसानों एवं मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।
    उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि झारखंड के निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए उनके असाधारण योगदान को देखते हुए स्वर्गीय शिबू सोरेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट व स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग
मधुपुर/संवाददाता। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने केन्द्र व राज्य सरकार से मांग की है कि अतिशीघ्र पूरे देश में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कराकर लागू कराया जाय और स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कराने की मांग की।
यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता धनंजय प्रसाद ने कहा कि आये दिनों अधिवक्ताओं पर जानलेवा अपराधियों व प्रशासनिक हामले हो रहे हैं और साजिश के तहत झूठे, मनगढ़ंत मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किये जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। प्रताड़ना का विरोध करने पर जेल व न्यायिक अधिकारियों द्वारा अपमानित भी किया जा रहा है। ऐसे में आज अधिवक्ताओं के समक्ष संकट का बादल मंडरा रहा है और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इसलिए हम सरकार से यह मांग करते हैं कि तेलंगाना के तर्ज पर झारखंड सहित पूरे देश में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू अतिशीघ्र करायें जाय। अभी तक तेलंगाना सहित कर्नाटक व राजस्थान में एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागु हो गया है तो झारखंड व पूरे देश में क्यूं नहीं। जबकि सूत्रों के अनुसार प्रोटेक्शन एक्ट का मसौदा बनकर तैयार है सिर्फ पारित कराकर लागू कराना है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि तेलंगाना में इसी 2 जून 2026 को एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागूू हुआ है। इसके तहत अधिवक्ताओं पर हमला होना बड़ा अपराध यानि संज्ञेय अपराध माना जाएगा। धमकी देने पर 6 माह से 3 साल तक सजा और 25 हजार से 50 हजार तक जुर्माना। जो गैर जमानती अपराध के श्रेणी में होगा और इसकी जांच उच्च स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। एफ आई आर दर्ज के 60 दिनों के अंदर जांच किया जाएगा । साथ ही साइबर सुरक्षा की व्यवस्था की जाने बातें शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि इस मांग को हम अधिवक्ताहित में वर्षों से उठाते रहे हैं। उन्होंने झारखंड सहित देश के सभी राज्यों के अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग के लिए हमें सारे भेदभाव छोड़कर अधिवक्ताहित में एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। समय आ गया है हमें अपने चट्टानी एकता का परिचय देने का। आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, आज अधिवक्ताहित में सामने आये ताकि अतिशीघ्र प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराये जा सके।

बीएलओ व सुपरवाइजरों को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का मिला प्रशिक्षण
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति नोटिस तथा वेरिफिकेशन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के सभी बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दो चरण में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक के रूप में विशाल कुमार एवं गोपाल कुमार, गौतम कुमार मेहरा ने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को दावा एवं आपत्ति, नोटिस निर्गत करने तथा सत्यापन संबंधी सभी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पात्र नए मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें।
विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि 1 अगस्त 2008 तक जन्म लेने वाले पात्र युवाओं का नाम आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में दर्ज किया जाए। साथ ही बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार नए मतदाताओं का पंजीकरण करने तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं सावधानीपूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदाता सूची में केवल पात्र एवं सत्यापित व्यक्तियों का ही नाम जोड़ा जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता से बचते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। कार्यक्रम में सभी संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

पांच अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की तैयारी

  • बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
    सारवां/संवाददाता। पोस्ट एसआईआर-2026 के तहत 5 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित तिथि को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। वहीं मृत, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। प्रशिक्षण में डिजिटल एप एवं विभिन्न प्रपत्रों को भरने की तकनीकी जानकारी भी दी गई। बताया गया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। साथ ही सभी मतदाताओं से पंचायत सचिवालय में प्रकाशित प्रारूप का अवलोकन करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर प्रपत्र-8 भरकर अपने संबंधित बूथ पर जमा करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त को पंचायत सचिवालयों में ग्रामसभा आयोजित कर मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जबकि 22 एवं 23 अगस्त को विशेष शिविर लगाकर दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्रशिक्षण में सुपरवाइजर बसंत कुमार ठाकुर, सुनील कुमार झा, आशीष दूबे, प्रेम मुर्मू, दिलीप राव, अमरेंद्र नाथ तिवारी, गीता सिंह, सुमित्रा वर्मा, रिंकू देवी सहित सभी बूथ लेवल पदाधिकारी उपस्थित थे।

करौं के युवा मुखिया मिंटू शेख को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल
    मधुपुर/संवाददाता। देवघर जिले के करौं प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के युवा मुखिया मिंटू शेख के लिए यह गौरव का क्षण है। पंचायत विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है। मंगलवार को डाक विभाग के अधिकारियों ने उनके आवास पहुंचकर आधिकारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
    पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर लीना चौधरी, निर्मल कुमार एवं दीपक कुमार ने मुखिया मिंटू शेख को राष्ट्रपति भवन से प्राप्त निमंत्रण पत्र प्रदान किया। जानकारी के अनुसार, पूरे झारखंड से केवल दो पंचायत प्रतिनिधियों का चयन किया गया है, जिनमें धनबाद जिले के एक मुखिया और देवघर जिले के करौं प्रखंड की बारा पंचायत के मुखिया मिंटू शेख शामिल हैं। समारोह के दौरान उन्हें राष्ट्रपति के हाथों प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि से करौं प्रखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देवघर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सम्मान बताया। मुखिया पिंकी देवी, मारुति देवी, अंजली देवी, सोहराब अंसारी, रवि दास, बद्रीनारायण साह, रवि मोहाली, जमील अंसारी, उपमुखिया तबस्सुम, प्रदीप दास सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राष्ट्रपति भवन से मिला यह सम्मान पूरे जिले और झारखंड के लिए गौरव की बात है। मुखिया मिंटू शेख ने इस उपलब्धि का श्रेय पंचायत के विकास कार्यों में मिले जनसहयोग को देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषिराज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सहयोग और ग्रामीणों के विश्वास से ही पंचायत में विकास कार्यों को गति मिली, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

आशा बनीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अध्यक्ष
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय +2 में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से आशा देवी अध्यक्ष एवं पवन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष के रूप मे चुना गया। ज्ञात हो कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह एवं अश्विनी कुमार के अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यवेक्षक ने कहा नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का बैंक खाता खोला जाना है, ताकि विद्यालय के विकास का राशि का निकासी नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से किया जा सके। प्रबंधन समिति को सही ढंग से विद्यालय में विभिन्न समस्याओं का समाधान करने को कहा गया है।

कोल डंप में लगी भीषण आग पर अब तक नहीं पाया गया काबू, प्रबंधन प्रयासरत
चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी सात नंबर कोल डंप में लगी भीषण आग पर लगातार प्रयासों के बावजूद अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग की भयावहता को देखते हुए प्रबंधन द्वारा दिन-रात युद्धस्तर पर राहत एवं नियंत्रण कार्य चलाया जा रहा है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए भारी मशीनों की मदद से लगातार जलते कोयले का उठाव किया जा रहा है तथा प्रभावित हिस्सों को मिट्टी से ढंककर ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद से ही प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है। आग के कारण कोल डंप से लगातार धुआं निकल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों की निगरानी में मशीनों एवं कर्मियों की टीम लगातार कार्य में जुटी हुई है। आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित हिस्से को अलग-अलग खंडों में विभाजित कर नियंत्रित करने की रणनीति अपनाई जा रही है और लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार आग बुझाने का कार्य निरंतर जारी है। जलते हुए कोयले का सुरक्षित उठाव, मिट्टी की भराई तथा अन्य तकनीकी उपायों के माध्यम से स्थिति पर जल्द नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने भी आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने की मांग करते हुए कहा कि लगातार उठ रहे धुएं से वातावरण प्रभावित हो रहा है। लोगों को उम्मीद है कि प्रबंधन के प्रयासों से जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह बाजार स्थित त्रिमूर्ति चौक के समीप मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व देवघर जिला उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पद्मभूषण से सम्मानित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरोज कुमार सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने और उनके संघर्ष एवं जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मौके पर राजद के जिला महासचिव मनोरंजन कुमार सहित मोहम्मद इलियास, मो. अकबर, संतोष पुरी, शंभू पंडित, मुकेश राम, दिलीप कुमार राम, विनय कुमार गुप्ता, कुलदीप मोदी, अनिल राम, शुभम कुमार, गुड्डू गुप्ता, विवेकानंद देव, चंद्रकांत गुप्ता, राजू खान, सुधीर राउत, छबू पंडित समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मोहनपुर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मोहनपुर/संवाददाता। दिशोम गुरु एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं महागठबंधन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भगवानपुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय तथा मोहनपुर बाजार स्थित महागठबंधन कार्यालय (बापू सभागार) में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु का संघर्ष, सादगी और जनसेवा का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, जनहित और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, राजद प्रदेश महासचिव भूतनाथ यादव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया नवल किशोर हेंब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद यादव, प्रमोद यादव, अजय यादव, नंदकिशोर यादव, लोथो मुर्मू, वीरेंद्र सोरेन, केदार कुमार, सिकंदर राउत, कुंदन राज, दिनेश महतो, आंदोलनकारी जुना मुर्मू, दिनेश्वर यादव, लक्ष्मी यादव, दीनदयाल यादव, बिनोद कापरी, अखिलेश्वर यादव, गंगाधर कापरी सहित महागठबंधन एवं झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर एवं दिशोम गुरु के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store