• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रबंधन समिति का गठन

August 6, 2026

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026

ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

August 8, 2026

सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

August 8, 2026

कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

August 8, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

August 7, 2026

दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

August 7, 2026

रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

August 7, 2026

सिल्क वस्त्रों पर वैल्यू एडिशन से 200 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

August 6, 2026

एसआईआर का पहला चरण पूरा, 1,29,649 वोटरों के नाम कटे, 1,42,056 को प्रमाणित करनी होगी नागरिकता

August 6, 2026

एएस कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत

August 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 9, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

    मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

    10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

    ई-केवाईसी नहीं कराया तो दोगुने से अधिक में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सीरिया में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा 10 अगस्त को

    कांवर की रुनझुन से गूंज रहा है कांवरिया पथ

    स्वतंत्रता सेनानी सह देवघर के प्रथम विधायक पं. भुनेश्वर पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    दूबे पूजा को लेकर गौरा गांव में उत्साह, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

    रजत जयंती वर्ष में सेवा का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा मद्रास कांवर संघ

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रबंधन समिति का गठन

by admin
August 6, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मेराज अध्यक्ष व अंजुम उपाध्यक्ष निर्वाचित
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत बदिया गांव में मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक पर्यवेक्षक राज कुमार दास, दिनेश प्रसाद साह एवं डॉ. खुर्शीद अंसारी की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मेराज अंसारी को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा अंजुम आरा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मदरसा के विकास, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की उम्मीद जताई। बैठक में मोहम्मद अजगर आलम, नसरुद्दीन अंसारी, मुहम्मद कबीर अंसारी, इकबाल अंसारी, रजिया खातून, वसीम अंसारी, मिन्हाज अंसारी एवं नसीम अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा व मेले को लेकर दंडाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध दुबे बाबा मंदिर, डकाय में 17 अगस्त को आयोजित होने वाली वार्षिक पूजा एवं मेले के सफल संचालन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रजनीश कुमार ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों एवं कर्मियों की दो पालियों में प्रतिनियुक्ति की है।
बीडीओ ने बताया कि पूजा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गर्भगृह, निकास द्वार, प्रसाद वितरण स्थल एवं मंदिर परिसर में अलग-अलग कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रथम पाली में दिलीप कुमार राय, साकेत रमन सिंह, विनोद कुमार, सत्यम कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी गर्भगृह एवं निकास द्वार पर प्रतिनियुक्त रहेंगे। वहीं दूसरी पाली में मणिलाल प्रसाद, दीपक कुमार ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, आशुतोष झा, छत्रपति शिवाजी भगत, शालिनी कुमारी, मिर्ची कुमारी, रश्मि भारती समेत अन्य कर्मियों को विभिन्न स्थलों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीडीओ ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

महिला ग्राम सभा में महिला सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर कई प्रस्ताव पारित
सारवां/संवाददाता। झारखंड सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 के तहत बुधवार को सारवां प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में महिला ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पहारिया पंचायत के जमुवा गांव में मुखिया विमला देवी की अध्यक्षता में महिला ग्राम सभा संपन्न हुई। सभा में महिलाओं ने सर्वसम्मति से महिला सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। इनमें सभी गांवों में सभा भवन निर्माण, सार्वजनिक स्थलों पर महिला शौचालय का निर्माण, सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन भस्मक (इंसिनरेटर) की स्थापना, स्वच्छता के लिए नाली निर्माण, चापाकलों के पास सोख्ता गड्ढा (शोक पिट) निर्माण तथा गोवर्धन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट स्थापित करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। महिलाओं ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से गांवों में स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। मौके पर संजू देवी, पिंकी देवी, प्रमिला देवी, मुनी देवी, हेमावती देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय मीना बाजार मोहल्ला स्थित एक निजी आवास में ‘पैगाम’ के बैनर तले बुधवार को हिंदी फिल्म जगत के स्वर सम्राट, महान गायक, संगीतकार एवं अभिनेता किशोर कुमार की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए भारतीय संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में पैगाम के अध्यक्ष राज किशोर राजू, सचिव राशिद खान, प्रसाद चटर्जी, मिनहाज राही, प्रिंस समद, राजेश कुमार, डॉ. रामचंद्र झा, मोना पाल, तुहीन पाल, इम्तियाज अंसारी, समीर अंसारी, मो. ताज सहित अन्य सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलाकारों ने किशोर कुमार के कई सदाबहार गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण सुरमय और भावुक हो उठा। वक्ताओं ने कहा कि किशोर कुमार केवल एक महान पार्श्व गायक ही नहीं, बल्कि अभिनेता, संगीतकार, निर्माता और निर्देशक के रूप में भी उन्होंने भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। उनकी अनूठी गायकी और जीवंत प्रस्तुति ने उन्हें हर पीढ़ी का चहेता बनाया। आज भी उनके गीत श्रोताओं के दिलों में उसी ताजगी और आत्मीयता के साथ बसे हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने किशोर कुमार की संगीत विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

राजकीय समारोह को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति की बैठक
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय खलासी मोहल्ला स्थित डाक बंगला मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय समारोह को सफल आयोजन को लेकर बुधवार को रेड क्रास कार्यालय परिसर मे आयोजन समिति की बैठक की गई। बैठक मे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गयी। स्थल पर स्टेज की तैयारी, राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान, सुरक्षा, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदस्यों को दिए गए जिम्मेवारी को आपसी सामंजस्य बनाते हुए बेहतर ढंग से पूरा करने को कहा गया। सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

जेपीएससी में कथित गड़बड़ी पर अनशनरत कर रहे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए : पशुपति कोल
चितरा/संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल ने अपना समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों मेहनतकश युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। हाल के दिनों में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हुआ है। पशुपति कोल ने कहा कि वर्षों की कठिन तैयारी के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यदि पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया नहीं मिलेगी तो युवाओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर अनशन कर रहे छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। छात्रों की उचित मांगों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो राज्य में युवाओं का आक्रोश और बढ़ सकता है। भाकपा नेता ने कहा कि यह लड़ाई केवल कुछ छात्रों की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य और राज्य की भर्ती प्रणाली में विश्वास बहाल करने की लड़ाई है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन का सपना था कि राज्य के सभी नौजवानों को रोजगार मिले, नौकरी मिले, लेकिन देखा जा रहा कि गुरुजी शिबू सोरेन का सपना अब भी अधूरा ही है।

जाति के बीसी वन और बीसी टू में फंसा ठेंगाडीह वन आंगनबाड़ी सेंटर में सेविका चयन का मामला

  • प्रभारी सीडीपीओ ने मुखिया को दिया जाति के सर्वे का जिम्मा
    पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के ठेंगाडीह के आंगनबाड़ी सेंटर वन में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविका के चयन का मामला जाति के बीसी वन और बीसी टू में फंस गया। चयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी सीडीपीओ पार्थ नंदन, उपप्रमुख पायल साधु, मुखिया अंशुक साधु, लेडी सुपरवाइजर सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित आमसभा में कई आवेदिकाओं ने सेविका चयन के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। अंतिम रूप से जबा मंडल और मनीषा के बीच चयन समिति को फैसला लेना था, लेकिन जबा के बीसी वन और मनीषा के बीसी टू जाति को लेकर चयन समिति फैसला नहीं ले पाई और प्रभारी सीडीपीओ ने मुखिया को जातिगत सर्वे तीन दिनों के अंदर कर लेने का निर्देश दिया। ठेंगाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र वन के पोषक क्षेत्र में बीसी वन और बीसी टू के जातिगत सर्वे होने के बाद चयन समिति द्वारा जबा और मनीषा के मामले में अंतिम फैसला लिया जाएगा। आमसभा में गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना
मारगोमुंडा/संवाददाता। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा कराने तथा योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। बीडीओ ने बताया कि जागरूकता रथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देगा। साथ ही योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं बीमा के लाभों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना से जुड़ सकें। मौके पर बीटीएम विवेक भारती, मुखिया प्रतिनिधि रियासत अंसारी, सुनील मुर्मू, कमल कोल, किशोर किस्कू, इमामुद्दीन अंसारी, त्रिमूर्ति मुर्मू, कुतुबल्लाह अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिमगिरि एक्सप्रेस में यात्री का नकदी व सामान से भरा बैग चोरी
जसीडीह/संवाददाता। हिमगिरि एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का नकदी एवं कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महाराष्ट्र निवासी किशोर गोरे (31) ने रेल थाना जसीडीह में आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि चार अगस्त की रात करीब नौ बजे ट्रेन संख्या 13042 हिमगिरि एक्सप्रेस के एसी टू-टियर कोच में अपने आरक्षित बर्थ पर वाराणसी से जसीडीह के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के बाढ़ रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचने पर नींद खुली तो बर्थ पर रखा उनका पीठ्ठू बैग गायब था।
पीड़ित के अनुसार बैग में 10 हजार रुपये नकद, सैमसंग एवं मोटोरोला कंपनी के मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान रखा था। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दी, जहां से उन्हें जसीडीह रेल थाना में आवेदन देने की सलाह दी गई। रेल थाना जसीडीह के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि किशोर गोरे के आवेदन पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल बाढ़ रेल थाना क्षेत्र में होने के कारण आवेदन संबंधित थाना को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

बिजली पोल गाड़ने के दौरान युवक से मारपीट

  • सोने की चेन छीनने का आरोप
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के लोधराडीह गांव में बिजली पोल गाड़ने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट एवं सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश कुमार मिश्रा ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।
    दिए गए आवेदन में प्रकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि 4 अगस्त को बिजली विभाग द्वारा गांव में बिजली पोल गाड़ने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान लोधराडीह और धरवाडीह गांव के लोगों के बीच पोल लगाने के स्थान को लेकर बातचीत चल रही थी। आरोप है कि इसी क्रम में धरवाडीह निवासी उत्तम कुमार दूबे, पियुष कुमार दूबे तथा प्रियांशु कुमार दूबे ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार लोहे के हथियार से उनके माथे पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली तथा थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में जसीडीह थाना पुलिस ने प्रकाश कुमार मिश्रा के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अमानत अभियान के तहत यात्री का छूटा बैग आरपीएफ ने सौंपा
मधुपुर/संवाददाता। रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का छूटा बैंग आरपीएफ ने बरामद कर उसे सत्यापन कर यात्री को सौंप दिया। घटना विगत मंगलवार की बतायी जाती है।
घटना के बाबत बताया जाता है कि जामताड़ा जिला के चानन गांव निवासी संदीप दास ने मधुपुर आरपीएफ को बताया की उनका जीजा रांची-दुमका इंटरसिटी से धनबाद से जामताड़ा आ रहे थे। जामताड़ा में ट्रेन से उतरने के दौरान उनका काला रंग का बैग सीट पर ही छूट गया। उन्होंने तत्काल इसकी इसकी सूचना 139 कंट्रोल को दिया। सूचना पर मधुपुर ट्रेन पहुंचते ही ऑन ड्यूटी आरपीएफ ने जांच कर बैंग बरामद कर लिया। बुधवार को आधार कार्ड और जरूरी कागजात के साथ सत्यापन कर बैंग उपरोक्त यात्री को सौंप दिया।
यात्री ने बताया की बैंग मे कुल नगद समेत तीन हजार का सामान था। बैग मिलते ही यात्री ने आरपीएफ के कार्यो की सराहना की।

एसआईआर के तहत जारी हुआ इलेक्ट्रॉल रोल ड्राफ्ट
पालोजोरी/संवाददाता। एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र भरे जाने और बीएलओ के द्वारा ऑनलाइन किए जाने के बाद बुधवार को पालोजोरी के सभी बूथों पर इलेक्ट्रॉल रोल यानी नए सिरे से तैयार की गई मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। चुनाव आयोग द्वारा जारी इलेक्ट्रॉल रोल को बूथों पर प्रकाशित किए जाने के बाद उसे बूथ के मतदाता नए मतदाता सूची के प्रारूप को जान पाएंगे। इसके साथ ही अब फॉर्म सिक्स भरने के साथ मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जुड़ पाएगा, जिनकी उम्र 18 या 18 से ऊपर है। इलेक्ट्रॉल रोल ड्राफ्ट प्रकाशित करने को लेकर पालोजोरी के सभी बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर तैनात थे।

श्रावणी मेला में यातायात नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त

  • 15 वाहनों से वसूला गया 21,550 जुर्माना
  • बिना वैध परमिट चल रही 7 बसों व अनफिट 8 ऑटो पर कार्रवाई, श्रद्धालुओं को सुरक्षित बसों से भेजा गया
    देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी ने क्लब ग्राउंड स्थित अस्थायी बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थित ढंग से खड़ी बसों को व्यवस्थित कराया गया तथा मेला स्पेशल परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान सात बसें बिना वैध मेला स्पेशल परमिट के संचालित होती मिलीं। नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन बसों से कुल 4,550 का जुर्माना वसूला। निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि देवघर से बासुकीनाथ मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद ऑटो के माध्यम से श्रद्धालुओं का परिवहन किया जा रहा था। जांच में आठ ऑटो के प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस और बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद संबंधित ऑटो चालकों से कुल 17,000 का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने असुरक्षित तरीके से ऑटो में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को तत्काल नीचे उतरवाकर सुरक्षित बसों के माध्यम से बासुकीनाथ रवाना कराया। उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि श्रावणी मेले के दौरान यातायात नियमों, वैध परमिट एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों का पालन अनिवार्य है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तथा बिना वैध कागजात के वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

शहर में जकवार डिस्प्ले शोरूम का शुभारंभ

August 9, 2026

मघुपुर-जोड़ामो के बीच मालवाहक ट्रेन का इंजन फेल

August 9, 2026

10वें दिन बाबा मंदिर में जलार्पण को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब

August 9, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store