• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डकाय दुबे बाबा की वार्षिक पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

August 18, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

डकाय दुबे बाबा की वार्षिक पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

by admin
August 18, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद, तीनों मार्गों पर बनी जाम की स्थिति
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में विषहरण देव के रूप में प्रसिद्ध डकाय दुबे बाबा की वार्षिक पूजा सोमवार को पूजा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से आयोजित की गई। पूजा को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न प्रदेशों के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु डकाय पहुंचे और बाबा दुबे की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं का आना दोपहर बाद तक जारी रहा।
    पूजा व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं समिति के वोलेंटियर सुबह तीन बजे से ही अपने निर्धारित स्थलों पर मुस्तैद रहे। अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा एवं थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस जवान और चौकीदार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण डकाय पहुंचने वाले तीनों मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा दुबे को गंगाजल, पान, सुपाड़ी, जनेऊ सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मान्यता है कि बाबा दुबे ग्रामीणों को विषैले जीव-जंतुओं से रक्षा करते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। पूजा के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा लाए गए दूध से पायस तैयार कर सैकड़ों ब्राह्मणों एवं बटुकों को जेवनार कराया गया। वहीं परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जहां पहुंचे लोगों ने खरीदारी और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।

कन्या मध्य विद्यालय में ताला तोड़कर चार बैटरियां चोरी
सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित कन्या मध्य विद्यालय सारवां के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने चार बैटरियां चोरी कर लीं। घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 15 अगस्त को झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद विद्यालय बंद कर सभी लोग चले गए थे। 17 अगस्त को जब विद्यालय खोला गया और वे अंदर गए तो ऊपरी तल्ले स्थित कंप्यूटर कक्ष का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे के अंदर जांच करने पर कंप्यूटर से संबंधित चार बैटरियां गायब मिलीं। विद्यालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना थाना को दी। उन्होंने कहा कि बैटरियां चोरी हो जाने से कंप्यूटर के संचालन में परेशानी होगी और इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी की घटना में शामिल लोगों का पता लगाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दिए गए आवेदन के बाद मामले की जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। विद्यालय में चोरी की घटना से शिक्षकों एवं अभिभावकों में भी चिंता है।

सावन की सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
पालोजोरी/संवाददाता। सावन माह की सोमवारी पर पालोजोरी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों शिवभक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। पूरा दिन मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा, जबकि भक्ति और आस्था का माहौल पूरे क्षेत्र में देखने को मिला। पालोजोरी बाजार स्थित शिवालय, फतेहनाथ, खागा, बगदाहा, सगराजोर, पालोजोरी और जरमुंडी की सीमा पार स्थित जामधारा में शिवभक्तों का ताँता लगा रहा। स्थानीय मंदिर कमिटी के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। वहीँ स्थानीय मंदिर कमिटी द्वारा शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था पर नजर रखी हुई थी।

नागपंचमी पर श्रद्धा व आस्था के साथ पूजे गए नाग देवता
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को नागपंचमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। परंपरा के अनुसार घर की बाहरी दीवार पर गोबर से नाग देवता की आकृति बनाकर धान का लावा, दूध, धूप एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। पूजा के बाद लावा और दूध का घर में छिड़काव किया गया। मान्यता है कि नाग देवता की आराधना करने से उनके प्रकोप से रक्षा होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। नागपंचमी से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करने वाला यह पर्व ग्रामीण जीवन की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को भी दर्शाता है।

मधुपुर में एफसी फुटबॉल एकेडमी का उद्घाटन

  • मंत्री हफीजुल हसन ने कहा- नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा में आगे बढ़ें युवा
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय डाक बंगला मैदान में रविवार देर शाम एफसी फुटबॉल एकेडमी का उद्घाटन सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान मैदान में खेल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि कुछ दिन पहले ही स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर मंच उपलब्ध कराने और मधुपुर की फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। एफसी फुटबॉल एकेडमी के शुभारंभ के साथ यह पहल अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मधुपुर की फुटबॉल से गौरवशाली पहचान रही है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल बेहतर मंच, उचित मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि एकेडमी के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मधुपुर का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मंत्री ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अपनी ऊर्जा और जवानी को नशे में बर्बाद करने के बजाय खेल, शिक्षा और समाजहित के कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा मधुपुर बनाने की जरूरत है, जहां युवा नशे की गिरफ्त में नहीं बल्कि अपने सपनों और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कार और सकारात्मक दिशा देने की अपील की। कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं। परिवार सही दिशा और समाज उचित मंच उपलब्ध कराए तो नई पीढ़ी बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकती है।

फाइनल में कोल्हड़िया को हराकर जीता खिताब, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। बिंझा पंचायत के कोल्हड़िया मैदान में समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी परशुराम मंडल के प्रयास से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में पंचायत क्षेत्र की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले नॉकआउट सिस्टम के आधार पर खेले गए, जिसमें हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर होती गई। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच वेदगंवा और कोल्हड़िया की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कड़े संघर्ष के बाद वेदगंवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया, जबकि कोल्हड़िया की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह के दौरान समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी परशुराम मंडल ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि पंचायत में आगे भी इस तरह के खेल आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। मौके पर पंचायत के गणमान्य लोग, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

फाड़ासिमल में दूबे बाबा का वार्षिक पूजा हुआ संपन्न
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी के फाड़ासिमल में सोमवार को बाबा दूबे मंदिर में वार्षिक पूजा संपन्न हुआ। बाबा दूबे की वार्षिक पूजा में फाड़ासिमल सहित पालोजोरी और आसपास के कई गाँवों के श्रद्धालु जुटे थे। फाड़ासिमल स्थित दूबे मंदिर को बहुत जाग्रत माना जाता है। यहां सच्चे मन से मांगी मुराद जरुर पूरी होती है।

मधुपुर मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष बने अनुप गुटगुटिया

  • लोकनाथ खंडेलवाल सचिव निर्वाचित, कड़े मुकाबले में मुकेश कलबलिया कोषाध्यक्ष बने
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर मारवाड़ी पंचायत का चुनाव सोमवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में गहमागहमी और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया।
    अध्यक्ष पद पर अनुप गुटगुटिया ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 424 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बास्की डालमिया को 119 मत मिले। अनुप ने 305 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। सचिव पद पर लोकनाथ खंडेलवाल निर्वाचित हुए। उन्हें 317 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैया लाल कन्नू को 62 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मुकेश कलबलिया ने 177 मत हासिल कर विवेक बथवाल को महज पांच मतों के अंतर से हराया। विवेक बथवाल को 172 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई दी। विजयी पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पंचायत के हित में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

प्लस टू उच्च विद्यालय सारवां पहुंचे पश्चिम बंगाल के डीजीपी नीरज कुमार सिंह

  • कहा- मेहनत और लगन से हासिल किया जा सकता है कोई भी मुकाम
    सारवां/संवाददाता।पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सह बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह अपने पैतृक गांव दुबजोरा खंभार जाने के क्रम में मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय सारवां पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप सौरभ एवं शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न वर्ग कक्षों का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीजीपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के बल पर जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि करीब 42 वर्ष पूर्व इसी विद्यालय से उन्होंने पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आईपीएस बनने और आगे चलकर पुलिस महानिदेशक के पद तक पहुंचने पर उन्होंने गर्व व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की जरूरत है। जब कोई विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल करता है तो इससे केवल उसका ही नहीं, बल्कि उसके गांव, समाज, जिले और राज्य का नाम भी गौरवान्वित होता है। सफलता के बाद ऐसे विद्यार्थियों की चर्चा समाज में प्रेरणा के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपने जीवन में कठिन परिश्रम और लगन के साथ आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसका परिणाम है कि आज वे बंगाल में डीजीपी के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूदेव वर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप सौरभ, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में श्रावण मास की तीसरी  सोमवारी को जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की जयकारा से गुंजायमान हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में आने का तांता लगा रहा। शहर के वाहे गुरु शिव मंदिर, गिरि शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी, चांदवारी शिव मंदिर, खल्लासी मोहल्ला, डंगालपाड़ा, श्री श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, गड़िया शिव मंदिर, शेखपुरा, लालगढ़, सपाहा शिव मंदिर, पिपरसोल स्थित बाबा दुबे मंदिर में सोमवारी को लेकर उत्साह का नजारा देखने को मिला। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों पर अधिक देखी गई। मान्यता के अनुसार श्रावण मास के सोमवार को पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। सावन मास में सोमवारी का विशेष महत्व माना गया है। कई शिवालयों में बाबा का श्रृंगार पूजन व रुद्राभिषेक भी किया गया। श्रद्धालुओं ने घर परिवार की सुख शांति के लिए बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। वही मंदिरों के बाहर फलाहारी जिलेबी एवं मिठाई की बिक्री खूब हुई।

मंत्री ने 11 करोड़ की लागत से सात सड़कों की सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत करीब 11 करोड़ की लागत से 7 महत्वपूर्ण सड़को का सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास सोमवार को मंत्री हफीजुल हसन ने रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
मौके पर कार्य स्थल पर मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन ने शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किए गए वादा को पूरा किया जा रहा है । कहा कि आने वाले दिनों में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इस दौरान फौजी मोड़ में पटवाबाद मुख्य सड़क से कारीकादो तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य 5.00 किमी,पीडब्ल्यूडी सड़क से मीना बाजार, भाया टिटहियाटांड़ तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य,लालगढ़ से देन तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 1.52 किमी,मारनी मोड़ में कानो मदरसा मोड़ से धावाटांड़ तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 1.260 किमी, मदनकट्टा से बुड़ीकुरा मोड़ तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 5.00 किमी, पीडब्लू पथ करो से चोरबदिया तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 2.18 किमी,तारापुर मोड़ से दुमरबाद सीमा, भाया जौत नीच टोला तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य — 2.00 किमी तक इन महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। मधुपुर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनहित और विकास के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही हमारी प्राथमिकता है।
मंत्री प्रतिनिधि को 140 किलो लडडू से तौला : पटवाबाद-कारीकादो सड़क का शिलान्यास होने की खुशी में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जिला परिषद सदस्य फारुख अंसारी ने मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन को 140 किलो लडडू से तौला। मौके पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

कटहरा में धूमधाम से हुई विषहरण बाबा दुबे की वार्षिक पूजा, वातावरण भक्तिमय
चितरा/संवाददाता। चितरा थाना क्षेत्र के कटहरा मैदान में सोमवार को लोक आस्था के प्रतीक विषहरण बाबा दुबे की वार्षिक पूजा धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। वार्षिक पूजा को लेकर अहले सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा दुबे के समक्ष माथा टेककर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं अपराह्न करीब तीन बजे से वार्षिक पूजा का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ बाबा दुबे की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने धूप-दीप, पुष्प एवं विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
वार्षिक पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से दर्जनों बकरों की बलि भी दी गई। बलि पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में पूजा में शामिल हुए। पूजा के साथ-साथ कटहरा मैदान में मेला का भी आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल एवं बच्चों के मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। पूजा में शामिल होने पहुंचे लोगों ने मेले का भी आनंद उठाया। बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार विषहरण बाबा दुबे की वार्षिक पूजा गांव की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि बाबा दुबे की आराधना करने से लोगों की विषैले जीव जंतुओं से रक्षा होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
पूजा को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धा, आस्था और मेले की रौनक के बीच देर शाम तक कटहरा में माहौल उत्सवी बना रहा।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store