• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026

दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

October 16, 2026

मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

October 16, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आयोजित की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

October 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

    डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

    जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

    फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

by admin
October 29, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डहुआ खेल मैदान में डीपीएल 8 क्रिकेट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रॉयल टाइटन और सुपर चैलेंजर के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें सुपर चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम को दिया। बेहतर लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल टाइटन ने 9 विकेट से मैच पर जीत हासिल की। रनर और विनर टीम को मुखिया दिवाकर पासवान, समाज सेवी चिरंजीवी कुमार यादव के द्वारा ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के बबलू कुमार, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, रवि कुमार, मिथुन कुमार, अमित कुमार, भिखारी कुमार, टुनटुन कुमार के साथ अन्य उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के भैयाडीह खेल मैदान में क्रिकेट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में सूरा बराकोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भैयाडीह की टीम को 19 रनों से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है। किसी एक टीम की जीत और दूसरी टीम की हार से किसी खिलाड़ी की प्रतिभा या मेहनत छोटी नहीं हो जाती। खेल में सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना, अनुशासन, संघर्ष करने का जज्बा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, शारीरिक एवं मानसिक विकास और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। मैदान में उतरने वाला प्रत्येक खिलाड़ी अपने आप में विजेता होता है, क्योंकि वह मेहनत, समर्पण और साहस के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच, प्रोत्साहन और अवसर देने की। ऐसे खेल आयोजनों से गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिलती है। के आयोजक मंडली की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ-साथ शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सूरा बराकोला की टीम को 5100 नकद राशि एवं डायमंड स्टोन कप प्रदान किया गया। वहीं, उपविजेता भैयाडीह की टीम को 3100 नकद राशि एवं डायमंड स्टोन कप देकर सम्मानित किया गया। गोलू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज तथा फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका संजय कुमार एवं अशोक कुमार ने निभाई। उद्घोषक के रूप में विवेक कुमार रावत एवं योगेश रावत ने अपने शानदार संचालन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कन्हैया कुमार यादव, सोनू रावत, सुरेश रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने जसीडीह में ट्रेन से शराब बरामद की
जसीडीह/संवाददाता। आरपीएफ एवं सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर ट्रेन से हजारों रुपए के शराब बरामद किया। आरपीएफ से मिली जानकारी अनुसार सीआईबी जसीडीह के सब इंस्पेक्टर एम सिंह,हेड कांस्टेबल पीके सिंह, आरपीएफ जसीडीह के सब इंस्पेक्टर पीके राव एवं स्टाफ ने बीते मंगलवार को यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन नंबर -13331 अप जसीडीह स्टेशन आने पर जांच पड़ताल करने पर कोच नंबर बी टू सीट के नीचे एक ट्राली बैग रखा मिला। जिसके बारे में पूछताछ करने पर किसी यात्रियों ने उक्त ट्राली बैग के बारे में कुछ नहीं बताया तो सीआईबी एक आरपीएफ के पदाधिकारियों ने उक्त ट्राली बैग की जांच की तो उसमें काफी संख्या में आफिसर च्वाइस इलिट व्हिस्की पाया गया। इसके बाद शराब रखा उक्त ट्राली बैग को कब्जे में कर आरपीएफ पोस्ट जसीडीह लाया गया। आरपीएफ जसीडीह इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि ट्राली बैग जांच करने पर उसमें करीब 180 एम एल करके 90 पाऊच आफिसर च्वाइस इलिट व्हिस्की पाया गया। जिसकी कीमत करीब 12,600 रुपए है और बंगाल सेल का पाया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानून प्रक्रिया पूरी कर बरामद व्हिस्की पाऊच को एक्साइज विभाग देवघर को सुपुर्द कर दिया गया।

अर्णव चक्रवात का असर, दिनभर आसमान में छाए रहे बादल, कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी
चितरा/संवाददाता। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से चितरा एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और दिनभर धूप का असर कम देखने को मिला। वहीं, क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में बदलाव महसूस किया गया। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को धूप से राहत मिली, जबकि वातावरण में नमी बढ़ने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम में आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली। हालांकि, कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों के दौरान मौसम को ध्यान में रखना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम के बदले मिजाज की चर्चा होती रही। इधर, मौसम में अचानक आए बदलाव को लेकर लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं। किसानों के लिए भी मौसम की यह स्थिति महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि हल्की बारिश जहां कुछ परिस्थितियों में लाभकारी हो सकती है, वहीं लगातार बारिश होने पर खेतों में चल रहे कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका रहती है। कुल मिलाकर, अर्णव चक्रवात के संभावित प्रभाव के बीच चितरा क्षेत्र में बुधवार को बादल छाए रहने और छिटपुट बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव देखने को मिला। हालांकि, चक्रवात के वास्तविक प्रभाव और आगे मौसम की स्थिति को लेकर आधिकारिक मौसम विभाग की चेतावनी एवं पूर्वानुमान पर नजर रखना जरूरी है।

देवघर एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों से कमीशन वसूली व धमकी देने का आरोप, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख से लगाई गुहार
सारवां/संवाददाता। देवघर एयरपोर्ट के बाहर स्थानीय टैक्सी चालकों को लगातार परेशान किये जाने को मारपीट का धमकी देने और भाड़ा जबरन अपने संपर्क के वाहन को देने और नियमों की अनदेखी करने के विरुद्ध दर्जनों कार चालक पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मिल कर चालकों ने अपनी रोजी-रोटी की समस्या को बताया लोगों के द्वारा कहा गया कि नियम की अनदेखी कर एयरपोर्ट के बाहर आंचल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों द्वारा 35 से 40% कमिशन प्रत्येक भाड़े पर लिये जाने और मारपीट का धमकी देने के साथ तंग तवाह करने की शिकायत की कहा वाहन भाड़ा पर नहीं चलेगा तो परिवार कैसे चलेगा इससे ही परिवार का भरण पोषण होता है। इन समस्याओं को रखते हुए समस्या समाधान की मांग की लोगों ने बताया कि इसके पूर्व वे लोग सामूहिक रूप से देवघर उपयुक्त को लिखित शिकायत कार्यवाही की मांग की थी लेकिन कुछ हद तक सुधार हुआ पुन: इस तरह की समस्या और घटना इन लोगों के साथ हो रही है इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा विभिन्न अधिकारियों व प्रशासन से बात कर इन लोगों की समस्या का समाधान करने की बात कही साथी सभी चालकों को अस्वस्थ किया गया कि यदि सुधार नहीं होता है तो उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। कहा स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। हर संभव मदद किया जाएगा। इस अवसर पर चालक मुन्ना झा,पप्पू यादव भरत यादव,मदन यादव,रविंद्र रावत, संजीव झा, तेजू कुमार यादव, विजय यादव, सिंटू कुमार, चंदन यादव, मुकेश यादव, रोशन यादव, उमेश यादव, छोटेलाल यादव, मुकेश कुमार, राजेंद्र यादव, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार यादव, हिमांशु मंडल, मेंघु रामानी, प्रमोद यादव, सुमन कुमार, महेंद्र यादव, गुणधार यादव, मुकेश यादव, दीपू यादव, अभिमन्यु कुमार, छोटू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड के सबैजोर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया गया कि रेल पोल संख्या 1/12-13 के समीप बुजुर्ग आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना रेल थाना क्षेत्र से बाहर होने के कारण स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय थाना में यूडी (अस्वाभाविक मृत्यु) का मामला दर्ज कर पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ मृतक के पहचान का प्रयास कर रही है ।

सेना के जवान का बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
मधुपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी मोड़ स्थित सेना के जवान अब्दुल रज्जाक के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। बताया जाता है कि चोरी की आशंका होने पर पड़ोस के एक युवक ने चोरों को घर के अंदर ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोर छत के दरवाजे का ताला तोड़कर छत पर पहुंचे और वहां से कूदकर भागने लगे। इसी दौरान एक चोर का पैर टूट गया, जबकि दूसरा भी ग्रामीणों के हाथ लग गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरिडीह जिले के ताराटांड़ निवासी रियाज अंसारी और मंझगांव निवासी बेताउल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल, एक टॉर्च, ताला तोड़ने के उपकरण तथा चांदी की एक कान की बाली बरामद की है। चोरी गए सामान में नगदी समेत चार लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को मिट्टी जांच व संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किया जागरूक
सारवां/संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को पहारिया और पिपरना गांव में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशीष कुमार दुबे की देखरेख में आयोजित किया गया। मौके पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं पोषक तत्व और मिट्टी जांच कराने को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया गया कि मिट्टी की जांच करवाने के बाद उसे मिट्टी में होने वाले योग्य फसल को ही लगाना चाहिए। कहा गया कि जब तक खेत की उर्वरा शक्ति की जानकारी ना हो जाए कि संबंधित मिट्टी में कौन सा फसल लग सकेगी तब तक अनजाने फसल को ना लगाएं। इसके साथ उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग तथा रासायनिक उर्वरकों के न्यूनतम एवं आवश्यकता आधारित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान खेती में प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को बताया गया कि मृदा की उर्वरता एवं स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, टपक सिंचाई खेती, प्राकृतिक खेती के तरीकों का प्रयोग, रासायनिक उर्वरकों का आवश्यकता के अनुसार न्यूनतम उपयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को स्वस्थ मिट्टी, संतुलित पोषण, कम लागत वाली टिकाऊ खेती एवं टपक सिंचाई योजना से प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर कृषक मित्र कमलाकांत वर्मा, सुनील वर्मा, बबीता देवी, निरंजन वर्मा, बबीता भारती, पिंकी देवी, पिंकी कुमारी, रंजू देवी सहित अन्य किसान मौजूद थे।

अर्नब चक्रवात के असर से बदला मधुपुर का मौसम, दिनभर छाए रहे बादल
मधुपुर/संवाददाता। चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव का असर बुधवार को मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र में भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर धूप का असर अपेक्षाकृत कम रहा। शाम के समय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव महसूस किया गया। बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण लोगों को उमस व धूप की तपिश से कुछ राहत मिली। वातावरण में नमी बढ़ने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी देखा गया। हालांकि, बारिश के कारण किसी तरह के बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है। इधर, मौसम में अचानक आए बदलाव को लेकर लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं। किसान भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हल्की बारिश को कृषि कार्य के लिए कुछ हद तक लाभकारी माना जा रहा है, जबकि लगातार बारिश होने की स्थिति में खेतों में चल रहे कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। कुल मिलाकर, चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव के बीच बुधवार को मधुपुर क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदला रहा। आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति को लेकर लोगों की नजर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर बनी हुई है।

सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से दी मां लखी को विदाई
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी में लखी पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। पालोजोरी के बरमसिया में बीते मंगलवार की शाम विवाहिताओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से मां लखी को विदाई दी। मां लखी की प्रतिमा विसर्जन में समस्त ग्रामीण शामिल हुए और मां लखी के अंतिम दर्शन किए। लखी पूजा के अवसर पर यहां पारंपरिक मेला भी लगाया गया, जिसका आनंद ग्रामीणों ने लिया। झारखंड के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह बरमसिया पहुंचे और ग्रामीणों से मिल इस भव्य आयोजन की सराहना की। वह प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने उन्हें बंग समाज द्वारा निर्मित गुड़ के लड्डू भी खिलाए। पालोजोरी के दुधानी में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store