• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026

मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

October 17, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

October 17, 2026

पूर्व मुखिया सह झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल राय की पुण्यतिथि मनाई गई

October 16, 2026

दुर्गा महोत्सव पर महेंद्र मुनि विद्यालय में सजा संस्कृति का रंग

October 16, 2026

मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में किशोर निरुद्ध, नौ चोरी के मोबाइल बरामद

October 16, 2026

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आयोजित की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

October 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

    डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

    जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

    मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

    13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

    अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    मोहनपुर की बाघमारी पंचायत से जुड़े सात बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी

    फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

by admin
October 29, 2026
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। गंगा समग्र विकास कार्य को विस्तार देने और बाबा नगरी देवघर की ऐतिहासिक शिवगंगा को इस अभियान से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। इसी उद्देश्य से बुधवार को विलियम्स टाउन स्थित स्थानीय संघ भवन, मधुसूदन बापट स्मृति न्यास भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गंगा समग्र विकास कार्य की साहिबगंज एवं देवघर प्रभारी चंदा कुमारी ने की। इसमें मुख्य रूप से विभाग प्रचारक वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। बैठक में साहिबगंज में प्रवाहित मां गंगा और देवघर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान शिवगंगा को केंद्र में रखकर समग्र विकास कार्य को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस दिशा में स्थानीय लोगों की भागीदारी को आवश्यक बताते हुए जनसहयोग से अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया।
शिवगंगा को अभियान से जोड़ने की पहल
बैठक के बाद जानकारी देते हुए चंदा कुमारी ने कहा कि झारखंड के साहिबगंज में मां गंगा प्रवाहित होती हैं, जहां गंगा समग्र के माध्यम से विकास कार्य चलाए जा रहे हैं। अब बाबा नगरी देवघर की शिवगंगा को भी इस अभियान से जोड़कर कार्यों को आगे बढ़ाने की योजना है। इसके लिए स्थानीय लोगों का सहयोग और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिवगंगा देवघर की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे गंगा समग्र के कार्यों से जोड़ने से लोगों को नदी और जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस पहल में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता पर बल दिया।
रांची की बैठक में शामिल होने की अपील
चंदा कुमारी ने बताया कि इस सिलसिले में आगामी एक नवंबर को रांची स्थित विकास भारती आश्रम में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसमें गंगा समग्र विकास कार्य की आगामी योजनाओं और देवघर की शिवगंगा को अभियान से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने देवघर के लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मां गंगा और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इस पहल के माध्यम से लोगों को प्रकृति, जल और धार्मिक धरोहरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार व चंदा कुमारी के अलावा डॉ राजीव रंजन, प्रभाकर शांडिल और विनायक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में शिवगंगा को गंगा समग्र विकास कार्य से जोड़ने की दिशा में सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी को प्रमुख आधार बनाने पर चर्चा की गई।

गाय को ट्रैक्टर से धक्का मारने के विवाद में मारपीट में तीन घायल, मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। कुण्डा थाना क्षेत्र के बैंगी विशनपुर गांव में गाय को ट्रैक्टर से धक्का मारने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव निवासी गजाधर राउत ने कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दर्ज मामले में गजाधर राउत ने बताया है कि 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे उनकी गाय खूंटे से बंधी हुई थी।
इसी दौरान गांव के सुमित मंडल, पिता नवीन मंडल ने ट्रैक्टर से गाय को धक्का मार दिया। इससे गाय अधमरी स्थिति में हो गयी। इस संबंध में पूछताछ करने पर आरोप है कि सुमित मंडल के परिवार के लोगों ने घर में घुसकर उनके और उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले के अनुसार मारपीट करने वालों में नवीन मंडल, किशोर मंडल एवं रंजन मंडल, सभी पिता स्व. पागल मंडल, दीपक मंडल, पिता नामालूम, प्रिंस कुमार, पिता किशोर मंडल, गोलू मंडल, रमेश मंडल तथा सुमित कुमार, पिता नवीन मंडल शामिल थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सभी लोग हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे थे और उनके तथा उनकी मां के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। गजाधर राउत के अनुसार, उनकी मां के गले में पहनी चांदी की सिकड़ी, जिसका वजन चार भर और कीमत करीब 10 हजार रुपये बतायी गयी है, नवीन मंडल ने छीन ली। साथ ही नवीन मंडल पर उनकी मां के साथ अभद्र व्यवहार करने और डंडे से उनकी बांह पर मारने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गोलू मंडल, पिता रमेश मंडल ने रड से उनके माथे पर वार कर दिया, जिससे उनका माथा फट गया। वहीं, उन्हें बचाने पहुंचे उनके चाचा वरुण राउत के माथे पर किशोर मंडल द्वारा जान मारने की नीयत से डंडे से वार करने का आरोप है, जिससे उनका माथा भी फट गया। गजाधर राउत ने कुण्डा थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अखाद्य रंग से बनी जलेबी और लड्डू नष्ट, खाद्य दुकानों को नोटिस
देवघर/संवाददाता खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर की ओर से बुधवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहीद आश्रम मोड़, मंदिर मोड़, जमुना जोर पुल, करनीबाग और बाजला कॉलेज के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान विकास मिष्ठान भंडार में अखाद्य रंग से बनी 1.5 किलो जलेबी और चार किलो लड्डू को नष्ट कराया गया। साथ ही खाद्य कारोबारी को नोटिस दिया गया। जांच अभियान के दौरान शहीद आश्रम मोड़ स्थित तिवारी जी दही दुकान, मां शाकंभरी भंडार, विकास मिष्ठान भंडार और साईं दा ढाबा का निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों में पनीर, खोया, रसगुल्ला, जलेबी, चटनी, छोला, आलू, प्याज सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। वहीं, जमुना जोर पुल, करनीबाग के निकट स्थित संदीप फास्ट फूड में खाद्य सामग्रियों और साफ-सफाई की जांच की गई। इस दौरान स्वच्छता में कमी पाए जाने पर संचालक को सुधार के लिए नोटिस दिया गया। विभाग की ओर से निर्देशों का पालन नहीं करने पर फूड लाइसेंस निलंबित किए जाने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कॉलेज और स्कूल के आसपास पान मसाला व सिगरेट नहीं बेचने का निर्देश
अभियान के दौरान बाजला कॉलेज के समीप संचालित स्ट्रीट फूड स्टॉलों की भी जांच की गई। सभी संचालकों को स्वच्छता बनाए रखते हुए स्टॉल चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कॉलेज और स्कूल के आसपास स्थित चाय दुकानों तथा अन्य स्टॉल संचालकों को सिगरेट और पान मसाला नहीं बेचने का सख्त निर्देश दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखें तथा खुले में खाद्य सामग्री रखकर बिक्री नहीं करें। सभी कारोबारी आवश्यक लाइसेंस एवं प्रमाणपत्र प्राप्त कर उन्हें नियमानुसार प्रदर्शित करें और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं। यह निरीक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी शैलेश कुमार यादव और अंजली विवा मिंज शामिल थीं।

आपसी विवाद में वृद्ध महिला के साथ मारपीट, घायल
देवघर/संवाददाता। बैद्यनाथपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में जानकी देवी घायल हो गईं। घायल महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। घटना के संबंध में घायल जानकी देवी ने बताया कि उनके घर के सामने मोहल्ले का एक व्यक्ति जबरन गड्ढा खोद रहा था। उन्होंने गड्ढा खोदने से मना किया तो उक्त व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद अचानक लाठी-डंडे से जानकी देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। जानकी देवी के अनुसार, उनके द्वारा हल्ला करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इस दौरान मारपीट में वह घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज किया।

तीन लाख की साइबर ठगी में देवघर से एक आरोपित हिरासत में, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
देवघर/संवाददाता साइबर ठगी के एक मामले में आरोपित की तलाश में मुंबई के ट्राम्बे थाना की पुलिस टीम बुधवार को देवघर पहुंची। एसआई पूजा सलगडे के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने देवघर नगर थाना की पुलिस के सहयोग से नंदन पहाड़ इलाके से कुंदन कुमार दास नामक युवक को हिरासत में लिया। आरोपित मूल रूप से बैजनाथपुर का रहने वाला बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, इसी वर्ष जुलाई माह में मुंबई के ट्राम्बे थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये की ठगी कर ली थी। इस घटना को लेकर ट्राम्बे थाना में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम हिरासत में लिए गए युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीम देवघर पहुंची और स्थानीय नगर थाना की पुलिस के सहयोग से युवक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने ठगी की इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर के 10 पहलवान दिखाएंगे दम
देवघर/नगर संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यालय खेल महासंघ (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए देवघर जिले के 10 पहलवानों का चयन हुआ है। इनमें से छह खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं, जबकि चार अन्य पहलवान हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिले के खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह है।दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में देवघर के पहलवान विभिन्न भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। चयनित खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने और जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है। दिल्ली रवाना होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग के भविष्य कुमार यादव (35 किलोग्राम) और मानसी टुडे (42 किलोग्राम) शामिल हैं। वहीं, अंडर-17 वर्ग में विक्की कुमार (52 किलोग्राम), मनीष झा (110 किलोग्राम), विद्या कुमारी (65 किलोग्राम) और अंशिका कुमारी पोद्दार (69 किलोग्राम) प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों को देवघर रेलवे स्टेशन पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि सभी पहलवान प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल कर देवघर का गौरव बढ़ाएंगे।
खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है चयन
जिला कुश्ती संघ की सचिव पायल कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए देवघर के 10 पहलवानों का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। यह खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पदक जीतकर देवघर सहित झारखंड का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के दूसरे युवा भी कुश्ती के प्रति आकर्षित होंगे और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

खड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल खड़ी करती है : आशीष दुबे
देवघर/नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के देवघर जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियों को राजनीति का हथियार बनाना उचित नहीं है। आशीष दुबे ने अपने बयान में खड़गे पर निशाना साधते हुए उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या कांग्रेस की राजनीति में अब मुद्दों और नीतियों की जगह व्यक्तिगत टिप्पणियां ले रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे संवाद की गरिमा बनाए रखें। राजनीतिक मतभेदों को नीतियों, विचारों और जनहित के मुद्दों तक सीमित रखना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में दिए गए बयानों को लेकर राजनीतिक दलों को जवाबदेही तय करनी चाहिए। उनके अनुसार, स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए राजनीतिक संवाद में संयम और मर्यादा जरूरी है। आशीष दुबे ने कहा कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच भी नेताओं को ऐसी भाषा से बचना चाहिए, जिससे सार्वजनिक संवाद की गरिमा प्रभावित हो। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस मुद्दे पर देश के सामने अपना पक्ष रखने की मांग की।

अंडर 15 और अंडर 17 प्रतियोगिता के लिए टीम गिरिडीह रवाना, कोच यश गुप्ता के नेतृत्व में पदक जीतने का लक्ष्य
देवघर/नगर संवाददाता। गिरिडीह में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित अंडर 15 एवं अंडर 17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में देवघर के 19 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की टीम कोच यश गुप्ता के नेतृत्व में गिरिडीह रवाना हुई। खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के इरादे से खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों में श्रेयश समीर, आरश राज, आयुष्मान उपाध्याय, अविनाश कुमार, शिवांश कुमार, शौर्य दुबे, आयुष मिश्रा, वैभव आर्य, अतिक्ष गुप्ता, श्रेयांश केसरी, अभिषेक कुमार, अंकित कश्यप, पीयूष रंजन मुर्मू, आन्या, लाडली रोज, सृष्टि सुमन, नेहा कुमारी, आहाना टिग्गा और शाश्वत सिंह शामिल हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
टीम के रवाना होने से पूर्व देवघर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव कनिष्क सिंह और कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और दूसरे जिलों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देती हैं। इससे खिलाड़ियों को अपनी कमजोरियों को समझने और खेल में सुधार करने का अनुभव भी मिलता है।
बेहतर प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें
अंडर 15 और अंडर 17 स्तर की यह चैंपियनशिप उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें भाग लेकर खिलाड़ी अपनी क्षमता साबित करने के साथ भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल कर सकेंगे। देवघर जिला बैडमिंटन संघ को उम्मीद है कि कोच यश गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम के खिलाड़ी मेहनत, लगन और खेल कौशल के दम पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अब जिले के खेल प्रेमियों की निगाहें प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

नगर थाना पुलिस का विशेष अभियान लाल वारंटी समेत पांच गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक लाल वारंटी समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में चार के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। ये सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। वहीं, एक आरोपित के खिलाफ लाल वारंट यानी स्थायी वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपितों में शहर के जूनपोखर मोहल्ला निवासी विक्की तुरी, पालिक बाजार के पास रहने वाले विवेक चौधरी, केकेएन स्टेडियम के पास रहने वाले देवा धपरा और भोला धपरा तथा पुरनदाहा मोहल्ला निवासी मनोज कुमार मिश्रा उर्फ डीसी शामिल हैं। इनमें देवा धपरा और भोला धपरा धपरा गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और एक मामले में काफी समय से फरार चल रहे थे। वहीं, पुरनदाहा निवासी मनोज कुमार मिश्रा उर्फ डीसी के खिलाफ लाल वारंट अर्थात स्थायी वारंट जारी किया गया था। नगर थाना पुलिस के इस विशेष अभियान में सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store