• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

November 27, 2026

वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

November 27, 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

November 27, 2026

दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

November 26, 2026

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 26, 2026

जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

November 26, 2026

गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

November 25, 2026

गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

November 25, 2026

पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

November 25, 2026

किशोरी के अपहरण की शिकायत

November 25, 2026

मुरलीधर गुप्ता के नाम पर रखा गया पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का नाम

November 25, 2026

बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, खेतों में पहुंची बीमा कंपनी की टीम

November 25, 2026

शहर में स्कूल बसों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

November 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 27, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

    वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

    प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

    दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण में बीजोपचार व कीट प्रबंधन की दी गई जानकारी

    झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    जिले में 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान

    गोड्डा से भागलपुर जा रही यात्री बस जलकर हो गई खाक, सभी यात्री सुरक्षित

    गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु घायल

    पुलिस ने पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

by admin
November 27, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • संगठन को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक मजबूत करने की बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे पार्टी जिला कार्यालय में हुई बैठक में संविधान के मूल्यों की रक्षा, लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने तथा जिला से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर चर्चा की गई।
    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। भारतीय संविधान देश की राष्ट्रीय चेतना और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान देश की सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देता है। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, पंकज सिंह भदौरिया, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, प्रदेश मंत्री तूफान महथा, अमृत मिश्रा, महेश राय, विपिन जी, गौरी शंकर शर्मा, सौरभ कश्यप, विनीता पासवान, विष्णु राय, बिंदु पाठक, बिरजू राउत और निरंजन देव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, बीडीओ ने किया जागरूक
मारगोमुंडा/संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड सरकार की ओर से गुरुवार को मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय परिसर में रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहन के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में जेएसएलपीएस कर्मियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया और आम लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक किया। बीडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।

संविधान की प्रस्तावना पढ़ नगर निगम कर्मियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
देवघर/नगर संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और उसमें निहित आदर्शों एवं सिद्धांतों के पालन की शपथ ली। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर निगम कर्मियों ने कहा कि संविधान केवल देश के शासन संचालन का आधार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है।

संविधान दिवस पर छात्राओं ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प
देवघर/नगर संवाददाता। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशानुसार रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर में गुरुवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शैक्षणिक जागरूकता कैलेंडर के तहत राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई तीन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी ने की। प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान के आदर्शों को अपनाना बेहद आवश्यक है। डॉ. किसलय सिन्हा ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, संघीय व्यवस्था, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य और स्वतंत्र न्यायपालिका शामिल हैं। डॉ. प्रकाश चंद्र दास ने कहा कि संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की असली ताकत उसका संविधान है। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस इकाई तीन की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. करुणा पंजीयारा ने छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन भी डॉ. करुणा पंजीयारा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. रेखा कुमारी गुप्ता, ममता कुजर, जुगनू कुमारी सिंह, डॉ. करुणा पंजीयारा, आशा कुमारी, डॉ. बिपिन कुमार, जेनीस इरी तिग्गा, शिखा सोनाली इक्का, हेलना किस्कू सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देकर इंटक व महिला कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ

  • ओरपा गांव में आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
    देवघर/वरीय संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को देवघर प्रखंड के केनमनकाठी पंचायत अंतर्गत ओरपा गांव में इंटक एवं महिला कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान के अधिकारों, आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव सह संताल परगना प्रभारी अजय कुमार, जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी, जिला इंटक सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। अजय कुमार ने कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान की गरिमा बनाए रखने की जरूरत बताई। अनंत मिश्रा ने कहा कि संविधान की रक्षा का संकल्प तभी सार्थक होगा, जब सभी लोग लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए आवाज उठाएंगे। प्रमिला देवी ने संविधान के आदर्शों की रक्षा के लिए एकजुट प्रयास करने की अपील की। मौके पर अमित कुमार दुबे, मुकेश दुबे, निरंजन ठाकुर, अमित कुमार रंजन, प्रहलाद दास ठाकुर, राजीव रंजन, माको देवी, शकुंतला देवी, दिव्या भारती, संगीता देवी, बीना देवी, कंचन देवी, पूजा देवी, सीता देवी, मुन्नी देवी, बबीता देवी, पार्वती देवी, सुमित्रा देवी, नीतू कुमार, मिलन कुमार दास, मनोज कुमार दास, दिवाकर दास, प्रदीप कुमार, पूनम कुमारी एवं संतोष दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक वारंटी गिरफ्तार
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंट जारी हुए वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पालोजोरी थाना क्षेत्र के लखीबाद के खुर्शेद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

28 नवंबर की पदयात्रा में सारठ से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल : रणधीर सिंह

  • ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की सफलता को लेकर पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति
    चितरा/संवाददाता। देवघर में 28 नवंबर को भाजपा की ओर से आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सहरजोरी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने मंडल अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में रणधीर सिंह ने कहा कि 28 नवंबर को देवघर के केके स्टेडियम से वीर कुंवर सिंह चौक तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पदयात्रा में सारठ विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यवस्था के प्रति आम जनता को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राज्य में अराजकता का माहौल होने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, जनहित और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। रणधीर सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देवघर पहुंचकर पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की। मौके पर चितरा मंडल अध्यक्ष टिंकू सिंह, खागा मंडल अध्यक्ष कामदेव मंडल, सारठ मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, पथरड्डा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, गुड्डू सिंह, गणेश मंडल, संजय पांडेय, धनंजय सिंह, रंजीत सिंह, लालू यादव, परवीन महतो, दिलीप यादव, विमल सिंह, पवन सिंह, श्यामल सिंह, रीतलाल यादव, सुरेन महतो और विकास वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

समकालीन अभियान में पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
जसीडीह/संवाददाता। पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बुधवार को थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अजान टोला, रोहिणी से दो वारंटियों सुनील दास और टिंकू दास को गिरफ्तार किया गया। वहीं, थाना क्षेत्र के शंकरी गांव से चंद्रशेखर दास को पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

संविधान दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई शपथ
जसीडीह/संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जसीडीह थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि देश का संविधान न केवल विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार भी है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का मजबूत आधार है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

आधुनिक तकनीकों से अपडेट रहना दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी : डॉ. राजीव रंजन

  • आइडीए देवघर की मेजबानी में होगा 8वां झारखंड डेंटल कॉन्फ्रेंस, ज्ञान के आदान-प्रदान और नई चिकित्सा तकनीकों पर होगा मंथन
    देवघर/नगर संवाददाता। दंत चिकित्सा का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। नई तकनीकों, आधुनिक उपकरणों और उपचार की नवीन पद्धतियों ने इस क्षेत्र में संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। ऐसे में दंत चिकित्सकों के लिए जरूरी है कि वे समय के साथ अपने ज्ञान और चिकित्सा कौशल को लगातार विकसित करते रहें। सीखने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती और चिकित्सा के क्षेत्र में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। यह बातें इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आइडीए), देवघर के सचिव डॉ. राजीव रंजन ने कहीं। उन्होंने कहा कि चाहे युवा दंत चिकित्सक हों या वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ चिकित्सक, सभी को नई तकनीकों और चिकित्सा पद्धतियों से अपडेट रहना चाहिए। चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को अपनाकर ही मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। जो सीखना बंद कर देता है, उसका आगे बढ़ना भी रुक जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर आइडीए देवघर की ओर से 8वें झारखंड डेंटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन दंत चिकित्सकों के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान, नई तकनीकों की जानकारी और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इसमें दंत चिकित्सा के बदलते स्वरूप, आधुनिक उपचार पद्धतियों और पेशेवर दक्षता को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
    अनुभव और आधुनिक तकनीक का होगा संगम
    डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक सम्मेलन दंत चिकित्सकों को अपने अनुभव साझा करने और चिकित्सा जगत में हो रहे नए अनुसंधानों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इसका सीधा लाभ मरीजों को बेहतर उपचार के रूप में मिलता है। सम्मेलन का उद्देश्य दंत चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान और तकनीकी दक्षता को नई दिशा देना है।
    आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही टीम : सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संगठनात्मक टीम बनाई गई है। इसमें डॉ. राजीव कुमार अध्यक्ष, डॉ. राजीव रंजन सचिव, डॉ. अमित प्रसाद कार्यक्रम सचिव, डॉ. पूजा रॉय सहायक सचिव, डॉ. अंजू कुमारी कोषाध्यक्ष, डॉ. अमरेश कुमार और डॉ. हर्ष उपाध्यक्ष, डॉ. स्नेहा चंदानी संयुक्त कोषाध्यक्ष, डॉ. ज्योतिष वैज्ञानिक समिति के सदस्य तथा डॉ. प्रवीर पुलक व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं डॉ. आनंद और डॉ. राज वर्मा भी आयोजन से जुड़े हैं।आइडीए देवघर की यह पहल दंत चिकित्सकों को निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद है।

पेट्रोल लीडर्स ट्रेनिंग के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय बावन बीघा स्थित रेलवे ट्रेनिंग पार्क में पूर्वी रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से आयोजित पांच दिवसीय पेट्रोल लीडर्स ट्रेनर्स ट्रेनिंग कोर्स के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत बीपी सिक्स व्यायाम, निरीक्षण एवं ध्वज समारोह के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार स्तर के प्रवीणता बैज की जानकारी दी गई। साथ ही गश्ती नेता की भूमिका, जिम्मेदारियों और आवश्यक नेतृत्व गुणों से अवगत कराया गया। इसके बाद अलग-अलग व्यावहारिक सत्रों में पायनियरिंग, अनुमान, मानचित्रण एवं प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षुओं ने गश्ती दल के साथ सामूहिक भोजन तैयार करने की गतिविधि में भी हिस्सा लिया। दिनभर चले प्रशिक्षण के बाद शाम को कैम्प फायर और रात्रिकालीन गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना, आत्मनिर्भरता और स्काउटिंग से जुड़े व्यावहारिक कौशल का विकास करना है। सभी प्रशिक्षुओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कुएं में मिले विवाहिता के शव मामले में पति समेत ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोइरीडीह के समीप बंधेती पांडेयडीह गांव स्थित कुएं में विवाहिता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई सारवां थाना क्षेत्र के छींट पांचुडीह गांव निवासी बमशंकर पांडेय के आवेदन पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
आवेदन में मृतका के भाई ने बताया है कि उसकी 26 वर्षीय बहन लक्ष्मी कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व बंधेती पांडेयडीह निवासी गुलाब पांडेय के पुत्र विपिन पांडेय से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते हुए मारपीट भी करता था। भाई के अनुसार, प्रताड़ना से संबंधित साक्ष्य उसकी बहन के मोबाइल में मौजूद हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर मायके आने के दौरान भी उसने शरीर पर चोट के निशान दिखाए थे और जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही थी। भाई ने बताया कि 24 नवंबर को करीब 1:23 बजे विपिन पांडेय ने फोन कर सूचना दी कि लक्ष्मी कुएं में गिर गई है। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो उसका शव पड़ा मिला। भाई ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव कुएं में डाल दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

November 27, 2026

वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, आठ गिरफ्तार

November 27, 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी व कृषि सखियों का प्रशिक्षण शुरू

November 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store