• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उपायुक्त ने दूसरी सोमवारी को लेकर रूटलाइन का किया निरीक्षण

August 11, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

उपायुक्त ने दूसरी सोमवारी को लेकर रूटलाइन का किया निरीक्षण

by admin
August 11, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता।
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को अहले सुबह से मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल के जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अत्यंत धैर्य और संयम के साथ श्रद्धालुओं के सहयोग में खड़े रहें। उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी और जवान पूरी तरह से ‘सेवा भाव’ से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नंदन पहाड़ से लेकर बाबा मंदिर तक भ्रमण कर पहली सोमवारी के बड़े प्रशासनिक टास्क को देखते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित पूरी टीम को हर पल मुस्तैद (एक्टिव मोड) रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संवेदनशील पॉइंट पर भीड़ का दबाव न बढ़े। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मेला क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न सेवा केंद्रों की जमीनी हकीकत को परखा। उन्होंने सूचना-सह-सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी, ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र, विद्युत केंद्र और स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कैंपों में जीवन रक्षक दवाइयों और एम्बुलेंस की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित रहे, मातृत्व विश्राम गृह में माताओं-बहनों को सभी आवश्यक प्राइवेसी व सुविधाएं मिलें, तथा बिजली व सूचना केंद्र बिना किसी बाधा के लगातार कार्यरत रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में वाहनों के बढ़ते दबाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग स्थलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं हों और कोई भी वाहन अनाधिकृत रूप से सड़कों पर न खड़ा हो। उन्होंने यातायात रूट को इस प्रकार संचालित करने का निर्देश दिया जिससे स्थानीय लोगों और कांवरियों दोनों को कोई असुविधा न हो और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अलावा श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित जलार्पण कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने रूटलाइन में बनाए गए सभी होल्डिंग पॉइंट्स को पूरी तरह दुरुस्त और सुविधायुक्त बनाए रखने की बात कही।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन होल्डिंग पॉइंट्स पर पानी, बिजली, मिस्ट कूलिंग और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं हर वक्त चालू रहें ताकि श्रद्धालुओं को कतार में खड़े रहने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, उन्होंने क्यू कॉम्प्लेक्स की संपूर्ण व्यवस्था को भी श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप पूरी तरह अप-टू-डेट रखने का निर्देश दिया और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

गायत्री परिवार और स्थानीय निवासियों ने कांवरियों को पिलायी लस्सी
देवघर/संवाददाता।
श्रावणी मेले के पावन अवसर पर दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़े कांवरियों की सेवा के लिए भक्ति और समरसता का सुंदर नजारा देखने को मिला। गायत्री परिवार देवघर और स्थानीय मोहल्ला वासियों के संयुक्त प्रयास से संचालित ‘शरबत सेवा समिति’ की ओर से कांवरियों के बीच लस्सी का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में कुल 120 किलोग्राम दही की स्वादिष्ट लस्सी तैयार कर हजारों श्रद्धालुओं को वितरित की गई, जिससे भीषण गर्मी और पैदल यात्रा की थकान के बीच कांवरियों को बड़ी राहत मिली। इस लस्सी वितरण की विशेष व्यवस्था सेवानिवृत्त स्टेशन मैनेजर सुधीर मंडल की माता श्यामा देवी के सौजन्य से की गई थी। सेवा के इस महायज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कार्यक्रम में राम उदार सिंह, कपिल देव अग्रवाल, फागू मंडल, महेंद्र प्रसाद यादव, दिलीप कुमार, विनोद कुमार, कुसुम देवी और कांति देवी की प्रमुख भूमिका रही। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार समिति के विजय पांडे, सुरेश बरनवाल एवं सुभाष सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने पूरी निष्ठा से कांवरियों की सेवा की।

वाहन छोड़ने के एवज में 2 हजार रुपये लेने के आरोप में ट्रैफिक मुंशी निलंबित
देवघर/संवाददाता।
वाहन छोड़ने के एवज में 2,000 रुपये लेने के आरोप की जांच के बाद देवघर एसपी ने यातायात थाना के मुंशी (साक्षर आरक्षी) आ०/870 सुजीत श्याम सुन्दर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, देवघर निर्धारित किया गया है। मामले में अंधरीगादर, जसीडीह निवासी हीरालाल यादव, पिता नरेश यादव के आवेदन पर पुलिस उपाधीक्षक (मु.) देवघर द्वारा कार्यालय ज्ञापांक-98/मु०, दिनांक 06.08.2026 के माध्यम से जांच कर प्रतिवेदन समर्पित किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि आ०/870 सुजीत श्याम सुन्दर ने वाहन के चालक से सुबह आने के लिए कहा था। चालक ने कच्चा माल होने की बात कहते हुए वाहन छोड़ने का आग्रह किया। आरोप है कि इसके बाद मुंशी ने 3,000 रुपये की मांग की और बताया कि इसमें 1,000 रुपये का चालान कटेगा तथा 2,000 रुपये इधर देना होगा। चालक ने कच्चा माल खराब होने और पैसे नहीं होने की बात कहते हुए ऑनलाइन 2,000 रुपये देने की बात कही। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, इसके बाद सुजीत श्याम सुन्दर ने यातायात थाना के निजी चालक छोटु कुमार राणा को वाहन चालक के साथ फल दुकानदार के स्कैनर पर 2,000 रुपये भेजवाने और उसके बदले 2,000 रुपये नकद लेकर आने को कहा। छोटु कुमार राणा ने आवेदक से फल दुकानदार के स्कैनर पर 2,000 रुपये भेजवाने के बाद फल दुकानदार से 2,000 रुपये नकद लेकर यातायात थाना के मुंशी को दिया। प्रतिवेदन में बताया गया है कि यातायात पुलिस के विरुद्ध वाहन छोड़ने के एवज में स्कैनर से 2,000 रुपये लेने के आरोप से संबंधित खबर दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद नगर थाना प्रभारी द्वारा कार्यालय ज्ञापांक-2152/नगर थाना, दिनांक 19.07.2026 के माध्यम से जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया। जांच में आवेदक द्वारा फल दुकानदार श्याम तिवारी के पास 2,000 रुपये भेजे जाने तथा उक्त राशि को यातायात थाना के निजी चालक छोटु द्वारा लेकर यातायात थाना के साक्षर आरक्षी सुजीत श्याम सुन्दर को दिए जाने की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि यातायात थाना के मुंशी सुजीत श्याम सुन्दर ने आवेदक हीरालाल यादव के पिकअप वैन को 2,000 रुपये लेकर छोड़ा। जांच प्रतिवेदन में सुजीत श्याम सुन्दर के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई।
आदेश में उनके रवैये को घोर अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, संदिग्ध आचरण, आदेशोल्लंघन एवं मनमाने रवैये का परिचायक बताया गया है। आदेश में कहा गया है कि उनके इस कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इसके बाद देवघर एसपी के आदेश से आ०/870 सुजीत श्याम सुन्दर, यातायात थाना, देवघर को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, देवघर रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ए.एस. कॉलेज में रक्तदान शिविर को लेकर रेडक्रॉस की पहल
देवघर/वरीय संवाददाता।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (12 अगस्त 2026 के अवसर पर महाविद्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर जिला इकाई की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रेडक्रॉस की टीम ने ए.एस. कॉलेज, देवघर पहुंचकर कॉलेज के प्राचार्य टी.पी. सिंह से मुलाकात की और महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की ज्ञात हो यह पहल राज्यपाल सचिवालय, झारखंड, राँची के 31 जुलाई 2026 के पत्र के आलोक में की जा रही है। इसके माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों एवं उनके अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में नियमित रूप से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया गया है जिसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।ए.एस. कॉलेज में हुई मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने, अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों एवं समन्वय पर चर्चा हुई।मौके पर ए.एस. कॉलेज के प्राचार्य टी.पी. सिंह ने रेडक्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित करना मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और हमलोगों द्वारा विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इस पुनीत अभियान से जुड़ सके वहीं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि युवाओं को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। महाविद्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित होने से विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि ए.एस. कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज प्रबंधन की ओर से मिले सकारात्मक सहयोग और शिविर आयोजित कराने के आश्वासन से अभियान को और गति मिलेगी। एनएसएस प्रमुख भारती प्रसाद ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक एवं मानवीय सेवा है। युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए एनएसएस की ओर से विद्यार्थियों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और एनएसएस इस अभियान में रेडक्रॉस के साथ पूरा सहयोग करेगा। इस अवसर उपरोक्त के अलावे रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य संजय मिश्रा, ए.एस. कॉलेज के जानकी नंदन सिंह एवं धीरेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे।

10 साल के यशराज ने साइकिल से तय की 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, दूसरी सोमवारी पर पहुंचे बाबाधाम
सुमरजीत कुमार सिंह/संवाददाता।
अगर ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था, प्रेम और भक्ति हो तो उम्र की कोई सीमा किसी सच्चे कार्य में बाधा नहीं बन सकती। इसे बिहार के गया जिले के बोधगया रामपुर निवासी 10 वर्षीय यशराज ने कर दिखाया है। यशराज ने साइकिल से देश के 11 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी करने के बाद 12वें ज्योतिर्लिंग देवघर बाबाधाम की यात्रा भी पूरी कर ली। वह श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी, 10 अगस्त को देवघर पहुंचा। देवघर पहुंचने के बाद कांवरिया रास्ते में सदानंद सिंह चौक स्थित करणी सेना नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर के सदस्यों ने यशराज की सेवा की और उसका स्वागत किया।
पिता भी रहे साथ, जनवरी से शुरू हुई थी यात्रा
यशराज के साथ इस संपूर्ण भारत यात्रा में उसके पिता प्रकाश कुमार साहू भी साइकिल से साथ-साथ रहे। पिता ने बताया कि यशराज ने जनवरी 2026 से 12 ज्योतिर्लिंगों की साइकिल यात्रा शुरू की थी और करीब आठ माह की यात्रा के बाद दूसरी सोमवारी को देवघर पहुंचा। यशराज के पिता प्रकाश कुमार साहू ने बताया कि जब यशराज छह वर्ष का था, उस समय अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा चल रही थी। इसी दौरान उसने घर से साइकिल से अयोध्या तक की यात्रा की थी। इसके बाद धार्मिक स्थलों की यात्रा के प्रति उसकी रुचि और बढ़ती गई।
आठ माह बाद मां और बहनों से हुई मुलाकात
करीब आठ माह से मां और बहनों से दूर रहकर यात्रा कर रहे यशराज से मिलने उसकी मां पूजा गुप्ता, बहन साक्षी और श्रेयांशी भी करणी सेना सेवा शिविर पहुंचीं। लंबे समय बाद परिवार से मुलाकात का यह क्षण भावुक रहा।
कई धार्मिक स्थलों पर हो चुका है सम्मान
यशराज के पिता ने बताया कि यात्रा के दौरान कई धार्मिक संस्थाओं में यशराज का सम्मान किया गया। कई धार्मिक स्थलों से उसे सम्मानित करने के लिए बुलाया भी गया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने यशराज को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की है। पिता के अनुसार, यशराज ने साइकिल से वैष्णो देवी, खाटू श्याम सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया है।

बीसीसीएल के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर से 38 हजार कांवरियों को मिली राहत
देवघर/संवाददाता।
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दुम्मा में आयोजित धनबाद के बीसीसीएल क्षेत्र का नि:शुल्क कांवरिया सेवा सह चिकित्सा शिविर सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। शिविर के सफल संचालन का एक सप्ताह पूरा हो चुका है, जिसके दौरान लगभग 38,000 श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयों और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का लाभ उठाया है। भीषण पैदल यात्रा के दौरान बीमार या लंगड़ाकर चलने को मजबूर कांवरियों के लिए यह स्वास्थ्य शिविर किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। बीसीसीएल प्रबंधन ने घोषणा की है कि यह स्वास्थ्य सेवा शिविर 28 अगस्त 2026 (राखी पूर्णिमा) तक लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। धनबाद क्षेत्र की ओर से इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रदान फाउंडेशन के कर्मचारियों, समर्पित चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया है।

बाबा मंदिर में आरती के दौरान आईफोन चोरी, संदिग्ध को पकड़ पुलिस के हवाले
देवघर/संवाददाता। बाबा मंदिर में आरती के दौरान श्रद्धालुओं के पॉकेट से आईफोन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। नवादा, बिहार निवासी अनूप कुमार बाबा मंदिर में आरती कर रहे थे। इसी दौरान उनके पॉकेट से आईफोन चोरी हो गया। अनूप कुमार ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दूसरी घटना में नेपाल के वीरगंज निवासी अरविन्द प्रसाद साव का मोबाइल चोरी हो गया। अरविन्द प्रसाद साव वीरगंज स्थित एक बैंक में मैनेजर हैं और परिवार के साथ बाबा धाम जलार्पण के लिए आए थे। इसी दौरान करीब दो लाख रुपये की कीमत का मोबाइल चोरी हो गया। तीसरी घटना में बिहार के गया जिले के मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सतीहरवा गांव निवासी कांवरिया अखिलेश कुमार का आईफोन शिवगंगा घाट से चोरी हो गया। मामले को लेकर उन्होंने नगर थाना में शिकायत की है। इसी तरह बिहार के वैशाली जिले के जमदाहा थाना क्षेत्र निवासी कांवरिया रंजीत कुमार का आईफोन मंदिर के पास से चोरी हो गया। उन्होंने भी घटना को लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस के जवान की बिगड़ी तबीयत
देवघर/संवाददाता। श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीमार जवान की पहचान हरी कुमार यादव के रूप में हुई है, जो गिरिडीह जिलाबल के जवान हैं। जवान के साथियों ने बताया कि हरी कुमार यादव की ड्यूटी क्यू कॉम्प्लेक्स में थी। रविवार की देर रात ड्यूटी के क्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनके साथियों ने उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

करंट लगने से युवक घायल पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
देवघर/संवाददाता। करंट लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के विश्वानी गांव निवासी विकास यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने घायल विकास यादव को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। किस परिस्थिति में विकास यादव को करंट लगा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय अमन कुमार राय की मौत
देवघर/संवाददाता। सारठ-देवघर मार्ग पर बैद्यनाथ लाइन होटल के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे 38 वर्षीय अमन कुमार राय की मौत हो गयी। मृतक सारवां थाना क्षेत्र के कुलुआ नवाडीह गांव निवासी थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमन कुमार राय को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भतीजे सौरभ कुमार राय ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उनके चाचा सोमवार सुबह किसी काम से पैदल बगल में ही कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store