• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

September 22, 2026

मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी समेत चार की मौत, शोक

September 25, 2026

15वां गौसुलवरा कांफ्रेंस अकीदत से मनाया गया

September 25, 2026

रेल रोको मामले में विधायक सुरेश पासवान समेत सभी अभियुक्त दोषमुक्त

September 25, 2026

मैंने अपना परिवार खोया, कोई दूसरा यह दर्द न झेले, इसी संकल्प से शुरू हुआ हिंदूजा अस्पताल

September 24, 2026

एमएमडीआर संशोधन कानून के समर्थन में रणधीर सिंह ने की नुक्कड़ सभा

September 24, 2026

दुकान में घुसकर मारपीट, गल्ले से 8,500 नकद व दो सोने की चेन छीनी

September 24, 2026

चोवा मड़वा दुर्गा मंदिर में वार्षिक अष्टयाम का आयोजन

September 23, 2026

मिलावटी व एनालॉग पनीर के खिलाफ देवघर में सघन जांच

September 23, 2026

एमएमडीआर पर निशिकांत दुबे की राज्य सरकार को खुली चुनौती

September 23, 2026

देवघर में सीआईटीएचएम का शुभारंभ

September 22, 2026

सारवां व सोनारायठाड़ी के गांवों में जल्द उपलब्ध होंगे ट्रांसफार्मर

September 22, 2026

कालाबाजारी की सूचना पर खाद-बीज दुकानों में छापा

September 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी समेत चार की मौत, शोक

    15वां गौसुलवरा कांफ्रेंस अकीदत से मनाया गया

    रेल रोको मामले में विधायक सुरेश पासवान समेत सभी अभियुक्त दोषमुक्त

    मैंने अपना परिवार खोया, कोई दूसरा यह दर्द न झेले, इसी संकल्प से शुरू हुआ हिंदूजा अस्पताल

    एमएमडीआर संशोधन कानून के समर्थन में रणधीर सिंह ने की नुक्कड़ सभा

    दुकान में घुसकर मारपीट, गल्ले से 8,500 नकद व दो सोने की चेन छीनी

    चोवा मड़वा दुर्गा मंदिर में वार्षिक अष्टयाम का आयोजन

    मिलावटी व एनालॉग पनीर के खिलाफ देवघर में सघन जांच

    एमएमडीआर पर निशिकांत दुबे की राज्य सरकार को खुली चुनौती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

by admin
September 22, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • सुरक्षा व्यवस्था समेत वीवीपैट व बीयू हॉल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था समेत निर्वाचन से संबंधित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपैट हॉल, बीयू हॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने वेयर हाउस के मुख्य गेट पर लगे सील, परिसर में प्रतिनियुक्त सुरक्षा जवानों, कमरों एवं परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों एवं फायर बॉक्स की नियमित जांच और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।

विश्व शांति दिवस पर इनर व्हील क्लब ने दिया शांति का संदेश

  • पौधरोपण और कबूतर उड़ाकर प्रेम, सद्भाव व करुणा का दिया संदेश
    देवघर/वरीय संवाददाता। विश्व शांति दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब देवघर की ओर से सोमवार को संदेशपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण एवं दो कबूतर उड़ाकर शांति, स्वतंत्रता और सद्भाव का संदेश दिया गया।
    इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कहा कि शांति केवल युद्ध का अभाव नहीं, बल्कि विचारों, शब्दों और व्यवहार में प्रेम, सम्मान, सहनशीलता एवं करुणा का होना भी है। पौधरोपण के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार पौधे को बढ़ने के लिए प्रेम, देखभाल और धैर्य की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार समाज में शांति के लिए भी निरंतर प्रयास और संवेदनशीलता जरूरी है। वहीं, कबूतरों को शांति और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए खुले आकाश में उड़ाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष ममता किरण ने कहा कि शांति किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसकी शुरुआत स्वयं के विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से होती है। लोगों के प्रति सम्मान, करुणा और सहयोग की भावना से शांतिपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब सेवा, मित्रता और मानवता के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों और युवाओं में शांति एवं मानवीय मूल्यों के संस्कार विकसित करना बेहतर भविष्य की नींव है।

फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • सात मोबाइल फोन व छह सिम कार्ड बरामद, अंशु कुमार दास पूर्व में साइबर थाना कांड में आरोप-पत्रित
    देवघर/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 सितंबर को चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई वरीय पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध देवघर कैलाश प्रसाद महतो के निर्देश में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवघर जिले में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट व अमेजन के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी तथा गूगल पे व फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना एवं लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी किए जाने की सूचना थी। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल फोन व सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
    गिरफ्तार आरोपितों के नाम व पता : गिरफ्तार आरोपितों में मन्टु दास, उपेन्द्र कुमार दास एवं देवानन्द दास, तीनों साकिन लखनुवां, थाना मधुपुर, जिला देवघर तथा अंशु कुमार दास, साकिन तिलौना, थाना देवीपुर, जिला देवघर शामिल हैं।
    कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी : पुलिस के अनुसार आरोपित फर्जी गूगल पे, फोनपे, पेटीएम कस्टमर केयर एवं आईआरसीटीसी पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देते थे। इसके बाद फोनपे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करने का आरोप है। इसी तरह फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लिया जाता था। एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद होने की बात कहकर तथा आम सहायता के नाम पर कार्ड दोबारा चालू कराने का झांसा देकर भी ठगी किए जाने की बात सामने आई है।
    सात मोबाइल व छह सिम बरामद : गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन एवं छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।
    अंशु कुमार दास का पूर्व से आपराधिक इतिहास : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित अंशु कुमार दास पूर्व में साइबर थाना, देवघर कांड संख्या 65/2025 में आरोपित रहाहै।
    छापेमारी दल में शामिल : छापेमारी दल में पुनि नागेन्द्र कुमार मंडल, साइबर थाना सहित देवीपुर थाना की पुलिस टीम शामिल थी।

मोबाइल हैक कर रिटायर बिजली कर्मी के बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये उड़ाए
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के पोखनाटीलहा मुहल्ला निवासी बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी दुर्गा प्रसाद चौधरी साइबर ठगी के शिकार हो गए। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये की निकासी कर ली। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने के बाद दुर्गा प्रसाद चौधरी मामले की शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचे। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी तथा घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका मोबाइल हैक किए जाने के बाद बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। हालांकि, उपलब्ध शिकायत में मोबाइल किस तरीके से हैक किया गया और खाते से किस माध्यम से रकम निकाली गई, इसका उल्लेख नहीं है। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ ठगी की रकम वापस दिलाने का आग्रह किया है। पुलिस को दिए आवेदन के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
देवघर/संवाददाता। संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से 70 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वर सिंह की इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत लकठाडीह गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि ईश्वर सिंह ने अनजान में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। इसके बाद शव को अपने साथ घर लेकर चले गए। ईश्वर सिंह ने किस परिस्थिति में विषैले पदार्थ का सेवन किया था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

मामूली कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाने का किया प्रयास, हालत गंभीर
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के छातीसी बिलासी मोहल्ले में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला की पहचान 22 वर्षीय फूल कुमारी, पति प्रकाश दास के रूप में हुई है। घटना के संबंध में उसके पति ने बताया कि दोनों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आवेश में आकर फूल कुमारी ने फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी मिलने पर समय रहते उसे फंदे से नीचे उतारा गया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला
देवघर/संवाददाता। ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक से मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत कृष्णपुरी मोहल्ला निवासी अनुराग के रूप में हुई है। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि अनुराग मधुपुर जाने के लिए किउल स्टेशन पर टाटा-छपरा ट्रेन में सवार हुआ था। वह ट्रेन के गेट के पास खड़ा था और उसके हाथ में मोबाइल था। ट्रेन जसीडीह स्टेशन पहुंचने के बाद कुछ देर रुककर खुली। इसके बाद रोहिणी स्टेशन से पहले रेलवे ट्रैक के किनारे डंडा लेकर खड़े एक बदमाश ने मोबाइल वाले हाथ पर डंडे से प्रहार किया। डंडे के प्रहार से बचने के लिए अनुराग झुक गया, लेकिन डंडा उसके सिर में लग गया। सिर में चोट लगने के कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, उसका मोबाइल भी नीचे गिरने से स्क्रीन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायल अनुराग को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सब्जी मार्केट से आरक्षी की बाइक चोरी
देवघर/संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र के सब्जी मार्केट से झारखंड सशस्त्र पुलिस 5 के आरक्षी पवन कुमार सिंह की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में आरक्षी पवन कुमार सिंह पिता अनिरुद्ध सिंह ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले के अनुसार पवन कुमार सिंह 18 सितंबर को अपनी बाइक संख्या जेएच 15 ई 2044 से बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी खरीदकर लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली। उन्होंने बताया कि चोरी हुई बाइक हीरो स्प्लेंडर कंपनी की है। आरक्षी ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

नशे की हालत में तेज रफ्तार बाइक से धक्का मारने का आरोप, घायल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाई स्कूल के आगे 20 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे बाइक से जा रहे सुरेन्द्र कुमार झा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में सुरेन्द्र कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में मामला दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नंदन पहाड़ के पास रहने वाले सुरेन्द्र कुमार झा अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। डिवाई स्कूल से थोड़ा आगे वे सड़क के बायीं ओर से जा रहे थे। इसी दौरान बरमसिया साकेत विहार हनुमान मंदिर के पास रहने वाले संजीव कुमार पांडेय उर्फ सोनू तेज रफ्तार से बाइक संख्या जेएच 15 एई 2937 से आए और उनकी बाइक में आगे की तरफ से धक्का मार दिया। सुरेन्द्र कुमार झा के अनुसार, दुर्घटना में उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनके दाहिने आंख के ऊपर माथे में गंभीर चोट लगी और काफी खून निकला। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोट आई। घटना के बाद उनकी पत्नी टोटो से उन्हें सदर अस्पताल ले गईं, जहां इलाज के दौरान माथे में आठ टांके लगाए गए। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। मामले में में सुरेन्द्र कुमार झा ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय संजीव कुमार पांडेय ने नशे की हालत में बाइक चलाते हुए उन्हें धक्का मारा था। उन्होंने बताया कि संजीव कुमार पांडेय ने इलाज का खर्च देने की बात स्वीकार की थी, लेकिन बाद में इलाज का खर्च नहीं दिया। पैसे की कमी के कारण वह बाहर समुचित इलाज नहीं करा सके। इसी कारण थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ। उन्होंने नगर थाना प्रभारी से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पूजा सामग्री बेच रहे ऑटो चालक से मारपीट, घायल
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव में पूजा सामग्री बेच रहे ऑटो चालक के साथ एक युवक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव निवासी नवेद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। घायल नवेद मंडल ने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से ऑटो में पूजा सामग्री की दुकान लगाकर गांव-गांव जाकर सामान बेचते हैं। सोमवार को वह मलहरा गांव में ऑटो से पूजा सामग्री बेच रहे थे। इसी दौरान एक युवक गाली-गलौज करने लगा और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नवेद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी रिखिया थाना पुलिस को दे दी गई है।

विषपान से व्यक्ति की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल में मौत
देवघर/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा विषपान किए जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूल रूप से गोड्डा जिले के गंगटा गांव निवासी अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रीता कुमारी ने बताया कि वह बाजार गई थीं। बाजार से लौटने के बाद उन्होंने देखा कि उनके पति की हालत खराब हो रही थी। बार-बार पूछने पर अभिषेक पांडेय ने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। इसके बाद रीता कुमारी ने अपने भाई शुभम कुमार को बुलाया और दोनों इलाज के लिए अभिषेक पांडेय को देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

रंगदारी मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवघर/संवाददाता
रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल शर्मा है। वह बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सिद्धिचक का निवासी है और यहां कपड़े की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि रंगदारी मांगने के मामले में नगर थाना पुलिस ने बीते रविवार को हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में राहुल शर्मा फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। राहुल शर्मा की गिरफ्तारी नगर थाना कांड संख्या 336/26 के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे सोमवार को जेल भेज दिया।

बछड़ी के दूसरे के घर में घुसने पर विवाद

  • कुल्हाड़ी से सिर पर वार करने का आरोप
    देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गांव में बछड़ी के दूसरे के घर में घुसने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर सातर गांव निवासी फागु राउत उर्फ वीरेंद्र राउत ने कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। दर्ज मामले के अनुसार, घटना 14 सितंबर की शाम करीब चार बजे की है। फागु राउत ने बताया कि उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर बजरंगबली के समीप गाय, बछड़ा और बछड़ी को बांध रखा था। इसी दौरान बछड़ी खुलकर दूसरे के घर में घुस गई। वह बछड़ी को पकड़ने के लिए दौड़े। आवेदन में बताया गया है कि उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिसे उन्होंने दीवार पर रख दिया था।
    आरोप है कि इसी बीच होरो तुरी, उसके बेटे और पत्नी ने कुल्हाड़ी उठाकर उनके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें कौन अस्पताल लेकर गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। आवेदन में बताया गया है कि इलाज के दौरान अस्पताल में रहने के बाद होश आने पर उन्होंने घटना के संबंध में 21 सितंबर को थाना में आवेदन दिया। फागु राउत ने थाना प्रभारी से मामले पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी समेत चार की मौत, शोक

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी समेत चार की मौत, शोक

September 25, 2026

15वां गौसुलवरा कांफ्रेंस अकीदत से मनाया गया

September 25, 2026

रेल रोको मामले में विधायक सुरेश पासवान समेत सभी अभियुक्त दोषमुक्त

September 25, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store