• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, नौ दिसंबर तक चलेगा होम टू रोल सर्वे

October 29, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, नौ दिसंबर तक चलेगा होम टू रोल सर्वे

by admin
October 29, 2023
in Godda
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-डीसी ने अभियान की तैयारियों को लेकर कर्मियों को दिये कई निर्देश

गोड्डा। संवाददाता डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिशान कमर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में होम टू रोल सर्वे की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। उसी क्रम में 28 से 29 अक्टूबर एवं 04-05 नवंबर 2023 को विशेष अभियान दिवस का आयोजन है। प्रकाशित हुई मतदाता सूची के संबंध में लोगों से दावे और आपत्तियां भी प्राप्त किए जाएंगे। अगले 09 दिसंबर तक होम टू रोल सर्वे करते हुए यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि कोई पात्र मतदाता पंजीकृत होने से छूट तो नहीं गया है। साथ ही कटे फटे मतदाता पहचान पत्र तथा ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वाले मतदाता पहचान पत्रों को भी बदलने का काम किया जाएगा। डीसी ने बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने एवं उसका निष्पादन तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम विलोपन एवं त्रुटि में सुधार के लिए 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 23 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए तिथि निर्धारित है। 05 जनवरी, 2024 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। छूटे हुए मतदाताओं को विशेष कर ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, सेक्स वर्क्स, 80+आयु वर्ग, दिव्यांग जन होमलेस पीपुल, आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने के लिए 28 नवंबर, 2023 से 03 दिसंबर, 2023 तक समावेशी सप्ताह का आयोजन करने के लिए तिथि निर्धारित है। वहीं डीसी ने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को जिले के सभी 1178 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के दौरान चलाए जा रहे कार्यों का विशेष मॉनिटरिंग करने के लिए प्रत्येक वरीय पदाधिकारी को 80-90 मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं। डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिशान कमर ने जिले के सभी 1178 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर के द्वारा किए जा रहे कार्य, अर्हताधारी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन लेने, डबल नाम, स्थानीय रूप से स्थानान्तरण, मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर विलोपित करने के लिए प्रपत्र 07 लेने, नाम संशोधन, स्थानान्तरण के लिए प्रपत्र-8 लेने एवं ब्लैक एंड व्हाइट एवं न्यून गुणवत्ता वाले मतदाताओं का रंगीन फोटोग्राफ जैसे कार्यों पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को 80-90 मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं ताकि वह कार्यों की विशेष निगरानी करें एवं बीएलओ, सुपरवाइजर के द्वारा किए गए कार्यों का रेंडम सर्वेक्षण करने का भी निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी-गोड्डा बैजनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी-महागामा राजीव कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा धीरज कुमार ठाकुर सहित जिले के वरीय पदाधिकारी गण मौजूद थे।

मकान के एक कमरे से मिला युवती का शव
-परिजनों ने युवती के पति पर लगाया हत्या का आरोप

महागामा। संवाददाता महागामा ऊर्जा नगर गेट के समीप शनिवार को मकान के एक कमरे से युवती का शव मिला। जिसे देखने आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना थाना प्रभारी अरुण कुमार को दी गई। सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। शव को देखकर स्थानीय लोगों द्वारा कई तरह की आशंका जताई जा रही थी। किन्हीं का कहना था कि आत्महत्या है तो कोई हत्या बता रहा था। वहीं शव की पहचान डेजी देवी, उम्र तकरीबन 20 वर्ष, पिता अमोद यादव, मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के देवबंधा पंचायत के डुमरिया निवासी के रूप में की गई। मृतका पति के साथ किराये के मकान में रहती थी। मृतका के पति का नाम राहुल कुमार, पिता परमानंद मंडल, गोड्डा जिला के कठौंन का रहने वाला है। महागामा में निजी क्लीनिक में डॉक्टर की गाड़ी चलाता है। वहीं घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर बिलख-बिलख कर रोने लगे। वहीं घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी हाल ही में डेढ़ माह पूर्व हुई थी। बताया कि यह घटना बीती रात्रि 12 बजे की बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। साथ ही परिजनों ने उसके पति पर आरोप लगाया है कि उसने ही उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस के द्वारा मृतका के पति से मामले की पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है कि यह घटना हत्या है या आत्महत्या। पूरी छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

महर्षि मेंही आश्रम में हुआ एक दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन
-आध्यात्मिक उन्नति के लिए जीवन में करना चाहिये सदाचार का पालन : परमहंस

महागामा। संवाददाता केचुआ चौक स्थित महर्षि मेंही आश्रम में शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर एक दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया। मंच का संचालन राजेंद्र चौबे ने किया। इस अवसर पर महागामा के आसपास व दूर दराज क्षेत्रों से संैकड़ों सत्संग प्रेमी ने ज्ञान प्राप्त किया। वहीं दो पालियों में सत्संग के आयोजन में वेद, उपनिषद, रामचरितमानस एवं संतवाणी का पाठ किया गया। श्रीधाम वृंदावन से पधारे स्वामी सुबोधानंदजी महाराज ने भक्तों के बीच उपदेश देते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व है। आज के दिन ध्यान, भजन, दान तथा अन्य धार्मिक कार्य करने से कई गुना फल मिलता है। ऐसी मान्यता है कि शनिवार की रात्रि चंद्रमा अमृत वर्षा करते हैं। रात्रि में चंद्रमा की शीतलता में खीर बना कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। हमारे जीवन में पितृ ऋण, देव ऋण एवं गुरु ऋण रहता है। यदि हम जीवन में गुरु धारण करते हैं और गुरु के बनाए नियमों पर चलते हैं तो वह परमात्मा की सेवा हो जाती है और मानव सभी ऋणों से मुक्त हो जाता है। महर्षि मेंही परमहंस की घोषणा है कि ईश्वर एक है और उन तक पहुंचने का मार्ग भी एक है। जीवन में सदाचार का पालन करना चाहिए तभी आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है। वहीं वासुदेव बाबा, शुकदेव बाबा, केदार बाबा ने भी भक्तों के बीच सत्मार्ग पर चलने के लिए अच्छी-अच्छी बातों का उपदेश दिया। वहीं इस अवसर पर सत्संग सदस्यों के द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। मौके पर धर्मेंद्र यादव, प्रदीप पोद्दा, बैजनाथ गुप्ता, राजेंद्र चौबे, खेमापद पंडित, प्रमोद मेहरा सहित सैंकड़ों धर्म प्रेमियों ने सत्संग में भाग लिया।

अभिवंचितों के लिए विधिक सहायता की व्यवस्था : डालसा
-सौ दिनी इंटेंसिव लीगल अवेयरनेस एवं लीगल लिटरेसी अभियान के तहत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक शिविर आयोजित
गोड्डा। संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सौ दिनी गहन विधिक जागरुकता शिविर व विधिक साक्षरता अभियान के तहत शनिवार को गोड्डा, सुंदरपहाड़ी, पथरगामा एवं बसंतराय प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक शिविर आयोजित की गई। इसी कड़ी में सदर प्रखंड के घाट पहाड़पुर गांव में डालसा टीम की पीएलवी इंतखाब आलम, जायसवाल मांझी एवं चंपा कुमारी ने ग्रामीणों को कानून का पाठ पढ़ाया। महिला सशक्तीकरण, पॉक्सो, मानव तस्करी, बाल विवाह आदि के बारे में जानकारी दी गयी। टीम में शामिल पीएलवी ने कहा कि कानून की नजर में देश के नागरिक समान अधिकार प्राप्त हैं। सभी नागरिकों को न्याय पाने का समान अधिकार प्राप्त है। सभी को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं। ऐसे में किसी के अधिकार का अतिक्रमण नहीं करें। अधिकार के अतिक्रमण करने पर ही दंड का प्रावधान है। ऐसे में इस समाज के कमजोर तबके के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता का प्रावधान है। एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, बंदी, तीन लाख से कम आमदनी वाले लोगों पर यदि किसी प्रकार का मुकदमा हो जाता है तो उसके लिए विधिक सहायता के रूप में अधिवक्ता व कोर्ट फी देने का प्रावधान है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के नाम आवेदन देना होगा। टीम के सदस्यों ने कहा कि जागरुक होने से ही समाज से कुप्रथा समाप्त हो सकेगी। इसके लिए शिक्षा की बहुत जरुरत है। शिक्षित समाज से ही विकास संभव है। इसके अलावा पथरगामा के जोबाती मुर्मू व अजय टुडू ने बसंतराय के हिलाबै में हसीब व मंजूरी बीबी, सुंदरपहाड़ी के बड़ा सिंदरी में चुनका मुर्मू व दिलीप यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगा कर कानूनी जानकारी दी।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store