• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनायेगा साहिबगंज : सांसद

November 16, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनायेगा साहिबगंज : सांसद

by admin
November 16, 2023
in Sahibganj
0
511
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
-343 लाभुकों के बीच दो करोड़ से अधिक राशि की परिसंपत्ति का वितरण

साहिबगंज। संवाददाता। 24वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को सिद्धू-कान्हू सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, डीसी रामनिवास यादव, एसपी नौशाद आलम, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीएफओ मनीष तिवारी, एसी विनय मिश्र, सदर एसडीओ रवि जैन व अन्य ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर पारंपरिक स्वागत गान व पुष्प गुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। डीसी रामनिवास यादव ने सभी को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कई योजनाएं ला रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन तत्परता से कार्य करते हुए उन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगा। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जाएगा। एसपी नौशाद आलम ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा का हर प्रयास कर रही है। उन्होंने आगामी छठ पर्व के लिए शुभकामना देते हुए जिले वासी से सहयोग की अपील की। राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा ने लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी। कहा कि साहिबगंज जिला न केवल राज्य एवं देश स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगा बल्कि आगामी दिनों में अंतरराष्ट्रीय पटेल पर भी अपनी नई पहचान बनाएगा। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। भारत सरकार ने साहिबगंज के उधवा झील को रामसर साइट घोषित किया है जो हमारे लिए गौरव का विषय है। कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य तथा साहिबगंज जिला लगातार प्रगति कर रहा है। परंतु अभी भी लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रचार-प्रसार के अभाव में नहीं पहुंच पा रहा है। सांसद ने अपने-अपने स्तर से लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने 343 लाभुकों के बीच 2,00,13,910.00 लाख राशि की परिसंपत्ति वितरित की। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हेमंत सोरेन की सरकार अपराध पर लगाम व लोगों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित : सांसद
-जिले का 13वां थाना बना जिरवाबाड़ी ओपी
-सांसद, डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
साहिबगंज। संवाददाता। 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर जिरवाबाड़ी ओपी जिले के 13वां थाना बन गया। बुधवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा, डीसी रामनिवास यादव और एसपी नौशाद आलम ने संयुक्त रूप से किया। सांसद ने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार अपराध पर लगाम व लोगों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज में जिरवाबाड़ी ओपी को थाना व गंगा रिवर थाना स्थापित करने का निर्णय लिया था। राज्य स्थापना दिवस से जिरवाबाड़ी ओपी अब थाना के रूप में कार्य करेगा। जल्द ही यहां थाना स्तर की सभी सुविधा व पर्याप्त बल मुहैया कराया जाएगा। वहीं रिवर थाना की कवायद भी चल रही है। डीसी रामनिवास यादव ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब जिरवाबाड़ी थाना स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा। वहीं रिवर थाना के लिए जमीन की तालश की जा चुकी है। जल्द ही भवन बनाने की कवायद शुरू होगी। एसपी नौशाद आलम ने कहा कि जिरवाबाड़ी ओपी के थाना बनने से अब यहां के किसी मामले में पुलिस पदाधिकारियों को केस दर्ज कराने बोरियो थाना नहीं जाना पड़ेगा। जिरवाबाड़ी में सारी सुविधा होगी। रिवर थाना भी जल्द ही शुरू होगा। विभाग व सरकार को पर्याप्त बल व अन्य सुविधाओं को लिखा गया है। एसपी ने स्टेशन डायरी में जिलादेश संख्या 1387 दर्ज कर थाना कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएफओ मनीष तिवारी, सदर एसडीओ रवि जैन, एसडीपीओ राजेन्द्र दुबे, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, प्रो. नजरुल इस्लाम, प्रो. मोजम्मिल हक, केताबुद्दीन शेख, राजू अंसारी, गोपाल यादव, अरुण सिंह, सुरेश साह, मनोज चौरसिया, पप्पू अंसारी, अखिलेश यादव, नीलेश यादव, बमबम यादव, नीरज चौरसिया, शादाब अंसारी, शिवम यादव व कांग्रेस महासचिव कलीमुद्दीन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
__नया थाना के अंतर्गत आयेंगे ये क्षेत्र
आईटीआई के समीप पहले जिरवाबाड़ी पिकेट बनाया गया था। 1983 में उक्त पिकेट आउट पोस्ट में परिवर्तित हुआ तब साक्षरता चौक स्थित एक खपरेल मकान में ओपी का संचालन शुरू हुआ था। 2008 में ओपी का अपना भवन हुआ। 40 वर्षों बाद ओपी अब थाना में परिवर्तित हुआ है। इसके तहत मदनशाही पंचायत के बड़ा मदनशाही, छोटा मदनशाही, छोटा पंगड़ो, सोतीचौकी, खुटहरी व छोटा तौफीर, बड़ा तौफीर पंचायत के बड़ा तौफीर, सोती चौकी पांगड़ो गोपाल चौकी, नीरा पाड़ा, मीरा पहाड़, बड़ा तेतरिया, बड़ा पांगड़ो, छोटा तेतरिया, अद्रो बेड़ो, अद्रो संथाली, छोटा लोहंडा, बड़ा लोहंडा, घोघी, करंबी व लदौनी, दुर्गा टोला पंचायत के अद्रो माको, घोघी बेड़ा, लोहंडा बेड़ो, बड़ा पंचगढ़ पहाड़, अम्बाडीहा पंचायत के श्रीराम चौकी संथाली, बाजार, अम्बाडीहा, पोलमा, बड़ा सोलबंधा, पिंडारी, डेम्बा, बड़ा बेतौना, जोकमारी, छोटा बेतौना, मारिकुटी, भवानी चौकी, लालमाटी, झगरू चौकी, वार्ड नंबर 05 अंजुमन नगर, वार्ड नंबर 15 मजहर टोला, साउथ कॉलोनी, वार्ड 16 झरना कॉलोनी, इमली टोला, वार्ड 20 केलाबाड़ी, धनगड़सी, वार्ड 21 पोखरिया, सुभाष कॉलोनी, वार्ड 22 सकरुगढ़, जयप्रकाश नगर, वार्ड 23 कबूतर खोपी, वार्ड 24 बड़ा जिरवाबाड़ी चानन, वार्ड 25 पंचगढ़, छोटा पंचगढ़, छोटा जिरवाबाड़ी, वार्ड 26 बड़ा पंचगढ़, आजाद नगर क्षेत्र आएंगे।
जिले में हैं 13 थाना

नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मिर्जाचौकी थाना, बोरियो थाना, बरहेट थाना, तालझारी थाना, राजमहल थाना, राधानगर थाना, बरहड़वा थाना, रांगा थाना, कोटालपोखर थाना, तीनपहाड़ थाना, जिरवाबाड़ी थाना।

बाइक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत
-वृद्धा को टक्कर मार भागने की कोशिश में हुआ हादसा

तीनपहाड़। संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत टीवीएस शोरूम समीप शराब दुकान के सामने सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इसके पूर्व सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर मोटरसाइकिल संख्या जेएच-04 एल 8456 पर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गापुर निवासी सिमोन मुर्मू (20) व बरहेट थाना क्षेत्र के खुटौना निवासी जुवेल हांसदा तीनपहाड़ की ओर से बाबूपुर की तरफ जा रहे थे। इस बीच बाइक ने एक बूढ़ी औरत को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर भागने लगे। तभी अनियंत्रित होकर वहां मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से भीषण टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक ने घटना स्थल पर पहुंच दोनों घायल युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकलवा राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतकों में एक युवक दुमका जबकि दूसरा तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर का रहने वाला है। सूचना पर तीनपहाड़ पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सांसद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

साहिबगंज। संवाददाता। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारी की जा रही है। छठ घाट में विधि व्यवस्था को लेकर सांसद विजय हांसदा ने बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न पदाधिकारियों संग चानन, कबूतरखोपी सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि तटों पर बैरिकेडिंग के अलावा नाव व बोट से सुरक्षा पर नजर रखें। मौके पर डीएफओ मनीष तिवारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडैत, झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, प्रो. नजरुल इस्लाम, प्रो. मोजम्मिल हक, केताबुद्दीन शेख, राजू अंसारी, गोपाल यादव, अरुण सिंह, सुरेश साह, मनोज चौरसिया, पप्पू अंसारी, अखिलेश यादव, नीलेश यादव, बमबम यादव, नीरज चौरसिया, शादाब अंसारी, शिवम यादव व अन्य मौजूद थे।

सांसद ने वन विभाग के प्रदर्शनी भवन का किया निरीक्षण

साहिबगंज। संवाददाता। राजमहल सांसद विजय हांसदा ने बुधवार को वन प्रमंडल से चानन घाट पर बन रहे प्रदर्शनी भवन का निरीक्षण किया। डीएफओ मनीष तिवारी ने सांसद को भवन के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि भवन में डॉल्फिन सहित जलीय जीवों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। पर्यटकों व आगंतुकों को भवन गंगा व उसके जलीय जीवों की विस्तृत जानकारी देगा। डीएफओ ने बताया कि जल्द ही भवन बन कर तैयार हो जाएगा। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, प्रो. नजरुल इस्लाम, प्रो. मोजम्मिल हक, केताबुद्दीन शेख, राजू अंसारी, गोपाल यादव, अरुण सिंह, सुरेश साह, मनोज चौरसिया, पप्पू अंसारी, अखिलेश यादव, नीलेश यादव, बमबम यादव, नीरज चौरसिया, सादाब अंसारी, शिवम यादव व अन्य मौजूद थे।

जिप सदस्य ने किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

राजमहल। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी जामनगर पंचायत अंतर्गत हाजी बोहदार टोला गांव में बुधवार को जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने 63 केवी की क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उक्त गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर जल गया था। लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विभाग से प्रक्रिया के तहत ट्रांसफॉर्मर की मांग की थी। इधर ट्रांसफॉर्मर लग जाने से उक्त गांव के ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधि को धन्यवाद दिया है। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

एसडीओ ने पदाधिकारियों संग छठ घाट का लिया जायजा

राजमहल। संवाददाता। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को एसडीओ रोशन कुमार साह, सीओ अशोक कुमार सिंह, ईओ स्मिता किरण, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने एलसीटी के माध्यम से स्थानीय सूर्यदेव घाट, गोदारा घाट, संगत घाट, काली घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात रहेंगे। दंडाधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में जहाज के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ईओ स्मिता किरण ने कहा कि सभी घाटों में सफाई कार्य किया जा रहा है। पेयजल सहित अन्य व्यवस्था किए जाएंगे। मौके पर नपं कर्मी व अन्य भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के विकसित भारत हमारा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

बोरियो। संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली पंचायत भवन व बीरबल कांदर पंचायत भवन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत हमारा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा का विरतण, घर-घर केसीसी लोन अभियान, राजस्व, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का निष्पादन किया गया। साथ ही केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों व लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये खूंटी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव, झामुमो बीस सूत्री सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि स्टीफन मुर्मू, प्रमुख शांति बास्की, मुखिया मयबिटी बेसरा, बांझी संथाली पंसस अमन कुमार, मंगल मरांडी, राजेन्द्र साह, डिस्ट्रक्टि कन्सलटेंट सीएससी शुभम जायसवाल, स्टेट बैंक कर्मी, उज्ज्वला गैस वितरण कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, सेविका, स्कूली छात्र-छात्रा सहित कई विभाग कर्मी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनायी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

साहिबगंज। संवाददाता। शहर के होटल हिल व्यू में बुधवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के बैनर तले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि 19वीं सदी के उत्तरार्ध में जिस जल, जंगल, जमीन के लिए भगवान बिरसा ने आंदोलन किया, आज उसी की रक्षा के लिए संपूर्ण विश्व चिंतित है कहा कि धरती व पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका संदेश आज अति महत्वपूर्ण है। इसके पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर सभी ने माल्यार्पण व पुष्पार्पण किया। मौके पर ओबीसी प्रदेश महासचिव राजकुमार कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रणधीर चौरसिया, आनंद मोदी, नित्यानन्द गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

दर्जनों मोबाइल के साथ दो युवक हिरसात में

साहिबगंज। तीनपहाड़। संवाददाता। तीनपहाड़ थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दर्जनों चोरी का मोबाइल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहरवा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर में कथित रूप से एक या दो लोग चोरी का मोबाइल लेकर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र आने वाले हैं। सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान उधर से गुजरने की कोशिश कर रहे एक ट्रैक्टर को रोक छानबीन की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो युवकों को दर्जनों मोबाइल के साथ हिरसात में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नम आंखों से दी गई बम काली मां को विदाई
साहिबगंज। संवाददाता। बम काली मां की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को देर रात तक संपन्न हुआ। बम काली की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा, गाजे बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ पारंपरिक तरीके से निकली। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक हथियार के करतब दिखाए। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बम काली मां को विदाई दी। विसर्जन जुलूस को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। जगह-जगह बैरिकेटिंग के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से निगरानी भी हुई। डीसी रामनिवास यादव, एसपी नौशाद आलम, सदर एसडीओ रवि जैन सहित अन्य अधिकारी जुलूस में व्यवस्था संभालते दिखे।

Share204Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store