• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मनरेगा के पूर्व लोकपाल अब्दुस सुभान लापता

April 17, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

मनरेगा के पूर्व लोकपाल अब्दुस सुभान लापता

by admin
April 17, 2024
in Sahibganj
0
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज। संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के अली नगर निवासी पूर्व मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान (59) पिछले कई दिनों से लापता हैं। उनके पीड़ित पुत्र अबू सुफियान ने नगर थाना में आवेदन देकर पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित पुत्र ने बताया कि उनके पिता 09 अप्रैल को घर से बाहर गए थे और अब तक वापस नहीं आये हैं। उनका निजी मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। दूसरे नंबर पर व्हाटसअप कॉलिंग हो रहा है। लेकिन उधर से फोन पिक नहीं किया जा रहा है।

सोशल मीडिया बनेगा लोकसभा चुनाव में जागरूकता का माध्यम : डीडीसी
-सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स से संबंधित बैठक

साहिबगंज। संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स से संबंधित बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीडीसी सतीश चंद्रा ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर मतदाता को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर चर्चा हुई। डीडीसी सतीश चंद्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया की विभिन्न तिथियों की जानकारी देने व मतदाताओं को अधिक जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों की छोटी क्लिप फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर वोट डालने की अपील की जाएगी। बैठक में उपस्थित विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य, विद्यालयों के प्राचार्य, संगीत शिक्षक, विभिन्न संस्थाओं एवं कला जगत के गणमान्य लोगों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से विचार लिए गए। मौके पर अपरसमाहर्ता राजमहेश्वरम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोक्ता, जेएसएलपीएस जिला कार्यक्रम प्रबंधक मार्टिन तारिक सहित अन्य मौजूद थे।

आजसू में शामिल हुए आदिम जनजाति के दर्जनों युवा

साहिबगंज। संवाददाता। शहर के जेएन राय रोड स्थित आजसू जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में कोदेपाड़ा गांव के दर्जनों युवाओं ने आजसू की नीति-सिद्धांतों पर सहमति जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बुढ़ाना पहाड़िया, फ्लिप पहाड़िया, मनोज पहाड़िया, दिलीप पहाड़िया, विनोद पहाड़िया, महिष पहाड़िया, दीपक मालतो व अन्य शामिल थे। जिला अध्यक्ष ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया। साथ ही उन्हें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व पार्टी की नीति व सिद्धांतों से अवगत कराया। मौके पर महिला मोर्चा की जिला सचिव मेरी मालतो, जिला कार्यकारी सदस्य रामप्रवेश यादव, गोविंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक मूर्छित

राजमहल। संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भैंसमारी गांव में मंगलवार को 10 वर्षीय एक बालक को सांप ने दंश मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार भैंसमारी निवासी प्रसनजीत साहा (10), पिता दुलाल साहा को जहरीले सांप ने दंश मार दिया। जिससे बालक अचेत हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी था। उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी।

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सात वर्ष कारावास

राजमहल। संवाददाता। बच्चे के सामने मां से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को व्यवहार न्यायालय राजमहल के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार दुबे की अदालत ने मंगलवार को 07 वर्ष की सजा सुनाई। मामले को लेकर राधानगर थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला के बयान पर राधानगर थाना में बीते 8 अगस्त, 2021 को कांड संख्या 157/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान एसटी केस नंबर 63/22 जीआर नंबर 589/21में राधानगर थाना क्षेत्र के मसना निवासी काला मिर्जा को भादंवि की धारा 376/511 का दोषी पाकर 07 वर्ष की सजा एवं भादंवि की धारा 325 में दोषी पाकर 05 वर्ष की सजा सुनाई गई। साथ ही दोनों मामलों में 50 हजार रुपया एवं 01 हजार रुपया का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर 90 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। गौरतलब है कि राधानगर थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि बीते 07 अगस्त 2021 को अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान काला मिर्जा घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर 03 वर्षीय पुत्र को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे पुत्र का सिर फट गया। महिला ने किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर घर से बाहर निकल कर हो-हल्ला मचाया तो ग्रामीण जुट गए। तब मौका देखकर काला मिर्जा भाग गया था। दूसरे दिन ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।

गंगा नदी में डूबे युवक का शव बरामद

साहिबगंज। संवाददाता। शहर के चानन गंगा घाट में सोमवार को नहाने के क्रम में डूबे जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर निवासी सागर कुमार (18) का शव मंगलवार को बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ज्ञात हो कि सागर कुमार सोमवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान गहराई में जाने से डूब गया था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग
-लाखों का केबल व अन्य सामान जलकर राख
साहिबगंज। संवाददाता। नार्थ कॉलोनी, घाट रोड स्थित रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के रेलवे क्वार्टरों में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें और धुआं कई किलोमीटर तक देखी गई। आग ने आसपास के अंग्रेजों के जमाने के कई अशोका के वृक्षों को भी झुलसा दिया। आग ने बिजली का लोहा का खंभा को भी गला कर गिरा दिया। इधर धुआं उठता देख लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। वहीं सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी, सदर एसडीओ, नगर थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का आंकलन करते हुए दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच आग बुझाना शुरू किया। लेकिन रबर के केबल में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। 09 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, प्रधान चालक रामेश्वर राम व प्रकाश यादव और संजय कुमार सिंह, अग्नि चालक अरुण कुमार और भरत चंद्र गोप ने भूखे-प्यासे रहकर आग पर काबू पाया। नगर परिषद के जेसीबी चालक विकास कुमार, ट्रैक्टर चालक आशीष कुमार, प्रभु कुमार, रंजित कुमार ने भी सराहनीय कार्य किया। इस दौरान सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता सहित आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे विभाग के पदाधिकारी, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज शुक्ला सहित दमकल विभाग के कर्मी घटना स्थल पर बने हुए थे।

Share198Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store