• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : डीएम

March 9, 2025

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : डीएम

by admin
March 9, 2025
in Bihar
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला प्रशासन ने नारी शक्ति को किया सम्मानित
जमुई। संवाददाता। जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम अभिलाषा शर्मा और जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के हाथ से सम्मान पाकर आधी आबादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सम्मान ग्रहण करने वाली नारी शक्ति में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. खुशबू कुमारी, शिक्षा के क्षेत्र में नूपुर कुमारी, नगर परिषद के ईओ डॉ.प्रियंका गुप्ता, टाउन प्लानर स्नेहल अंशु, सांस्कृतिक प्रस्तुति में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरमपुर, डीपीओ रश्मि रंजन, सीडीपीओ ज्योति कुमारी, आभा कुमारी, पर्यवेक्षिका रश्मि कुमारी, सेविका स्नेहलता आदि दर्जनों महिलाओं का नाम शामिल है।
जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज करते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के उपभोग के लिए महिलाओं को शिक्षित होना पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण
की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं व पुरूषों को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं , फिर भी समाज में लड़का और लड़की में अंतर समझा जाता है। हम सभी को इस अंतर को समाप्त करना होगा। उन्होंने इस अंतर को मिटाने के लिए नारी शक्ति को सजग एवं सचेत होने की सलाह दी। डीएम ने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित की गई आधी आबादी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ने इस अवसर पर कहा कि आधी आबादी के शिक्षित होने से पूरा समाज और राष्ट्र शिक्षित हो जाता है। वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को पुरूषों के समान स्थान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी जनों को महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया। श्री मंडल ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की भी चर्चा की।
डीटीओ मो. इरफान, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, डीआरडीए के निदेशक राकेश कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता अमु आमला, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, समाजसेवी गुड्डू यादव, मनोहर गुप्ता आदि गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में आईसीडीएस की डीपीओ रश्मि रंजन ने आगत मेहमानों का इस्तकबाल अंग वस्त्र , पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया। वहीं राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने किताबी अंदाज में कार्यक्रम का मंच संचालन कर लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल , कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरमपुर की बेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दरम्यान एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। समारोह में भारी संख्या में आधी आबादी मौजूद थी।

सुलहनीय वादों के निपटान के लिए प्रभावशाली उपकरण है राष्ट्रीय लोक अदालत : जिला जज
कहा : राजीनामा के जरिए होता है प्रकरणों का समाधान
जमुई व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जमुई। संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से और राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित न्याय सदन के प्रशाल में विभिन्न अदालतों में सुलहनीय मुकदमों के निपटान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। व्यवहार न्यायालय परिसर में खास अदालत को लेकर गहमा-गहमी देखी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अग्नि ज्योति प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अदालत सुलहनीय वादों के निपटान के लिए सबसे प्रभावशाली उपकरण है। यहां पक्षकारों को त्वरित और कम खर्च पर अंतिम न्याय दिया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने खास अदालत के जरिए लंबे समय तक चलने वाली कानूनी लड़ाई को समाप्त या रोककर वादियों को राहत देने का काम किया है। इस अदालत में मामलों के निपटान के लिए लचीला रुख अख्तियार किया जाता है। इसके चलते ममलचियों को अल्प समय में अल्प व्यय के साथ त्वरित न्याय मिलता है। इससे वे बार-बार कोर्ट की यात्रा करने और मामले के लिए पूरा दिन आरक्षित करने की परेशानी से बच जाते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुगम , सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध है। वादों के निपटान में पक्षकारों की हार-जीत नहीं होती है। इसका फैसला अंतिम और चुनौती रहित है। जिला जज ने मुकदमेबाजों से उदारता के साथ मामलों का निपटान कराए जाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने कहा कि वाद बेवजह तनाव देता है। राशि की अपव्यय के साथ मानसिक चैन छीन लेता है। समय की बर्बादी होती है। उन्होंने पक्षकारों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लेने की अपील की।
सचिव राकेश रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलभ न्याय , कोई अपील नहीं , अंतिम रूप से निपटारा , समय और धन की बचत जैसे लाभ मिलते हैं। यहां बीमा , बिजली , वन , बैंक , श्रम , खनन , दूरभाष , मापतौल , उत्पाद , वैवाहिक वाद , मोटर दुर्घटना , एनआई एक्ट , राजस्व आदि से संबंधित सुलहनीय प्रकरणों की सुनवाई होती है और उदारता के साथ उसका निस्तारण किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनाए गए फैसले की उतनी ही अहमियत होती है जितनी सामान्य अदालत में सुनाए गए फैसलों की होती है। उन्होंने वादियों से इस अदालत का लाभ उठाने की अपील की।
राज्य स्तरीय उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन सत्र का मंच संचालन किया और न्यायिक पदाधिकारियों , विद्वान अधिवक्ताओं , पक्षकारों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रशंसा के पात्र बने।
न्यायिक पदाधिकारी कमला प्रसाद , अतुल सिन्हा , दिलीप कुमार राय , अमन पापनाई , श्री सत्यम , अनुभव रंजन , नेहा त्रिपाठी , नाजिया खान , भाविका सिन्हा , मृणाल आर्यन , अनिमेष रंजन , अहसन राशिद , डीएसपी मुख्यालय मो.आफताब अहमद , एलडीएम लक्ष्मी एक्का , कोर्ट कर्मी मुकेश रंजन समेत कई संबंधित अधिकारी , प्रबुद्धजन एवं भारी संख्या में पक्षकार इस अवसर पर उपस्थित थे।

जीविका के सभी संकुल स्तरीय संघ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
-जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने संकुल स्तरीय संघ में धूमधाम से मनाया महिला दिवस
जमुई। संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने संकुल स्तरीय संघ में बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जीविका जमुई अंतर्गत जिले के सभी 31 संकुल स्तरीय संघ में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की और जीविका समूह से जुड़कर बेहतर कार्य करने वाले कैडर एवं उद्यमी दीदी को सम्मानित किया गया| इसके साथ ही समूह एवं ग्राम संगठन की बैठक में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की चर्चा की गई एवं जीविका दीदियों के द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई| आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जमुई सदर अस्पताल में कार्यरत जीविका स्वास्थ्य मित्र रिंजू कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
”सशक्त नारी सशक्त समाज, हर कदम पर बढ़ती नारी शक्ति, हर सपनो को मिल रही उड़ान” यह पंक्ति आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को चरितार्थ करती नजर आ रही है| जीविका समूह से जुड़कर आज महिलाये स्वावलंबन की गाथा लिख रही है, जहाँ इसकी वानगी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन में भी देखने को मिली|
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत भाजौर स्थित भारत संकुल संघ में कार्यक्रम की शुरुआत संकुल संघ की लीडर दीदियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें संकुल संघ की अध्यक्ष दीदी के द्वारा इस संकुल संघ से जुडी महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में बताया गया, साथ ही कार्यक्रम में घरेलु हिंसा, लिंगानुपात, बाल-विवाह आदि पर चर्चा की गई| संकुल संघ की उपाध्यक्ष पिंकी देवी ने सभी दीदियों को महिला दिवस की बधाई दी| इस अवसर पर महिलाओं ने अत्यंत ही सुन्दर रंगोली बनाई और साथ में म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया| वहीँ जमुई सदर प्रखंड के दर्पण एवं स्वाभिमान संकुल संघ में भी महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया| स्वाभिमान संकुल संघ के निदेशक मंडल की सदस्य लखी देवी ने जीविका से अपने जुड़ाव की कहानी को साझा की| झाझा एवं इस्लामनगर प्रखंड में जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली|
सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत सहयोग, संघर्ष एवं सुनहरा संकुल संघ में महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया| संघर्ष संकुल में जीविका दीदियों ने बहुत ही खुबसूरत रंगोली बनाई| वही इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के दीप, पहल एवं सखी संकुल संघ में महिला दिवस पर महिलाओं की सक्रीय भागीदारी रही| खैरा प्रखंड के मुस्कान, भूमि एवं सहारा, गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत नारीशक्ति एवं संकल्प, बरहट प्रखंड के एकता संकुल संघ, झाझा प्रखंड के अधिकार, अवतार, अटल अवन आज़ाद संकुल संघ, सोनो प्रखंड के परिवर्तन, प्रगति एवं संगम संकुल संघ, चकाई प्रखंड स्थित आराधना, तिरंगा संकुल स्तरीय संघ महिला दिवस का आयोजन किया गया, जहाँ इस दिवस के आयोजन के महत्व को समझाते हुए महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में बताया गया| जिले के विभिन्न संकुल संघ में आयोजित कार्यक्रम में जिला से डीपीएम् जीविका श्री संजय कुमार, सभी विषयगत प्रबंधक एवं प्रखंड कर्मी शामिल हुए|

पतसंडा पंचायत की मुखिया ललिता देवी को मिला महिला स्वच्छता चैंपियन सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित
स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
गिद्धौर। संवाददाता। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा महिला स्वच्छता चैंपियन सम्मान समारोह में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने ग्राम पंचायत राज पतसंडा की मुखिया ललिता देवी को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डीएम ने कहा कि महिला शक्ति के रूप में गांव की महिला मुखिया अपने पंचायत का समग्र विकास कर रही हैं। आगे और भी अच्छे काम होते रहें और इनका भविष्य उज्ज्वल हो, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। वहीं ग्राम पंचायत राज पतसंडा की मुखिया ललिता देवी ने कहा कि पंचायत वासियों को किसी प्रकार से कोई तकलीफ न हो, स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए हम प्रयत्नशील हैं। वहीं मुखिया को सम्मानित किए जाने पर पंचायत वासियों ने उन्हें बधाई दी है।

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता बने महेश दास,लोगो ने दी बधाई।
अलीगंज। संवाददाता। जमुई जिले अन्तर्गत खैरा प्रखंड क्षेत्र डुमरिया टाड गांव निवासी महेश दास को पार्टी के प्रति लगनशील व कर्मठता व समर्पित भावना को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के सिद्धान्त व नीतियो को स्पष्ट रखने के लिए प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ,युवा नायक महेश सिंह राणा, समर कुमार, पूर्व प्रमुख सिन्धु पासवान,पूर्व मुखिया फुलेशवर ठाकुर,चंद्रशेखर आजाद, मूखिया सुचीत महतो, राजकुमार पासवान, डा चंद्रदेव कुमार,सुनील कुमार शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता,छाञ नेता नीतिश कुमार,पंकज पासवान,ललन दास सहित दर्जनो लोगो ने बधाई व शुभकामनाए देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व मे पार्टी मजबूत और सशक्त के साथ युवाओ मे एक उर्जा प्रदान होगी। नव मनोनीत प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ सुबे के मुखिया आदरणीय नीतिश कुमार तथा जदयू के वरिष्ठ लीडर वरिष्ठ नारायण सिंह (दादा) मंञी अशोक चौधरी,सुमित कुमार सिंह, सांसद ललन सिंह,जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को साधुवाद देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मूझे मिली है हम उसको बखूबी के साथ पुरा करूंगा।

फ्यूचर दर्पण स्कूल में मनाया गया होली मिलन समारोह,
एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
चकाई। संवाददाता। चकाई प्रखंड अंतर्गत कोहबराटांड़ गांव में स्थित फ्यूचर दर्पण स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही बच्चों ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी गुलाल लगाकर उनसे आशीष प्राप्त किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत के उल्लास में मनाया जाता है। होलिका रूपी अहंकार के पतन एवं प्रहलाद रूपी सात्विक विचारों के विजय से हम सीख लेकर जीवन को उज्ज्वल एवं सुखमय बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व में राग द्वेष को भूलकर सभी लोग रंगों में डूबकर एवं एक दूसरे को गले लगाकर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं। असल में यही हमारी भारतीय संस्कृति की असली पहचान है। वहीं इस दौरान रंग एवं गुलाल में लिपटे बच्चे काफी प्रसन्न दिखे। मौके पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार, शिक्षक धीरज कुमार, रिंकू कुमारी, आशीष राय, प्रतिभा सिन्हा, मिक्की कुमारी, यास्मीन प्रवीण, रहमत अंसारी सहित प्रिंस, आदित्य, ओम, आशीष, गोलू, निशांत, शुभम, अमन, यस, ऋषव, आर्यन, अविज्ञान किशोर, आर्यन, रौनक, बच्चा, नीतीश, पियूष, आयुष, आरुषि, साक्षी, स्वीटी, ़खुशी, प्रतिष्ठा, प्रियल, लक्ष्मी, अन्नू, रंजना, संजना, परिधी, माही, अंशिका, पम्मी, पीहू, किशोर,राकेश, अंजली, पीयूष सहित अन्य बच्चे उपस्थित थे।

झाझा स्टेशन पहुंचकर पीसीसीएम ने क्रुलोबी सहित कई जगहों का किया निरीक्षण
स्टेशन को सुंदर एवं आकर्षक बनाने की पहल पर की चर्चा
झाझा। संवाददाता। रेलवे हाजीपुर जोन के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) इंदु देवी विशेष सैलून से शनिवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहली बार निरीक्षण करने के झाझा पहुंची। उन्होंने सबसे पहले पीसीसीएम ने रेलवे प्लेटफार्म पर साफ सफाई का जायजा लिया उसके बाद अप प्लेटफार्म तक बने फुट ओवर ब्रीज का भी जायजा लिया और डाउन प्लेटफार्म तक निर्माण से जुड़ी जानकारी अधीनस्थ अधिकारी से लिया। निरीक्षण के द्वोरान पीसीसीएम से झाझा स्टेशन के सामने पार्क बनाने की प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में डीआरएम से मिलकर बात की जाएगी वही झाझा रेलवे तालाब की बदहाली स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि रेलवे तालाब को देखने के बाद उसपर भी विचार किया जाएगा।
इसके अलावे रेलवे से जो सीमाक्षेत्र शुरू होती है उस स्थल पर झाझा परिसर में आपका स्वागत है बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया। इसके अलावे झाझा रेलवे स्टेशन के सामने सुंदर एवं आकर्षक रूप से झाझा लिखा हुआ बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया। उसके बाद पुराने एफओबी का जायजा भी लिया। एफओबी का निरीक्षण करने के बाद क्रुलोबी का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने झाझा से कितने रंनिग स्टॉफ का यहां से गाड़ी लेकर जाते है इसकी जानकारी ली साथ ही साथ ब्रेथ एनेलाइजर मशीन की जांच रंनिग स्टॉफ से लिया। पीसीसीएम ने झाझा स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पार्सल ऑफिस, टिकट काउंटर का भी निरीक्षण किया और स्टेशन के बाहरी परिसर का जायजा लिया जिसमे उन्होंने पुराने टिकट घर जो परित्यक्त है उसे हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावे झाझा स्टेशन के बाहर पार्किंग की भी जानकारी ली। रेलवे स्टेशन की खूबसूरती सहित अन्य कई तरह की जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा अधीनस्थ अधिकारियों से लिया। पीसीसीएम ने निरीक्षण को लेकर बताया कि नए एफओबी का निर्माण कार्य को लेकर दानापुर डीआरएम जयंतकांत चौधरी से बात किए जाने की बात की और कहा कि पार्सल ऑफिस और टिकट काउंटर में आंतरिक जांच की गई और कई तरह के दिशा निर्देश भी दिया गया। मौके पर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, टीआई रवि गुप्ता, सीएचआई गिरीश कुमार सिंह सहित स्थानीय और जोन के अधिकारी मौजूद थे।

चकाई थाना में होली को लेकर शांति की बैठक आयोजित, कहा-भाईचारा के साथ मनाएं होली
चकाई। संवाददाता। चकाई थाना में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयेाजित की गई। बैठक में झाझा डीएसपी राजेश कुमार भी मौजूद थे।बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय लोगों ने आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया। मौके पर डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि पहले से भी चकाई में संप्रदायिक सौहार्द के साथ सभी पर्व त्योहार का आयोजन होता रहा है। लोग एक दूसरे के त्योहार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यह परंपरा कायम रहनी चाहिए।बैठक में सीओ राजकिशोर साह ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। पर्व को सभी एक साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। उपस्थित पदाधिकारियों ने संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों से कहा कि होली पर्व जाति, धर्म से परे सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करें एवं मिल-जुलकर पर्व का आनंद लें। कहीं गड़बड़ी दिखे तो प्रशासन को जानकारी दें। गड़बड़ी फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस-प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी बरती जाएगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप अविलंब थाने को सूचित करें ताकि होली में हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर डीजे पर पूर्णत पाबंदी है। अगर डीजे बजाते कोई पकड़े गए तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही इसके अलावे बीचकोड़वा थाना में भी होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वही बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारीयों ने
लोगों से होलिकोत्सव का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की। कहा कि त्यौहार के दिन किसी भी तरह की अप्रिय बात सामने आती है तो वे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस हुड़दंगियों के प्रति कोई कोताही नहीं बरतेगी।बैठक में भाजपा नेता शालीग्राम पांडेय, संतु यादव,कन्हैया लाल गुप्ता,प्र”ाद रावत,नकुल यादव,रामेश्वर यादव, धर्मवीर आनंद मो. सिकन्दर सहित गन्यमान्य लोग मौजूद थे।

सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही गीता देवी का निधन
चंद्रमंडी। संवाददाता। सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही चंद्रमंडी पंचायत के धाबाटांड1 गांव निवासी गीता देवी का 70 वर्ष की उम्र में शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन से पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके नाती राजेश पांडे ने बताया कि वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेती थी तथा धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाती थी। महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। शनिवार देर शाम सुल्तानगंज गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, जदयू जिला महासचिव राम निरंजन राय, मुन्ना सिंह, भगवान राय, दिलीप राय, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर चौधरी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

होली को देखते हुए शांति समिति की बैठक संपन्न
कुमारधुबी। संवाददाता। होलिका दहन और रंगों का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्ण मानने को लेकर शनिवार को कुमारधुबी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न। वही शांति समिति के सदस्यों ने ओपी प्रभारी राजेश लोहरा व अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश लोहरा व संचालन मुन्ना यादव ने किया। वही शांति समिति के सदस्य ने किस तरह होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर अपने-अपनी राय रखी। सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है, होली रंगों का त्यौहार है इसे भाईचारे और शांतिपूर्वक मनाये।वही शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन का सहयोग करने के लिए अपील शांति समिति के सदस्यों से किया। वही श्री मारंडी ने कहा कि होली पर्व के दिन 24 घंटे लोगों को पानी मिल सके इसके लिए पीएचडी विभाग अधिकारियों से बात करने के लिए ओपी प्रभारी को कहा गया। वही ओपी प्रभारी राजेश लोहरा ने कहा कि त्योहार पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले तथा शराब का धंधा करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के दिन ज्यादा से ज्यादा गश्ती की जाएगी और हुड़दंग लोगों पर सख्त नजर रखी जाएगी। मौके पर एगयारकुंड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, ओपी प्रभारी राजेश लोहरा, रोशन मिंज, कमलेश सिंह, उप प्रमुख विनोद दास, जयप्रकाश सिंह, मुन्ना यादव, तनवीर आलम, रंजीत मोदी, इरफान अहमद खान, पंचायत समिति सदस्य कुसुम दत्ता, मनोज यादव, संजय यादव, भीम शर्मा, कौशर अली, जियाउल हुसैन, बिट्टू मिश्रा, अजय, जुबेर खान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

43 लाख से मध्य विद्यालय एगयारकुंड में बनेगा 4 सीएसआर भवन विधायक ने नारियल फोड़कर किया शिलीनयास
कुमारधुबी। संवाददाता। एगयारकुंड दक्षिण पंचायत मध्य विद्यालय निरसा 3 प्रांगण में शनिवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी के द्वारा नारियल फोड़ कर शिलिनयास किया गया। आपको बताते चले की 43 लाख की लागत से बनने वाले 4 सीएसआर भवन का शिलान्यास मध्य विद्यालय एगयारकुंड निरसा 3 में किया गया। वही मौके पर पहुंचे निरसा विधायक अरुप चटर्जी का छात्राओं ने फूल बुके व माला पहनकर उनका स्वागत किया। विधायक अरूप चटर्जी व मुख्य अतिथियों को प्राचार्य प्रमोद झा व शिक्षकों द्वारा फुल बुके देकर व शोल ओढाकर उनका स्वागत किया गया। वही निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर हम सभी महिलाओं को बधाई देते हैं, उन्होंने कहा कि कई दिनों से अभिभावकों की मांग थी कि भवन बने उनकी मांगों पर डीएमएफटी मद से 4 सीएसआर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से छात्रों को सुविधा मिलेगी। वहीं मुखिया अजय कुमार राम ने कहा कि स्कूल में 400 छात्र छात्राएं हैं जिन्हें पढाने के लिए मात्र तीन शिक्षक हैं, वही उन्होंने कहा कि मैं विधायक जी से मांग करता हूं कि इस मुद्दे को गंभीरता से विधानसभा में उठाएं ताकि शिक्षक की कमी को पूरा किया जा सके और छात्रों को पढ़ने में कोई समस्या ना हो। मौके पर जिला परिषद सदस्य बादल चंद्र बाउरी, मुखिया अजय राम, पार्षद वरुण दे सदस्य गौरी दास, प्राचार्य प्रमोद झा व शिक्षक गण सहित कॉपी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store