पीएम आवास नहीं मिलने से नाराज लाभुक ने मुखिया को दी जान मारने की धमकी
दुमका/ निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने से नाराज लाभुक पर मुखिया के पत्नी ने जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए छेडछाड़ व तलवार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत की है। मामला नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका हिजला पंचायत का है। मामले में पंचायत के मुखिया रविंद्र कुमार बास्की की पत्नी सुनीता मुर्मू ने पुलिस को लिखित शिकायत में बतायी की पंचायत के संतोष कुमार यादव, पिता स्व श्याम सुंदर यादव ने रविवार को करीब 12 बजे मुखिया आवास उनके घर पहुंचा। जहां मुखिया रविंद्र बास्की को गाली-गलौज करते हुए खोजने लगा। जिस पर मुखिया पत्नी सुनीता मुर्मू ने मुखिया के घर पर नहीं होने की बात कही। इसके बाद आरोपी संतोष यादव मुखिया के घर से निकल तलवार लेकर पुन: आया और गलत नीयत से धर-पकड़ करने लगा। शोर मचाने पर तलवार से वार कर दिया। तलवार की वार से बचने के लिए किसी प्रकार झूक गई। जिससे तलवार का वार खाली चला गया और आरोपी संतोष यादव को धक्का देकर बाहर कर दरवाजा बंद करने में सफल रही। इसके बाद आरोपी तलवार से दरवाजे पर वार करता रहा। आरोपी दो दिनों के अंदर प्रधान मंत्री आवास नहीं मिलने पर गर्दन काटने हत्या करने का धमकी देता रहा। पीड़िता मुखिया पत्नी सुनीता मुर्मू ने लिखित आवेदन में बताया कि एक मार्च से 15 मई के बीच पंचायत सचिव के द्वारा आवास का सर्वे हुआ है। आरोपी संतोष यादव समेत उसके चारो भाईयों का आवास का सर्वे हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी संतोष यादव अविलंब आवास का मांग पर अड़ा है। मामले में पुलिस मुखिया पत्नी के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। यहां बता दें कि दो दिन पूर्व ही नगर थाना क्षेत्र में गंदा पानी बहाने के विवाद में तलवार से गर्दन काटने का मामला सामने आया जिससे लोगों में दहशत का महौल है।
प्रेम विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या
सरैयाहाट/निज संवाददाता। हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवे गांव निवासी खुशबू देवी (28) (पति जितेंद्र राउत) ने रविवार सुबह संदिग्ध रूप से आत्महत्या कर ली। सुबह करीब आठ बजे परिजनों के द्वारा मृतिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया गया था जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र से सरैयाहाट पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को दुमका भेजवाया। मृतिका के पति के अनुसार उसकी पत्नी किसी लड़के के प्रेमजाल में आ गई थी। इसी वजह से उनलोगों के बीच अक्सर विवाद होता था और इसी वजह से उसने रविवार की सुबह आत्महत्या कर ली। जबकि मृतिका के पिता ने बताया कि पारिवारिक कलह को वजह से उसकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है। घटना को लेकर हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक घायल
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुमामोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षय गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय और पुलिस के सहयोग से युवक को गोपीकांदर सीएचसी में भर्त कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया है। दुर्घटना में युवक का बायां पैर टूट गया है जबकि सिर पर चोट आई है। युवक अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा रसिक टोला का रहने वाला है।
विशाल इमली पेड़ की डाली गिरी
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के धोबनाहरिनबहाल पंचायत के नवासर गांव में एक विशाल इमली पेड़ की डाली नवासर-नायाडीह सड़क पर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गई है। ग्रामीण जिया मंडल, बिनोद हेम्ब्रम,राजधान आदि ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते शनिवार देर शाम को आये आंधी तूफान के चपेट में आने से लुखाई मंडल के घर के सामने अवस्थित इमली पेड़ की एक डाली सड़क पर ही गिर गया है। पेड़ की डाली सड़क पर गिरे रहने से नायाडीह कैराबानी जाने वाले चार व दो पहिया वाहनों को हथियापथर होते हुए अतिरिक्त तीन किलोमीटर दूरी अधिक तय करना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने प्रसाशन से सड़क पर गिरे इमली पेड़ की डाली को हटवा कर आवागमन बहाल करने की मांग किया है। इस संबंध सीआई ई अरविंद कुमार ने बताया कि वह इसको लेकर अंचलाधिकारी से बात करेंगे।
भीख मांग गुजारा कर रहे दो बच्चों का सुधी लेने पहुंची क्रांति सेना की टीम
दुमका/ निज संवाददाता। झारखंड क्रांति सेना की टीम मसलिया प्रखंड के झिलुवा गांव पहुंची। जहां एक दिन पूर्व इंडियन पंच दैनिक अखबार में छपी खबर ”भीख मांग कर रहे मसलिया के दो अनाथ बच्चे” पर संज्ञान लेते हुए क्रांति सेना की टीम बच्चों की सुधी लेने पहुंची। टीम में सुधीर हेम्ब्रम, निखिल मुर्मू, अमर मरांडी, लकी संतोष एवं अन्य साथी शामिल थे। खबर की सत्यता और बच्चों की वस्तुस्थिति जाना। संगठन जब 4 वर्षय सोनाली मुर्मू और उसके फुफेरा भाई 10 वर्षय गणेश हेंब्रम के घर के पहुंचे। जहां दोनों बच्चे रह रहे थे। क्रांति सेना की टीम बच्चों की स्थिति बहुत ही दयनीय और चिंताजनक देखा। नहीं घर में बिजली की कोई व्यवस्था और नहीं घर में अन्न का एक दाना या रसोई जैसी कोई चीज दिखी। मिट्टी की खपरैलपोश घर कई जगह से टूटी फूटी हुई थी। पूछने पर पता चला कि दोनों आंगनबाड़ी और स्कूल खुलने पर ही वहां जाकर खाते हैं। बच्ची को ज्यादा भूख लगने पर उसका भाई गांव वालों से खाना मांग कर लाता है, एक बार खाने के बाद कई घंटे तक दोनों को भूखे रहना पड़ता है। क्रांति सेना के सदस्य सुधीर हेम्ब्रम ने मानवता और इंसानियत का परिचय देते हुए गांव के मांझी हड़ाम से मिलकर दोनों बच्चे के भरण पोषण, पढ़ने-लिखने की संपूर्ण जिम्मेदारी लेते हुए गांव के मांझी बाबा और अन्य ग्रामीणों से बातचीत की। जिस पर गांव के मांझी बाबा अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वे सभी आपस में विचार विमर्श करेंगे। अगर सहमति बनती है, तो बच्चे दोनों को देने की बात कही गई। इसके बाद दोनों बच्चों को खाने के लिए कुछ सामग्री दिया। यहां बता दें कि खबर प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने पर संज्ञान लेते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने दुमका डीसी को टैग कर ट्वीट कर बच्चों के मूलभुत सुविधाओं मुहैया कराने को लेकर निर्देश दिया था।
बीडीओ ने बंद चापानल और सोलर सिस्टम की करवायी मरामति
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ाडूमरिया के घुरमुन्दनी गांव के जयलाल राय के घर के सामने अवस्थित बंद चापानल और भीखू पाहाडिया के घर के सामने अवस्थित डीप बोरिंग में लगे सोलर सिस्टम खाराब रहने 30 परिवार के समक्ष उतपन्न पेयजल संकट की खबर
आपके अपने लोकप्रिय दैनिक इडियन पंच में 14 मई के अंक में पेज-12 पर सोलर सिस्टम बंद,लोगो को नहीं मिल रहा पानी शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर छापे जाने पर बीडीओ अजफर हसनैन संज्ञान लेते हुए मिस्त्री भेजकर बंद चापानल और सोलर सिस्टम को मरामति करते हुए जलापूर्ति बहाल कर दिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने इंडियनपंच अखबार के प्रति आभार प्रकट किया है।
पत्थर खदान में युवती का शव खोजती रही पुलिस
गोपीकांदर/निज संवाददाता। मुसना गांव के मोहलीटोला में स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में एक 15 वर्षय किशोरी की हत्या कर गहरे पानी में फेंकने की मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोपीकांदर पुलिस हरकत में आई और दल बल के साथ पत्थर खदान पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण भी खदान पहुंच गए। क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई। गोपीकांदर पुलिस बंद खदान के पानी में घंटों तक शव को ढूंढता रहा लेकिन शव कहीं नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। खदान का पानी काफी गहरी होने के कारण शव का पता नहीं चल पाया था। जानकारी के मुताबिक किशोरी की गुमशुदगी की लिखित सूचना गोपीकांदर थाना को एक महीने पूर्व दिया गया था। किशोरी गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि कोशोरी और पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पातपहाड़ी गांव के एक युवक के साथ पिछले दो वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले जनवरी 2025 से युवक का सुगापहाड़ी गांव की एक युवती से परिचय होता है। युवक पहली किशोरी को छोड़कर दूसरी किशोरी के साथ रहने लगता है। बताया जाता है कि पर्वतपुर की किशोरी युवक को शादी करने के दवाब बनाना शुरू देता है। इसी बीच युवक किशोरी की हत्या कर शव को पत्थर खदान में फेंक देता है। पुलिस सूत्रों की माने तो हिरासत में लिए युवकों ने यह कबूल किया है कि उन्होंने किशोरी की हत्या की है। शव को पत्थर खदान में पत्थर बांधकर गहरी पानी में फेंक दिया है। घटना बीते 28 मार्च की बताया जाता है। गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ किया जा रहा है। शव को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
सेना के पराक्रम को दुनिया ने देखा, लेकिन भाजपा ने देश का सिर झुकाया: प्रदीप यादव
सरैयाहाट में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता ने पहलगाम हमलें को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश आज गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। केवल एक राहुल गांधी के आवाज उठाने से कुछ नहीं होगा। बल्कि अब यहां के नौजवानों को राहुल गांधी के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल के दिनों में देश में इतनी बड़ी घटना घटी, देश की सेना ने अपने पराक्रम से दुश्मनों पर प्रहार किया। सेना के इस पराक्रम को वे सैल्यूट करते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्ट का एक नेता जिस सोफिया कुरैशी के नेतृत्व में यह लड़ाई लड़ी गई उसके बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं। भाजपा के नेता ने देश के महिला सैनिक के बारे में जो कहा वो दिखाता है कि इनके दिल में कुछ और जुबान में कुछ ओर है। कभी किसी सैनिक के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं चाहिए कि कोई यह बोले कि उनलोगों ने आतंकी की बहन से ही आतंकी को मड़वाया। यह किसी दृष्टि कौन से अच्छा नहीं है। पूरे देश को आज सोफिया कुरैशी जैसी सैनिक पर गर्व है। देश के हर घर में उन जैसे बेटी होनी चाहिए। आज देश आयरन लेडी इंदिरा गांधी को याद कर रहा है जिन्होंने अमेरिका और चाइना के धौंस दिखाने के बावजूद पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया। लेकिन आज भारत में सीजफायर के अमेरिका के निर्देश पर होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत से पहले दुनिया को जब यह बताया कि उन्होंने युद्ध विराम करवा दिया है तो उस समय देश का सिर शर्म से झुक गया।
सहायक अध्यापक के दादा के निधन पर पहुंची विधायक
जामा प्रखंड के ढोढ़ली पंचायत अंतर्गत दुम्मा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक उदयकांत यादव के 96 वर्षय दादा किसन मरीक का रविवार सुबह 9.00 बजे देहांत हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मृतक के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस घटना की जानकारी मिलते ही जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने दुम्मा पहुंचकर किसन मरीक को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर विधायक के अलावा जिला परिषद सदस्य सह पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सोरेन, सचिव गौतम दर्वे, नेता वरुण यादव, हरि गोविंद मांझी, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र खिरहर, जेपी यादव, गुड्डू यादव, प्राणधन मरीक, हराधन मरीक आदि मौजूद थे।
बिहार के कटिहार में हुए सड़क हादसे में हंसडीहा की युवती और दो माह के बेटे की मौत
सरैयाहाट/निज संवाददाता। बिहार के कटिहार जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हंसडीहा निवासी सिंपल रानी और उसके दो माह के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। सिंपल इस वर्ष बिहार बीपीएससी के माध्यम से शिक्षिका बनी थी और दो दिन पूर्व ही कटिहार के केवाला प्राणपुर उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में योगदान दी थी। रविवार को विद्यालय में छुट्टी होने पर वो अपने बेटे और विद्यालय के अन्य सहयोगियों के साथ ऑटो वापस अपने किराए के मकान लौट रही थी, इसी दौरान कटिहार के कुशियारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने ओटो में सामने से जोरदार टक्टर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओटो के परखच्चे उड़ गए और सिंपल और उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई। सिंपल का ससुराल हंसडीहा के भागलपुर रोड पर है जबकि मायका हंसडीहा के ही दुमका मार्ग पर। घटना की जानकारी मिलते ही सिंपल के ससुराल और मायके में कोहराम मच गया। सिंपल काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थी।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई ने की बैठक
दुमका/ निज संवाददाता। स्थानीय फर्स्ट स्टेप स्कूल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा करुण कुमार राय ने किया। जिसमें जिला कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमें विधि आयाम प्रमुख सिकंदर कुमार और प्रचार आयाम प्रमुख आलोक रंजन को मनोनीत किया गया। जिसकी घोषणा प्रांत सचिव डॉ अमुल्य कुमार पाल ने की। बैठक में आगामी कार्य योजना की चर्चा की गई। जिसमें बस का मानक किराया तय नहीं होने एवं वाहन मालिको की मनमानी के खिलाफ स्थानीय विधायक से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। दूध एवं पनीर की शुद्धता की जांच के लिए लैब की व्यवसथा करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध करने का मांग किया गया। साथ ही जिले भर मे संचालित अल्पसंख्यक विद्यालयों की सूची पता सहित उसमे नियुक्ति की प्रक्रिया उसकी नियमावली आदि की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत सूचना अधिकार आयोग से लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सचिव अनय कुमार ओझा, उपाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, नेहा सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषभ कुमार गण, महिला आयाम प्रमुख गायत्री जायसवाल, विधि आयाम प्रमुख सिकंदर कुमार, प्रचार आयाम प्रमुख आलोक रंजन, पर्यावरण आयाम प्रमुख स्वपन कुमार दत्ता आदि मौजूद थे।
केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे आंदोलनकारी
कहा जल्द ही नहीं हटाया तो होगा उग्र आंदोलन दुमका/निज संवाददाता। उपराजधानी दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को हटाने की मांग को लेकर 31 सप्ताह से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी रविवार को केंद्र और राज्य सरकार पर जम कर अपनी भढ़ास निकाला। आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने कहा कि अब तो लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जहां स्वस्थ भारत का अभियान चलाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं वहीं केंद्र और राज्य सरकार की मनमानी से हजारों ग्रामीणों का जीवन खतरे में पड़ गया है। मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार उन लोगों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि उन लोगों की एक ही मांग है कि जल्द दुमका रेलवे स्टेशन पर से कोयला डंपिंग यार्ड को हटा कर अन्यत्र शिफ्ट किया जाए अन्यथा यहां के ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यहां बताते चलें कि गोड्डा सांसद डॉ निशीकांत दूबे ने भी यहां के लोगों से 2024 के अंत तक कोयला रैक हटाने का वादा कर चुके हैं लेकिन उनका वादा भी हवा हवाई सिद्ध हुआ। मनोविज्ञान के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार शर्मा, सेवा निवृत्त कर्मचारी अर्जून राम ने दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को हटाने की मांग करते हुए कहा है कि दुमका रेलवे स्टेशन से जबतक कोयला रैक नहीं हटाया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर संजय मंडल, अभय गुप्ता,गोवर्धन मंडल, हेमंत श्रीवास्तव, बिष्णु यादव, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, मंजू गुप्ता, आशा देवी, प्रो. विनय सिन्हा, श्याम प्रसाद शर्मा, सच्चिदानंद प्रसाद संतोषी, शंकर चंद्र मंडल, महेश्वर हेंब्रम, मनोज भगत, धनंजय कुमार, विभाष कुमार, अर्जुन शर्मा,ध्रुव मंडल, लक्ष्मण पंडित, मिथिलेश कुमार, नित्यानंद पंडित,सुबोध कुमार मंडल,मनोज पंडित, जगन्नाथ पंडित,बिष्णु कुमार शर्मा,आलोक कुमार, लिल्टू दे,ऋषि शर्मा,कृष्ण शर्मा,अजय मंडल,ब्रज मोहन प्रसाद सिंह,उदय कुमार राय, भट्टू पाल,पांडु कापरी,चंदन तिवारी,दिलीप राम,राजेश कुमार, संतु कुमार,आकाश यादव, विक्की यादव, डिस्को मंडल, बिलाश कुमार झा आदि उपस्थित थे।
32.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज काविधायक ने किया शिलान्यास
सरैयाहाट/निज संवाददाता। सरैयाहाट के कोठिया आईटीआई के समीप निपनिया गांव में 32.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज की रविवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने आधारशिला रखी। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वर्ष 2000 में ही क्षेत्र के पिछड़ेपन को देखकर यहां के विकास के लिए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास शुरू कर दिया था। उस समय यहां न तो सड़के थी, न गांवों में बिजली। आज क्षेत्र के 95 प्रतिशत गांवों में उनके प्रयास से सड़क निर्माण कार्य किया गया है। पहले प्रखंड के सरैयाहाट, हंसडीहा और मोहरा में उच्च विद्यालय थी पर आज दर्जनों उच्च विद्यालय, आधा दर्जन पल्स टू विद्यालय, आईटीआई यहां है। लोगों की ईक्षा थी कि प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज होना चाहिए, क्योंकि यहां के छात्र छात्राओं को दुमका, देवघर, गोड्डा में रहकर आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इसलिए उन्होंने इसके लिए प्रयास किया और आज इसकी आधारशिला रख रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी और कॉन्ट्रेक्टर को निर्देश दिया कि समय पर प्राक्कलन के अनुसार निर्माण पूरा हो। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरते। इस दौरान भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार, जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद यादव, महेश राम चंद्रवंशी, पुरषोत्तम सिंह, बिजय तिवारी, अशोक यादव, बिनोद यादव, सुबोध यादव, दीपक कुमार, संवेदक आदि मौजूद थे।
इन सड़कों का भी हुआ शिलान्यास
सरैयाहाट। निज सड़कों का शिलान्यास किया गया है उसमें बंदरा से लोहमड़वा तक पथ निर्माण 2.6 किलोमीटर, समय से झोपा तक पथ निर्माण 5.8 किलोमीटर, आरईओ रोड झोपा से बाबूपुर तक पथ निर्माण 1.1 किलोमीटर, चंपागढ़ से कारुडीह भाया जोकेला बंदरी तक पथ निर्माण 10.9 किमी,
पीडब्ल्यूडी कुरमाहाट से लकड़बांक भाया महेशखंदा तक पथ निर्माण 3.5 किमी.शामिल है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश होगा डिग्री कॉलेज
सरैयाहाट। कॉलेज में लाइब्रेरी, डिस्कशन हॉल, इंडोर स्पोर्ट्स एरीना, लेबोरेट्री, कंप्यूटर लैब, सेमिनार हॉल, ओपन एयर थियेटर, स्टडी लाउंज, कैंटीन, स्टूडेंट लाउंज, डिजिटल लाइब्रेरी, लिफ्ट आदि की बेहतर सुविधा होगी। इसमें प्रिंसिपल क्वार्टर के साथ स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कैंपस में ही होगा। कॉलेज सीसीटीवी के दायरे में होगा। डिग्री कॉलेज में साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स तीनों स्ट्रीम की पढ़ाई होगी।
संताली को झारखंड की प्रथम राज्य भाषा घोषित करने की मांग
दुमका/नगर संवाददाता। झारखंड में केजी से पीजी तक संताल आदिवासियों के ओलचिकी लिपि से पढ़ाई और संताली भाषा को राज्य की प्रथम राज्य भाषा घोषित करने के मांग को लेकर रविवार को विभिन्न आदिवासी संगठनो के प्रतिनिधिमंडल ने जामा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी से उनके दुमका स्थित निजी आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। मौके पर विधायक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम भी मांग पत्र सौंपा। सामाजिक संगठनों का कहना है कि झारखंड राज्य बनने के 25 वर्षों के बाद भी संताल आदिवासी समुदाय का संपूर्ण सामाजिक, संस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं हुआ। संताल आदिवासी समुदाय झारखंड राज्य में आदिवासी जनसंख्या में सबसे अधिक है उसके बाद भी संताल समुदाय का संपूर्ण सामाजिक, संस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास अपेक्षित स्तर तक नहीं हो पाया है। इसका मुख्य कारण संताल आदिवासी का शैक्षणिक स्तर निम्न होना है। उनके शैक्षणिक स्तर और जीवन स्तर को सुधारने के लिए यह जरूरी है कि उनके ही अपनी भाषा संताली और उसकी स्वयं के लिपि ओल चिकी लिपि से भी सरकारी शिक्षण संस्थानों में केजी से लेकर पीजी तक पठन- पाठन शुरू किया जाए और प्रोत्साहित किया जाए।ओलचिकी लिपि के आविष्कारक एवं साहित्यकार पंडित रघुनाथ मुर्मू के 120वीं जंयती पर विधायक द्वारा सोशल मीडिया में शुभकामनाएं देने पर संगठन के प्रतिनिधियों ने धन्यवाद किया। इस मौके पर परेश मुर्मू, सुभाष किस्कू, लिखन्द्र मुर्मू, शिबू मुर्मू, राजेन्द्र टुडू, मनोज मुर्मू, उमेश हेम्बरम, सुनील टुडू, उमेश मुर्मू, दिनेश मुर्मू, विकास टुडू, रोहित मुर्मू, रामकिंकर टुडू, रायसेन बास्की आदि उपस्थित थे।