• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

September 11, 2026

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026

जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

September 11, 2026

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

September 11, 2026

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

September 11, 2026

जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

September 11, 2026

सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

September 10, 2026

मवेशी लदा ट्रक पलटा, उपचालक का हाथ कटा, 8 मवेशियों की मौत

September 10, 2026

पांच एकड़ बंजर जमीन पर लहलहा रही केले की फसल

September 10, 2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा : हफीजुल हसन

September 10, 2026

जयंती पर भारतेंदु हरिश्चंद्र को श्रद्धांजलि

September 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

    पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

    जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

    सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

    जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

    जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

    सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

by admin
September 11, 2026
in Dumka
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

8 लाख रुपये मुआवजे पर माने परिजन, हटाया जाम, आवागमन हुआ सामान्य
दुमका/नगर संवाददाता। दुमका रेलवे स्टेशन स्थित कोल साइडिंग के डंपिंग यार्ड के पास लोडर की चपेट में आने से सुरक्षा गार्ड मंतोष कुमार खीरहर (43) की मौत के बाद गुरुवार को करीब 8 घंटे तक कोल साइडिंग का मुख्य पथ जाम रहा। बुधवार की देर रात हुए हादसे के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजन एवं ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर कोल साइडिंग पहुंच गये और दोपहर से मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस दौरान एक भी हाइवा को चलने नहीं दिया गया। देर शाम तक परिजन एवं ग्रामीण कोल साइडिंग में तिरपाल बिछाकर बैठे रहे और वाहनों की लंबी कतार लगी रही। परिजन मृतक के एक पुत्र को स्थायी नौकरी देने के साथ परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। वहीं बीजीआर कंपनी के प्रतिनिधि पहले मृतक के आश्रितों को 7 लाख रुपये मुआवजा देने के लिए तैयार थे, लेकिन परिजन इसके लिए सहमत नहीं हुए। काफी देर तक मान-मनौव्वल का दौर चलने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि 8 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमत हुए। 8 लाख रुपये मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद मृतक के आश्रित जाम हटाने पर सहमत हो गये। कंपनी की ओर से 8 लाख रुपये मुआवजा देने के बाद जाम हटा लिया गया और सभी लोग शव के साथ वापस लौट गये। इसके बाद कोल साइडिंग में आवागमन सामान्य हो गया। मुफस्सिल थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि सड़क से जाम हटा लिया गया है। मृतक के आश्रितों की मांग पूरी हो गयी है और कंपनी की ओर से उचित मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। शव को एंबुलेंस में रखकर परिजन एवं ग्रामीण वापस चले गये हैं। मृतक जामा प्रखंड के ताराजोरा गांव के रहने वाले थे और पिछले करीब 3 वर्षों से कोल साइडिंग में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं।

बेटे के सामने हुआ हादसा
दुमका। जानकारी के अनुसार मृतक का पुत्र अमितोष कुमार खीरहर भी उसी साइडिंग में काम करता है। बुधवार की रात अमितोष के सामने ही लोडर ने उसके पिता को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मंतोष कुमार खीरहर गंभीर रूप से घायल हो गये और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी। आंखों के सामने पिता को खोने के बाद अमितोष बदहवास होकर चीख पड़ा। हादसे के बाद साइडिंग में काम कर रहे मजदूर भी आक्रोशित हो गये। मजदूरों का कहना था कि डंपिंग यार्ड में रात के समय भारी मशीनों और वाहनों का लगातार संचालन होता है, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित मजदूरों एवं स्थानीय लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

दुमका-जामा मार्ग पर गड्ढों का जाल
पुसारो ओवरब्रिज से महारो रेलवे ओवरब्रिज तक जर्जर सड़क बनी जानलेवा
जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे, बाइक चालकों को हर पल हादसे का डर
जामा/निज संवाददाता। पुसारो ओवरब्रिज से महारो रेलवे ओवरब्रिज तक दुमका-जामा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बाबूपुर, हरिपुर और हथियापाथर सहित कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जबकि कई जगहों पर पिच पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। खासकर मोटरसाइकिल सवारों के लिए सड़क की बदहाली दुर्घटना का कारण बन सकती है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को मुखिया सह भाजपा नेता राजू पुजहर के नेतृत्व में आवाज उठायी। राजू पुजहर ने कहा कि सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन अब स्थिति और अधिक जर्जर हो गयी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। दिन में किसी तरह लोग गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, ऑटो, चारपहिया और अन्य वाहनों का आवागमन होता है। अचानक सामने आने वाले गड्ढों के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। यह मार्ग दुमका को जामा, नोनीहाट, रामगढ़ सहित कई क्षेत्रों से जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने एनएचएआई और जिला प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

एनएचएआई और प्रशासन से कई बार की गयी मांग
जामा। राजू पुजहर ने कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार एनएचएआई के अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की गयी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। उन्होंने रांची जाने वाले मार्ग में विजयपुर के समीप भी सड़क की स्थिति खराब होने की बात कही और वहां भी मरम्मत की जरूरत बतायी।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store