• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सेविका के पति ने बीच में ही बेच दिया था 9 बोरा चावल

March 8, 2025

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

सेविका के पति ने बीच में ही बेच दिया था 9 बोरा चावल

by admin
March 8, 2025
in Bihar
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आपूर्ति पदाधिकारी ने पकड़ा चावल, दर्ज हुआ मुकदमा
चंद्रमंडी। संवाददाता। चकाई में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का निवाला केंद्र पहुंचने से पहले रास्ते में बिक गया। इसका खुलासा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत पंडित ने किया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने इसको लेकर चंद्रमंडी थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि 6 मार्च की शाम चकाई-देवघर मार्ग पर माधोपुर बाजार से अनाज लदे एक टेंपो जिस पर एफसीआई का अनुदानित चावल भरा सील बंद पैक बोरा ले जाया जा रहा था। मेरे रोकने पर और संबंधित अनाज के बारे में पूछताछ करने पर वाहन सवार व्यक्ति राजदेव पासवान, जो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 130 के सेविका मीरा देवी के पति है ने बताया कि वह 11 बोरा सील बंद और कुछ छीट बंधा हुआ बोरा चावल आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चकाई गोदाम से अपने आंगनबाड़ी केंद्र 130 और 134 ले जा रहे हैं। पुष्टि के लिए चकाई गोदाम सहायक प्रबंधक आईसीडीएस से प्रतिनियुक्ति गौतम कुमार से संपर्क किया तो पता चला कि गोदाम से दोनों केंद्र के लिए 23 सील बंद बोरा चावल भेजा गया है। लेकिन चावल लदे टेंपो पर मात्र 11 बोरा एवं छीट बोरा ही पाया गया। इससे प्रथम दृष्टया यह कालाबाजारी का मामला लगा। बार-बार पूछने पर राजदेव पासवान ने बाकी चावल का बोरा माधोपुर बाजार स्थित एक राशन दुकान के पास होने की बात कही। इसके बाद चंद्रमंडी पुलिस से सहयोग लेकर माधोपुर बाजार स्थित डमरू यादव नामक दुकानदार के गेट के पास छापेमारी कर 9 सील बंद चावल बोरा बरामद किया। इसके बाद 11 बोरा और 9 बोरा को जब्त कर थाना लाया गया। दुकानदार ने पूछताछ में बताया कि किसके द्वारा और कब यह चावल रखा गया, इसकी जानकारी उसे नहीं है। नियमानुसार एफसीआई गोदाम से डिस्पैच किए गए सभी चावल को अपने गंतव्य स्थान आंगनबाड़ी केंद्र में होना चाहिए था। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि राजदेव पासवान आंगनबाड़ी सेविका पति द्वारा अनाज कालाबाजारी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इधर पुलिस ने आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामले में केस दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

पेड़ से टकराया टेलर, बाल बाल बचे चालक व उपचालक
चंद्रमंडी। संवाददाता। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर गोपीडीह मोड़ के समीप एक अठारह चक्का ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज के साथ ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर ट्रक में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोट आई है और दोनों बाल बाल बच गए। चालक डोमन कुमार ने बताया कि बरबीघा से ईट लेकर देवघर जा रहे थे। अचानक झपकी आ जाने के कारण टेलर पेड़ से जा टकराई, जिससे गाड़ी की आगे की पोजीशन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर 112 के पुलिस अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए है। पुलिस ने ट्रेलर ट्रक को हिरासत में ले लिया है।

चंद्रमंडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
चंद्रमंडी। संवाददाता। होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चंद्रमंडीह थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी राजकिशोर साह और थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांति समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया। बैठक में अंचलाधिकारी ने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की असुविधा किसी को न हो, इसका ख्याल रखा जाना जरूरी है। होली के जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है। थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगजा के दिन से क्षेत्र में पुलिस गस्ती करते रहेंगे। वही शांतिपूर्ण पर्व मनाने को लेकर थाना क्षेत्र के चिन्हित जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, विजय कुमार उपाध्याय, भेषनारायण सिंह, सन्नी कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष राकेश पासवान, डोमन पासवान, चंद्रमोलेश्वर राय, सुनील सोरेन, रामचंद्र पासवान, राजेंद्र यादव, मो. हाफिज, उदय यादव, राजेंद्र यादव, जालंधर यादव, फाल्गुनी यादव, नकुल यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

यज्ञ में लोगों ने सुनी श्रीराम जन्म की कथा
श्रीश्री 108 श्री रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ का आयोजन
चकाई। संवाददाता। चकाई प्रखंड अंतर्गत चंद्रमंडीह पंचायत के असहना गांव में श्री-श्री 108 श्री रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही दिन भर वैदिक रीति से जारी यज्ञ के दौरान श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने एवं अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं इस दौरान गुरुवार की रात्रि कथा के दौरान श्री वृंदावन धाम से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका राघव प्रिया ओझा ने श्रीराम जन्म की कथा एवं बाल रूप का वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्रीराम जन्म की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि शादी के वर्षों बाद जब राजा दशरथ को कोई संतान नहीं हुआ तो उन्होंने अपने गुरु की आज्ञानुसार पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ की समाप्ति के बाद खीर रूपी प्रसाद को राजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियों को ग्रहण करने के लिए दिया। यज्ञ की महिमा एवं गुरु की कृपा से तीनों रानियां गर्भवती हो गई। तत्पश्चात सबसे पहले महाराज दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने श्याम वर्ण एवं अलौकिक बालक को जन्म दिया। शिशु का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। पुन: शुभ नक्षत्रों में कैकेयी और सुमित्रा ने भी अपने-अपने पुत्रों को जन्म दिया। महाराज के चारों पुत्रों के जन्म की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण राज्य में आनन्द का माहौल छा गया। इस खुशी में देवताओं ने पुष्प वर्षा कर सभी बालकों का स्वागत किया। कुछ दिनों के बाद नामकरण संस्कार को पूरा किया गया। महर्षि वशिष्ठ ने महाराज दशरथ के चारों पुत्रों का नाम क्रमश: राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न रखा। थोड़े से बड़े होने के बाद चारों की अठखेलियों से राजमहल में आनंद का माहौल कायम हो गया। जैसे-जैसे ये चारों बड़े होने लगे, युवराज के संस्कारों की चर्चा चहुंओर होने लगी। श्री राम अपने गुणों के कारण प्रजा के बीच बेहद लोकप्रिय होने लगे। विलक्षण प्रतिभा के कारण वे कम आयु में ही समस्त विषयों में पारंगत हो गए। मर्यादा के आवरण में ढके होने के कारण वे माता-पिता, गुरुजनों एवं प्रजाजनों के बेहद प्रिय हो गए। वहीं इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत की गई भगवान श्री राम के बाल लीलाओं का एक से बढ़कर एक गीतों ने उपस्थित लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। मौके पर यज्ञाचार्य पंडित उमेश पांडेय सहित रावणेश्वर दास, आनंद मोहन राय, विनय कुमार राय, विनोद राय, अजय राय, मथुरा प्रसाद राय, शिवनंदन राय, शुकदेव राय, बुल्लू पांडेय, श्याम सुंदर राय, धनंजय राय, परमानंद यादव, दीनबंधु राय, मुरारी राम, परमानंद दास, हरिबोल दास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

होली को लेकर शांति समिति की बैठक
होली में हुड़दंग करनेवालों की खैर नहीं, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
चकाई। संवाददाता। होली को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व संपन्न करवाने को लेकर चन्द्रमंडीह थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ राजकिशोर साह ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। पर्व को सभी एक साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। कहा कि होली पर्व जाति, धर्म से परे सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करें एवं मिल-जुलकर पर्व का आनंद लें। कहीं गड़बड़ी दिखे तो प्रशासन को जानकारी दें। गड़बड़ी फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। चन्द्रमंडी थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने कहा कि होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस-प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी बरती जाएगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अविलंब थाने को सूचित करें ताकि होली में हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर डीजे पर पूर्णत पाबंदी है। बैठक में नकुल यादव, चंद्र पासवान, चंद्रमोलेश्वर राय, पंकज कुमार साह, मो. हलीम, राजेंद्र यादव, उदय यादव, फाल्गुनी प्रसाद यादव, कालेश्वर यादव, जलधर यादव, टिंकू कुमार, डोमन पासवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे।

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता व अनियमितता बर्दाश्त नहीं
जमुई। संवाददाता। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को बताया और न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने मौके पर पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। कुछ मामलों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर अविलम्ब विधि-सम्मत कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनता दरबार में जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बटवारा, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना, विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, सामाजिक सुरक्षा लाभ, श्रम संसाधन लाभ, स्वच्छता, अनुकम्पा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली-गली, आंगनबाड़ी, गैर मजरूआ, बिजली एवं अन्य से सम्बंधित मामले आए। डीएम ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
अभिलाषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जनता को कठिनाइयों से उबारना ही उनका मुख्य मकसद है। सरकार की राज्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्गों को मिले, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जनता इन योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की सोच को साकार करने में सहयोग दें। कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया। मौके पर कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अलीगंज पंचायत में मनरेगा योजना की जांच करने पहुंचे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी
अलीगंज। संवाददाता। अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज पंचायत में मनरेगा योजनाओं को बिना पूरा किये राशि की निकासी कर लिये जाने का मामला आरटीआई के तहत मनोज मेहता के मांगने पर मामला का खुलासा हुआ कि अलीगंज पंचायत में 20 तालाब खुदाई और बांध बिना बनाये ही राशि निकाल ली गई है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम व डीडीसी तथा पीएमओ को लिखित आवेदन देकर जांच कराने की मांग किया था। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार ने कार्य स्थल पर पहुंच कर योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जिस स्थल पर हम गये वहां तत्काल जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य हुई है। लेकिन वहां पर कोई बोर्ड नही लगा है। इसलिए स्पष्ट नही हो पा रहा है। मनरेगा योजनाओं की रेकर्ड से योजना संख्या लेकर जांच किया जाएगा। मौके पर पीओ मो असलम हुसैन व पीआरएस तथा दर्जनोंं ग्रामीण उपस्थित थे।

पाक माह जुमे पर रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत में अदा किया नमाज
झाझा। संवाददाता। उल मुबारक के पहले जुमे पर मुस्लिम समुदाय के पाक माह रमजान में मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की। रमजान का महीना रहमत व बरकत का महीना है। रोजेदारों ने देश-दुनियां और समाज की खुशहाली की परवरदिगार से दुआ की, जिस पर सैकड़ों रोजेदारों ने एक आवाज में आमीन कहा। नमाज अदा करने से पूर्व मस्जिद के मौलवियों ने लोगों के रमजान माह की खासियत को बताया और नेकी के रास्ते पर चलकर असहाय लोगों की मदद करने के लिए भी कहा। मुस्लिम समुदाय के पाक माह रमजान माह के पहले जुमे को लेकर मुस्लिम समुदाय के बीच काफी खुशी थी। मस्जिद में सुबह से रोजेदारों के लिए नमाज अदा की सुविधा चटाई, टोपी आदि की व्यवस्था नमाज अदा होने से पूर्व कर दी गई थी। जिसमें बड़े बूढ़े नौजवानों के अलावा बच्चों की उपस्थिति भी नमाज अदा करने के लिए थी। अल्लाह की इबादत में रोजेदारों ने नमाज अदा करते हुए अमन चैन, लोगों के बीच आपसी प्रेम भाईचारा कायम रहे, इसकी दुआ की। रोजेदारों को इस माह में की गयी इबादतों व नेकियों पर मिलने वाले सबाबों पर जिक्र किया गया। अन्य दिनों के अपेक्षा रमजान के दिनों में पड़ने वाले पहले जुमे पर मस्जिद नमाजियों से भरी रही।

पुलिस ने चोरी की ई रिक्शा के साथ चोर को किया गिरफ्तार
झाझा। संवाददाता। झाझा पुलिस ने चोरी की ई रिक्शा के साथ एक चोर को पकड़ा है, जिसके निशानदेही एक अन्य चोरी का ई रिक्शा भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने इस संदर्भ में बताया कि छापा गांव के रहने वाले धीरज कुमार ने थाना में ई रिक्शा चोरी होने का मामला गुरुवार को दर्ज करवाया था, जिसमें ई रिक्शा मालिक ने जानकारी दी थी कि बुधवार को ई रिक्शा घर के पास लगाकर खाना खाकर सो गया था और दूसरे दिन सुबह घर के पास नही था, जिसके बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुअनि मुकेश कुमार के द्वारा छानबीन में पता चला कि चोरी का ई रिक्शा लेकर एक युवक नगर क्षेत्र के मछली पट्टी की ओर जा रहा है जिसके बाद उक्त स्थल पर पहुंचा तो युवक ई रिक्शा लेकर भागने लगा, जिसे गिरफ्तार कर ई रिक्शा जब्त किया। कागजी कार्रवाई करने के बाद गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पकड़े गए चोर की पहचान कृष्णा कुमार उर्फ किशन कुमार है जो सिकरडीह का रहने वाला है। उसके निशानदेही पर अलकजरा से भी एक चोरी का ई रिक्शा बरामद हुआ है।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store