• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार

April 18, 2024

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार

by admin
April 18, 2024
in Sahibganj
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

साहिबगंज। संवाददाता। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मिर्जाचौकी थाना अंतर्गत बड़तल्ला से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ट्रेन से बिहार ले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद मिर्जाचौकी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने बड़तल्ला स्थित एक शटर लगे दुकान में छापामारी की। जहां से पुलिस ने ब्लेंडर्स प्राइड 750 एमएल की 20 बोतल, 375 एमएल की 06 बोतल, इम्पीरियल ब्लू की 750 एमएल की 30 बोतल, 375 एमएल की 23 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 14 बोतल, मैजिक मोमेंट 375 एमएल की 10 बोतल सहित कुल 56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं मिर्जाचौकी, बड़तल्ला निवासी गोपाल मंडल (50) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार मौजूद थे।

अगलगी में एक घर जला, सामान जलकर राख

राजमहल। संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मंगलहाट, पत्थरचट्टी गांव में अगलगी की घटना में बुधवार को एक घर जलकर राख हो गया। घटना के संदर्भ में जानकारी मिली है कि मंगलहाट निवासी युधिष्ठिर बिंद मजदूरी करने के लिए केरल गया हुआ था। घर पर पत्नी लखीया देवी अकेली थी। बुधवार की दोपहर खाना बनाने के क्रम में अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हो-हल्ला होने पर ग्रामीण पहुंचे और आसपास मौजूद पानी के साधनों से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। आग से घर का सारा सामान, नकदी, अनाज जलने से गृह स्वामी के संपत्ति की क्षति हुई है। पीड़िता लखिया देवी ने प्रशासन से राहत मुहैया कराने की मांग की है।

फॉलोअप : रेलवे के स्टोर रूम में लगी आग से संपत्ति का हुआ नुकसान
-रात्रि 11 बजे पूरी तरह से आग पर पाया गया काबू
-18 दमकल पानी का हुआ इस्तेमाल
साहिबगंज। संवाददाता। रेलवे के सिग्नल टेलीकॉम विभाग के स्टोर रूम में आग लगने से 18 लाख रुपयों के केबल तार सहित अन्य सामग्री का नुकसान हुआ है। जबकि 75 लाख रुपये के सामान की बचत हुई है। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि रेलवे के विभागीय अधिकारी ने लिखित सूचना दी है कि अगलगी में 18 लाख का नुकसान व 75 लाख की बचत हुई है। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आग पर रात्रि 11 बजे पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। आग बुझाने में दो दमकल वाहन से 18 ट्रिप पानी का उपयोग किया गया। अग्निशमन पदाधिकारी के साथ-साथ प्रधान चालक रामेश्वर राम व प्रकाश यादव और संजय कुमार सिंह, अग्नि चालक अरुण कुमार और भरत चंद्र गोप ने आग पर काबू पाया। इधर नगर परिषद ईओ सोमा खंडाईत ने बताया कि आग बुझाने में नगर परिषद की जेसीबी लगभग 10 घंटे से ज्यादा उपयोग में लाई गई। जेसीबी ड्राइवर विकास सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया। नगर परिषद ने 03 टैंकर पानी व 03 ट्रैक्टर से भी मदद की।
पहली बार इतने पानी व सामग्री का उपयोग
अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में पहली बार 18 दमकल वाहन पानी, नगर परिषद के वाहन से पानी, बालू, डस्ट का उपयोग हुआ। लगातार लगभग 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया है। अग्निशमन विभाग ने एक बड़े चैलेंज को स्वीकार किया। विभागीय कर्मियों ने अपनी कुशलता व क्षमता का उच्च प्रदर्शन किया। आग ने लोहा का पोल, विद्युत तार और दो विशालकाय अशोक पेड़ को अपने आगोश में ले लिया था।
रेलवे के पास नहीं है आग बुझाने की वैकल्पिक व्यवस्था

अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि साहिबगंज में रेलवे विभाग के पास आग पर तुरंत काबू पाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। स्टेशन से लेकर किसी भी रेलवे कार्यालय में अग्निशमन यंत्र और साधन नहीं है। फायर ब्रिगेड को आपातकाल में पानी तक लेने की व्यवस्था रेलवे के पास नहीं है। बीते माह एक डब्बा में आग लगने के बाद भी पानी अग्निशमन कार्यालय सहित अन्य जगह से लाया गया था। ज्ञात हो कि अमृत भारत योजना के तहत रेलवे करोड़ों की लागत से साहिबगंज रेलवे स्टेशन का निर्माण करवा रही है। लेकिन फायर सेफ्टी के लिए विभाग के पास कोई व्यवस्था नहीं है।

मनरेगा के पूर्व लोकपाल लौटे घर

साहिबगंज। संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के अली नगर निवासी पूर्व मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान (59) मंगलवार की देर रात घर लौट आए। नगर थाना में पुत्र अबू सुफियान की पिता की बरामदगी की गुहार के बाद पुलिस ने उनका लोकेशन ट्रैक कर उनसे संपर्क कर घर लौटने को कहा। जिसके बाद देर रात अब्दुस सुभान घर लौट आये। बताया जा रहा है कि दिमागी उलझन में अब्दुस सुभान 09 अप्रैल को घर से बाहर गए थे और 16 अप्रैल तक घर वापस नहीं आये थे। जिसके बाद उनके पुत्र ने नगर थाना में आवेदन देकर उनके सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।

हुड़दंग व नशा करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

साहिबगंज। संवाददाता। सदर एसडीओ कार्यालय सभागार में एसडीओ अंगरनाथ स्वर्णकार की अध्यक्षता में बुधवार को रामनवमी जुलूस व चैती दुर्गा विसर्जन जुलूस को लेकर पूजा समिति सदस्यों व अन्य लोगों के साथ बैठक हुई। एसडीओ ने आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण के साथ पर्व मनाने और जुलूस निकालने की अपील की। एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि हुड़दंग और नशा करने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सीसीटीवी व ड्रोन से जुलूस मार्ग, गली-कूचों व रेलवे क्षेत्र पर पैनी नजर रखी जाएगी। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश पांडेय सहित अन्य थे।

रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
-राजमहल निवर्तमान सांसद और विधायक ने किया मां का दर्शन
-जगह-जगह निकाली गयी शोभा यात्रा
पंच टीम। साहिबगंज। शहर सहित जिला में धूमधाम से रामनवमी व महानवमी मनाया गया। बुधवार को अहले सुबह से ही सकरूगढ़ चैती दुर्गा मंदिर, रसूलपुर दहला चैती दुर्गा मंदिर, जिरवाबाड़ी छोटा पंचगढ़ तुरी टोला चैती दुर्गा मंदिर, चौक बाजार दुर्गा मंदिर व दुर्गा मंदिरों व घरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से मां सिद्धिदात्री का पूजन करके हवन किया गया। हनुमान मंदिरों में भक्तों ने बजरंगबली का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन करके ध्वज चढ़ाया। राजमहल, नीलकोठी चैती दुर्गा मंदिर में महानवमी के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के नवमें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। गांव में अखाड़ा भी निकाला गया। जुलूस में एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, एलआरडीसी विमल सोरेन, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मौजूद थे। मिर्जाचौकी, ग्लैक्सी मैदान स्थित चैती दुर्गा मंदिर में राजमहल निवर्तमान सांसद विजय हांसदा व राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने मां का दर्शन किया। मौके पर इंद्रजीत मंडल, अरुण सिंह, अमित आर्यन व अन्य थे। इसके पूर्व मंगलवार की देर रात्रि थाना प्रभारी रोहित कुमार ने पूजा सह मेला का शुभारंभ किया। इधर बोरियो में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मौके पर एसडीपीओ किशोर तिर्की, थाना प्रभारी रूपक कुमार सिंह, सीओ विजय हेमराज खालको सहित अन्य थे। तीनपहाड़ में भी यात्रा निकाली गई। जिसमें राजमहल विधायक ने शिरकत की।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store