• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

August 25, 2026

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026

अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

August 26, 2026

रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

August 26, 2026

भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

August 25, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

August 25, 2026

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

August 24, 2026

आयोग सदस्य की पत्नी का निधन

August 24, 2026

बेटी की डोली बांध दंड यात्रा कर रहे पिता की यूथ वॉयस ने की सेवा

August 24, 2026

शैलेंद्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त

August 23, 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

August 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 28, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

    मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

    गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

    अनुमंडल क्षेत्र में आज निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

    रोता मिला मासूम, सूचना केंद्र की तत्परता से माता-पिता तक पहुंचा

    चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

    भक्तिमय माहौल में बसाहां में धूमधाम से बाबा दूबे की वार्षिक पूजा संपन्न

    नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में की पूजा-अर्चना

    क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

चोरी के ट्रैक्टर व बाइक की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

by admin
August 25, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • चुल्हिया हाई स्कूल के समीप पहाड़ी से दोनों वाहन बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    देवघर/संवाददाता। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के ट्रैक्टर एवं बाइक को बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर एवं होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
    पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के चुल्हिया हाई स्कूल के समीप पहाड़ी के पास एक व्यक्ति चोरी के ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद किया, जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। वहीं एक होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर घिसा हुआ था। मौके से पुलिस ने चोरी के दोनों वाहनों को बेचने का प्रयास कर रहे प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव, पिता शंकर यादव, निवासी पिरामोह, थाना मोहनपुर, जिला देवघर को गिरफ्तार कर लिया।
    मोहनपुर थाना में मामला दर्ज : मामले को लेकर मोहनपुर थाना कांड संख्या 140/2026, दिनांक 24 अगस्त 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4)/317(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में मोहनपुर थाना प्रभारी पुअनि संदीप कृष्णा, पुअनि मनेन्द्र कुमार, सअनि मुकेश कुमार सिंह एवं स्थानीय चौकीदार शामिल थे।
    आरोपी का आपराधिक इतिहास : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ तालझारी थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 19 अगस्त 2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज है।

अलग-अलग सड़क हादसों में दो कांवरिया समेत तीन घायल
देवघर/संवाददाता। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो कांवरिया सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पहली घटना में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनपुरा निवासी 65 वर्षीय सारो मासोमात जलार्पण करने के बाद टोटो से कोठिया बस पड़ाव जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन ने टोटो में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरी घटना में बिहार के पूर्णिया जिले के मोकामा निवासी कांवरिया विपिन कुमार जलार्पण करने के बाद पैदल बस स्टैंड जा रहे थे। इसी दौरान रांगा मोड़ के पास एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवरिया एवं स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं तीसरी घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीवरन गांव के पास हुई। यहां अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मनु देवी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएलएड प्रशिक्षुओं ने रचनात्मकता से सजायीं आकर्षक राखियां

  • डिपसर में राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन, प्रशिक्षुओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा
    देवघर/नगर संवाददाता। देव संघ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड एजुकेशनल रिसर्च (डिपसर), देवघर में डीएलएड सत्र 2026-28 के प्रशिक्षुओं के लिए राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं स्वावलंबन की भावना विकसित करना रहा। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं ने विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों एवं अन्य रचनात्मक वस्तुओं का उपयोग कर आकर्षक एवं सुंदर राखियों का निर्माण किया। प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के साथ सहयोग करते हुए राखी बनाने की बारीकियों को भी समझा।
    कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षुओं को हस्तनिर्मित वस्तुओं के जरिए भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों से जुड़ने का अवसर मिला। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस तरह की गतिविधियां प्रशिक्षुओं में रचनात्मक कौशल के साथ सहयोग की भावना, आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी बढ़ावा देती हैं। उपलब्ध संसाधनों का रचनात्मक उपयोग करते हुए प्रशिक्षुओं ने अपनी पसंद एवं कल्पना के अनुरूप विभिन्न प्रकार की राखियां तैयार कीं। कार्यशाला के दौरान संस्थान का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कार्यशाला के सफल आयोजन पर संस्थान की उप प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. बबीता कुमारी एवं शिक्षकों ने प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के साथ इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसी गतिविधियों से प्रशिक्षुओं को त्योहारों की परंपरा, कला एवं कौशल को करीब से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। संस्थान की ओर से कहा गया कि रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं का सर्वांगीण विकास हो सके।

अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में जलार्पण को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • हर-हर महादेव और जय ओम शिवकारा के जयघोष से गूंजा मधुपुर, मंदिरों में हुआ विशेष पूजन
    मधुपुर/संवाददाता। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर मधुपुर अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में जलार्पण एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। हर-हर महादेव और जय ओम शिवकारा के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा।
    शहर के वाहे गुरु शिव मंदिर, गिरि शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी, चांदवारी शिव मंदिर, खल्लासी मोहल्ला, डंगालपाड़ा, श्री श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, गड़िया शिव मंदिर, शेखपुरा, लालगढ़ एवं सपाहा शिव मंदिर सहित पिपरसोल स्थित बाबा दुबे मंदिर में भी अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, श्रृंगार पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की संख्या मंदिरों में अधिक रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि श्रावण मास के सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सोमवारी को लेकर मंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। मंदिरों के बाहर फलाहारी सामग्री एवं जलेबी की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद एवं अन्य सामग्री की खरीदारी की।
    करौं प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भी अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कर्णेश्वर महादेव मंदिर, डिंडाकोली महादेव मंदिर, सीरियां महादेव मंदिर, पचगाड़िया महादेव मंदिर, बसकुपी शिव मंदिर एवं लालगढ़ शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की। इसके अलावा लोगों ने कोटाल काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, धर्मराज मंदिर, सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर एवं विष्णु मंदिर में भी पूजा की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 35 प्रतिष्ठानों की हुई जांच

  • मिलावटखोरी के खिलाफ चला सघन अभियान, 67 खाद्य नमूने प्राथमिक जांच में सही मिले
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा टीमों ने सोमवार को देवघर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान जलसार रोड, टावर चौक, बड़ा बाजार, कबूतर धर्मशाला, आजाद चौक एवं मीना बाजार क्षेत्र स्थित होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार एवं किराना दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। विभागीय टीम ने केसरी भोजनालय, किशन पराठा, देवघर होटल, विश्वनाथ जलपान, भगीरथ पेड़ा, न्यू मालदा मिष्ठान भंडार, रस्तोगी पेड़ा, उपहार पेड़ा, महादेव साहा पेड़ा, सुबोध लड्डू वाले, बाबा गरीबनाथ पेड़ा, मां पार्वती पेड़ा सहित कुल 35 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा दीनानाथ केसरी, श्याम पेड़ा भंडार, श्री गौरी पेड़ा भंडार, शिवम पेड़ा भंडार, श्री महादेव पेड़ा, श्री शंभू शाह पेड़ा, शुभम पेड़ा भंडार, देव राधा एंड संस, श्री कृष्णा पेड़ा, विश्वनाथ पेड़ा, गंगा साह पेड़ा, गोकुल पेड़ा, रोहित भोजनालय, निरामिष भोजनालय, बाबा भंडार, होटल शारदा इन एवं श्री बालाजी सहित अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई।
    कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य नमूनों की प्राथमिक स्तर पर जांच की गई, जिसमें 67 सैंपल सही पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एसआईआर कार्यों को लेकर बीडीओ ने सुपरवाइजरों के साथ की बैठक

  • लंबित नोटिस तामीला का कार्य शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश
    मारगोमुंडा/संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्यों को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर के तहत एनुमली में आए मतदाताओं के नाम से संबंधित नोटिस तामीला की स्थिति की जानकारी ली गई। बीडीओ ने सभी सुपरवाइजरों से नोटिस तामीला से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी सुपरवाइजर जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करें।
    बैठक के दौरान बीडीओ ने कार्यों में आने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में मतदाताओं से संबंधित कार्यों को नियमानुसार पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में संजय कांत, त्रिमूर्ति मुर्मू, रंजीत कुमार, जैनुल अंसारी सहित दर्जनों सुपरवाइजर मौजूद थे।

सत्संग हॉल्ट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

  • करनीबाग निवासी 24 वर्षीय रवि कुमार की हादसे में गई जान
    देवघर/संवाददाता। सत्संग हॉल्ट रेलवे ट्रैक पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी रवि कुमार (24), पिता मनोज बरनवाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
    बताया गया कि सोमवार को सत्संग हॉल्ट रेलवे ट्रैक पर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई और युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

कांवरिया पथ पर शाश्वतकुंज सीतामढ़ी की अनमोल धरोहर : गणेश महतो

  • सीतामढ़ी से दुम्मा तक सेवा और आस्था का अनूठा संगम, वर्षों से कांवरियों की सेवा में जुटे श्रद्धालु
    देवघर/संवाददाता। सीतामढ़ी से धर्मपत्नी के साथ कांवरिया के रूप में शाश्वतकुंज पहुंचे पूर्व मुखिया गणेश महतो ने इसे सीतामढ़ी की अनमोल धरोहर बताया। कांवर यात्रा के दौरान अल्प विश्राम के लिए शाश्वतकुंज पहुंचे गणेश महतो यहां मां जानकी के प्राकट्य स्थल का चित्र देखकर भाव-विभोर हो गए। उन्होंने संस्थान के समग्र विकास एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। गणेश महतो ने कहा कि सीतामढ़ी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, जबकि दुम्मा बिहार-झारखंड सीमा पर है। ऐसे में सीतामढ़ी की अनामिका सिंह एवं सीए रंजन कुमार सिंह द्वारा सीतामढ़ी से दुम्मा तक पहुंचकर कांवरियों की सुविधा के लिए स्थायी धर्मशाला का निर्माण कराया जाना सराहनीय पहल है। कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ऐसी व्यवस्था की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि शाश्वतकुंज में धार्मिक आस्था के साथ कांवरियों को विश्राम एवं सेवा की सुविधा मिल रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। सीतामढ़ी के गणेशपुर से सेवा के लिए पहुंचे हरेंद्र पांडेय एवं उनकी पत्नी रेणु देवी भी शाश्वतकुंज में कांवरियों की सेवा कर स्वयं को धन्य मानते हैं। हरेंद्र पांडेय ने बताया कि वे कई वर्षों से यहां सेवा के लिए आते हैं और पूरे मनोयोग से कांवरियों की सेवा करते हैं। वहीं जानीपुर-खोपी निवासी नवीन ठाकुर भी कांवरियों की सेवा में जुटे हैं। सुतिहारा से पहुंचे धनंजय मिश्र कांवरियों की थकान दूर करने के लिए मालिश कर उनकी सेवा कर रहे हैं। कांवरिया पथ पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं और सेवाभाव से जुड़े लोगों की निरंतर सेवा से शाश्वतकुंज आस्था, सेवा एवं मानवता के केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है।

अंतिम सोमवारी पर रेड क्रॉस की सेवा में दिखा समर्पण

  • नेहरू पार्क से कांवरिया पथ तक श्रद्धालुओं को पेयजल, नींबू पानी व प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा
    देवघर/वरीय संवाददाता। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य एवं स्वयंसेवक पूरी तत्परता के साथ जुटे रहे। श्रावण मास के प्रथम दिन से शुरू हुआ रेड क्रॉस का सेवा अभियान अंतिम सोमवारी तक निरंतर जारी रहा। नेहरू पार्क स्थित रेड क्रॉस सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं के बीच पेयजल, नींबू पानी, फलाहार एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं पूरे कांवरिया पथ पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा भी लगातार जारी रही। लंबी कांवर यात्रा के दौरान थकान, कमजोरी, चक्कर, पैरों में दर्द, मामूली चोट एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे श्रद्धालुओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई गई। अंतिम सोमवारी को सेवा शिविर में नींबू पानी एवं फलाहार वितरण के लिए नींबू, चीनी, फल एवं अन्य सामग्री रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य कमलेंद्र कुमार झा की पहल पर उनके मित्र संतोष सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता कलानंद सिंह की पुण्य स्मृति में उपलब्ध कराई। इस सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को नींबू पानी एवं फलाहार उपलब्ध कराया गया। रेड क्रॉस शाखा ने सहयोग के लिए संतोष सिंह के प्रति आभार जताया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि श्रावण मास के प्रथम दिन से ही रेड क्रॉस के सदस्य एवं स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। अंतिम सोमवारी पर भी नेहरू पार्क स्थित शिविर में पेयजल, नींबू पानी, फलाहार एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही कांवरिया पथ पर प्राथमिक चिकित्सा सेवा के माध्यम से जरूरतमंद श्रद्धालुओं तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का प्रयास जारी रहा।

सावन के अंतिम सोमवारी को किया गया श्रंृगार पूजा
पालोजोरी/संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवारी को पालोजोरी के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों का ताँता लगा रहा। पालोजोरी बाजार स्थित प्शिवालय में भगवान शिव और माता पार्वती का भव्य और अलौकिक श्रंगार किया गया। शाम में आयोजित विशेष शृंगार व महाआरती में दर्जनों शिवभक्त मौजूद थे। श्रावणी मेले के समापन पर बाबा को विशेष फूलों का मुकुट पहनाकर श्रृंगार किया गया

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट कर ससुराल से निकाला
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के धरवाडीह गांव निवासी 20 वर्षीय विवाहिता नेहा कुमारी ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट एवं प्रताड़ित करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने जसीडीह थाना में लिखित आवेदन देकर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में नेहा ने बताया कि उसकी शादी सात जून 2025 को देवीपुर थाना क्षेत्र के पड़जोरी गांव निवासी मोती दास के पुत्र मिथुन दास के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता ने तीन लाख रुपये नकद, करीब एक लाख रुपये के गहने-जेवर, घरेलू सामान तथा दो लाख रुपये बारात खर्च के रूप में दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति मिथुन दास, ससुर मोती दास, सास प्रमिला देवी, भैंसुर रोहित दास एवं गोतनी सुभद्रा देवी ने दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। विवाहिता के अनुसार मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी। पति पर शराब के नशे में गाली-गलौज एवं मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि पांच दिसंबर 2025 को उसके साथ मारपीट करने के बाद गले में रस्सी बांधकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर पिता ससुराल पहुंचे तो आरोप है कि ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल (जेएच-15एएल/6062) छीन ली। साथ ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसके बाद नेहा अपने पिता के साथ मायके चली आई। नेहा ने आरोप लगाया कि बाद में उसके पति मिथुन दास ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर उसके पिता ससुराल में पूछताछ करने पहुंचे, जहां पति के मामा दिनेश दास, नंदोसी दूरबीन दास एवं चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया तथा दोबारा आने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नेहा कुमारी के आवेदन के आधार पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपों की सत्यता एवं घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।

बिजली चोरी के आरोप में एक पर केस
जसीडीह/संवाददाता। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ जसीडीह थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मिली जानकारी अनुसार सहायक विद्युत अभियंता जसीडीह डेविड कुमार हांसदा के नेतृत्व में मानव दिवस कर्मियों में राज कुमार, मंटू रजक, प्रदीप यादव एवं बिजली स्टाफ की गठित टीम ने 23 अगस्त को जसीडीह थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के अभियान चलाया। इस दौरान खोरीपानन गांव में नुनेश्वर कुमार यादव को अवैध रूप बिजली पोल में टोंका लगा कर विद्युत ऊर्जा चोरी करते पाया गया। सहायक विद्युत अभियंता जसीडीह श्री हांसदा ने बताया कि नुनेश्वर कुमार यादव द्वारा अवैध रूप से बिजली पोल में टोंका लगा विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को 21 हजार 200 रुपए की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि नुनेश्वर कुमार यादव के जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एक साल बाद असुरबंधा में लौटी बिजली की रोशनी

August 27, 2026

मधुपुर में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी

August 27, 2026

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन का कांवरिया सेवा शिविर अनवरत जारी

August 27, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store