• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

November 4, 2026

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

November 3, 2026

भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

November 3, 2026

नाली निर्माण के बाद जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

November 3, 2026

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

November 2, 2026

1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

November 2, 2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

November 2, 2026

राष्ट्रीय एकता हमारी संस्कृति का मूल स्वरूप : सुबोध

November 1, 2026

निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हुआ मूल्यांकन

November 1, 2026

चिराग पासवान के 44वें जन्मदिन पर काटा केक, जरूरतमंदों में बांटे फल

November 1, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

    कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

    कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

    जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत दो घायल

    भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल रजक के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

    नाली निर्माण के बाद जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

    महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देवघर से लखोरिया तक फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

    1.59 करोड़ रुपये की लागत से लालगढ़-बसकुप्पी पथ का होगा निर्माण व सुदृढ़ीकरण

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के देवघर आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

by admin
November 4, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने किया ‘स्किल ट्रेनिंग इनिशिएटिव फॉर गर्ल्स’ का शुभारंभ, 90 दिनों का होगा विशेष प्रशिक्षण
    देवघर/वरीय संवाददाता। बाल सुधार गृह सह संप्रेषण गृह की बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंगलवार को विशेष पहल की शुरुआत की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में ‘स्किल ट्रेनिंग इनिशिएटिव फॉर गर्ल्स’ (एम्पावरिंग गर्ल्स, बिल्डिंग ए बेटर टुमारो) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके तहत 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए 90 दिनों का विशेष कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज की मुख्यधारा से सम्मानपूर्वक जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कुल 57 बच्चियों ने अपनी रुचि दिखाई है। इनमें ब्यूटीशियन थेरेपिस्ट कोर्स के लिए 27, बेसिक कंप्यूटर कोर्स के लिए 20 और बेसिक हेल्थ कोर्स के लिए 27 बच्चियों ने नामांकन कराया है। कुछ बच्चियों ने एक से अधिक कोर्स का चयन किया है। उपायुक्त ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण पूरा करने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने बच्चियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और संप्रेषण गृह में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश दिया। विशेष रूप से देवघर एम्स के चिकित्सकों से समय-समय पर बच्चियों का रूटीन हेल्थ चेकअप सुनिश्चित कराने को कहा।
    मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने भी बच्चियों का उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों ने कहा कि ब्यूटीशियन, कंप्यूटर और बेसिक हेल्थ जैसे व्यावहारिक पाठ्यक्रम बच्चियों को भविष्य में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होंगे। प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी बच्चियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें आगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस दौरान एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, डीएमएफटी एवं स्किल डेवलपमेंट की टीम के अलावा संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

पुण्यतिथि पर शहीद सोमनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेजर सोमनाथ शर्मा अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति की प्रतिमूर्ति थे। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अजय कुमार ने कहा कि वर्ष 1947 में भारत-पाक संघर्ष के दौरान देश की रक्षा करते हुए मेजर सोमनाथ शर्मा वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वे परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले पहले भारतीय सैनिक थे। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए मेजर सोमनाथ शर्मा ने जिस अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया, उसे देश कभी भुला नहीं सकता। उनका जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। देश उनके बलिदान को सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा।

सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने पर रोक लगाने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। दीपावली के अवसर पर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है। संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने इस संबंध में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। अजय कुमार ने कहा कि दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग पटाखे जलाते हैं। कई लोग सड़कों पर आते-जाते राहगीरों के बीच तथा सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ते हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पटाखों की चपेट में आने से राहगीरों, बच्चों और आसपास मौजूद लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने पर रोक लगाना आवश्यक है। दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। इसे सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सभी लोगों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

  • सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का लिया जायजा, निर्वाचन आयोग के मानकों का पालन करने का निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मंगलवार को कल्याणपुर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था तथा विभिन्न हॉलों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वीवीपैट हॉल, बीयू हॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वेयर हाउस के मुख्य द्वार पर लगाए गए सील, परिसर में प्रतिनियुक्त सुरक्षा जवानों तथा विभिन्न कमरों और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
    उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परिसर में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया। साथ ही फायरबॉक्स मशीनों की समय-समय पर जांच कराने और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सामग्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। मौके पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा

  • बूथों पर पांचवीं बैठक 4 नवंबर और छठी बैठक 18 नवंबर को होगी आयोजित, पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलओ आपसी समन्वय के साथ पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। बैठक में आगामी गतिविधियों और बूथ स्तर पर होने वाली बैठकों की रूपरेखा भी तय की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांचवीं महत्वपूर्ण बैठक 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगी, जबकि छठी बैठक 18 नवंबर 2026 को होगी। उपायुक्त ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी तथा संबंधित निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।

जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

  • अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने अधिकारियों को भौतिक जांच कर त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर मंगलवार को अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं।
    जनता दरबार में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, विभिन्न अंचलों और शिक्षा विभाग से जुड़े मामले सामने आए। अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों की भौतिक जांच कराते हुए उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें संबंधित अधिकारी गंभीरता से पहल करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपनी कार्रवाई प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इससे शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सकेगी। जनता दरबार में जिलास्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे, ताकि संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 5 नवंबर को चलेगा सोशल मीडिया अभियान

  • दोपहर 12 से एक बजे तक होगा विशेष हैशटैग अभियान, 15 नवंबर तक फॉर्म-6 भरने का मिलेगा अवसर
    देवघर/वरीय संवाददाता। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से विशेष सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से अपराह्न एक बजे तक एक घंटे का विशेष हैशटैग अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य वैसे योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनकी उम्र एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन किसी कारणवश उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है। उपायुक्त ने बताया कि ऐसे पात्र नागरिकों को अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए 15 नवंबर 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए वे अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन निर्धारित घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भर सकते हैं। विशेष रूप से युवाओं और छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर इसके माध्यम से आसानी से फॉर्म-6 और आवश्यक घोषणा पत्र जमा करें। जिला प्रशासन की ओर से शैक्षणिक संस्थानों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया है। साथ ही छात्र-छात्राओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आम लोगों से 5 नवंबर को निर्धारित एक घंटे के सोशल मीडिया अभियान में शामिल होकर मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित करने की अपील की गई है।

एक माह बाद भी झामुमो नेता के घर लूटकांड का सुराग नहीं
-चार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बनाया था बंधक, लाखों के जेवरात व दो लाख नकद ले गये
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान स्थित वन विभाग आवास के बगल की गली में रहने वाले झामुमो नेता ओंकारनाथ वर्णवाल के घर हुई लूटकांड की घटना को करीब एक माह बीतने को है, लेकिन अब तक पुलिस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं खोज सकी है। घटना के संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आठ अक्तूबर की देर रात चार नकाबपोश अपराधी हथियार के बल पर ओंकारनाथ वर्णवाल के घर में घुसे थे। अपराधियों के बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेल पटरी की ओर से पहुंचने की आशंका जतायी जा रही है। घर में घुसते ही अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। अपराधियों ने मंजू देवी को हथियार का भय दिखाकर उनके गले से सोने की एक चेन, कान की एक बाली और सोने की तीन अंगुठियां उतरवा लीं। इसके बाद उनकी मां गिरिजा देवी के गले से सोने की एक चेन और एक जोड़ी चांदी की पायल उतरवा ली। दूसरे कमरे में सो रहे शिवम कुमार की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर उसके गले से सोने की चेन खुलवा ली गयी। अपराधी उसका आइफोन भी अपने साथ ले गये। गोदरेज की चॉबी नहीं देने पर अपराधियों ने मंजू देवी के बायें हाथ में चाकू मार दिया, जबकि दायें हाथ पर रड से वार किया। हमले में वह बेसुध हो गयीं। इसके बाद अपराधियों ने सब्बल से गोदरेज तोड़ दिया और उसमें रखी सोने की दो चेन, सोने के दो झुमके, एक मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल और दो लाख रुपये नकद निकाल लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी दी थी। अपराधियों ने कहा था कि पुलिस को सूचना देने पर जान से मार देंगे। घटना के बाद से परिवार के सदस्य भयभीत हैं। झामुमो नेता ओंकारनाथ वर्णवाल ने नगर थाना पुलिस से लूटे गये सामान की बरामदगी के साथ ही घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व डेढ़ लाख की सोने की चेन छीनने का आरोप, मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना में एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराकर पांच लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने 30 अक्टूबर की रात की घटना का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दर्ज मामले में कहा है कि 30 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे मोबाइल नंबर 8893903010 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम सौरभ पलिवार बताया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि फोन पर कहा गया कि जहां भी दिखाई देंगी, वहीं से उठा लेंगे। उनके पति को पहले भी मारने और दोबारा मारने तथा घर में घुसने की धमकी देने की बात भी मामले में कही गई है। महिला का आरोप है कि रात करीब 12 बजे उनके घर का दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गए। मामले में कहा गया है कि इसके बाद सभी ने उनके साथ छेड़छाड़ की और दुपट्टा खींचा। इसी दौरान उनके गले में पहनी करीब 1.5 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। मामले में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं उनमें सौरभ पलिवार उर्फ झोड़ी निवासी शिवगंगा मोहल्ला, केशव मिश्रा निवासी शिवपुरी मोहल्ला सोनू फलहारी निवासी शिवपुरी मोहल्ला, अंकित नरौने निवासी विलासी तथा सोनू नरौने निवासी पानी टंकी सभी देवघर शामिल हैं। महिला ने मामले में यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय सभी ने उन्हें और उनके पति को जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी। शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।मामले में सौरभ पलिवार को कथित तौर पर मुख्य सरगना तथा सोनू नरौने को मुख्य शूटर बताया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सौरभ पलिवार पूर्व में कई बार जेल जा चुका है और उसे आजीवन कारावास भी हुआ है तथा वह अपील बेल पर बाहर है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उक्त लोग देवघर शहर में रंगदारी, चोरी व छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। महिला ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर सभी नामजद व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सत्संग समाधि के पास अनियंत्रित कार ने बाइक व युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सत्संग समाधि के समीप सोमवार शाम अनियंत्रित कार ने एक अपाची बाइक को टक्कर मारने के बाद कल्याणपुर निवासी विकास कुमार रजक को धक्का मार दिया। हादसे में विकास कुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में चोट लगने के कारण पैर टूट गया। घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि सत्संग समाधि के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही अपाची बाइक से टकरा गयी। इसके बाद कार की चपेट में कल्याणपुर निवासी विकास कुमार रजक भी आ गए। दुर्घटना में उनका पैर टूट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घायल विकास कुमार रजक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती
देवघर/संवाददाता। सड़क हादसे में घायल दो अज्ञात व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के क्रम में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल अज्ञात व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव की पहचान कराने के उद्देश्य से शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

निर्माणाधीन मकान के छह पिलर से 24 सरिया चोरी, तीन पर आरोप
देवघर/संवाददाता। देवीपुर थाना क्षेत्र के राजपुरा मौजा स्थित सहरपुरा मोड़ के समीप निर्माणाधीन मकान के छह पिलर से 24 सरिया काटकर चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सिंघो गांव निवासी बसंती देवी पति विकास साह ने देवीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में बसंती देवी ने बताया है कि वह वर्तमान में देवीपुर थाना के सामने राजपुरा निवासी दिनबंधु वर्णवाल के किराये के मकान में रहकर चाय की दुकान चलाती हैं। उन्होंने राजपुरा मौजा सहरपुरा मोड़ के समीप जमीन खरीदकर मकान का निर्माण शुरू कराया था। निर्माण के दौरान 27 पिलर ढालकर खड़े किए गए थे। प्रत्येक पिलर में 12 एमएम के चार-चार सरिया लगाए गए थे। पैसे की तंगी के कारण फिलहाल निर्माण कार्य बंद था। दर्ज कराये गए मामले के अनुसार 1 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे वह अपनी खरीदी हुई जमीन की ओर टहलने गई थीं। वहां पहुंचने पर देखा कि निर्माणाधीन मकान के कुल पिलरों में से छह पिलर के 24 सरिया काटकर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के अनुसार इसके बाद उन्होंने अपने पति और दो बेटों के साथ आसपास के गांवों में सरिया चोरी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें पता चला कि पिछली रात कारु अंसारी और मेराज अंसारी दोनों राजपुरा निवासी ने कथित तौर पर पिलर के सरिया काटकर सहमद अंसारी राजपुरा निवासी के पास पांच हजार रुपये में बेच दिए हैं। शिकायत में कहा गया है कि उक्त सरिया सहमद अंसारी ने अपने घर में रखा है। बसंती देवी ने कारु अंसारी और मेराज अंसारी पर मिलीभगत कर चोरी-छिपे मकान के छह पिलर का सरिया काटकर सहमद अंसारी के पास बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से सहमद अंसारी के घर की तलाशी लेने तथा तीनों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सरिया बरामद कराने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू कर सकें।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

लापता बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, एसआईटी गठन का दिया सुझाव

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

November 4, 2026

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी संप्रेषण गृह की 57 बच्चियां

November 4, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store