• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

October 31, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

October 30, 2026

पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

October 30, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

October 30, 2026

गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

October 29, 2026

डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

October 29, 2026

जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

October 29, 2026

मंझीलाडीह में 100 वर्षों से हो रही लख्खी माता की पूजा, भक्ति में डूबा गांव

October 26, 2026

13 वर्षों बाद सिरियां गांव में होगा सूर्याहू पर्व का आयोजन

October 26, 2026

अंतरजिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

October 26, 2026

जनता दरबार में कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

October 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 31, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

    पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

    कुम्हार महासंघ ने सारठ के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    पाथरौल थाने को मिलेगा अपना आशियाना, 3.18 करोड़ से बनेगा नया भवन

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां

    गंगा समग्र से जुड़ेगी बाबा नगरी की शिवगंगा, विकास कार्यों को अब मिलेगी नयी दिशा

    डीपीएल-8 फाइनल में रॉयल टाइटन और सूरा बराकोला की टीम बनी विजेता

    जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन चौकस

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

by admin
October 31, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • समाज सुधार और राष्ट्रीय एकता के लिए उनके योगदान को किया याद
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के सामाजिक और धार्मिक योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की स्थापना के माध्यम से स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण अभियान चलाया था। उन्होंने समाज में जागरूकता, समानता और एकता की भावना विकसित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। अजय कुमार ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने का सबसे पहले आ”ान किया था। वे मूर्ति पूजा के विरोधी होने के बावजूद धर्म और वैदिक परंपराओं के सच्चे उपासक थे। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

मधुस्थली विद्यापीठ को झारखंड में मिला पहला स्थान

  • एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स में राष्ट्रीय स्तर पर 18वीं रैंक, सांसद मनोज तिवारी ने किया सम्मानित
    मधुपुर/संवाददाता। प्रखंड के सलैया स्थित मधुस्थली विद्यापीठ ने एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। विद्यालय को देवघर जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसे 18वीं रैंक मिली है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ मधुपुर और देवघर जिले का गौरव बढ़ा है। देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच हुए इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मधुस्थली विद्यापीठ ने डे-कम-बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि पिछले वर्ष विद्यालय को झारखंड में दूसरा स्थान मिला था। इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ने राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। नई दिल्ली के एरोसिटी स्थित होटल पुलमैन में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल और सीईओ डॉ. जनार्दन घोष ने संयुक्त रूप से सम्मान ग्रहण किया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन किशन कुमार केजरीवाल ने विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के दूसरे स्थान से आगे बढ़कर इस बार झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करना सभी के सामूहिक प्रयास, शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने का प्रयास जारी रहेगा।

वार्षिक अधिवेशन में दर्जनों ईसीएल कर्मियों व ठेका मजदूरों ने थामा एचएमएस का दामन

  • महामंत्री शिवकांत पांडेय ने माला पहनाकर नए सदस्यों का किया स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
    चितरा/संवाददाता। चितरा कोलियरी के अतिथिशाला स्थित इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को केंद्रीय श्रमिक संगठन हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस) का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य शिवकांत पांडेय शामिल हुए। उनके साथ वेलफेयर बोर्ड सदस्य विष्णुदेव नुनिया, सेफ्टी बोर्ड सदस्य जयंत मित्रा एवं जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय कमेटी के सदस्यों ने मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बैडमिंटन हॉल स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन के दौरान एचएमएस संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए दर्जनों ईसीएल कर्मियों एवं ठेका मजदूरों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कोयला खदान श्रमिक संघ (केकेएससी) के शाखा सचिव अभिषेक कुमार सहित कई कमेटी सदस्य के अलावा दर्जनों ठेका मजदूर भी थे। महामंत्री शिवकांत पांडेय ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर संगठन में उनका स्वागत किया। नए सदस्यों के शामिल होने से स्थानीय स्तर पर यूनियन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर महामंत्री शिवकांत पांडेय ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना एचएमएस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन हमेशा मजदूरों की समस्याओं और उनकी जायज मांगों को लेकर संघर्ष करता रहा है। ईसीएल कर्मियों के साथ-साथ ठेका मजदूरों के हितों की आवाज भी मजबूती से उठाई जाएगी। उन्होंने नए सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा श्रमिक हितों के लिए सामूहिक रूप से काम करने की अपील की। अधिवेशन में संगठन की आगामी रणनीति, श्रमिकों की समस्याओं और यूनियन की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके पूर्व एचएमएस शाखा अध्यक्ष अरुण पांडेय, सचिव राजेश राय, अभिषेक कुमार, रोहित गौतम आदि द्वारा ईसीएल कर्मियों एवं ठेका मजदूरों की समस्याओं से महामंत्री को अवगत करवाया गया। इस मौके पर अनिल महतो, सचिन राय, हेमंत शर्मा, प्रदीप कुमार, सोनाली शरण भारती, बद्री मंडल, अभिषेक कुशवाहा, ठेका मजदूर गौतम पोद्दार, बलराम गोस्वामी, कृष्णा गोस्वामी, कुंदन यादव, राजू यादव, मनोज गोस्वामी, दिलीप दास सहित दर्जनों मौजूद थे।

प्रमुख की पहल पर दिव्यांग दीपक को मिली ट्राइसाइकिल
सारठ/संवाददाता। प्रखंड के पिपरासोल गांव निवासी पैर से दिव्यांग दीपक राव को सारठ प्रमुख गौतम कुमार रवानी की पहल पर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। चलने-फिरने में होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रमुख ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मुलाकात कर दीपक को ट्राइसाइकिल दिलाने का आग्रह किया था। इसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक राव ने प्रमुख सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से आवागमन में होने वाली परेशानी कम होगी और उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, सीता रानी, मीरु मुर्मू, मीना देवी, कृष्णा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मताधिकार की आवाज बुलंद करने सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली रवाना

  • पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के नेतृत्व में हमसफर एक्सप्रेस से किया कूच
    मधुपुर/संवाददाता। वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को मधुपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली के लिए रवाना हुए। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हमसफर एक्सप्रेस से दिल्ली कूच किया। इस दौरान मधुपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने अभियान के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सजग रहना चाहिए। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मधुपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ कार्यकर्ताओं का यह समूह लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति उनकी जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है। यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और आम नागरिक के मताधिकार के सम्मान से जुड़ा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर अपनी बात रखेंगे।

मैराथन दौड़ को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल

  • प्रखंड मुख्यालय से बेहराकनारी मोड़ तक अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा, स्वागत स्थलों का भी किया निरीक्षण
    सारवां/संवाददाता। 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को मॉक ड्रिल किया। बीडीओ रजनीश कुमार और सीओ राजेश कुमार साहा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ प्रखंड मुख्यालय से बेहराकनारी मोड़ तक तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों ने मैराथन के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा, यातायात तथा प्रतिभागियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इस क्रम में गोरेमारा और संत जेलो पब्लिक स्कूल के पास चिह्नित स्वागत स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। वहां स्वागत समिति के सदस्यों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। प्रशासन ने आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मौके पर बीएचओ डॉ. सुनील टोप्पो, डॉ. बीके सिन्हा, सेवानिवृत्त बीएओ विजय कुमार देव, संतोष सिंह सहित स्वागत समिति के सदस्य, युवा और पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

देवघर को मिली 1.45 करोड़ की लागत वाले आधुनिक साइंस सेंटर की सौगात

  • मंत्री हफीजुल हसन ने देवीपुर के अमजो में किया उद्घाटन, सरकारी स्कूलों के बच्चों को कराया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण
    देवीपुर/संवाददाता। झारखंड सरकार की ‘नवप्रवर्तन झारखंड’ योजना के तहत देवघर जिले में विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। देवीपुर प्रखंड के अमजो स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक साइंस सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने किया। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
    उद्घाटन समारोह में उपायुक्त सौरभ भुवानिया, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा और आधुनिक तकनीक की जानकारी बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। यह साइंस सेंटर देवघर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। यहां 3डी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, ड्रोन प्रोटोटाइप और तारामंडल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बच्चों से मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने तथा पढ़ाई और वैज्ञानिक प्रयोगों पर ध्यान देने की अपील की। मंत्री ने बताया कि साइंस सेंटर को चार प्रमुख हिस्सों में बांटा गया है। इनमें एक्टिविटी हॉल, भारत की अंतरिक्ष विरासत, इंडियन साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट गैलरी शामिल हैं। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि साइंस सेंटर से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा और उन्हें विज्ञान के सिद्धांतों को प्रयोग के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने घोषणा की कि जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को इस केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे यहां उपलब्ध उपकरणों और वैज्ञानिक प्रदर्शों को देखकर और स्वयं प्रयोग कर सीख सकें। केंद्र में फन साइंस गैलरी के तहत इंफिनिटी वेल, प्रैक्सिनोस्कोप, कैलिडोस्कोप, प्रोबेबिलिटी कर्व, पाइथागोरस थ्योरम और पिनहोल कैमरा जैसे मॉडल लगाए गए हैं। इसके अलावा साइंस पार्क में पुली लिफ्ट्स, वैल्यू ऑफ पाई, लूप द लूप, लीवर, टग ऑफ वार, रोलर कोस्टर और टेलीस्कोप सहित कई वैज्ञानिक प्रदर्श उपलब्ध हैं। यहां विद्यार्थियों के लिए इनोवेशन हब की सुविधा भी विकसित की गई है।

पिस्टल का भय दिखाकर टोटो चालक से मारपीट, वाहन और मोबाइल छीना

  • गिधनी गांव के समीप सुनसान जगह पर वारदात का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव के समीप टोटो चालक को पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट करने और उसका टोटो छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रिखिया थाना क्षेत्र के लकली गांव निवासी मजनू महथा (34) ने 29 अक्टूबर को जसीडीह थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, मजनू महथा 23 अक्टूबर को अपना टोटो (जेएच-15 एआर-4839) लेकर देवघर जा रहे थे। इसी दौरान तिवारी चौक के पास दो युवकों ने गिधनी मेला जाने की बात कहकर टोटो किराये पर लिया। उनके साथ एक अन्य युवक मोटरसाइकिल से पीछे चल रहा था। गिधनी मेला पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने आगे चलने को कहा। आरोप है कि कुछ दूर आगे सुनसान स्थान पर पहुंचने पर युवकों ने चालक को झाड़ी वाले रास्ते में जाने के लिए कहा। मना करने पर एक युवक ने पिस्टल सटाकर मारपीट की और टोटो छोड़कर चले जाने को कहा। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार युवक भी वहां पहुंच गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने उसकी जेब से 850 रुपये और एक स्मार्टफोन भी छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी दी। चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। उसने आवेदन में बताया कि घटना के बाद वह काफी डर गया था और टोटो की खोजबीन में लगा रहा। इसके बाद 29 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

युवा महोत्सव में एएस कॉलेज का जलवा, नुक्कड़ सभा और लोकगीत में प्रथम स्थान

  • लोकनृत्य, कविता लेखन और पेंटिंग में भी विद्यार्थियों ने हासिल किए पुरस्कार, प्राचार्य ने किया सम्मानित
    देवघर/नगर संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित युवा महोत्सव में एएस महाविद्यालय, देवघर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई पुरस्कार हासिल किए। नुक्कड़ सभा और लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं लोकनृत्य, कविता लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    युवा महोत्सव में देवघर कॉलेज, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, डिपसर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन, पेंटिंग और नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपनी कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी पामेला, डॉ. वत्सला पन्ना और महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ. राजेश राज उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार और बीएड की प्राध्यापिका प्रो. बबीता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सफलता के बाद महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह और प्रधान सहायक धीरेंद्र राय ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मक प्रतिभा का परिणाम है। युवा महोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी सांस्कृतिक और सामाजिक प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।

डिगरिया पहाड़ पर मिले महिला के शव मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

  • 10-12 दिन पुराना बताया जा रहा शव, कलाई पर गोदना से लिखा है ‘मीरा’; पहचान में जुटी पुलिस
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ की चोटी पर महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सब इंस्पेक्टर सूचित कुमार सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृत महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    पुलिस सूत्रों के अनुसार, 29 अक्टूबर को दिवा गश्ती के दौरान सूचना मिली कि जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग स्थित डिगरिया पहाड़ की चोटी पर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना वरीय अधिकारियों को देने के बाद सब इंस्पेक्टर अमर कुमार, एएसआई अभय सिंह और पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान झाड़ी के बीच करीब 32 वर्षीय महिला का शव मिला। शव की स्थिति देखकर पुलिस ने उसके लगभग 10 से 12 दिन पुराना होने की आशंका जताई। महिला की कलाई पर गोदना से अंग्रेजी में ‘मीरा’ लिखा हुआ है। गर्दन के नीचे भी गोदना का निशान पाया गया है, लेकिन शव काफी सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सब इंस्पेक्टर सूचित कुमार सिंह के आवेदन में आशंका जताई गई है कि अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सुनसान पहाड़ी इलाके में फेंक दिया होगा। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही महिला की पहचान के लिए भी प्रयास जारी है।

केवीके में किसानों ने देखा प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का लाइव प्रसारण
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह के सूजानी गांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), देवघर के प्रशिक्षण भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों को गुजरात के बनासकांठा से आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। केवीके में आयोजित लाइव प्रसारण में करीब 44 पुरुष और 66 महिला किसानों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही कृषि अवसंरचना कोष के तहत 521 इकाइयां राष्ट्र को समर्पित की गईं और 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर का उद्घाटन किया गया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र देवघर की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पूनम सोरेन, वैज्ञानिक डॉ. राजन कुमार ओझा, मृदा विशेषज्ञ, पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. विवेक कश्यप, रोहित कुमार दास, चंदन कुमार रामानी, मृत्युंजय राउत और जयेश दुबे सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

October 31, 2026

पुण्यतिथि पर स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store